Monday, September 23, 2024
Breaking News

विश्व दिव्यांग दिवस पर दिव्यांगों को बांटे गए उपकरण

फिरोजाबाद।  विश्व दिव्यांग दिवस पर जसराना के ब्लाक परिसर में दिव्यांग उपकरण वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के दौरान जसराना विधायक रामगोपाल पप्पू लोधी एवं ब्लाक प्रमुख संध्या लोधी मुख्य अतिथि रहे।ब्लाक परिसर में आयोजित कार्यक्रम के दौरान दिव्यांगों को ट्राई साइकिल एवं अन्य उपकरणों का वितरण करते हुए जसराना विधायक रामगोपाल पप्पू लोधी ने कहा सरकार द्वारा दिव्यांगों के हित के लिए कार्य किए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि सरकार दिव्यांगों को पेंशन देने के साथ ही आवागमन के लिए ट्राई साईकिल एवं अन्य उपकरणों का वितरण किया जा रहा है। कार्यक्रम में ब्लाक प्रमुख संध्या लोधी ने कहा विश्व दिव्यांग दिवस पर दिव्यांगों के लिए दिव्यांग उपकरण वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया है।

Read More »

ईवीएम और मतदाता जागरूकता के तहत प्रशिक्षण का शुभारंभ

फिरोजाबाद। जसराना तहसील सभागार में आगामी विधान सभा चुनाव 2022 के संबंध में तहसील स्तरीय एवं खंड स्तरीय ट्रेनरों का ईवीएम और मतदाता जागरूकता के तहत प्रशिक्षण कार्यक्रम शुरू हुआ। प्रशिक्षण सह कार्यशाला का सहायक निर्वाचन रजिस्ट्रीकरण अधिकारी पुष्पेंद्र कुमार सिंह ने शुभारंभ किया।सहायक निर्वाचन रजिस्ट्रीकरण अधिकारी ने कहा कि उत्तर प्रदेश विधान सभा निर्वाचन 2022 को लेकर यह प्रशिक्षण कार्यक्रम मतदाताओं को जागरूक करने के उद्देश्य से आयोजित किया जा रहा है। इस प्रशिक्षण कार्यक्रम में कुल 5 मास्टर ट्रेनरों के द्वारा मतदाताओं को प्रशिक्षित करना है। इस विधानसभा चुनाव में वीवीपैट मशीन का उपयोग किया जाएगा। आप सभी इसकी तकनीकी और व्यवहारिक पहलुओं की जानकारी अच्छी तरह से प्राप्त करेंगे।

Read More »

कोरोना के नए वैरिएंट के प्रति किया गया जागरुक

फिरोजाबाद। विकासखंड जसराना के सभागार में चाइल्ड फंड दिशा प्रोग्राम के सौजन्य से कोविड-19 निगरानी समिति की बैठक खंड विकास अधिकारी रजत कुशवाह, सहायक विकास अधिकारी पंचायत रामरक्षपाल सिंह के निर्देशन में हुई।बैठक में निगरानी समिति के सदस्यों को कोविड-19 के नए वैरिएंट ओमीक्रोन के बारे में सावधान रहने के बारे में समझाया गया।

Read More »

विवाहिता ने की फांसी लगाकर आत्महत्या

फिरोजाबाद। थाना मक्खनपुर क्षेत्र अन्तर्गत एक विवाहिता ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। पुलिस षव को पोस्टमार्टम के लिये जिला अस्पताल लायी है।थाना मक्खनपुर क्षेत्र के गांव नवादा निवासी प्रीती (30) पत्नी नेत्रपाल ने किन्ही कारणवष फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना की जानकारी परिजनों को हुई तो वह सन्न रह गये।

Read More »

लाढ़पुर में मतदाता जागरूकता रैली निकाली

हाथरस। मानिक चंद्र इंटर कॉलेज लाड़पुर में मतदाता जागरूकता के स्वीप कार्यक्रम के अंतर्गत बृहद रैली का शुभारंभ जिला विद्यालय निरीक्षक व नोडल अधिकारी (स्वीप) श्रीमती रितू गोयल द्वारा शिक्षक, छात्र, छात्राओं आदि को मतदाता शपथ दिलाने के उपरांत हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया।उक्त रैली पूरे लाड़पुर कस्बे में रैली निकाली गई।

Read More »

 दिव्यांग दिवस पर दिव्यांगजन हुए सम्मानित

हाथरस।  भाजपा जिला कार्यालय पर अंतर्राष्ट्रीय दिव्यांग दिवस के मौके पर भाजपा जिलाध्यक्ष गौरव आर्य एवं जिला संयोजक दिव्यांग प्रकोष्ठ ठा. प्रमोद कुमार पुण्डीर के नेतृत्व में दिव्यांग भाई बहनों का पटका पहनाकर एवं स्मृति चिन्ह भेंटकर सम्मान किया गया। इस अवसर पर दिव्यांगजनों का सम्मान करके समस्त भाजपा परिवार अपने आपको गोरवान्वित महसूस कर रहा है।

Read More »

महादानी राजा महेन्द्र प्रताप को भारत रत्न से करें सम्मानित

हाथरस। मानव कल्याण सामाजिक संस्था के तत्वावधान में संस्था के संस्थापक राजीव वार्ष्णेय के आवास पर मुरसान रियासत के राजा एवं अखंड भारत के प्रथम राष्ट्रपति राजा महेन्द्र प्रताप सिंह की पुण्यतिथि मनाई गई और उन्हें नमन किया गया तथा भारत सरकार से राजा साहब को भारत रत्न की उपाधि से सम्मानित किए जाने की मांग की गई।

Read More »

मकान की छत भरभरा कर गिरी,महिला घायल

हाथरस। शहर के नगला बेलनशाह में आज सुबह एक गरीब के मकान की छत अचानक भरभरा कर गिर पड़ी और एक महिला जहां गंभीर रूप से घायल हो गई वहीं घर के 5 लोग बाल बाल बच गए तथा घटना की खबर से पूरे क्षेत्र में भारी अफरातफरी मच गई और मौके पर लोगों की भीड़ लग गई।बताया जाता है शहर के कोठी नगला बेलनशाह निवासी गरीब मजदूर रेवतीलाल पुत्र किशनलाल के मकान की छत आज सुबह करीब 6 बजे अचानक भरभरा गिर गई जिसके फलस्वरूप इनकी पुत्रवधू कोमल पत्नी विजय गंभीर रुप से घायल हो गई तथा घर के अन्य पांच लोग भगवान की कृपा से बच गए।

Read More »

ट्रैक्टर ट्राली पलटी,2 अन्य घायल

हाथरस। अलग-अलग सड़क दुर्घटनाओं में दो लोग जहां गंभीर रूप से घायल हो गए वहीं आज सिटी रेलवे स्टेशन के पास ट्रैक्टर ट्रॉली पलट जाने से हड़कंप मच गया और बड़ा हादसा होने से टल गया।जानकारी के मुताबिक सिटी रेलवे स्टेशन के पास आज सुबह एक ट्रैक्टर ट्रॉली अचानक पलट गई और ट्रैक्टर ट्रॉली के पलट जाने से भारी अफरातफरी मच गई।

Read More »

दो वाहन चोर पकड़े

सासनी। पुलिस अधीक्षक विनीत जायसवाल के आदेशानुसार चलाये जा रहे सघन चैकिंग संदिग्ध वाहन, व्यक्ति अभियान के अनुपालन में थाना सासनी पुलिस द्वारा चोरी की घटना घटित करने वाले 2 शातिर चोरों को गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की है। जिनके कब्जे से घटना मे प्रुयक्त एक मोटर साइकिल अपाचे नं. यूपी 86 एसी/6320, चोरी का 1 मोबाईल फोन (सैमसंग) बरामद हुआ है।

Read More »