Monday, September 23, 2024
Breaking News

क्या सयाना कौआ……… जा बैठा?

हमे चीन को पहचानने के लिए ज्यादा कोशिश नहीं करनी पड़ती। हम १९६२ से जानते है उस देश की नीतियों को, लोमड़ी सा चंट और चालबाज। हिंदी चीनी भाई भाई बोलते बोलते अपनी चालाकी से अक्साई चीन हथिया लिया। और उसके बाद भी बार बार हमलों की तैयारी बता कर हमारी जमीनों पर अतिक्रमण करता रहा। अभी हर हाल में उसे अतिक्रमण करके अपनी विस्तारवादी नीतियों को आगे बढ़ाना हैं।

Read More »

कांग्रेस ने शुरू की चुनाव फतेह करने की कवायद

रायबरेली। कांग्रेस ने स्थानीय स्तर पर संगठन को मजबूत करने और विधान सभा चुनाव फतेह करने की कवायद शुरू कर दी है। इसी क्रम में पूर्व विधायक कुंवर अजय पाल सिंह के नेतृत्व में मंगलवार को प्रतिज्ञा यात्रा का आगाज हुआ।
कांग्रेस प्रतिज्ञा यात्रा का संंदेश वर्तमान सरकार की कथित नाकामियों और कांग्रेस की प्रतिज्ञा के प्रति लोगों को जागरूक करना है। एनएसयूआई के नेता इरफान मेंहदी ने इस बारे में बताया कि गरीब मज़लूमों पर हो रहा अत्याचार व बढ़ती महंगाई, मौजूदा सरकार की नकामियो को जनता तक पहुंचाना व कांग्रेस पार्टी द्वारा ली गई प्रतिज्ञा लड़कियों को 40% आरक्षण व मोबाइल फोन, व स्कूटी, बिजली की दर हाफ किसानों का कर्जा माफ, जन जन तक पहुंचाने का संकल्प इस यात्रा का मुख्य उद्देश्य है।

Read More »

CHC स्टॉफ की लापरवाही से मरीजों को समय पर नहीं मिल रहा इलाज

रायबरेली, पवन कुमार गुप्ता। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ऊंचाहार के डॉक्टर सीएमओ की कार्यवाही के बाद भी सुधरने का नाम नहीं ले रहे हैं। मार्ग दुर्घटना में घायल व्यक्ति के भाई ने सीएचसी के डॉक्टरों पर समय से इलाज न करने का आरोप लगाया है।
होरैसा गांव निवासी उदय राज का आरोप है कि रविवार की सुबह उसका भाई सोहन लाल साइकिल से मजदूरी करने मतीनगंज जा रहा था। मोटरसाइकिल की चपेट में आने से गिर कर गंभीर रूप से घायल हो गया।

Read More »

समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचेगी भाजपा – अभिलाष कौशल

ऊंचाहार/रायबरेली, पवन कुमार गुप्ता। भाजपा आज विश्व की सबसे बड़े संगठन के रूप में स्थापित हो चुकी है। अब पार्टी समाज के अंतिम व्यक्ति को आत्मसात करके उन्हें आगे बढ़ा रही है। इसलिए हर गरीब, किसान, मजदूर तक हम लोग पहुंचकर उन्हें भाजपा की प्राथमिक सदस्यता से जोड़ रहे है। यह विचार मंगलवार को भाजपा ओबीसी मोर्चा के प्रांतीय मंत्री अभिलाष कौशल ने सदस्यता अभियान के तहत व्यक्त किए।
भारतीय जनता पार्टी की सदस्यता अभियान के अंतर्गत ऊंचाहार विधानसभा में ऊंचाहार एवं रोहनिया मंडल में भारतीय जनता पार्टी के विधानसभा प्रत्याशी के प्रबल दावेदार अभिलाष चंद कौशल के नेतृत्व में सदस्यता अभियान किया गया।

Read More »

जिलाधिकारी ने पराली दान करने वाले कृषकों को किया सम्मानित

कानपुर देहात। जिलाधिकारी जितेन्द्र प्रताप सिंह ने कलेक्ट्रेट परिसर में पराली दान करने वाले कृषकों को शाल भेट कर सम्मानित किया गया। कलेक्ट्रेट परिसर में ट्रैक्टर ट्राली पर 50 कुंतल पराली, गौशालाओं में दान करने हेतु पहुचे कृषक राजन उर्फ शिवओम निवासी ताहरपुर महदू, विकासखण्ड अकबरपुर, ब्रजेश कुमार पुत्र छोटेलाल ज्योतिस पालनगर, अकबरपुर, हिमांशु पुत्र वीजेन्द्र सोनकर निवासी सरवनखेडा विकासखण्ड सरवनखेडा, अकबरपुर एवं संध्या अग्निहोत्री पत्नी प्रेमप्रकाश निवासिनी दुर्गापुर, अकबरपुर, कानपुर देहात को जिलाधिकारी द्वारा सम्मानित करते हुए, अन्य कृषको से भी इनका अनुसरण करने की अपेक्षा की गयी।

Read More »

जिला खाद्य विपणन अधिकारी ने सरकारी धान क्रय केन्द्रों का किया निरीक्षण

हाथरस । जिलाधिकारी रमेश रंजन द्वारा दिये गये निर्देश के क्रम में जनपद में धान खरीद में प्रगति लाने हेतु जिला खाद्य विपणन अधिकारी शिशिर कुमार द्वारा क्रय संस्था खाद्य विभाग के अन्तर्गत संचालित नवीन मण्डी स्थल, सादाबाद मण्डी स्थित सरकारी धान क्रय केन्द्रों का निरीक्षण किया गया। मौके पर दोनों धान क्रय केन्द्र प्रभारी उपस्थित मिले। धान क्रय केन्द्र नवीन मण्डी स्थल सादाबाद (प्रथम) पर अबतक 14 कृषकों से 1044.40 कुं0 धान की खरीद की जा चुकी है। खरीदे गये धान के सापेक्ष 699.20 कुं0 धान केन्द्र से सम्बद्ध मिल मै0 नारायण टैªडर्स, चिन्ता की गढ़ी, हाथरस को प्रेषित कर दिया गया है।

Read More »

यातायात प्रभारी ने छात्र-छात्राओं को यातायात नियमों के प्रति किया जागरूक

हाथरस। पुलिस अधीक्षक विनीत जायसवाल के निर्देशन में “यातायात माह” के तहत एस.आर.बी. पब्लिक स्कूल हाथरस में प्रभारी यातायात अखिलेश कुमार बघेल, मुख्य आरक्षी दिनेश कुमार, मुख्य आरक्षी विजय चौधरी ,समाजसेवी  भवतोष मिश्रा एवं अन्य यातायात कर्मियों के द्वारा कार्यक्रम का आयोजन किया गया । इस दौरान स्कूल के बच्चों, स्कूल स्टाफ को यातायात नियमो के बारे में अवगत कराते हुये यातायात नियमों का पालन करने की अपील की गई ।

Read More »

होम्योपैथी में है सर्दी से बचाव का बेहतर उपाय

हाथरस। होम्योपैथिक मेडिकल एसोसिएशन ऑफ इंडिया की मासिक बैठक का आयोजन रवि हॉस्पिटल मथुरा रोड पर किया गया। बैठक की अध्यक्षता डॉ. रवि चौधरी ने की। बैठक में शरद ऋतु में होने वाली संभावित बीमारियों पर चर्चा की गई। बैठक में वरिष्ठ चिकित्सक डॉ. यू.एस. गौड व यूनिट के सचिव डॉ. राकेश गुप्ता द्वारा बताया गया कि आगामी माह में हृदय रोगियों एवं सांस रोगियों के लिए परेशानी पैदा हो सकती है।

Read More »

प्रियंका गांधी की प्रतिज्ञा बैठक में काग्रेसियों ने लिया भाग

हाथरस। बुलंदशहर जिले के अनूपशहर में कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रभारी उत्तर प्रदेश प्रियंका गांधी ने प्रतिज्ञा बैठक के माध्यम से पश्चिम उत्तर प्रदेश के जिलों के जिला व शहर कार्यकारिणी, ब्लाक कार्यकारिणी, वार्ड अध्यक्ष, न्याय पंचायत अध्यक्ष, ग्राम पंचायत अध्यक्ष, फ्रंटल प्रकोष्ठ विभाग के पदाधिकारियों के साथ बैठक की।

Read More »

शिविर लगाकर भाजपा ने चलाया सदस्‍यता अभियान

हाथरस। भारतीय जनता पार्टी के निर्देश पर चलाए जा रहे सदस्यता अभियान के तहत आज भाजपा की जिला मंत्री श्रीमती संध्या आर्य द्वारा कमला बाजार पर सदस्यता शिविर लगाया गया। जिसमें सैकड़ों की संख्या में छात्र-छात्राओं, युवाओं, बुजुर्गों द्वारा भाजपा की सदस्यता ग्रहण की गई।इस मौके पर भाजपा नेत्री संध्या आर्य ने लोगों को प्रचार सामिग्री वितरित करते हुए भाजपा की केंद्र व प्रदेश सरकार की जनकल्याणकारी नीतियों से अवगत कराया और सदस्यता लेने वाली महिलाओं एवं छात्राओं का भाजपा का दुपट्टा पहनाकर स्वागत भी किया।

Read More »