Tuesday, May 7, 2024
Breaking News
Home » मुख्य समाचार » सो रहे युवक की गोली लगने से मौत

सो रहे युवक की गोली लगने से मौत

परिजनों ने गांव के ही चार लोगो के खिलाफ दी हत्या की तहरीर
फिरोजाबाद, जन सामना संवाददाता। थाना एका क्षेत्र के गांव कोडर में घर से सो रहे एक युवक को गोलीमार कर हत्या कर दी। मृतक के परिजनों ने गांव के ही चार लोगो के खिलाफ थाने में हत्या की तहरीर दी।
थाना एका क्षेत्र के गांव कोडर निवासी 35 वर्षीय रनवीर पुत्र दाताराम विगत रात्रि में अपने घर के सो रहा था। उसी दौरान दीवाली के पटाखों की आवाज में गोलीमार कर अज्ञात लोगो ने हत्या कर दीं। घटना की जानकारी होते ही परिजनों में हडकम्प मच गया। दीवाली के पटाखों की आवाज में गोली किसने चलायी यह पता नही चल सका। परिजनों ने घटना की जानकारी इलाका पुलिस को दी। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भिजवाया।मृतक के परिजनों ने पुरानी रंजिश को मानते हुए गांव के ही श्यामसुन्द्रर, सन्तोष कुमार, कप्तान सिंह , शिशुपाल आदि लोगो के खिलाफ हत्या करने की तहरीर दी है। पुलिस मामले की जांच में जुटी।