Saturday, September 21, 2024
Breaking News

जिलाधिकारी ने मुख्य सेविकाओं व बाल विकास परियोजना अधिकारियों को दिए जा रहे हैं प्रशिक्षण का लिया जायजा, दिए निर्देश

कानपुर देहात। जिलाधिकारी नेहा जैन के निर्देशन में बाल विकास सेवा एवं पुष्टाहार विभाग कानपुर देहात के अन्तर्गत कार्यरत मुख्य सेविकाओं को विभिन्न विषयों यथा- आई. वाई. सी. एफ. मातृ पोषण, सैम एवं सैम का प्रबंधन, सूक्ष्य पोषण तत्वों की प्रदायगी, वृद्धि निगरानी, प्रारम्भिक बाल देखभाल एवं शिक्षा, पोषण ट्रेकर, सक्षम आँगनबाड़ी तथा सपोर्टिव सुपर विजन का प्रशिक्षण दिनांक-10. 08.2023 से 18.08.2023 में प्रातः 10 बजे से सायं 05 बजे तक डी.पी. आर.सी. भवन माती मुख्यालय में निपसिड द्वारा मास्टर ट्रेनर के रूप प्रशिक्षित की गई। जिसमें जनपद कानपुर देहात की 03 मुख्य सेविकाओं, यूनीसेफ एवं यू०पी०टी०एस०यू० आदि के विषय विशेषज्ञों के द्वारा प्रशिक्षण प्रदान किया जा रहा है।

Read More »

जिलाधिकारी की पहल पर श्रद्धालुओं एवं पर्यटकों के लिये हेल्पलाइन नम्बर एवं पर्यटक कंट्रोल रूम चालू किया गया

मथुरा। जिलाधिकारी पुलकित खरे के निर्देश पर जनपद मथुरा में आने वाले सभी श्रद्धालु एवं पर्यटकों के लिए एक समर्पित हेल्पलाइन नम्बर तथा उसके संचालन हेतु पर्यटक कन्ट्रोल रूम स्थापित किया गया। विगत 03 माह के प्रयासों से बीएसएनएल के माध्यम से पर्यटक हेल्पलाइन नम्बन-18601801508 प्राप्त हो गया है। इसके संचालन हेतु पर्यटक कन्ट्रोल रूम को स्मार्ट सिटी योजनान्तर्गत संचालित आईटीएमएस कक्ष के साथ संचालित किया जायेगा। इस कन्ट्रोल रूम में 24 घंटे शिफ्टवार पुलिस, पर्यटन, नगर निगम, राजस्व, रोडवेज तथा रेलवे के कर्मचारी बैठना सुनिश्चित करेंगे। इस पर्यटक कन्ट्रोल रूम के नोडल अधिकारी अपर नगर आयुक्त स्तर के अधिकारी को नामित किया जायेगा। पर्यटक हेल्पलाइन नम्बर पर आने वाली कॉल्स, सुझाव तथा समस्याओं को एक रजिस्टर में नोट कर उनका तत्काल निस्तारण संबंधित विभाग से कराते हुए पर्यटक को सूचित कराया जायेगा।

Read More »

कम दाम में कर सकेंगे एसी बस से प्रमुख ब्रज के स्थानों के दर्शन

मथुराः श्याम बिहारी भार्गव। ब्रज में आने वाले श्रद्वालुओं को भगवान श्रीकृष्ण की लीला स्थलियों के भ्रमण एवं दर्शन हेतु जिलाधिकारी पुलकित खरे के निर्देश पर कण्डक्टड टूअर के संचालन का शुभारम्भ अमृत महोत्सव की श्रृंखला में स्वतंत्रता दिवस के मौके पर मंत्री गन्ना विकास एवं चीनी मिलें उत्तर प्रदेश लक्ष्मी नारायण चौधरी ने हरी झंडी दिखाकर दो बसों को रवाना किया। कण्डक्टड टुअर स्मार्ट सिटी की बसों के माध्यम से संचालित किया जायेगा। एक टूअर वृन्दावन से प्रारम्भ होकर मथुरा, गोवर्धन एवं गोकुल होते हुए वापस वृन्दावन पर समाप्त होगा। जबकि दूसरा दूअर मथुरा से प्रारम्भ होकर गोवर्धन एवं गोकुल होते हुए वापस मथुरा पर समाप्त होगा। दोनों बसें वातानुकूलित हैं, इन टूअर्स में यात्रियों को भ्रमण एवं दर्शन हेतु पर्याप्त समय का निर्धारण किया गया है।

Read More »

रोहनियां के लोगों ने मेरे दामन में सदैव खुशियां भरी हैं: दिनेश प्रताप सिंह

रायबरेलीः पवन कुमार गुप्ता। गुरुवार को सेवा ही संकल्प कार्यक्रम के तहत राज्य मंत्री दिनेश प्रताप सिंह ने रोहनियां ब्लाक के डिडौली गांव में दिलीप पटेल के घर पर चौपाल लगा कर ग्रामीणों की समस्याओं को सुना। इसके बाद कार्यकर्ताओं के साथ छतौना मरियानी के पूर्व प्रधान नागेंद्र बहादुर सिंह का हालचाल लेने उनके घर गए। गांव में आयोजित जनसभा को भी संबोधित किया। साथ में लोगो से सम्पर्क करते हुए प्राथमिक विद्यालय में वृक्षारोपण किया। ग्राम पंचायत गंगेहरा गुलालगज के ग्राम प्रधान अजय कुमार सरोज के साथ ग्रामीणों से जनसंपर्क करते हुए पैदल पटेरवा चौराहा पर नुक्कड़ सभा की। वहीं सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज में जनसभा को सम्बोधित करते हुए केन्द्र और प्रदेश सरकार के विकास कार्याे के योजनाओं के बारे में बताया और रोहनियां के लोगो की तारीफ करते हुए कहा कि रोहनिया के लोगो ने मेरे दामन में सदैव खुशियां भरी है।

Read More »

रेहड़ी पटरी वालों को आसानी से ऋण उपलब्ध कराने के लिये चलाया जाये विशेष अभियान

लखनऊ। मुख्य सचिव दुर्गा शंकर मिश्र की अध्यक्षता में राज्य स्तरीय बैंकर्स समिति की जून-2023 की समीक्षा बैठक का आयोजन गोमतीनगर स्थित ‘बड़ौदा हाउस’ बैंक ऑफ बड़ौदा में आयोजित की गयी। बैठक की सह अध्यक्षता भारतीय रिजर्व बैंक के क्षेत्रीय निदेशक डॉ0 बालू केंचप्पा द्वारा की गई। अपने सम्बोधन में मुख्य सचिव ने कहा कि 40 प्रतिशत से कम ऋण-जमा अनुपात वाले जनपदों में विशेष ध्यान देने की जरूरत है। ऋण-जमा अनुपात 40 प्रतिशत से अधिक बढ़ाने के लिये जनपदों में विशेष ऋण शिविरों का आयोजन कराया जाये। रेहड़ी पटरी वालों को आसानी से ऋण उपलब्ध कराने के लिये विशेष अभियान चलाया जाये। उन्होंने बताया कि आगामी सितंबर माह में ग्रेटर नोयडा में यू0पी0 इण्टरनेशनल ट्रेड शो का आयोजन किया जा रहा है, जिसमें समस्त बैंको द्वारा स्टॉल लगाया जाये।

Read More »

पुण्यतिथि पर याद किए गए पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी

बागपत। बड़ौत नगर की आजाद नगर कालोनी में भाजपा नेता प्रमेन्द्र तोमर के निवास पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की पुण्य तिथि मनाई। इस मौके पर उनके चित्र पर माल्यार्पण किया गया और उनके जीवन चरित्र पर प्रकाश डाला गया। भाजपा नेता प्रमेन्द्र तोमर ने कहा कि वाजपेयी युग पुरुष थे। उन्होंने देश के सम्मान और समृद्धि में बड़ा योगदान दिया। कहा कि वे भारत के ही नहीं बल्कि विश्व के एक महान नेता थे। उनका पूरा जीवन निर्धनों व वंचितों की सेवा के लिए समर्पित रहा। पूर्व प्रधानमंत्री वाजपेयी को श्रद्धांजलि देते हुए जिला मीडिया प्रभारी पवन शर्मा ने कहा कि प्रधानमंत्री वाजपेयी ने स्वर्णिम चतुर्भुज परियोजना एवं प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के अंतर्गत गांवों शहरों को सड़कों से जोड़ा, जिसके कारण भारत में आर्थिक विकास को एक नई गति मिली।

Read More »

2024 के चुनाव की जीत में अहम भूमिका निभाएगा किसान मोर्चाः अशोक नागर

बागपत। बड़ौत नगर के दिल्ली सहारनपुर रोड़ स्थित भारतीय जनता पार्टी के किसान मोर्चा कार्यालय पर भाजपा जिला प्रभारी डॉ अशोक नागर ने शिरकत की। इस दौरान उन्होंने सभी कार्यकर्ताओं को स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं दी। मोर्चा के कार्यकर्ताओं ने इस दौरान भगवा पटका पहनाकर उनका स्वागत किया। इस मौके पर उन्होंने किसान मोर्चा कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि वह केंद्र और प्रदेश की भाजपा सरकार द्वारा बनाई गई नीतियों को जन-जन तक पहुंचाएं और किसानों के लिए विशेष रूप से किए गए कार्यों का प्रचार सुनिश्चित करें। उन्होंने कहा कि 2024 के चुनाव में किसान मोर्चा अहम् भूमिका निभाने वाला है।

Read More »

बागपत में दफ्तरों के औचक निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी को नही मिला कर्मचारियों का मूवमेंट रजिस्टर, अनुपस्थित कर्मचारियों का एक दिन का वेतन रोकने के निर्देश

बागपत। उत्तर प्रदेश के बागपत में आज जिलाधिकारी जितेंद्र प्रताप सिंह के नेतृत्व में जनपद मुख्यालय व तीनों तहसीलों में स्थित विaभिन्न कार्यालयों में कार्मिकों की उपस्थिति एवं जनता दर्शन की वास्तविक स्थिति जांचने के लिए सघन अभियान चलाया गया। अनुपस्थित कार्मिकों का एक दिन का वेतन काटने के साथ स्पष्टीकरण तलब किया गया। साथ ही अधिकांश कार्यालयों में आईजीआरएस एवं जनता दर्शन से जुड़ी पंजिका व मोमेंट रजिस्टर न मिलने पर जिलाधिकारी ने गहरी नाराजगी जताई। उन्होंने समस्त कार्यालयाध्यक्षों को तत्काल आवश्यक कार्यवाही करने के निर्देश दिए।
उन्होंने कहा कि जन शिकायतों का समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण शासन की सर्वाेच्च प्राथमिकता है। जनता दर्शन के माध्यम से ब्लॉक, तहसील एवं जनपद मुख्यालय पर सुनवाई कर स्थानीय स्तर की समस्याओं का स्थानीय स्तर पर ही समाधान किया जाए।

Read More »

उ.प्र व्यापार मंडल ने मनाया 11वां स्थापना दिवस

फिरोजाबाद। उत्तर प्रदेश व्यापार मण्डल ने अपनी स्थापना की 11 वी वर्षगांठ व्यापारियों के साथ धूमधाम से मनाई। प्रदेश कार्यालय पर स्वतंत्रता दिवस पर संगठन के प्रदेश अध्यक्ष वीएस गुप्ता ने ध्वजारोहण किया। ध्वजारोहण के बाद आयोजित व्यापारी संगोष्ठी और सम्मान कार्यक्रम के अंतर्गत व्यापारियो ने अपने व्यापार में आने वाली समस्याओं पर चर्चा की। कानपुर से आये संगठन के प्रदेश संगठन मंत्री आनन्द गुप्ता ने कहा कि व्यापारी देश की अर्थव्यवस्था, रोजगार सृजन करने वाला अति महत्वपूर्ण समुदाय है जो अधिकांशतः सरकारी अधिकारियों, राजनीतिक दलों के नेताओ से परेशान रहता है। उसकी न्यायसंगत समस्याओ को भी महत्व नही दिया जाता है। आगरा के महानगर अध्यक्ष गौरव गुप्ता और महामंत्री जेनिथ दुबे ने कहा कि न ही राजनीतिक दल और अधिकारी व्यापारियो को गंम्भीरता से नही लेते, अब समय आ गया है कि जब तक ’’व्यापारियो की राजनीति में भागेदारी’’ नही होगी जब तक समाज की समस्याओं का निदान होना सम्भव नही हो सकता।

Read More »

कानपुर में गौरव सम्मान से सम्मानित हुए पंकज गुप्ता

फिरोजाबाद। अखिल भारतीय माथुर वैश्य महासभा केंद्रीय युवा टीम के द्वारा माथुर वैश्य भवन कानपुर में चतुर्थी कार्य समिति की बैठक का आयोजन 15 अगस्त दिन मंगलवार को किया गया था। जिसमें फिरोजाबाद से माथुर वैश्य केंद्रीय युवा दल के निवर्तमान महासचिव समाजसेवी पंकज गुप्ता को गौरव रत्न सम्मान देकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे अध्यक्ष आकाश गुप्ता ने कहा कि फिरोजाबाद में स्थापित माथुर वैश्य स्तंभ के जीर्णोद्धार में पंकज गुप्ता का अथक प्रयास सफल रहा। इसके उपरांत कोरोना काल में डेंगू के समय पूरी तरह से गरीबों की सेवा समाज हित में निस्वार्थ भावना से कार्य किया।

Read More »