Monday, September 23, 2024
Breaking News

एबीबीपी ने सलमान खुर्शीद का किया पुतला दहन

फिरोजाबाद। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद महानगर के द्वारा कांग्रेस पार्टी के पूर्व मंत्री सलमान खुर्शीद का पुतला दहन किया गया।कांग्रेस पार्टी के पूर्व मंत्री सलमान खुर्शीद ने एक पुस्तक का विमोचन किया है। जिसका नाम है द सनराइज ओवर अयोध्या नाम से किया गया है। जिसमें समस्त हिंदू जनमानस की भावना को आहत करते हुए समस्त हिंदू समाज को विश्व के सबसे बड़े आतंकी संगठन आईएसआई और वोको हरम से हिंदुओं की तुलना की गई है। इसके विरोध में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद महानगर के कार्यकर्ताओं ने सलमान खुर्शीद का विवेकानंद चौक पर पुतला दहन करते हुए कहा कि सलमान खुर्शीद ने देश के समस्त हिंदू जनमानस से माफी नहीं मांगी तो आने वाले समय में विद्यार्थी परिषद सलमान खुर्शीद के खिलाफ बड़ा आंदोलन करेगी तथा पुस्तक का प्रकाशन भारत सरकार से रोकने का अनुरोध किया।

Read More »

विज्ञान क्लब ने मनाया बाल दिवस

फिरोजाबाद। जिला विज्ञान क्लब द्वारा बाल दिवस के अवसर पर भारत के प्रथम प्रधानमंत्री जवाहरलाल नेहरू एवं भारतीय वैज्ञानिक बीरबल साहनी की जन्म जयंती मनाई गई।अश्वनी कुमार जैन ने विद्यार्थियों को बाल दिवस की शुभकामनाएं प्रेषित करते हुए कहा कि भारत के प्रथम प्रधानमंत्री जवाहरलाल नेहरू का जन्म 14 नवम्बर 1889 को इलाहाबाद में हुआ था।

Read More »

देवदूत शिक्षा संस्थान में मनाया गया बाल दिवस

फिरोजाबाद। रविवार को निशुल्क संचालित देवदूत शिक्षा संस्थान में बाल दिवस बड़े ही धूमधाम के साथ मनाया गया। इस अवसर पर बच्चों ने पं. जवाहर लाल नेहरू के चित्र पर माल्यार्पण कर नमन किया। वहीं विद्यालय में पढ़ रहे सभी बच्चों ने कहानी, कविता सुना कर लोगों को मनमोह लिया। देवदूत सेवार्थ संस्थान के अध्यक्ष मुकेश विद्यार्थी द्वारा सभी बच्चों को नेहरू के बारे में बताया गया एवं उनके जीवन पर प्रकाश डाला। कार्यक्रम में विद्यालय समिति के अध्यक्ष जालिम सिंह, सचिव राजीव यादव, दीपिका, अभिमन्यु, मुस्कान आदि मौजूद रहे।

Read More »

बाल दिवस पर निकाली गई प्रभात फेरी

फिरोजाबाद। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के अध्यक्ष जिला न्यायाधीश संजीव फौजदार, नोडल अधिकारी अपर जिला व सत्र न्यायाधीश आजाद सिंह व प्राधिकरण प्रभारी सचिव सिविल जज वरिष्ठ खण्ड मिनाक्षी सिन्हा के निर्देशानुसार सदर तहसील द्वारा प्रभात फेरी का आयोजन किया गया।प्रभात फेरी का शुभारम्भ जैन मंदिर से कार्यक्रम संयोजक स्वीप ब्राण्ड एम्बेसडर कल्पना राजौरिया व तहसीलदार सदर सुरेन्द्र कुमार ने संयुक्त रूप से हरी झंडी दिखाकर किया। प्रभात फेरी सुहाग नगर चौराहा होते हुए तहसील सदर नगला भाऊ पर पहुंची। प्रभात फेरी में समाजसेवी, न्यायमित्र, नेहरू युवा केन्द्र के स्वयंसेवक, लेखपाल एवं कानूनगो आदि साथ चल रहे थे। वहीं लोगों को विधिक साक्षरता से जुड़े पत्रक वितरित किये गए। साथ ही विभिन्न तख्तियों व नारों के माध्यम से सभी के लिए न्याय व्यवस्था की जानकारी दी गयी।

Read More »

पुलिस ने लूट के माल सहित चार आरोपियों को किया गिरफ्तार

फिरोजाबाद। कंपनी का पैसा डकारने के लिए फाइनेंस कर्मचारी ने अपने साथियों के साथ मिलकर लूट की वारदात की स्क्रिप्ट लिख दी। अपने साथियों से लूट करवा दी और फिर पुलिस में रिपोर्ट भी लिखवा दी। पुलिस ने इस घटना का खुलासा करते हुए चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। इनके पास से लूटी गई नगदी और तमंचा भी बरामद हुआ है।एसपी सिटी मुकेश चंद्र मिश्र ने बताया कि 11 नवंबर को थाना लाइनपार क्षेत्र के नगला सदासुख चौराहा पर भारत माइक्रो फाइनेंस इन्वल्यूजियन लिमिटेड के कर्मचारी प्रज्ज्वल सिंह राना के साथ बुलट सवार बदमाशों ने तमंचा दिखाकर एक लाख 54 हजार 145 रुपए की नगदी जो बैग में रखी थी उसे छींनकर भाग गए थे। बैग में बायोमैट्रिक और एक टेबलेट भी रखा हुआ था। इस घटना को लेकर एसएसपी ने मौके का मुआयना किया था।

Read More »

 झोलाछापों की फ़ौज,मार रही मौज;विभाग के सबकुछ संज्ञान में फिर भी अनजान बनते अधिकारी

हाथरस। जिले में झोलाछाप डॉक्टरों का मकड़जाल फैला हुआ है। ये झोलाछाप इस जिले को लूटने में कोई कसर नही छोड़ रहे है। खास बात तो ये है कि इसकी जानकारी प्रशासन को भी है पर उन पर आज तक कोई कार्रवाई नही हुई। इन झोलाछाप डॉक्टरों ने इलाज का रेट भी फिक्स कर रखे हैं। यहां कोई भी बीमारी हो इंजेक्सन के और बॉटल के रुपये फिक्स है,जबकि ये बाजार मूल्य से कई गुना है। ये झोलाछाप डॉक्टर मरीजो को बकायदा अपने एक कमरे के क्लिनिक में मरीजो को भर्ती भी कर लेते है। कोरोना नामक एक महामारीबिमारी इस समय लोगों में पनप रही है और उसी का भय झोलाछाप मरीज को दिखा देते हैं और कहते हैं कि जल्दी जांच कराओ, जांच के नाम पर हजारों ठग लेते हैं क्योकि मरीज डरा हुआ होता है कि कही बिमारी ज्यादा ना बढ़ जाए।

Read More »

गांव भटीकरा में हुआ सोलंकी का जोरदार स्वागत

सिकंदराराऊ। गांव भटीकरा में क्षत्रिय समाज के लोगों ने सभा के पूर्व जिला महासचिव महेंद्र सिंह सोलंकी का फूल माला पहनाकर व शॉल उढ़ाकर भव्य स्वागत किया। स्वागत समारोह में सपा नेता महेंद्र सिंह सोलंकी ने कहा कि यदि जनता ने मौका दिया तो क्षेत्र की जनसमस्याओं को दूर करने का भरपूर प्रयास करूँगा एवं हमेशा लोगों के सुख दुख में साथ रहूँगा। बाजीदपुर क्षेत्र शिक्षा ,सड़क ,स्वास्थ्य, के लिए तरस रहा है। अब तक जनप्रतिनिधियों ने क्षेत्र को मुड़कर नहीं देखा। श्री सोलंकी ने कहा प्रदेश में सपा की पूर्ण बहुमत की सरकार बनने जा रही है। सरकार बनने पर क्षेत्र में एक राजकीय महाविद्यालय बनवाने के साथ चिकित्सा, सड़क पर काम किया जाएगा।

Read More »

आजादी का अमृत महोत्सव के अंतिम दिवस पर प्रभात फेरी एवं साईकिल रैली का आयोजन

बेटा-बेटियों के बीच अन्तर मिटाने के लिए विभिन्न कार्यक्रम किये जा रहे हैं–मोनिका गौत
हाथरस। राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण, नई दिल्ली एवं उ0प्र0 राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, लखनऊ के निर्देशन में जनपद न्यायाधीश मृदुला कुमार के आदेशानुसार ‘‘आजादी का अमृत महोत्सव’’ के अंतिम दिवस पर प्रभात फेरी एवं साईकिल रैली डा0 लकी, अपर मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट, सादाबाद, चेतना सिंह, सचिव, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, हाथरस व वरिष्ठ अधिवक्ता हरीश कुमार शर्मा एवं दौलतराम बारह सैनी इण्टर कालेज की प्रधानाचार्य डा0 रामनिवास दुबे एवं अन्य अध्यापकों की उपस्थिति में स्कूल के छात्र/छात्राओं द्वारा निकाली गई।

Read More »

मानव जीवन मे यज्ञ का बड़ा महत्व : अनिल गुरु जी महाराज

इटावा । महर्षि मार्कंडेय की तपोभूमि पर संवेदना फाउंडेशन द्वारा 51 कुंडीय संवेदना महायज्ञ का आज समापन हुआ। यज्ञ समारोह में सैकड़ों की संख्या में श्रद्धालुओं ने भाग लेकर मंत्रोच्चारण से पूर्णाहुति दी।समापन अवसर पर राष्ट्रीय जय मां काली सेना के अध्यक्ष अनिल गुरु जी महाराज ने भक्तों को दिए संदेश में कहा यज्ञ का महत्त्व वैज्ञानिकों ने भी माना है यज्ञ में प्रयोग की जाने वाली हवन सामग्री से के प्रयोग से शरीर में व्याप्त तमाम बीमारियों का समूल नाश होता है। वही यज्ञ से मानव को आत्मिक शक्ति मिलती है पुराने समय में ऋषि मुनि नियमित सुबह यज्ञ करते थे और इसी का प्रभाव था कि वह सालों जीवित रहते थे।

Read More »

सुप्रीमो मायावती की मां का निधन पर कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी ने अर्पित की श्रद्धा सुमन

नई दिल्ली। बहुजन समाज पार्टी की राष्ट्रीय अध्यक्षा बहन मायावती की माता रामरति के पार्थिव शरीर का आज अंतिम संस्कार दिल्ली के लोधी रोड स्थित श्मशान घाट पर किया गया इस अवसर पर परिवार के सदस्य, सांसद, विधायक एवम बसपा के कार्यकर्ता भी अंतिम संस्कार में पहुंचे। बसपा अध्यक्ष मायावती के माताजी का निधन 13 नवंबर को हृदय गति रुकने के कारण हुआ था 92 वर्ष के थे और लंबे समय से बीमार थे । आज अंतिम दर्शन के लिए पार्थिव शरीर को 3, त्याग राज मार्ग बहन जी के निवास स्थान पर रखा गया था जहां पर बड़ी संख्या में बसपा समर्थक कार्यकर्ताओं के अतिरिक्त उत्तर प्रदेश के विधानसभाओं के प्रत्याशी भी उपस्थित थे ।

Read More »