Sunday, September 22, 2024
Breaking News

दीपोत्सव पर प्रदूषण फैलाने वाले पटाखे न चलाए-डॉ सहदेव सिंह

शिकोहाबाद, फिरोजाबादः जन सामना संवाददाता। उच्चतर माध्यमिक विद्यालय उरमुरा में प्रधानाचार्य डॉ. सहदेव सिंह चौहान ने छात्र-छात्राओं को दीपावली पर हर्बल पटाखे चलाने के लिए प्रेरित किया। इस दौरान उन्होंने रसोई में तैनात माताओं को साड़ी और मिठाई प्रदान की। इसके साथ ही समस्त स्टाफ को उपहार व मिठाई भेंट की। विधालय में साफ सफाई करने वाले संतोष को पेंट शर्ट का कपड़ा, मिष्ठान वितरण किया। सभी ने हर्ष व्यक्त किया।
प्रधानाचार्य ने कहा स्टाफ रीढ़ की हड्डी की तरह होता है। जितनी मजबूत होगी उतना शरीर स्वस्थ रहेगा। वैसे ही जितना स्टाफ सहयोगी होगा, छात्र छात्राएं उतनी अधिक लाभान्वित होगी। जब व्यक्ति खुश होता है तो वह पूरे मनोयोग से कार्य करता है। प्रधानाचार्य ने छात्र छात्राओं से कहा की पर्यावरण का ध्यान रखते हुए ही पटाखे चलाएं। जो प्रदूषण न फैलाएं। इसके लिए इलेक्ट्रिक पटाखों का उपयोग करे। बाजार से कम स्वयं के द्वारा तैयार की गई मिठाई का ही उपयोग करे।

Read More »

पोस्टर में पलक गुप्ता और रंगोली में पूर्वी ने मारी बाजी

शिकोहाबाद, फिरोजाबादः जन सामना संवाददाता। अष्टम आर्युवेदिक दिवस के अवसर पर पर योग हेल्थ वेलनेस सेंटर नगला चूरा एवं राजकीय आयुर्वेदिक चिकित्सालय के नेतृत्व में ज्ञानदीप सीनियर सैकेंड्री स्कूल में पोस्टर एवं रंगोली प्रतियोगिता आयोजित की गई। जिसमें विद्यालय की छात्र-छात्राओं ने प्रतिभाग किया। रंगोली में पूर्वी और पोस्टर में पलक गुप्ता ने प्रथम स्थान प्राप्त किया।
आयुर्वेदिक का आठवें दिवस विभाग द्वारा धूमधाम से मनाया जा रहा है। इस अवसर पर कई कार्यक्रम आयोजित किये जा रहे हैं। इसी श्रृंखला में शुक्रवार को ज्ञानदीप सीनियर सैकेंड्री स्कूल में रंगोली और पोस्टर मेकिंग प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। जिसमें विद्यालय के छात्र-छात्राओं ने उत्साह पूर्वक प्रतिभाग किया। प्रतियोगिता के निर्णायक मंडल में विद्यालय की प्रबंध निदेशक डॉ. रजनी यादव, भारतीय मानवाधिकार मजदूर परिषद के राष्ट्रीय अध्यक्ष सत्येंद्र चौधरी,डॉ. पीएस राना, इं. गिरंद सिंह आदि मौजूद रहे। प्रतियोगिता में प्रथम स्थान पलक गुप्ता, द्वितीय स्थान खुशी और तृतीय स्थान पर आकृति रहीं।

Read More »

संदिग्ध अवस्था में युवती की फंदा लगने से मौत

शिकोहाबाद, फिरोजाबादः जन सामना संवाददाता। दीपावली का त्यौहार मनाने के लिए नोयडा के एक निजी अस्पताल में प्रैक्टिस कर रही युवती की घर पर संदिग्ध अवस्था में फंदा लगने से मौत हो गई। गंभीर हालत में परिजन उसको लेकर अस्पताल आए, जहां इमरजेंसी मे तैनात डॉक्टर ने परीक्षण के बाद मृत घोषित कर दिया। इसके बाद परिजन शव घर ले गये। सूचना पर पहुंची थाना पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेजा है। बिजेंद्र कॉलोनी निवासी पूनम यादव (27) पुत्री विजय कुमार नोयडा में एक निजी अस्पताल में फिजियोथैरपी का डिप्लोमा कर प्रैक्टिस कर रही थी। दो दिन पूर्व दीपावली का त्यौहार मनाने के लिए घर आई थी। शुक्रवार सुबह पिता ने युवती से घर की साफ सफाई के लिए कहा। बताया जाता है कि इससे क्षुब्ध होकर युवती ने कमरा बंद कर दुपट्टा का फंदा बना कर पंखे से बांध कर लटक गई। जब इसकी जानकारी हुई तो परिवार के साथ मोहल्ले के लोग भी एकत्रित हो गए। स्थानीय लोगों ने कमरे के किबाड़ को तोड़ कर युवती को फंदे से उतारा और बाइक से लेकर अस्पताल आए। इमरजेंसी में तैनात डॉक्टर ने परीक्षण के बाद युवती को मृत घोषित कर दिया। परिजन शव को लेकर अपने गांव नसीरपुर चले गये।

Read More »

त्योहार पर सुरक्षा एवं कानून व्यवस्था रहेगी चाक चौबंदः एसपी

रायबरेली। दीपावली पर्व के पहले धन त्योदशी के अवसर पर जिले में सुरक्षा एवं कानून व्यवस्था के दृष्टिगत पुलिस अधीक्षक आलोक प्रियदर्शी ने क्षेत्राधिकारी नगर अमित सिंह व संयुक्त पुलिस टीम के साथ कोतवाली नगर क्षेत्र अन्तर्गत सर्राफा बाजार में भ्रमणशील रहकर सर्राफा दुकानदारों से सुरक्षा के सम्बंध में वार्ता करते हुये पैदल गश्त की। इस दौरान सर्राफा बाजार में संदिग्ध व्यक्ति, वाहनों की चेकिंग भी करायी गई। इसी क्रम में जनपद के समस्त क्षेत्राधिकारी व प्रभारी निरीक्षक, थानाध्यक्ष, चौकी प्रभारी भी पुलिस बल के साथ धनतेरस पर्व के दृष्टिगत क्षेत्र में भ्रमणशील रहकर सुरक्षा एवं कानून व्यवस्था बनाए रखें।

Read More »

आयुर्वेद के अनुसार प्रथम सुख निरोगी कायाः देवेंद्र राघव

सिकंदराराऊ, हाथरसः संवाददाता। सर्वे भवंतु सुखिनः सर्वे संत निरामया सर्वे भद्राणि पश्यंतु मां कश्चिद दुख भागभवेत। गांव नगला सरदार कचौरा स्थित राज आयुर्वैदिक परिसर में स्वास्थ्य एवं समृद्धि के पावन पर्व धनवंतरी पूजन करके मनाया गया । इस अवसर पर सभी के उत्तम स्वास्थ्य एवं दीर्घायु के लिए हवन यज्ञ एवं पूजा अर्चना की गई।
राज आयुर्वैदिक फार्मेसी के प्रबंध निदेशक एवं जिले के प्रमुख उद्योगपति देवेंद्र सिंह राघव ने कहा कि आयुर्वेद के अनुसार प्रथम सुख निरोगी काया बताया गया है। इन्हीं विचारों के साथ भगवान धन्वंतरि सभी को निरोगी काया प्रदान करें। आयुर्वेद सबसे प्राचीन पद्धति है जो कि पूर्ण रूप से वैज्ञानिक एवं तथ्य पूर्ण है। आयुर्वेदिक पद्धति में गंभीर से गंभीर रोगों का उपचार उपलब्ध है।

Read More »

‘विकसित भारत संकल्प यात्रा’ का प्रधानमंत्री 15 नवम्बर को करेंगे शुभारम्भ

वाराणसी: जन सामना डेस्क। उत्तर प्रदेश में राष्ट्रव्यापी ‘विकसित भारत संकल्प यात्रा’ की तैयारियों को अंतिम रूप दिया जा रहा है।
भगवान बिरसा मुंडा जयंती ‘जनजातीय गौरव दिवस’ के अवसर पर इस यात्रा का शुभारम्भ प्रधानमंत्री 15 नवंबर को रांची के खूंटी से करेगें। इसी दिन यूपी के जनजातीय जिले सोनभद्र और लखीमपुर – खीरी में भी सूचना, शिक्षा और संचार रथों के जरिये केंद्रीय योजनाओं के प्रति लोगों को जागरूक किया जाएगा।
पत्र सूचना कार्यालय, पी आई बी लखनऊ के अपर महानिदेशक विजय कुमार ने शुक्रवार को वाराणसी में बताया कि संकल्प यात्रा के पहले चरण में आदिवासी जिलों के सभी गांवों और स्थानीय नगर निकायों को कवर किया जायेगा। दूसरे चरण में, देश के ग्रामीण एवं शहरी क्षेत्रों में यह अभियान 22 नवंबर 2023 से 25 जनवरी 2024 तक चलेगा। अपर महानिदेशक ने बताया कि ग्रामीण भारत में लगभग 2500 रथें सभी पंचायतों से गुजरेगीं, जबकि 200 की संख्या में ये रथ देश के 3700 शहरी निकायों के 14 हजार स्थानों पर प्रचार-प्रसार करेगीं।
उन्होंने बताया कि अभियान के क्रम में उत्तर प्रदेश के शहरी इलाकों में 19 रथ प्रदेश के 777 नगर निकायों के लगभग ढाई हजार स्थलों पर केंद्र सरकार द्वारा संचालित जन कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी देगें।
श्री कुमार ने बताया कि वाराणसी शहर के नगर निगम क्षेत्र के 48 तथा कैंटोन्मेंट बोर्ड क्षेत्र और गंगापुर नगर पंचायत के एक -एक स्थलों पर इन रथों के जरिए अभियान चलाया जायेगा।

Read More »

रौशनी से जगमगाया बजरंग द्वार बाजार

जयपुरः जन सामना डेस्क। बजरंग द्वार बाजार कालवाड़ रोड में प्रकाश पर्व दीपावली के अवसर पर सामुहिक रौशनी का शुभारंभ प्रताप भानु सिंह शेखावत, सचिव पंडित दीनदयाल स्मारक धानक्या एवं प्रदेश अध्यक्ष हिन्दू जागरण मंच द्वारा किया गया। रौशनी शुभारंभ से पहले उम्मेद सिंह शेखावत द्वारा स्मृति चिन्ह भेंट कर प्रताप भानु सिंह शेखावत को सम्मानित किया गया।
इस अवसर पर बजरंग द्वार व्यापार मंडल के अध्यक्ष उम्मेद सिंह शेखावत एवं व्यापार मंडल के पदाधिकारी डॉ रवि शेखावत जितेन्द्र सिंह सांगलिया, सांवर मल दाधीच, लक्ष्मण सिंह ठिकरिया, प्रवीण सिंह नाथावत, अशोक सैनी, दिनेश सैनी, हीरालाल आदि उपस्थित रहे ।

Read More »

डीएवी पब्लिक स्कूल में वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन

ऊंचाहार, रायबरेली: जन सामना संवाददाता। एनटीपीसी ऊंचाहार स्थित डीएवी पब्लिक स्कूल में बाल दिवस के अवसर पर प्राइमरी कक्षाओं के लिए द्विदिवसीय वार्षिक खेलकूद का आयोजन किया गया। जिसमें कक्षा 1 से 5 तक के छात्र छात्राओं ने बढ़ चढ़ कर प्रतिभाग किया। प्रतियोगिता का शुभारंभ प्रधानाचार्य डॉ. देवेंद्र कुमार मिश्र एवं डीएवी कुमारगंज की प्रधानाचार्या पुष्पा कुमार के द्वारा दीप प्रज्ज्वलित करके किया गया। इस अवसर पर विभिन्न खेल प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। इनमें बैलून रेस, फ्रॉग रेस, पार्टनर रेस, बनाना रेस, स्पून मार्बल रेस, सैक रेस, जलेबी रेस, लेमन रेस, बुक बैलेंसिंग रेस आदि मनोरंजन खेलों में छोटे – छोटे बच्चों ने पूरी क्षमता के साथ प्रतिभाग किया। प्रतिभागिता के लिए बच्चों का उत्साह देखते ही बनता था। दूसरे दिन समापन समारोह में दीपावली के अवसर पर मर्यादा पुरुषोत्तम श्री राम के 14 वर्ष वनवास के पश्चात अयोध्या आगमन पर आधारित नाट्य मंचन प्रस्तुत किया गया।

Read More »

दीप्ती एक दिन के लिए बनी प्रधानाचार्य

शिकोहाबाद, फिरोजाबादः जन सामना संवाददाता। प्रहलादराय टीकमानी सरस्वती इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य सुभाष चंद्र सिसौदिया ने महिला सशक्तिकरण के चलते एक दिन के लिए दो छात्राओं को प्रधानाचार्य और उप प्रधानाचार्य नियुक्त किया। इस दौरान छात्राओं ने विद्यालय परिसर में घूम कर और कक्षाओं में भ्रमण कर छात्र-छात्राओं को दिशा निर्देश दिये।
प्रहलाद राय टीकमानी सरस्वती इंटर कॉलेज में तीन दिवसीय वार्षिक निरीक्षण विद्या भारती की योजना अनुसार किया गया। जिसमें बदायूं जनपद से आए प्रधानाचार्य विश्राम सिंह एवं पर्यवेक्षक अमर सिंह विभाग बौद्धिक प्रमुख एवं आचार्यों कार्यालय अधीक्षक आठ सदस्य टीम द्वारा विद्यालय की आंतरिक व्यवस्थाओं एवं पठन पाठन, विद्यालय की कार्यालय की पंजीयों, आचार्य द्वारा प्रदान किए गए शिक्षण की विधियों का निरीक्षण किया गया। प्रधानाचार्य सुभाष सिसोदिया ने नारी शक्ति को सम्मान देते हुए एक दिन के लिए विद्यालय की कक्षा 12 की छात्रा दीप्ति को प्रधानाचार्य तथा रुचि को उपप्रधानाचार्य बनाया।

Read More »

जनक अभिनेता यशशेष पं. वंशलाल त्रिपाठी को दी श्रद्धांजलि

कानपुर नगर: जन सामना डेस्क। प्रख्यात जनक अभिनेता पं.वंशलाल त्रिपाठी ‘शलभ’ की याद में कानपुर के रामलीला कलाकारों ने नवाब गंज स्थित गोपालेश्वरधाम में शोक सभा का आयोजन करके उन्हें अश्रु पूरित श्रद्धांजलि अर्पित की और उनकी विशेषताओं का बखान किया। सभी उपस्थित जनों ने शलभ जी को याद करते हुए दो मिनट का मौन रखा तथा उनके चित्र पर पुष्प चढ़ाये। तदोपरांत रामलीला व्यास पं. नारायण मिश्र, पं. विनय त्रिपाठी, पं. लाल, पं. संजय बाजपेयी तथा ख्यातिलब्ध ध्रुपदाचार्य पं. विनोद द्विवेदी ने भावपूर्ण भजन सुनाकर अपने श्रद्धा सुमन अर्पित किये। इनके साथ तबले पर पं. केशव त्रिवेदी, पं. दीन दयाल तिवारी, कमल तथा नागेंद्र ने संगत की। पूर्व जनक अभिनेता पं. रमेश त्रिवेदी ने अपने सम्बोधन में शलभ जी को अभिनय में दार्शनिक भाव रखने वाला मंच का शहंशाह बताया। विश्वामित्र अभिनेता पं. प्रेम नारायण पाण्डेय ने बताया कि वंशलाल जी सीता और विश्वामित्र के पात्र के चुनाव पर बहुत अधिक ध्यान देते थे।
वाणासुर अभिनेता पं. सुख स्वरूप शुक्ल उर्फ अन्नू ने शलभ जी को सिरमौर अभिनेता बताया। इसी क्रम में परशुराम अभिनेता बबलू पंडित, पं. भैयन बाजपेयी, पं. आशीष अवस्थी तथा मंडलाधीश पं. तेज नारायण शुक्ल ने वंशलाल त्रिपाठी की विभिन्न विशेषताएँ बताते हुए उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। पं. विनोद द्विवेदी, पं.नारायण मिश्र तथा पं. केशव त्रिवेदी ने वंशलाल जी के साथ व्यतीत किये अपने समय को याद करते हुए कई अनुभव साझा किये।

Read More »