Wednesday, May 1, 2024
Breaking News
Home » मुख्य समाचार » उ.प्र व्यापार मंडल ने मनाया 11वां स्थापना दिवस

उ.प्र व्यापार मंडल ने मनाया 11वां स्थापना दिवस

फिरोजाबाद। उत्तर प्रदेश व्यापार मण्डल ने अपनी स्थापना की 11 वी वर्षगांठ व्यापारियों के साथ धूमधाम से मनाई। प्रदेश कार्यालय पर स्वतंत्रता दिवस पर संगठन के प्रदेश अध्यक्ष वीएस गुप्ता ने ध्वजारोहण किया। ध्वजारोहण के बाद आयोजित व्यापारी संगोष्ठी और सम्मान कार्यक्रम के अंतर्गत व्यापारियो ने अपने व्यापार में आने वाली समस्याओं पर चर्चा की। कानपुर से आये संगठन के प्रदेश संगठन मंत्री आनन्द गुप्ता ने कहा कि व्यापारी देश की अर्थव्यवस्था, रोजगार सृजन करने वाला अति महत्वपूर्ण समुदाय है जो अधिकांशतः सरकारी अधिकारियों, राजनीतिक दलों के नेताओ से परेशान रहता है। उसकी न्यायसंगत समस्याओ को भी महत्व नही दिया जाता है। आगरा के महानगर अध्यक्ष गौरव गुप्ता और महामंत्री जेनिथ दुबे ने कहा कि न ही राजनीतिक दल और अधिकारी व्यापारियो को गंम्भीरता से नही लेते, अब समय आ गया है कि जब तक ’’व्यापारियो की राजनीति में भागेदारी’’ नही होगी जब तक समाज की समस्याओं का निदान होना सम्भव नही हो सकता। प्रदेश प्रभारी संजय कुमार ने कहा कि असंगठित क्षेत्र में प्रदेश का करोड़ो व्यापारी जो सरकार की अर्थव्यवस्था की रीढ़ के साथ-साथ समाज के उस वर्ग को युवाओ को जिन्होंने किसी कारणवश पढ़ाई लिखाई नही की, ऐसे लोग जिन्हें सरकार या संगठित में आने वाले कोऑपरेट घराने कोई नोकरी नही दे सकते, उन्हें हम अपने प्रतिष्ठानों में काम देकर देश की सेवा कर रहे है, यह वर्ग को सरकार भी कभी कोई सहायता नही देती है। संगोष्ठी में उपस्थित आयकर अधिकारी अजय दुबे ने आयकरदाता को अपना सही टेक्स भरने के लिए प्रेरित किया। प्रदेश अध्यक्ष वी.एस. गुप्ता ने कहा कि उत्तर प्रदेश व्यापार मण्डल की लंबे समय से की जाने वाली मांग को स्वीकार करते हुए योगी सरकार ने ’व्यापारी कल्याण बोर्ड’ ’का गठन किया पर उसकी कमान व्यापारियो को न सौप कर उसकी कमान ऐसे पार्टी के अप्रासंगिक नेताओं को सौप दी। जिन्होंने व्यापारियो के लिए कुछ करने के बजाय खुद सत्ता का मजा उठाने में लग गए। उन्होंने सिर्फ अपना और अपने लोगो को ही फायदा पहुचाया। उन्होंने सरकार से मांग की है कि इस बोर्ड का अध्यक्ष किसी राजनीतिक से न होकर किसी व्यापारिक संगठन के किसी गतिशील नेता को सौपा जाना जानी चाहिए। सम्मेलन में एक’’ प्रस्ताव ’सर्वसम्मति से पारित हुआ कि’’ शासन द्वारा राज्यसभा, विधान परिषद, जिला पंचायत, नगर निगम, नगरपालिका में नामित पदों की संख्या का 30 प्रतिशत व्यापारियो के लिए आरक्षित करने का नियम बना कर उसे सम्बैधनिक दर्जा दिया जाय। इस माँग को विधिक रूप से प्रदेश के मुख्यमंत्री को माँग पत्र द्वारा दिया जाएगा। बैठक में विजय गुप्ता एटा, मुन्नालाल अग्रवाल टुंडला, दीपक गुप्ता, नवीन शिवहरे जसराना, वी के चौहान, जिलाध्यक्ष विनोद माहेश्वरी, जिलामीडिया प्रभारी राहुल कुमार, नीरज सिंघल, डीके, गुप्ता, अनिकेत शर्मा, बंटू जैन सचिन गुप्ता, गणेश अग्रवाल, सोनू जैन, प्रदीप अग्रवाल, गौरव अग्रवाल गोरखपुर, अजय अग्रवाल, संजय मित्तल, जमील अहमद, जिला महामंत्री महेंद्र कुशवाह, सोमदत्त गुप्ता, विमलेश कुमार जैन, आलोक मित्तल आदि के साथ विभिन्न जनपदों से आये सैकड़ो व्यापारियो ने भाग लिया। संचालन जिला महामंत्री महेन्द्र कुशवाह ने किया।