Monday, September 23, 2024
Breaking News
Home » मुख्य समाचार »  दिव्यांग दिवस पर दिव्यांगजन हुए सम्मानित

 दिव्यांग दिवस पर दिव्यांगजन हुए सम्मानित

हाथरस।  भाजपा जिला कार्यालय पर अंतर्राष्ट्रीय दिव्यांग दिवस के मौके पर भाजपा जिलाध्यक्ष गौरव आर्य एवं जिला संयोजक दिव्यांग प्रकोष्ठ ठा. प्रमोद कुमार पुण्डीर के नेतृत्व में दिव्यांग भाई बहनों का पटका पहनाकर एवं स्मृति चिन्ह भेंटकर सम्मान किया गया। इस अवसर पर दिव्यांगजनों का सम्मान करके समस्त भाजपा परिवार अपने आपको गोरवान्वित महसूस कर रहा है। इस अवसर पर जिलाध्यक्ष गौरव आर्य ने कहा कि हमारे देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने विकलांग शव्द को हटाकर दिव्यांग कहकर दिव्यांगजनों को सम्मान देने का कार्य किया एवं दिव्यांगजन हेतु कृतिम अंग व्हीलचेयर, रिक्शा एवं अन्य उपकरण वितरण करने का कार्य किया है एवं दिव्यांगजन हेतु बहुत कल्याणकारी योजना शुरू की हैं। जिससे दिव्यांगजनों के जीवन में सुधार आ रहा है।इस अवसर पर सदस्य विधान परिषद् (स्नातक) मानवेन्द्र सिंह गुरुजी, प्रदेश कोपरेटिव चेयरमैन एवं पूर्व सांसद मथुरा चौ. तेजवीर सिंह, चौ. नत्थी सिंह, हरीशंकर राना, रुपेश उपाध्याय, लक्ष्मन सिंह सेंगर, सुनीता वर्मा, ब्रजेश चौहान, प्रीती चौधरी, सुधीर गर्ग, अनिल सिसोदिया आदि भाजपाई उपस्थित थे।