Sunday, September 22, 2024
Breaking News

दिल्ली चलो अभियान की रैली को रामनगर क्षेत्र में किया जनसम्पर्क

फिरोजाबाद, एस. के. चित्तौड़ी। आरएसएस द्वारा दिल्ली चलने के लिए किये जा रहे जागरूकता रैली के चलते आज चन्द्रवार गेट से चलकर विभिन्न क्षेत्र में पहुचकर लोगो को दिल्ली चलने के लिए आहवान किया गया।
रैली के दौरान वक्ताओं ने कहा कि दिल्ली चलकर जन आक्रोश दिखाने से ही काम चलेगा। जैस प्रकार भगवान श्रीराम द्वारा समुद्र से लंका जाने के लिए रास्ता माॅगा था। लेकिन तप करने के बाद भी समुद्र ने जब रास्ता नही दिया तो भगवान श्रीराम को धनुष उठाना पडा था। जब राममन्दिर के लिए हमारे ही देश में इन्तार करना पडा तो हम लोगो को धनुष उठाना ही पडेगा।

Read More »

प्रसपा के होर्डिंग पर जूता टांगने से आक्रोशित कार्यकर्ता

सपा मुर्दाबाद के लगाये नारे-सीओ कार्यालय पर दी तहरीर
फिरोजाबाद, एस. के. चित्तौड़ी। थाना उत्तर क्षेत्र प्राइवेट ट्रामा सेंटर के पास लगे प्रगतिशील समाजवादी पार्टी के लगे एक होर्डिंग पर किसी ने जूता टांग दिया। जिसके बारे में जब कार्यकर्ताओं को जानकारी हुई तो उन्हांेने मौके पर पहुंच उसके फोटोज लेने के साथ ही उतारकर सपा के खिलाफ नारेबाजी की। पार्टी कार्यकर्ताओं ने सपा मुर्दाबाद के नारे लगाते हुये आक्रोश जताया। इसके बाद सीओ कार्यालय पर कार्यकर्ता जिलाध्यक्ष अजीम भाई संग पहुंचे और इंस्पेक्टर उत्तर को तहरीर दी।
बताते चलें कि प्रगतिशील समाजवादी पार्टी की नौ दिसंबर को लखनऊ में जनाक्रोश रैली को लेकर शहर में कई स्थानों पर होर्डिंग्स-बैनर लगे हुये हैं।

Read More »

पुरानी रंजिश को लेकर मारपीट पुलिस सहित पांच लोग घायल

फिरोजाबाद, एस. के. चित्तौड़ी। थाना नारखी के गांव बैदीपुर विदर्खा में पुरानी रंजिश को लेकर दो पक्षों में मारपीट हो गयी। जहां एक पक्ष के लोगो ने पुलिस को भी नही बक्सा पुलिस के साथ भी मारपीट कर दी। घायलों ने मारपीट करने वालों के खिलाफ थाने में तहरीर दी। एक पक्ष से चार लोगो का जिला अस्पताल में डाक्टरी परीक्षण कराया। वही घायल होमगार्ड का भी डाक्टरी मुआयना भी कराया गया।
थाना नारखी के गांव बैदीपुर विदर्खा निवासी 26 वर्षीय नरेशपाल पुत्र विजेन्द्रपाल, 23 वर्षीय छोटू पुत्र विजेन्द्रपाल, 22 वर्षीय अतुलप्रताप पुत्र रविन्द्रपाल, 23 वर्षीय अश्वनी कुमार पुत्र गोविन्दपाल को पडोस के ही दाउजी लौकीगढ़ी के परिजनों ने मारपीट कर घायल कर दिया। घायलो ने बताया कि दाऊजी के परिजनों से पुरानी रंजिश चल रही थी। दो दिन पूर्व पैसे के लेनदेन को लेकर कहासुनी मारपीट हुई थी।

Read More »

दो दिन से गायब व्यक्ति का शव मिला

फिरोजाबाद, एस. के. चित्तौड़ी। थाना शिकोहाबाद क्षेत्र मैनपुरी चौराह पर रसूलपुर क्षेत्र निवासी व्यक्ति का शव मिलने से हडकम्प मच गया। परिजनों ने बताया कि व्यक्ति मन्दबुद्धि का था, जो कि दो दिन पूर्व घर से गायब हो गया था। शव को पोस्टमार्टम के लिए पुलिस ने शव विच्छेदन गृह में रखवाया।
थाना शिकोहाबाद क्षेत्र मैनपुरी चौराहा पर एक चाय की दुकान के समीप लगभग 60 वर्षीय व्यक्ति का शव लोगो को पडा दिखायी दिया। घटना पर लोगो का हुजूम लग गया, उन्ही में से किसी ने घटना की जानकारी इलाका पुलिस को दी। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भिजवाया दिया। मृतक के पास मिले पते के आधार पर परिजनों को घटना की जानकारी दी गयी।

Read More »

सलेमपुर खुटियाना में करब में लगी आग

फिरोजाबाद, एस. के. चित्तौड़ी। जसराना के गांव सलेमपुर खुटियाना में खेत पर रखी करब में आग लगने से हडकंप मच गया। लोगों ने बड़ी मुश्किल से आग पर काबू पाया। जब तक आग बुझती आग से हजारों रुपए मूल्य की करब जलकर राख हो गई। सलेमपुर खुटियाना निवासी प्रेमपाल सिंह पुत्र रघुवर ने बताया कि पशुओं के चारे के लिए करब रखी थी। जिसमें किसी ने रंजिशन आग लगा दी है।

Read More »

नौ लोगों के खिलाफ विद्युत चोरी का अभियोग दर्ज

फिरोजाबाद, एस. के. चित्तौड़ी। पाढ़म फीडर के गांव मुहम्मदपुर में विद्युत विभाग द्वारा बिजली चैकिंग अभियान चलाया गया। अभियान में नौ लोग चोरी करते पकडे गए। जेई राजेश खन्ना ने थाना जसराना में संजीव, जयकुमार, गंगा सिंह, प्रदीप, प्रमोद कुमार, राजेश कुमार, सौदान सिंह, पदमवीर, जाहर सिंह के खिलाफ तहरीर देते हुए कहा कि मुहम्मदपुर में चलाए गए विद्युत चोरी के खिलाफ अभियान उपरोक्त लोग चोरी से बिजली चला रहे थे। पुलिस ने अभियोग दर्ज कर कार्रवाई शुरु कर दी है।

Read More »

नगर विधायक ने बस स्टैंड पर किया वाटर कूलर का श्रीगणेश

कहा-अब यात्रियों को पेयजल के लिये नहीं होगी परेशानी
फिरोजाबाद, एस. के. चित्तौड़ी। फिरोजाबाद रोडवेज बस स्टैंड पर पेयजल की भारी किल्लत को देखते हुये स्थानीय पार्षद डिम्पल मिश्रा व स्थानीय दुकानदारों की मांग पर नगर विधायक फिरोजाबाद मनीष असीजा द्वारा यात्रियों के लिये गंगाजल युक्त वाटरकूलर का श्री गणेश बस स्टैंड कम्पाउण्ड में किया गया।
फिरोजाबाद रोडवेज बस स्टैंड जहां बड़ी संख्या में प्रतिदिन जनपद के यात्री आवागमन करते हैं। उनके लिये पेयजल की कोई समुचित व्यवस्था न होने के कारण बहुत विकट स्थिति थी। लम्बे समय से यात्री स्थानीय दुकानदार, कुली, अन्य फेरी वाले बहुत परेशान थे। उनके द्वारा नगर विधायक मनीष असीजा से यहां एक वाटरकूलर की मांग की गयी। उसी क्रम में नगर विधायक द्वारा पैरोकारी कर उक्त वाटरकूलर स्वीकृत कराया। साथ ही इसका कनेक्शन जेड़ाझाल की गंगाजल वाली पाइप लाइन से करा दिया है।

Read More »

शौर्य दिवस पर विश्व हिन्दू परिषद निकालेगा बाईक रैली

फिरोजाबाद, एस. के. चित्तौड़ी। शौर्य दिवस पर जसराना, पाढ़म, हाथवंत एवं मक्खनपुर में विश्व हिन्दू परिषद बाईक रैली निकालेगा। रैली के माध्यम से नौ दिसंबर को दिल्ली में आयोजित होने वाली धर्मसभा के लिए लोगों को जागरुक करने का कार्य किया जाएगा। जानकारी देते हुए विहिप के जिलाध्यक्ष निशांत मिश्रा ने बताया कि जसराना में 6 दिसंबर को सुबह 10 बजे बाईक रैली मिडिल प्रांगण से शुरु होकर कस्बे की गलियों एवं प्रमुख मार्गाें पर होते हुए जनजागरण करने का कार्य करेगी। रैली में प्रमुख रुप से संघ के विभाग प्रचारक धर्मेंद्र जी, विहिप के प्रांत उपाध्यक्ष सुनील पाराशर मौजूद रहेंगे।

Read More »

प्रयागराज में आगामी 01 जनवरी से 04 मार्च, 2019 तक ओ0डी0ओ0पी प्रदर्शनी 

आगामी 15 दिसम्बर से 24 जनवरी, 2019 के मध्य जनपद स्तरीय ओ0डी0ओ0पी0 कार्यक्रमों का आयोजन व्यापक स्तर पर आयोजित कराकर पात्र लाभार्थियों को कराया जाये लाभान्वित: डाॅ0 अनूप चन्द्र पाण्डेय
21 जनवरी से 23 जनवरी, 2019 तक वाराणसी में आयोजित होने वाले अप्रवासी भारतीय दिवस समारोह में भी ओ0डी0ओ0पी0 स्टाॅल लगाये जाने के मुख्य सचिव ने दिये निर्देश 
लखनऊ, जन सामना ब्यूरो। उत्तर प्रदेश के मुख्य सचिव, डाॅ0 अनूप चंद्र पाण्डेय ने निर्देश दिये हैं कि प्रयागराज में आगामी 01 जनवरी से 04 मार्च, 2019 तक ओ0डी0ओ0पी प्रदर्शनी के माध्यम से ब्रांडिंग हेतु लगभग 4600 वर्ग मीटर क्षेत्र में ओ0डी0ओ0पी0 स्टाॅल लगाई जाये। उन्होंने 21 जनवरी से 23 जनवरी, 2019 तक वाराणसी में आयोजित होने वाले अप्रवासी भारतीय दिवस समारोह में भी ओ0डी0ओ0पी0 स्टाॅल लगाये जाने के निर्देश दिये हैं। उन्होंने कहा कि जनपदों के विशिष्ट उत्पादों की राष्ट्रीय एवं अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर ब्रांडिंग हेतु ओ0डी0ओ0पी0 शाॅप-इन-शाॅप तथा ब्रांडिंग योजना यथाशीघ्र तैयार करा कर क्रियान्वयन सुनिश्चित कराया जाये। उन्होंने कहा कि कारीगरों एवं हस्तशिल्पियों के कौशल विकास हेतु ओ0डी0ओ0पी0 कार्यक्रम के अंर्तगत दक्षता एवं कौशल उन्नयन प्रशिक्षण तथा टूल किट योजना यथाशीघ्र प्रारम्भ कराया जाना सुनिश्चित किया जाये।

Read More »

महिला आयोग की सदस्य ने जिला जेल का किया निरीक्षण, सुनी बंदी महिलाओं की समस्यायें

कानपुर देहात, जन सामना ब्यूरो। जिलाकारागार माती में उत्तर प्रदेश राज्य महिला आयोग की सदस्य पूनम कपूर ने महिला बंदियों की जनसुनवाई व समीक्षा की। उन्होंने महिला उत्पीडन की घटनाओं पर प्रभावी अंकुश लगाएं जाने एवं पीडित महिलाओं को त्वरित न्याय दिलाये जाने के लिए अधिकारियों से बातचीत किया। महिला आयोग की सदस्य ने जिलाकारागार का निरीक्षण किया। निरीक्षण में जनसुनवाई के दौरान महिला आयोग की सदस्य पूनम कपूर ने महिला बंदियों से जानकारी ली कि जिला कारागार में कोई दिक्कत तो नही है जिस पर महिला बंदियों द्वारा बताया गया कि यहां पर सारी व्यवस्थायें सही है समय से प्रातः काल का नास्ता, दोपहर का भोजन, सांय काल का भोजन मिलता है तथा स्वेटर, कंबल आदि सही मिलता है किसी भी प्रकार की कोई दिक्कत नही होती है।

Read More »