Monday, July 1, 2024
Breaking News

हाफ मैराथन का आयोजन 10 फरवरी को

कानपुर। मण्डलायुक्त कार्यालय में बिठूर महोत्सव के अन्तर्गत गंगा हाफ मैराथन के आयोजन के प्रचार-प्रसार हेतु गंगा हाफ मैराथन के पम्पलेट का अनावरण मण्डलायुक्त अमित गुप्ता, पुलिस आयुक्त अखिल कुमार, एम0 डी0 केस्को सैमुअल पॉल, पुलिस उपायुक्त यातायात आरती सिंह, अपर जिलाधिकारी (नगर) डॉ0 राजेश कुमार, अपर नगर आयुक्त मो0 आवेश, अपर पुलिस उपायुक्त (यातायात) अंकिता शर्मा द्वारा किया गया।
बिठूर महोत्सव के आयोजनान्तर्गत गंगा हाफ मैराथन का आयोजन 10 फरवरी को स्थान सरसैया घाट चौराहा से प्रातः 06ः30 बजे से प्रारम्भ होकर ब्रम्हावर्त घाट बिठूर तक किया जाना प्रस्तावित है। उक्त हाफ मैराथन में प्रतिभाग करने हेतु वेबसाइट पर रजिस्ट्रेशन की ऑनलाइन प्रक्रिया प्रारम्भ हो चुकी है और रजिस्ट्रेशन की अन्तिम तिथि 8 फरवरी, 2024 है तथा प्रतिभागी अपने-अपने चेस्ट नम्बर दिनांक 7 फरवरी से 9 फरवरी 2024 के मध्य कार्यालय उप निदेशक क्रीडा, ग्रीनपार्क कानपुर में अमित पाल, उप कीड़ाधिकारी मो0-9651311113 से सम्पर्क कर प्राप्त कर सकते हैं। हॉफ मैराथन में प्रतिभाग करने वाले प्रतिभागियों (महिला/पुरुष) की न्यूनतम आयु 18 वर्ष होना आवश्यक है। उक्त प्रतियोगिता महिला व पुरुष दोनों प्रतिभाग कर सकते हैं तथा पुरस्कार की राशि अलग-अलग निर्धारित है।

Read More »

बाल संप्रेक्षेण गृह में फांसी के फंदे पर लटककर बाल अपचारी ने दी जान

मथुराः संवाददाता। सोमवार को मथुरा बाल संप्रेक्षण गृह में एक बाल अपचारी फांसी के फंदे पर लटका मिला। बाल अपचारी की मौत की सूचना से बच्चा जेल में हडकंप मच गया। तत्काल इसकी सूचना आलाधिकारियों की दी गई। डीएम, एसएसपी के अलावा विधिक सेवा प्राधिकरण के जज सहित एक अन्य जज तथा जिला जेल के जेलर, नगर मजिस्ट्रेट, एसपी सिटी आदि अधिकारियों ने भी मौके पर पहुंचकर घटना स्थल की छानबीन की। उन्होंने बाल सम्प्रेक्षण गृह पहुंचकर घटना की विस्तृत जानकारी बच्चा जेल में निरूद्ध अन्य बाल अपचारियों से की। पुलिस ने शव को जिला अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया है।
जिलाधिकारी शैलेन्द्र कुमार सिंह ने मामले में मजिस्ट्रीरियल जांच के आदेश दिये हैं। मौत न्यायिक हिरासत में हुई है इस लिए न्यायिक जांच भी होगी। मृतक किशोर की उम्र करीब 17 वर्ष है। आरोप है कि बलदेव थाना क्षेत्र में कुछ दिनों पूर्व प्रेम प्रसंग के चलते किशोर नाबालिग को भगाकर ले गया था। स्वजन ने अपहरण का मुकदमा दर्ज कराया था। 10 दिन पूर्व पुलिस ने आरोपित किशोर को गिरफ्तार कर संप्रेक्षण गृह भेजा। पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी प्रथम दृष्टया मान कर चल रहे हैं कि कोर्ट में प्रेमिका ने किशोर के खिलाफ बयान दे दिया। इससे दुखी होकर किशोर ने सुसाइट नोट लिखकर आत्महत्या कर ली।

Read More »

भाजपाईयों ने केंद्र में तीसरी बार भाजपा सरकार लाने का लिया संकल्प

फिरोजाबाद: जन सामना संवाददाता। सोमवार को मोढ़ा कनेटा स्थित फिरोजाबाद-20 लोकसभा क्षेत्र में नवनिर्मित आधुनिक भाजपा केंद्रीय लोकसभा चुनाव कार्यालय का उद्घाटन विधि-विधान से हवन-पूजन एवं मंत्रोच्चारण के साथ किया गया।
इस अवसर पर लोकसभा प्रभारी शिवशंकर शर्मा ने कहा कि यह कार्यालय पार्टी के समर्पित कार्यकर्ताओं की कार्यक्षमता में नवीन ऊर्जा का संचार करेगा। पार्टी के देवतुल्य कार्यकर्ताओं के बल, उत्साह व समर्पण से फिर से केंद्र में तीसरी बार भाजपा सरकार लाने का संकल्प लिया। जिलाध्यक्ष उदय प्रताप सिंह व महानगर अध्यक्ष राकेश शंखवार ने पार्टी पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं को आगामी लोकसभा चुनाव की तैयारी में जुटने का आग्रह किया। बूथों पर प्रवास व शक्ति केंद्रों पर सक्रिय रूप से कार्य करने के लिए आग्रह किया और बूथ जीता चुनाव जीता के मूलमंत्र पर कार्ययोजना पर अमल करने किये आह्वाहन किया।
इस दौरान महापौर कामिनी राठौर, पूर्व जिलाध्यक्ष मानवेन्द्र प्रताप सिंह लोधी, लोकसभा संयोजक वृंदावन लाल गुप्ता व वरिष्ठ भाजपा नेता नानक चन्द्र अग्रवाल ने कहा कि अबकी बार चार सौ पार के लक्ष्य को हासिल करने के लिए चुनावी शंखनाद हो चुका है।

Read More »

सरकारी अस्पताल में महिला कांस्टेबल के साथ मारपीट

फिरोजाबादः जन सामना संवाददाता। सोमवार को जिला अस्पताल के पर्चा काउंटर पर महिला कांस्टेबल के साथ दो महिलाओं ने मारपीट कर दी। कांस्टेबल अस्पताल की सुरक्षा में लगी थी। लाइन से अलग हटकर खड़ी महिला को लाइन में आने की कहते ही महिला ने उसके साथ हाथापाई करते हुए मारपीट कर दी। मारपीट का सीसीटीवी सामने आया है।
फिरोजाबाद के मेडीकल कॉलेज के जिला अस्पताल के पर्चा काउंटर पर महिला कांस्टेबल मंजू देवी की ड्यूटी लगी थी। डाक्टर को दिखवाने के लिए मरीज पर्चा बनवाने की लाइन में लगे थे। महिलाओं की लाइन भी काफी लंबी थी। तभी वहां लाइन के सहारे एक महिला मोहर श्री आकर खड़ी हो गईं, जबकि उनके साथ आई दूसरी महिला पीछे की ओर खड़ी थी।
कांस्टेबल ने महिलाओं को लाइन में लगकर पर्चा बनवाने के लिए कहा।

Read More »

विकास भवन प्रांगण में मनाया गया जनपद का स्थापना दिवस

फिरोजाबादः जन सामना संवाददाता। विकास भवन में जिले का 35 वां स्थापना दिवस धूमधाम से मनाया गया। इस अवसर पर अधिकारियों और कर्मचारियों ने 35 दीप प्रज्जवलन कर जनपद का स्थापना दिवस मनाया।
कार्यक्रम का शुभारम्भ मुख्य अतिथि जिलाधिकारी डॉ उज्जवल कुमार एवं सीडीओ दीक्षा जैन ने दीप प्रज्जवलन कर किया। विकास भवन प्रांगण में फूल पत्तियों से बनी रंगोली की अधिकारियों ने प्रशंसा करते हुए कहा कि केमिकल से युक्त रंगों को छोड़कर प्रकृति प्रेम का अतुलनीय उदाहरण है। इस अवसर पर जिलाधिकारी ने कर्मचारियों को अपने कर्तव्यों के प्रति जागरूक रहकर जनपद को और अग्रसर करने के लिए प्रेरित किया। मुख्य विकास अधिकारी ने जनपद को सफलता के नए आयाम पर पहुंचाने के लिए कहा। कार्यक्रम के आयोजक व राज्य कर्मचारी महासंघ के जिलाध्यक्ष प्रेमप्रकाश कुशवाह ने सभी आभार प्रकट किया।

Read More »

जनपद के स्थापना दिवस पर आयोजित हुई संगोष्ठी

फिरोजावादः जन सामना संवाददाता। जनपद स्थापना की 35 वीं वर्षगांठ पर फिरोजाबाद जनपद स्थापना एवं विकास समिति द्वारा आयोजित संगोष्ठी में वक्ताओ ने जिले को समग्र रुप से विकसित करने की जरुरत पर बल दिया। साथ ही कहा कि महोत्सव की सफलता के लिए जन सहभागिता भी आवश्यक है।
पी. डी. इंटर कॉलेज में आयोजित दस दिवसीय फिरोजाबाद महोत्सव मे आयोजित संगोष्ठी में समिति के संरक्षक अनूप चंद जैन एडवोकेट ने कहा कि फिरोजाबाद महोत्सव के माध्यम से क्षेत्र के शहरी और ग्रामीण अंचलों की सभी समस्याओं पर भी चर्चा होना जरूरी है, जिससे उनका समाधान भी हो सके। महोत्सव केवल मनोरंजन तक सीमित नहीं रहना चाहिए, हमें जिले को विकसित बनाना है। कार्यक्रम के मुख्य वक्ता पूर्व सांसद ओमपाल सिंह निडर ने कहा कि हमें उन सभी आंदोलनकारीयो का आभारी होना चाहिए, जिनके योगदान से यह जनपद बना और तभी यह जनपद का महोत्सव भी मन रहा है, हमें उनके योगदान को हमेशा याद रखना होगा। संगोष्ठी के अध्यक्ष द्विजेन्द्र मोहन शर्मा ने अपने उद्बोधन में जिले के लिए चले 10 वर्ष के संघर्ष मैं सभी वर्ग के सहयोग देने वाले आंदोलनकारियो का स्मरण किया गया।

Read More »

दस्तावेज लेखक एसोसिएशन का शपथ गृहण समारोह सम्पन्न

फिरोजाबादः जन सामना संवाददाता। दस्तावेज लेखक एसोसिएशन फिरोजाबाद का शपथ ग्रहण समारोह सदर तहसील में किया गया। मुख्य अतिथि उप निरबंधक द्वितीय चेतेंद्र सिंह, वरिष्ठ अतिथि प्रांतीय कोषाध्यक्ष लाखन सिंह बघेल, विशिष्ट अतिथि मंडल संगठन मंत्री सोहन सिंह चाहार की मौजूदगी में नवयुक्त पदाधिकारी को शपथ दिलाई गई। जिसमें अध्यक्ष भूरी सिंह गोला, कोषाध्यक्ष मनोज भारतीय, सचिव आशीष कुमार शर्मा, वरिष्ठ उपाध्यक्ष मो. इस्लाम, कनिष्ठ उपाध्यक्ष इरफान अली, सह सचिव राजवीर सिंह वर्मा, ऑडिटर राम खिलाड़ी, प्रचार मंत्री महावीर सिंह, सह मीडिया प्रभारी कृष्णामोहन चक्रवर्ती, मीडिया प्रभारी संजीव कुमार राठौर आदि ने अपने पद एवं गोपनीयता शपथ गृहण की।

Read More »

राजस्थान के मुख्यमंत्री ने श्रीनाथजी के किये दर्शन

मथुरा: संवाददाता। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा दो दिवसीय दौरे पर हैं, वहीं इस दौरान वह अपने पैतृक गांव अटारी भी जाएंगे। वहीं सोमवार को 1ः30 बजे हेलीकॉप्टर गोवर्धन के गांव पैठा पहुंचा, यहां गृह राज्य मंत्री जवाहर सिंह बेढंम, विधायक डॉ. शैलेश सिंह ने मुख्यमंत्री की अगवानी की।
भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा साफा शॉल ओढाने के साथ पुष्पगुच्छ भेंट कर मुख्यमंत्री का सम्मान और स्वागत किया गया। वहीं पुलिसकर्मियों द्वारा उनको सलामी दी गई। इसके बाद सड़क मार्ग से करीब छह किलोमीटर दूर पूंछरी पहुंचे, यहां उन्होंने श्रीनाथ मंदिर पहुंच कर दर्शन व पूजा अर्चना की और साथ ही प्रसादी गृहण की। दोपहर करीब 2ः40 बजे बयाना स्थित झील का बाड़ा के लिए मुख्यमंत्री रवाना हो गई।

Read More »

राम भव्य मंदिर में लौटें है, अबकी बार 400 पार: नरेन्द्र मोदी

राजीव रंजन नागः नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भारतीय अर्थव्यवस्था को आगे बढ़ाने का अपना वादा दोहराया। इस बार उन्होंने कोई आंकड़ा पेश करने से परहेज किया लेकिन दावा किया कि उनके तीसरे कार्यकाल में अर्थव्यवस्था दुनिया की तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था होगी। उन्होंने कहा-यह मोदी की गारंटी है। प्रधानमंत्री मोदी का उनके दूसरे कार्यकाल में संसद में उनका यह आखिरी भाषण था।
मोदी ने तत्कालीन वित्त मंत्री पी चिदम्बरम का हवाला देते हुए कहा, 2014 में भारत 11वीं सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था थी। आज, भारत 5वीं सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था है। फिर भी वे (कांग्रेस) मौन .. हैं। कांग्रेस ने एक सपना देखा कि भारत 30 वर्षों में तीसरी सबसे बड़ी शक्ति बन जाएगा। हम देश को इतने लंबे समय तक इंतजार नहीं करने देंगे। यह मोदी की गारंटी है कि हमारे तीसरे कार्यकाल में, भारत तीसरी सबसे बड़ी आर्थिक शक्ति होगी। मोदी ने कहा, तीसरे कार्यकाल में भारत को तीसरे स्थान पर ले जाने के उनकी सरकार के वादे से विपक्ष को खुश होना चाहिए, क्योंकि वे 11वें स्थान से खुश थे। 2014 में उन्होंने (कांग्रेस) कहा था कि 2044 तक भारत तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था होगी। यही उनका दृष्टिकोण था।
लोकसभा में राष्ट्रपति के अभिभाषण पर धन्यवाद प्रस्ताव का जवाब देते हुए पीएम मोदी ने कांग्रेस पर कटाक्ष किया। मोदी ने 2014-15 के लिए अंतरिम बजट पेश करने वाले तत्कालीन वित्त मंत्री पी. चिदंबरम का हवाला देते हुए कहा कि सबसे पुरानी पार्टी 2014 में 11वीं सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था होने का गौरव प्राप्त हुआ। लोकसभा में राष्ट्रपति के अभिभाषण पर धन्यवाद प्रस्ताव पर बहस में करीब साठ वक्ताओं ने हिस्सा लिया. बजट सत्र 31 जनवरी को शुरू हुआ और 9 फरवरी को समाप्त होगा।
भाजपा ने विश्वास जताया है कि नरेंद्र मोदी सरकार भारी जनादेश के साथ लगातार तीसरी बार वापस आएगी।

Read More »

अब कराना होगा किरायेदारों का पंजीकरण

मथुराः जन सामना संवाददाता। अपराधों में कमी लाने और अपराधियों पर लगाम लगने के लिए पुलिस जनता के साथ मिल कर काम करेगी। इसके लिए लोगों को कुछ सुझाव दिये गये हैं। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक शैलेश कुमार पांडेय ने कहा कि क्षेत्र एवं शहर को बेहतर माहौल देने के लिए हर संभव प्रयास किया जा रहा है। कमियों को खोज कर दूर किया जाएगा। यह एक सुधारात्मक कदम है जो निरंतर चलता रहता है। शहरवासियों को भी इसमें सहयोगी बनकर सीसीटीवी कैमरे लगाने की अपील की गई है। वहीं पुलिस भी बेहतर सुरक्षा के लिए और अच्छे प्रयास करेगी ताकि शहर एवं क्षेत्र में शांति रहे। शहर में लगातार कई चोरी की वारदातों के बाद सोमवार को एसएसपी शैलेश कुमार पांडेय कोसीकलां थाना पर निरीक्षण को पहुंचे थे। यहां उन्होंने देशवासियों से विभिन्न मुद्दों को लेकर चर्चा की। व्यापारियों ने शहर में चोरी की वारदातों को लेकर सवाल उठाया।

Read More »