Tuesday, July 2, 2024
Breaking News
Home » मुख्य समाचार » राजस्थान के मुख्यमंत्री ने श्रीनाथजी के किये दर्शन

राजस्थान के मुख्यमंत्री ने श्रीनाथजी के किये दर्शन

मथुरा: संवाददाता। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा दो दिवसीय दौरे पर हैं, वहीं इस दौरान वह अपने पैतृक गांव अटारी भी जाएंगे। वहीं सोमवार को 1ः30 बजे हेलीकॉप्टर गोवर्धन के गांव पैठा पहुंचा, यहां गृह राज्य मंत्री जवाहर सिंह बेढंम, विधायक डॉ. शैलेश सिंह ने मुख्यमंत्री की अगवानी की।
भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा साफा शॉल ओढाने के साथ पुष्पगुच्छ भेंट कर मुख्यमंत्री का सम्मान और स्वागत किया गया। वहीं पुलिसकर्मियों द्वारा उनको सलामी दी गई। इसके बाद सड़क मार्ग से करीब छह किलोमीटर दूर पूंछरी पहुंचे, यहां उन्होंने श्रीनाथ मंदिर पहुंच कर दर्शन व पूजा अर्चना की और साथ ही प्रसादी गृहण की। दोपहर करीब 2ः40 बजे बयाना स्थित झील का बाड़ा के लिए मुख्यमंत्री रवाना हो गई। सीएम तय समय से काफी विलंब से पहुंचे। यहां सोमवार सुबह 10ः45 बजे का उनका कार्यक्रम प्रस्तावित था।
इस दौरान इनके साथ चन्दू मुखिया, कन्हैया मुखिया, दाऊजी मुखिया, गणेश पहलवान, राम पंडित, महेश मुखिया, विष्णु सैनी आदि उपस्थित रहे।