Sunday, September 22, 2024
Breaking News

अमृतकाल के पंच प्रण पर युवा संवाद कार्यक्रम का आयोजन किया गया

सरवनखेड़ा, कानपुर देहात। नेहरू युवा केंद्र कानपुर देहात के तत्वाधान से युवा एकेदमी और सेवा महिला समिति के द्वारा युवा एकेदमी सरवनखेड़ा में आज मंगलवार को अमृतकाल के पंच प्रण पर युवा संवाद कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में पूर्व जिला अध्यक्ष राजेन्द्र सिंह चौहान ने कार्यक्रम का दीप प्रज्ज्वलित कर शुभारम्भ किया। जबकि कार्यक्रम की अयोजिका दीपिका सिंह सेंगर ने कहा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अगले 25 साल की यात्रा को देश के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण करार दिया। सरवनखेड़ा विकास खण्ड क्षेत्र के कस्बा सरवनखेड़ा मे आयोजित कार्यक्रम की आयोजक दीपिका सिंह सेंगर ने कहा कि इस अमृत काल में विकसित भारत, गुलामी की हर सोच से मुक्ति, विरासत पर गर्व, एकता और एकजुटता व नागरिकों द्वारा अपने कर्तव्य पालन के पंच प्राण का आह्वान किया।

Read More »

गैर हाजिर 11 आगनबाड़ी कार्यकत्रियों का मानदेय काटने के निर्देश

सन्दलपुर, कानपुर देहात। ब्लॉक कार्यालय परिसर में हुई आगनबाड़ी कार्यकत्रियों की बैठक में 11 कार्यकत्रियों की अनुपस्थिति रहने पर जिला कार्यक्रम अधिकारी ने स्पष्टीकरण कर साथ में एक दिन का मानदेय काटने के निर्देश दिए। बाल विकास परियोजना कार्यलय परिसर में आगनबाड़ी कार्यकत्रियों की बैठक का आयोजन हुआ। इसमें बाल विकास परियोजना अधिकारी माधुरी नेही व 10 परियोजना के ब्लॉक को ऑर्डिनेटर ने आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को पोषण ट्रेकर संबंधी जानकारी देते हुए बताया कि बच्चों का वजन, लम्बाई सही तरीक़े से भरना वीएचएसएनडी सत्र पर सैम बच्चों को मोबलाइज करना, टेक होम राशन का वितरण, सीबीई गतिविधियों जैसे अन्न प्रशासन व गोद भराई आदि पर विस्तार से जानकारी दी। आयोजन में 11 परियोजना से ब्लॉक को-ऑर्डिनेटर सुनील दीक्षित, शैलेन्द्र त्रिपाठी, आशीष सिंह, कपिल यादव, आशीष मिश्रा, स्वेता शर्मा, आशीष श्रीवास्तव, मनोज कुमार कुशवाहा, संजीव शर्मा, योगेंद्र मिश्रा ने भाग लिया।

Read More »

संचारी रोगों की रोकथाम के लिये निर्मित मोबाइल एप ‘सरोकार’

कानपुर देहात। जिलाधिकारी नेहा जैन के मार्गदर्शन में संचारी रोगों की रोकथाम के लिये एक मोबाइल एप सरोकार का निर्माण किया गया है। जिसके अंतर्गत आम जनमानस अपने आसपास की ऐसी कोई भी स्थिति यथा जल भराव, गंदगी इत्यादि की शिकायत दर्ज करा सकते हैं। उक्त के क्रम में जिलाधिकारी द्वारा निर्देशित किया गया है कि उपरोक्त मोबाइल एप का व्यापक प्रचार प्रसार आम जनमानस में किया जाना आवश्यक है। सरोकार एप पर यदि आपके आसपास जल भराव, गंदगी या ऐसी कोई भी स्थिति है जिससे संचारी रोग फैल सकते हैं, तो आप अपने मोबाइल फोन पर प्ले स्टोर में जाकर sarokarkanpurdehat टाइप करे और सरोकार एप को डाउनलोड कर इंस्टाल कर लें।

Read More »

स्कूलों के निरीक्षण में बीएसए को मिली खामियां, लगाई फटकार

कानपुर देहात। बेसिक शिक्षा अधिकारी रिद्धी पाण्डेय ने अमरौधा विकासखंड का दौरा कर परिषदीय विद्यालयों का निरीक्षण किया। विद्यालयों में गंदगी पाए जाने तथा छात्र-छात्राओं की संख्या कम होने पर शिक्षकों को फटकार लगाते हुए अभिभावकों से संपर्क करके बच्चों को स्कूल बुलाने के लिए कहा। मंगलवार को सुबह जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी ने अमरौधा विकासखंड के 6 विद्यालयों का औचक निरीक्षण किया। उच्च प्राथमिक विद्यालय मूसरिया में नामांकित 36 बच्चों के सापेक्ष मात्र 8 बच्चें उपस्थित मिले। विद्यालय में शौचालय गंदा पाया गया एवं एक शौचालय बंद पाया गया। बच्चों द्वारा अवगत कराया गया कि प्रधानध्यापिका द्वारा शौचालय बंद रखा जाता है एवं स्वयं के प्रयोग हेतु प्रयोग किया जाता है। विद्यालय में कंपोजिट ग्रांट की धनराशि आई है परंतु अभी तक रंगाई पुताई का कार्य पूर्ण नहीं कराया गया है। विज्ञान कक्ष बना हुआ है परंतु उसमें किसी प्रकार की विज्ञान संबंधी सामग्री नहीं पाई गई। बच्चों की शैक्षिक गुणवत्ता भी कम पाई गई।

Read More »

फतेहपुर में करंट लगने से लाइनमैन की हुई मौत

फतेहपुर। विद्युत लाइन ठीक करते समय खंबे में करंट की चपेट में आने से संविदा लाइनमैन की मौत हो गई। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंचे परिजनों के साथ कांग्रेसी नेता के नेतृत्व में शव को रखकर सड़क जाम कर मुआवजे की मांग करते हुए हंगामा किया गया। सूचना मिलते ही विद्युत विभाग के अधिकारी सहित जिला अधिकारी व क्षेत्राधिकारी मौके पर पहुंचे और कार्यवाही का आश्वासन दे शांत कराया। हदगांव थाना क्षेत्र के शाहपुर गांव के रहने वाले रामपुर रामबाबू विद्युत विभाग में अलीपुर भद्र फीडर में संविदा लाइनमैन के रूप में काम करते थे। विभाग के निर्देश पर भादर गांव लाइन ठीक करने के लिए गये थे। पावर हाउस से शटडाउन लेने के बाद खंबे में चढ़कर फाल्ट ठीक कर रहे थे, तभी अचानक सप्लाई चालू कर दी गई जिससे कि करंट की चपेट में आने से रामबाबू की मौत हो गई। सभी संविदाकर्मी साथी कर्मचारी की मौत होने पर परिवार जनों के साथ शव को सड़क पर रख हंगामा करने लगे। उनके द्वारा मुआवजेे सहित तात्कालिक सहयोग की मांग की गई।

Read More »

चंद्रयान-3 की सफल लैंडिग को लेकर नगरवासियों में दिखा उत्साह

⇒आतिशबाजी चलाकर व मिष्ठान वितरण कर किया खुशी का इजहार
फिरोजाबाद। चंद्रयान-3 की सफल लैंडिंग को लेकर नगरवासियों में अलग ही उत्साह दिखाई दिया। समाजसेवी, राजनीतिक, उद्योगपतियों ने चंद्रयान-3 की सफल लैडिंग को लेकर इसरो वैज्ञानिको को बधाई दी। इसरो के वैज्ञानिकों की वर्षों की मेहनत आज रंग लाई। चंद्रयान-3 की सफल लैंडिग से भारत आज संपूर्ण विश्व को लोहा मनवाने में सफल रहा। विश्व में सबसे पहले चंद्रमा के दक्षिणी ध्रुव पर सफलता से उतरने पर 140 करोड़ भारतवासियों की धड़कनें तेजी से धड़क रही थी। बच्चे, बूढ़े, युवा सभी एक टक होकर चंद्रयान-3 की लाइव टेलीकास्ट को देख रहे थे। साथ ही पल-पल उसके सफलता की प्रार्थना कर रहे थे। प्रेम प्रकाश कुशवाहा के द्वारा चंद्रयान-3 की सफलता पर मिष्ठान वितरण किया गया।

Read More »

मॉं की फटकार से क्षुब्ध होकर छात्र ने लगाई फांसी, हालत गंभीर

फिरोजाबाद। थाना रामगढ़ क्षेत्र में मॉ की फटकार से परेशान होकर एक छात्र ने फांसी लगा ली। छात्र को फांसी पर लटका देख परिवारीजन घबरा गए। परिवारीजन उसे गंभीर हालत में उपचार के लिए जिला अस्पताल लेकर पहुंचे। महादेव नगर निवासी महेंन्द्र सिंह का 12 वर्षीय पुत्र अजय कुमार कक्षा नौ का छात्र है। उसकी मॉ ने किसी बात को लेकर उसे डांट दिया। जिससे नाराज होकर कमरे में चला गया। पंखे पर फांसी का फंटा लगाकर लटक गया। परिजनों की निगाह फंदे पर लटके अजय पर गई तो उनकी चीख निकल गई। उनकी आवाज सुनकर पड़ोसी भी मौके पर पहुंच गए। आनन-फानन में परिजनों ने अजय को फंदे से उतारा। फंदे पर लटकने से वह बेहोश हो गया। उसकी हालत देख परिवार के लोग घबरा गए।

Read More »

युवती की गला दबाकर हत्या करने वाले आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार, भेजा जेल

फिरोजाबाद। थाना उत्तर क्षेत्र में एक युवती की बेरहमी से हत्या करने के बाद आरोपी फरार हो गया। आरोपी ने उसका गला दबाया और फिर पहचान छिपाने को ईटों से चेहरा कुचल दिया। आरोपी ने कबाड़ बीनने वाली युवती से रूपए लेकर डेढ़ गुना करने का सपना दिखाया था। आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर हत्याकांड का खुलासा कर दिया। 20 अगस्त को एक 19 साल की युवती का शव थाना उत्तर क्षेत्र में नाले में मिला था। देवानंद उर्फ टिंकू पुत्र किशोरीलाल निवासी दम्मामल नगर थाना उत्तर ने शव की पहचान पूजा उर्फ प्रीती 19 वर्षीय के रूप में करते हुए हत्या की आशंका जताई थी। एसपी सिटी सर्वेश मिश्र ने तीन टीमों का गठन कर हत्याकांड का खुलासा करने के निर्देश दिए थे।

Read More »

जलभराव से नई आबादी क्षेत्र में हालत खराब, घरों में घुसा बारिश का पानी

फिरोजाबाद। सुहागनगरी में मंगलवार की शाम से शुरू हुई रिमझिम बारिश ने मौसम खुशनुमा बना दिया। साथ ही शहर की सड़क जलमग्न हो गई। वहीं नई आबादी क्षेत्रों के हालत बहुत खराब है। लोगों के घरों में पानी भर गया। लोग नगर निगम प्रशासन पर भेदभाव का आरोप लगाते दिखाई दिए। मंगलवार देर शाम शुरू हुई बारिश रूक-रूक कर होती रही, जो कि बुधवार को देर शाम तक जारी रही। बारिश के कारण नई आबादी क्षेत्रों के हालत बहुत दयनीय हो गये। लोगों के घरों में पानी घुसने से खाना बनाने तक के लिए परेशान हो गये। वार्ड नं. 47 के पार्षद नुरूलहुदा लाला राइन गांधी द्वारा क्षेत्र में विकास कराएं जाने के लिए धरना प्रदर्शन किया जा रहा है। पार्षद ने नगर निगम प्रशासन पर भेदभाव का आरोप लगाया।

Read More »

चंद्रयान-3 की सफल लैंडिग के लिए बच्चों ने भगवान से की प्रार्थना

फिरोजाबाद। चंद्रयान-3 की सफलता के लिए पूरे देश के साथ सुहागनगरी में भी प्रार्थनाओं का दौर शुरू हो चुका है। सुहाग नगर स्थित बी.एस.एस. हाईटेक पब्लिक स्कूल के विद्यार्थियों ने चंद्रयान-3 की सफलता के लिए हवन-पूजन कर भगवान से प्रार्थना की है। वहीं हिंदू जागरण मंच महानगर द्वारा सिद्वेश्वर नाथ महादेव मंदिर पर चंद्रयान-3 की सफल लैडिंग के लिए हवन-पूजन किया गया। बी.एस.एस हाइटेक पब्लिक स्कूल के बच्चों ने स्कूल स्टॉफ व शिक्षकों के साथ हवन-पूजन कर चंद्रयान-3 के सफल परीक्षण की कामना की गई। बच्चे हाथों में तिरंगा लेकर चंद्रयान-3 के सफल लैंडिग की कामना करते दिखाई दिए।

Read More »