Friday, September 20, 2024
Breaking News

परमसंत गयाप्रसाद की जयंती पर महामहोत्सव

भागवत कथा, 56 भोग, फूल बंगला, महा अभिषेक आदि कार्यक्रम
हाथरसः जन सामना ब्यूरो। ब्रज वसुन्धरा के परम संत श्रद्वेय पंडित श्री गयाप्रसाद जी महाराज की 125 वीं जयन्ती महा महोत्सव पर श्री गोवर्धन सेवा समिति के तत्वावधान में अनेक धार्मिक आयोजन एक सप्ताह आयोजित किये जायेंगे। हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी अलौकिक छप्पन भोग, फूल बंगला एवं भजन संध्या के साथ ही साथ 22 अक्टूबर से 28 अक्टूबर तक आयोजित श्रीमद् भागवत कथा में भारत वर्ष के अनेक संत महापुरूष पधारेंगे।
उक्त जानकारी आज गोपाल धाम में आयोजित प्रेसवार्ता में आयोजकों ने देते हुए बताया कि कथा व्यास डा. रवीनन्दन शास्त्री जी महाराज अपनी सरस अमृतमयी वाणी से दोपहर 2 बजे से सायं 6 बजे तक कथा का रसास्वादन करायेंगे तथा 26 अक्टूबर को गिरिराज जी भगवान का प्रातः 10 बजे से पंचामृत अभिषेक विद्वान ब्राह्मणों द्वारा कराया जायेगा तथा सायं 5 बजे से अलौकिक छप्पन भोग व दिव्य फूल बंगला के दर्शन भजन संध्या पूज्य कथा व्यास डा. रविनन्दन जी शास्त्री जी एवं अन्य भागवत रसिक कीर्तनीय महापुरूषों के द्वारा रात्रि 11 बजे तक पूज्य बाबा श्री गयाप्रसाद जी महाराज के 125 वीं वर्षगांठ की बधाई पद गायन आदि होंगे।

उन्होंने बताया कि महामहोत्सव में विशेष 22 अक्टूबर को दोपहर 12 बजे से गोपाल धाम से ही श्रीमद् भागवत जी की विशेष शोभायात्रा प्रारम्भ होकर श्रीकृष्ण गौशाला के लिये प्रस्थान करेगी। कथा के मुख्य यजमान पं. भोलेशंकर शर्मा व विशाल रवत ने पत्रकार वार्ता में बताया कि कथा के बीच-बीच में प्रख्यात भजन गायक चित्र विचित्र, पूर्णिमा दीदी, चन्द्रलेखा दीदी आदि कीर्तन हेतु पधारने की स्वीकृति प्रदान कर चुके हैं।

Read More »

रूपये मांगने पर मजदूर को पीटा

सासनी, हाथरसः ब्यूरो । क्षेत्र के गांव नगला वीरीसहाय में गेंहू कटाई व थै्रसर पर काम करने के बाद मजदूर को पैसे मांगना भारी पड गया। जिससे उसने मारपीट कर घायल कर दिया पीडित ने तहरीर में गांव के ही दोनो भाईयो को नामजद किया है।

शुक्रवार की सुबह नगला वीरी सहाय निवासी केहरी सिंह पुत्र श्री निवास ने गांव के ही दिनेश पुत्र महताब सिंह के यहा थे्रसर पर गेंहू निकालने का कार्य करता था। जिसकी मजदूरी के रुप तय हुए गेहू एंव रुपए मांगने घर पर गया था। दिनेश और उसका भाई रजनेश ने उसकी मजदूरी देना तो दूर उल्टे उसके साथ मारपीट कर दी।

Read More »

सुरक्षा के उपाय किए जाने के बाबजूद कुछ स्थानों पर आग

सासनी, हाथरसः जन सामना ब्यूरो। दीपावली के अवसर पर प्रशासन द्वारा सावधानी बरतने और लोगो द्वारा सुरक्षा के उपाय किए जाने के बाबजूद कुछ स्थानों पर आग लगने की घटनाएं हुई। गांव सहजपुरा एंव सीकूर में आग लगने के कारण हजारो का सामान जलकर राख हो गया।

गुरुवार को गांव सहजपुरा में अज्ञात कारणों के चलते बुग्गी एंव बुर्जी बिटोरो में आग लग गई। रामकुमार पुत्र देशराज की खडी बुग्गी और बिटोरा में आग लग गई। जिससे बिटोरा में रखे कंडे और बुग्गी आग की भेंट चढ गई। वही हरीबाबू पुत्र कमल सिंह की एक बुग्गी मय बिटोरा के जलकर राख हो गई। शिवसिंह पुत्र प्यारेलाल एंव नेत्र पाल की एक-एक बुग्गी एंव बुर्जी बिटारो आग की चपेट में आ जाने के कारण जलकर राख हो गए।

Read More »

संदिग्ध हालत में छत से गिरकर वृद्ध की मौत पुत्र घायल

फिरोजाबाद, जन सामना संवाददाता। थाना दक्षिण क्षेत्र के हिमायुपुर में संदिग्ध हालत में एक वृद्ध व्यक्ति की मौत हो गयी। पुत्र भी बचाव में घायल हो गया। परिजनों ने छत से गिरने की बात कही है। शव को बिना पोस्टमार्टम के ही घर ले गये।
थाना दक्षिण क्षेत्र के हिमायूपुर निवासी 60 वर्षीय रामबाबू पुत्र गोविन्द राम की विगत रात्रि में संदिग्घ हालत में मौत हो गयी। मृतक के 18 वर्षीय पुत्र नीरज को भी हल्की चोट लगने पर उपचार के लिए जिला अस्पताल लाया गया। परिजनों की माने रामबाबू छत से गिर रहा था।

Read More »

टैंकर ने सोते व्यक्ति को रौंदा-मौत

ग्रामीणों ने लगाया जाम-लगी वाहनों की लंबी कतारे
विधायक जसराना, एसडीएम, सीओ ने समझाया
खेत मिलने के आश्वासन पर खोला जाम
फिरोजाबाद, जन सामना संवाददाता। जसराना थाना के गांव सुरैला में सड़क हादसे मंे एक व्यक्ति की मौत हो गई। मौत के बाद परिवार में कोहराम मच गया। गुस्साए लोगों ने जाम लगा दिया। एटा शिकोहाबाद मार्ग पर जाम लगने से वाहनों की दोनों ओर लंबी कतारें लग गई। बाद में पहुंचे सीओ, एसडीएम एवं विधायक ने लोगों को समझाकर जाम खुलवाया।
पाढ़म क्षेत्र के सुरैला निवासी हाकिम सिंह (40) घर के बाहर बने नाले के पास चारपाई डालक कर रोज की भांति सो रहे थे। रात में करीब बारह बजे केंटर संख्या यूके 18 सीए 1576 ने नाले को पार करते हुए हाकिम सिंह को रौंद दिया। चारपाई की हालत देखकर हादसे का अंदाजा लगाया जा सकता है। टक्कर के बाद हाकिम सिंह की मौके पर ही मौत हो गई।
हादसे के बाद गुस्साए ग्रामीणों ने एटा शिकोहाबाद मार्ग को जाम कर दिया। जाम के कारण दोनों तरफ वाहनों की लंबी कतारें लग गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने जाम को खुलवाने का प्रयास किया लेकिन मुआवजे की मांग कर रहे ग्रामीणों ने जाम खोलने से मना कर दिया। सुरक्षा के लिहाज के कई थानों का फोर्स पहुंच गया। ग्रामीणों ने बताया कि केंटर नाले को पार करती हुई पहले सड़क के किनारे लगे खोखे से टक्राई जिसमें वहीं पास सो रहे सुभाष भी मामूली रुप से घायल हो गए।

Read More »

पांच दिवसीय श्री गिर्राज परिक्रमा पैदल यात्रा 22 को

फिरोजाबाद, संवाददाता। श्री गिर्राज जी परिक्रमा सेवा समिति द्वारा गिर्राज जी महाराज परिक्रमा निशुल्क पद यात्रा नगर से 22 अक्टृबर 2017 प्रातः आठ बजे कैला देवी मन्दिर से प्रारम्भ हो गयी। पांच दिवसीय पैदल परिक्रमा यात्रा के वारे में जानकारी देते हुए संस्थापक , संरक्षक विश्नू कुमार अग्रवाल, दीपक अग्रवाल दूधवालों ने बताया कि यात्रा छोटे हनुमान जी हनुमान रोड दुली चैराहा, डाकखाना चैराहा, शिवाजी मार्ग, जलेसर रोड, सैन्ट्रल चैराहा, सदर बाजार, विवेकान्द चैक होते हुए जैन मन्दिर पर भगवान जगन्नाथ यात्रा झांकी के साथ सम्मलित होकर मथुरा धाम गोवर्धन परिक्रमा के लिए चल पडेगी। यात्रा में भगवान जगन्नाथ , छोटे हनुमान जी, गणेश जी श्रीकृष्ण की झांकियों के साथ काली अखाण्डे भी बैण्ड बाजों के साथ चल रहे होगे। यात्रा के दौरान 21 बलराम के ग्वाल वाल हाथों में लट्ठ लेकर रथ के आगे चलेंगे।

Read More »

महिला की गोली लगने से संदिग्ध परिस्थिति में मौत

महिला के मायके वालों ने पति पर लगाया हत्या करने का आरोप
फिरोजाबाद, जन सामना संवाददाता। दीपावली की रात्रि को एक महिला की गोली लगने से संदिग्ध परिस्थिति में मौत हो गई। प्रधान की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भिजवा दिया और मौके से ही पति को पकडकर थाने ले आई। पति से पूछताछ की तो वह इसे महिला द्वारा आत्महत्या बता रहा है तो महिला के मायके वालों ने पति पर हत्या करने का आरोप लगाया है। मौके से एक 315 बोर का तमंचा भी बरामद कर लिया गया है और फारेंसिक टीम ने उससे फिंगर प्रिंट भी प्राप्त कर लिये है। फिलहाल मायके पक्ष की तहरीर पर व्यक्ति के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।

बबीता पुत्री हेतराम निवासी ऊंचाहार इटावा ने 10 वर्ष पूर्व अपनी बेटी की शादी सिरसागंज थानान्तर्गत पडने वाले ग्राम नगला केहरी निवासी रिंकू पुत्र जगराम से की थी। शादी के बाद उनके तीन बच्चे राजा, प्रिसं व गगन है। महिला के भाई सुमित ने थाने में दी तहरीर में बताया कि दीपावली की रात्रि को रिंकू ने तमंचे से गोली मारकर उसकी बहिन की हत्या कर दी। रिंकू हमेशा बबीता से झगडता रहता था। कई बार जब हम लोगों को इस विषय में मालूम पडा तो दोनों को भी समझाते थे। शुक्रवार को हादसा होने के बाद ग्राम प्रधान ने पुलिस को सूचित किया। पुलिस ने महिला के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भिजवा दिया तो वहीं मौके पर उपस्थित पति रिंकू को पकडकर थाने ले गई।

Read More »

राशन डीलर की पत्नी की उपचार के दौरान मौत

डकैती मामले में पुलिस के पंद्रह दिन बाद भी हाथ खाली
फिरोजाबाद, जन सामना संवाददाता। थाना जसराना के गांव नगला मदना में हुई पंद्रह लाख की डकैती मामले में पुलिस के हाथ पंद्रह दिन बाद भी खाली रहे। पुलिस ने हिरासत में लिए मजदूरों से पूछताछ के बाद छोड दिया। जहां एसएसपी पूरे मामले में नजर रखे हुए हैं, वहीं एसपी देहात पूरे मामले की निगरानी कर रहे हैं। राशन डीलर के बडे़ पुत्र ने थाना जसराना में छह अज्ञात बदमाशों के खिलाफ अभियोग दर्ज कराया था। वहीं राशन डीलर की पत्नी की शुक्रवार को उपचार के दौरान मौत हो गई।

थाना जसराना के गांव नगला मदना में छह अक्टूबर की रात्रि को आधा दर्जन बदमाशों ने जमकर कहर ढाते हुए प्रधान रवीस यादव के चाचा एवं राशन डीलर देवेंद्र सिंह गोली मारकर एवं उनकी पत्नी शीला देवी को मारपीट कर घायल करते हुए पंद्रह लाख की डकैती डाली थी। परिजनों ने घायल देवेंद्र एवं उसकी पत्नी शीला देवी को उपचार के लिए आगरा के पुष्पांजलि अस्पाताल में ंभर्ती कराया था। जहां देवेंद्र की हालत में सुधार के बाद छुट्टी मिल गई वहीं उसकी पत्नी की हालत अभी भी स्थिर बनी हुई थी। पत्नी ने शुक्रवार को दम तोड दिया। पत्नी के दम तोडते ही परिवार में कोहराम मच गया। घटना के बाद से पुलिस मामले के खुलासे के लिए चकरघिन्नी बनी हुई है। पुलिस ने घटना के बाद घर में काम कर रहे मजदूरों को हिरासत में लिया था। लेकिन अभी तक पुलिस किसी भी ठोस निर्णय तक नहीं पहुंच पाई है।

Read More »

सो रहे युवक की गोली लगने से मौत

परिजनों ने गांव के ही चार लोगो के खिलाफ दी हत्या की तहरीर
फिरोजाबाद, जन सामना संवाददाता। थाना एका क्षेत्र के गांव कोडर में घर से सो रहे एक युवक को गोलीमार कर हत्या कर दी। मृतक के परिजनों ने गांव के ही चार लोगो के खिलाफ थाने में हत्या की तहरीर दी।
थाना एका क्षेत्र के गांव कोडर निवासी 35 वर्षीय रनवीर पुत्र दाताराम विगत रात्रि में अपने घर के सो रहा था। उसी दौरान दीवाली के पटाखों की आवाज में गोलीमार कर अज्ञात लोगो ने हत्या कर दीं। घटना की जानकारी होते ही परिजनों में हडकम्प मच गया। दीवाली के पटाखों की आवाज में गोली किसने चलायी यह पता नही चल सका। परिजनों ने घटना की जानकारी इलाका पुलिस को दी। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भिजवाया।

Read More »

देशी बम चलाते समय छात्र की मौत

फिरोजाबाद, जन सामना संवाददाता। थाना फरिहा क्षेत्र के गांव गोलामई में पटाखा फटने से एक छात्र की मौत हो गयी। मृतक के शव को परिजन बिना पोस्टमार्टम कराये ही अपने घर ले गये। घटना के बाद परिजनों में कोहराम मच गया।
थाना फरिहा क्षेत्र के गोलामई गांव निवासी 23 वर्षीय मनोज कुमार पुत्र मोहर सिंह दिपावली पर्व का उत्सव बडी धूमधाम के साथ मना रहा था। किसको पता नही था कि दिवाली बनाने के बाद सुबह -सुबह महिलायें सिआऊ माता के दरबाजों पर गीत -गा कर पूजा अर्चना कर रही थी।
उसी दौरान मनोज घर के बाहर निकल कर खेत में देशी बम फोडने लगा। जिससे एक बम उसके गुप्तांग के पास जा लगा। जिससे वह गम्भीर रूप से घायल होकर गिर पडा। युवक के गिरते ही परिजन आनन -फानन 108 की एम्बंलेन्स की सहायता से उपचार के लिए जिला अस्पताल लेकर आये।

Read More »