Friday, September 6, 2024
Breaking News
Home » मुख्य समाचार » दीप्ती एक दिन के लिए बनी प्रधानाचार्य

दीप्ती एक दिन के लिए बनी प्रधानाचार्य

शिकोहाबाद, फिरोजाबादः जन सामना संवाददाता। प्रहलादराय टीकमानी सरस्वती इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य सुभाष चंद्र सिसौदिया ने महिला सशक्तिकरण के चलते एक दिन के लिए दो छात्राओं को प्रधानाचार्य और उप प्रधानाचार्य नियुक्त किया। इस दौरान छात्राओं ने विद्यालय परिसर में घूम कर और कक्षाओं में भ्रमण कर छात्र-छात्राओं को दिशा निर्देश दिये।
प्रहलाद राय टीकमानी सरस्वती इंटर कॉलेज में तीन दिवसीय वार्षिक निरीक्षण विद्या भारती की योजना अनुसार किया गया। जिसमें बदायूं जनपद से आए प्रधानाचार्य विश्राम सिंह एवं पर्यवेक्षक अमर सिंह विभाग बौद्धिक प्रमुख एवं आचार्यों कार्यालय अधीक्षक आठ सदस्य टीम द्वारा विद्यालय की आंतरिक व्यवस्थाओं एवं पठन पाठन, विद्यालय की कार्यालय की पंजीयों, आचार्य द्वारा प्रदान किए गए शिक्षण की विधियों का निरीक्षण किया गया। प्रधानाचार्य सुभाष सिसोदिया ने नारी शक्ति को सम्मान देते हुए एक दिन के लिए विद्यालय की कक्षा 12 की छात्रा दीप्ति को प्रधानाचार्य तथा रुचि को उपप्रधानाचार्य बनाया। इस अवसर पर आए हुए निरीक्षण बंधुओ का प्रधानाचार्य सुभाष चंद्र सिसोदिया ने आभार व्यक्त किया। बताया कि निरीक्षण के माध्यम से विद्यालय के अपूर्ण कार्य पूर्ण हो जाते हैं। विद्यालय के प्रबंधक सतीश यादव, जिला प्रचारक मदन लाल शास्त्री इस दौरान मौजूद रहे।