Monday, September 23, 2024
Breaking News

सडक सुरक्षा सप्ताह के अन्तिम दिन निकाली बाइक रैली

फिरोजाबाद। उत्तर प्रदेश परिवाहन विभाग एवं यातायात पुलिस द्वारा शनिवार को सड़क सुरक्षा सप्ताह के चलते अन्तिम दिन बाइक रैली निकाल कर लोगों को यातायात के नियमों की जानकारी दी गई। रैली का शुभारम्भ एसएसपी सचिन्द्र पटेल ने हरी झंडी दिखाकर किया।
शनिवार को सड़क सुरक्षा सप्ताह कार्यक्रम के अन्तिम दिन जिला मुख्यालय स्थित आर्दश चैकी एवं यातायात कार्यालय से एक बाइक रैली का निकाली गई। रैली का शुभारम्भ एसएसपी सचिन्द्र पटेल द्वारा हरी झण्डी दिखा कर किया। बाइक रैली में यातायात संदेश की पट्टिका लेकर चल रहे थे। वहीं बाइक रैली को एसएसपी सचिन्द्र पटेल ने संबोधित किया और लोगो को यातायात नियमों की जानकारी दी। बाइक रैली में भाजपा युवा मोर्चा समाज सेवियों के साथ पुलिसकर्मी भी हेलमेट लगाकर रैली में देखे गये। रैली पुलिस लाइन मुख्यालय, आसफाबाद रसूलपुर थाना, रसूलपुर, डांकबंगला नालबन्द चैराहा, सदर बाजार, सिनेमा चैराहा होते हुए विवेकानन्द चैके के रास्ते गाॅधी पार्क पर सम्पन्न हुई। जहां यात्रा में भाग लेने वाले लोगो को जलपान करने के बाद विदा किया गया।

Read More »

मेयर ने विभव नगर में रखी निर्माण कार्यो की आधारशिला

फिरोजाबाद। महापौर नूतन राठौर ने शनिवार को 14 वे वित्त आयोग की धनराशि से विभग नगर की आंतरिक गलियों का निमार्ण कार्य का विधिवत पूजन कर शुभारम्भ किया। इस अवसर पर मेयर नूतन राठौर ने कहा कि नगर में विकास कार्य तेजी से कराऐं जाएंगे। आज पार्षद विमला देवी के क्षेत्र में निर्माण कार्य की नींव रखह गई है। इस दौरान पार्षद पति पुष्पेन्द्र पाल सिंह, जेई प्रवीन कुमार, आशीष यादव, मुकुल गुप्ता आदि मौजूद रहे। इससे पूर्व मेयर ने गणेश नगर में वृक्षारोपण कार्यक्रम में प्रतिभाग किया।

Read More »

मेला वाले बाग में मिला अज्ञात युवक का शव

फिरोजाबाद। थाना मक्खनपुर क्षेत्र मेला बाले वाग में एक युवक का शव मिलने से हडकम्प मच गया। मौके पर देखने वालों की भीड लग गयी उन्ही में से किसी ने घटना की जानकारी इलाका पुलिस को भी दी।
शनिवार की सुबह कुछ लोग मक्खनपुर क्षेत्र मेला बाले बाग में होकर गुजर रहे थे। जहां लगभग 25 वर्षीय अज्ञात युवक का शव लोगो को पडा दिखायी दिया। जिसके हाथ में अंग्रेजी में कुछ नाम लिखा हुआ था। जिसको लोग पढ़ नही पा रहे थे। उन्ही में से किसी ने घटना की जानकारी इलाका पुलिस को दी। सूचना पर पहंुची इलाका पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सरकारी अस्पताल भिजवाया। उक्त मामले में पुलिस ने बताया कि युवक के हाथ पर संजीव लिखा हुआ है।

Read More »

लोहा व्यापारी से रंगदारी मांगने के दो आरोपी गिरफ्तार

फिरोजाबाद। नगर के प्रमुख लोहा व्यापारी रवीश कुमार जैन से 25 लाख की रंगदारी मांगने के दो आरोपियों को थाना उत्तर पुलिस एवं एसओजी टीम ने शनिवार को गिरफ्तार कर लिया। जबकि दो आरोपी फरार है। पुलिस ने आरोपियों से मोबाइल तथा सिम को बरामद कर लिया है।
एसएसपी सचिंद्र पटेल ने बताया कि थाना उत्तर के बर्फखाना चैराहा निवासी लोहा व्यापारी रवीश जैन से 25 लाख की रंगदारी मांगने के मामले में एसपी सिटी प्रबल प्रताप सिंह, सीओ सिटी इंदुप्रभा, एसएचओ उत्तर सतेंद्र सिंह राघव, एसओजी प्रभारी कुलदीप सिंह टीम के साथ ही घटना के खुलाशे को जुटे थे। पुलिस को सूचना मिली थी लोहा व्यापारी को धमकाने वाला अपने मोहल्ले में मौजूद है। थाना पुलिस एवं एसओजी टीम ने घेराबंदी करके दो साथी गिरफ्तार कर लिए जबकि दो भागने में सफल रहे। पुलिस द्वारा की गई पूछताछ में गांधीनगर निवासी अनूप शर्मा पुत्र सतीशचंद्र शर्मा, दूसरा भगवान नगर निवासी गणेश पुत्र ठाकुर दास हैं।

Read More »

बोरे में बंद मिली नग्न हालत में अचेत महिला

फिरोजाबाद। थाना उत्तर क्षेत्र के शनिदेव मन्दिर स्थित निर्माणधीन गौशाला के समीप एक बोर में अचेत महिला नग्न हालत में मिलने से हड़कंप मच गया। सूचना पर पहुंची इलाका पुलिस ने महिला को बोर से निकाल कर उपचार के लिए सरकारी ट्रामा सेन्टर में भर्ती कराया। जहां पुलिस सुरक्षा में उसका उपचार किया जा रहा है।
बताते चले कि आज सुबह थाना उत्तर क्षेत्र जलेसर रोड स्थित शनिदेव मन्दिर के समीप निर्माणाधीन गौशाला के समीप एक बोरा लोगो ने देख जिसको देखने वालों को हुजूम लग गया। उन्हीं में से कुछ लोगो ने बोर को खोलकर देखा तो उसमें एक महिला नग्न हालत में अचेत बंद पडी थी। जिसकी सूचना इलाका पुलिस को दी। महिला पुलिस ने महिला को कपडे पहनाते हुए उपचार के लिए सरकारी अस्पताल लेकर पहुंची। घटना की जानकारी होने पर एसपी सिटी प्रबल प्रतापसिंह मौके पर पहुंच गये। होश आने पर महिला ने अपना नाम थाना मक्खनपुर क्षेत्र के गांव इन्दूमई निवासी 35 वर्षीय सावित्रीदेवी पत्नी शशिकान्त बताया।

Read More »

बोर्ड मीटिंग में पानी और सफाई की समस्याएं उठी

शिकोहाबाद। नगर में शनिवार सुबह दस बजे पालिकाध्यक्ष कार्यालय में बोर्ड मीटिंग आयोजित की गई। जिसमें सभासदों ने क्षेत्र में व्याप्त समस्याओं को रखा। सर्वाधिक शिकायतें पानी और सफाई, बिजली की रखी गयी।
शनिवार सुबह नगर पालिका में बोर्ड मीटिंग पालिकाध्यक्षा मुमताज बेगम की अध्यक्षता में आयोजित की गई। बैठक में सभासदों ने अपने बार्ड की समस्याओं को रखा। सर्वाधिक सभाषदों ने नगर में व्याप्त पेयजल समस्या, चरमराती सफाई व्यवस्था और जल निगम की लापरवाही की समस्याओं को रखा। वही पालिका चैयरमैन मुमताज बेगम ने कहा कि प्रत्येक सभासद की समस्या को सुना जाएगा और उसका यथा संभव समाधान कराने का प्रयास किया जाएगा। वही बरसात के मौसम से निजात पाने के लिये नालों की तलीझाड सफाई कराने के आदेश दिये। बैठक में अधिशासी अधिकारी रामपाल यादव, ह्रदयराम यादव, पालकिाध्यक्ष प्रतिनिधि अब्दुल वाहिद, जलनिगम से नरेन्द्र सिंह, जेई सडक निर्माण विभाग, सफाई इस्पैक्टर के अलावा सभासद देव यादव सभासद प्रतिनिधि रौकी यादव, सलीम मास्टर, इमरान, पंछी यादव, आशीष गुप्ता, रफीक अहमद, सुनील जैन, श्यामबाबू, अकरम, मोहित अग्रवाल, सनी यादव, अरविन्द राजपूत, आशीष गुप्ता, शैलेन्द्र कुमार आदि मौजूद रहे।

Read More »

बेकाबू बोलेरो ट्रक से टकराई, सात यात्री घायल

शिकोहाबाद। थाना नसीरपुर क्षेत्र के अन्तर्गत आगरा लखनऊ एक्सप्रेस वे पर खम्बा नम्बर 61 के समीप के सुबह के समय चीख पुकार मच गयी। जब एक बोलेरो कुशीनगर से यात्रियों को लेकर आगरा जा रही। शनिवार सुबह के सवा सात बजे के करीब पहुॅची ही थी कि बोलेरो कार अनियंत्रित होकर आगे जा रहे ट्रक में जा घुसी। सूचना मिलते ही थाना पुलिस और यूपीडा के कर्मचारी भी मौके पर पहुॅच गये। घायलों को उपचार के लिए संयुक्त चिकित्सालय में भर्ती कराया गया।
जानकारी के अनुसार आगरा लखनऊ एक्सप्रेस वे पर शनिवार की सुबह साढे सात बजे कुशीनगर से यात्रियों को लेकर बोलेरो संख्या यूपी 50एएफ-3534 आगरा जा रहे थे। जैसे ही बोलेरो कार थाना नसीरपुर क्षेत्र के खम्बा नम्बर 61 पर पहुॅची ही थी कि चालक की झपकी लग गयी। कार अनियंत्रित होकर आगे चल रहे ट्रक में जा घुसी। कार में सात लोग सवार थे। हादसे के बाद कार में सवार यात्रियों में चीख पुकार मच गई। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार हादसे के बाद यात्रियों में भगदड़ मच गई और सभी यात्री कार से बाहर निकलने लगे। हादसे में कार में सवार सात यात्री घायल हुए। सूचना मिलते ही थाना पुलिस और यूपीडा के कर्मचारियों ने घायलों को जिला संयुक्त चिकित्सालय में भर्ती कराया गया। जबकि तीन बच्चों को कोई भी चोट नहीं आयी।

Read More »

विभिन्न मार्गो से होकर निकली पल्स पोलियो जागरूकता रैली

फिरोजाबाद। शनिवार को पल्स पोलियों जागरूकता रैली का आयोजन तिलक काॅलेज के प्रांगण में किया गया। रैली का शुभारम्भ नगर विधायक मनीष असीजा एवं मुख्य चिकित्सा अधिकारी डा. एसके दीक्षित ने हरी झण्डी दिखाकर किया। इसके बाद 108 एम्बूलेंस को विधिवत पूजन कर हरी झण्डी दिखाकर रवाना किया।
पल्स पोलियों जागरूकता रैली तिलक काॅलेज से प्रारम्भ हुई। जो कि गांधी पार्क चैराहा, सेन्ट्रल चैराहा, वर्फखाना चैराहा, जलेसर रोड, आर्य नगर होती हुई तिलक काॅलेज में आकर सम्पन्न हुई। रैली सैकड़ो आशा कार्यकर्ता ने प्रतिभाग किया। रैली में अपने 0 से पांच साल तक के बच्चों को पल्स पोलियों की दवा पिलाने के लिए लोगों को जागरूक किया गया।

Read More »

नगर निगम प्रवर्तन दल की टीम ने चलाया अतिक्रमण अभियान

फिरोजाबाद। नगर निगम प्रवर्तन दल द्वारा शनिवार को वार्ड नं. 65 में अतिक्रमण अभियान चलाकर बारातघर को अतिक्रमण मुक्त कराया गया।
शनिवार को नगर निगम प्रवर्तन दल के कर्नल जीएम खान के निर्देशन में चले अभियान के दौरान वार्ड नं. 65 में स्थानीय लोगों द्वारा पशुओं को बांधकर कब्जा कर रखा था। टीम ने बारातघर को अतिक्रमण मुक्त कराया। वहीं जिला मुख्यालय पर टीम ने न्यायालय परिसर के आसपास रखे अवैध खोखे को हटाया। अभियान के दौरान कर्नल जीएम खान और उनकी टीम के सदस्य मौजूद रहे।

Read More »

अधिवक्ताओं का तीसरे दिन भी वहिष्कार जारी

शिकोहाबाद। नगर के तहसील में चल रहे अधिवक्ताओं का आज तीसरे दिन भी वहिष्कार जारी रहा। डा0 सुरेश कुमार उपजिलाधिकारी व कुमार चन्द्र बाबू तहसीलदार के न्यायिक भ्रष्टाचार व अशिष्ट व्यवहार के विरुद्ध लम्बे समय से उक्त दोनों लोकसेवकों का बहिष्कार जारी है। जिला.प्रशासन द्वारा दोनों ही लोकसेवकों का स्थानान्तरण न करने पर आक्रोशित अधिवक्ताओं ने गुरूवार से बैनामें का कार्य ठप्प करा दिया। आज ब्रजेश चन्द्र यादव अध्यक्ष रेवेन्यू वार की अध्यक्षता में बैठक आहूत हुई । तदोपरान्त अध्यक्ष के नेतृत्व में सभी अधिवक्ता नारेबाजी करते हुये रजिस्ट्री आफिस पहुँचे और वहाँ तालेबन्दी कर उक्त दोनों अफसरों के विरुद्ध जमकर नारेबाजी करते हुये धरना प्रदर्शन किया। इस अवसर पर ब्रजेश चन्द्र यादव वार अध्यक्ष ने कहा कि यदि ऐसे भ्रष्ट व अशिष्ट दोनों अफसरों का स्थानान्तरण जिला.प्रशासन द्वारा नही किया जाता है तो जनहित में आगे की रणनीति पर सोमवार से आन्दोलन को उग्र किया जायेगा। वही उपजिलाधिकारी डा सुरेश कुमार ने बताया कि मैने फरवरी माह में तहसील शिकोहाबाद ज्वाइन किया था। इसके बाद चुनाव आने के कारण व्यस्थ हो गया। वकील इस कारण नाराज है कि एक वकील का ट्रैक्टर को छुडाने के लिये मेरे पास आये थे। उसको नहीं छुडाया था। जिसके कारण ये लोग मेरा विरोध कर रहे है। क्योकि वह तहसील का वकायेदार था।

Read More »