Saturday, September 21, 2024
Breaking News

धूमधाम से मनाई गई जन्माष्टमी

किशनपुर/फतेहपुर। किशनपुर कस्बे सहित अन्य जगहों पर जन्माष्टमी की धूम रही। जन्माष्टमी का पर्व लोगों ने हर्षाेल्लास के साथ मनाया। वहीे किशनपुर स्थित प्रातः स्मरणीय श्री फाल्गुन गिरी बाबा के मंदिर व लक्ष्मी कुबेर मंदिर में धूमधाम के साथ कृष्ण जन्माष्टमी का पर्व मनाया गया। जिमसें फाल्गुन गिरी बाबा के मंदिर पर राधा कृष्ण की मनमोहक झांकी सजाई गई और शाम से ही रात्र 12ः00 तक कीर्तन भजन का कार्यक्रम चलता रहा। वहीं कस्बे स्थित लक्ष्मी मंदिर में बाबा बर्फानी की झांकी सजाई गई जिसको देखने के लिए लोगों का ताता लगा रहा।

Read More »

सोशल मीडिया पर पुलिस दे रही है ध्यान, नकारात्मकता फैलाने पर होगी कार्रवाई

चंदौली। आपके द्वारा की गई कोई ऐसी पोस्ट जो किसी की भावनाएं आहत करती हो, जो तथ्यों के रूप में भ्रामक हो और समाज में नकारात्मकता फैलाती हो। ऐसी गलती करने वाले को पुलिस कतई बख्शने के मूड में नहीं है। ऐसे खुराफाती और असामाजिक तत्वों के लिए पुलिस द्वारा 24 घंटे सोशल मीडिया के विभिन्न प्लेटफार्म पर मॉनिटरिंग की जा रही है। पुलिस अधीक्षक डॉ अनिल कुमार द्वारा जनपद वासियों से सोशल मीडिया पर अफवाह फ़ैलाने, भ्रामक सूचना पोस्ट, आपत्तिजनक पोस्ट साम्प्रदायिक, जातिगत विद्वेष, कानून व्यवस्था को प्रभावित करने वाली पोस्ट, देश विरोधी पोस्ट, देश के महापुरूषों गणमान्य नागरिकों के लिए की गयी आपत्तिजनक टिप्पणी करने से बचने की अपील की है। साथ ही सोशल मीडिया के विभिन्न प्लेटफार्मों पर आपत्तिजनक पोस्ट, मैसेज करने से बचने और उन्हें फॉरवर्ड न करने के लिए निवेदन किया है।

Read More »

नगर में धूमधाम से निकली भगवान श्रीकृष्ण की दही लीला शोभायात्रा

फिरोजाबाद। भगवान श्रीकृष्ण की दही लीला शोभायात्रा राधाकृष्ण मंदिर से गाजे-बाजे के साथ निकाली गई। शोभायात्रा का मार्ग में जगह-जगह पुष्प वर्षा कर स्वागत हुआ। शोभायात्रा का शुभारम्भ नगर विधायक मनीष असीजा एवं महापौर कामिनी राठौर द्वारा किया गया। शोभायात्रा राधाकृष्ण मंदिर से प्रारम्भ हुई। जो कि विभिन्न मार्गो से होते हुए गांधी पार्क पहुंची। शोभायात्रा का जगह-जगह भव्य स्वागत हुआ। शोभायात्रा में श्याम सिंह यादव, नीतेश अग्रवाल जैन, अमित गुप्ता, नितिन वर्मा, रमेश, उमेश यादव आदि मौजूद रहे।

Read More »

नालबंद चौराहा समिति के अध्यक्ष बने फैसल कुरैशी, महामंत्री मोहम्मद आबिद

फिरोजाबाद। उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंण्डल की एक बैठक नालबंद चौराहा पर महानगर अध्यक्ष अंबेश शर्मा की अध्यक्षता में आयोजित की गई। बैठक में नालबंद चौराहा की समिति का गठन कर नये पदाधिकारियों को व्यापारियों के हित में कार्य करने की जिम्मेदारी सौपी गई। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप मदन लाल वर्मा प्रांतीय मंत्री मौजूद रहे। महानगर अध्यक्ष अंबेश शर्मा ने कहा कि संगठन ही शक्ति होती है।

Read More »

मंडलायुक्त ने निगम में बने आईटीएमएस सिस्टम कार्यालय में देखी शहर की यातायात व्यवस्था

फिरोजाबाद। मंडलायुक्त आगरा रितु माहेश्वरी फिरोजाबाद पहुंचीं, जहां उन्होंने फिरोजाबाद शहर के अटल पार्क का निरीक्षण किया। वहीं नगर निगम कार्यालय में निरीक्षण करने के बाद अधिकारियों के साथ बैठक की। साथ ही फिरोजाबाद शहर के उद्योग को बढ़ावा देने के लिए उद्योगपतियों से भी रूबरू हुईं। स्मार्ट सिटी में चल रहे विकास कार्यों का जायजा लिया। मंडलायुक्त ने सबसे पहले अटल पार्क को देखा। यहां पर पार्क को बड़े हिस्से में बनाने पर खुशी जाहिर की। इसके अंदर ओपन जिम के लिए कहा तो नगरायुक्त घनश्याम मीणा ने बताया कि एक हिस्से में ओपन जिम है। महिला पुरुषों की काफी संख्या सुबह शाम टहलने के लिए यहां रहती है। मंडलायुक्त ने इस पार्क में और सहूलियत देने के लिए कहा। उन्होंने कहा कि लोगों की सेहत सुधारने के लिए ये बेहतर जगह है।

Read More »

फतेहपुर पुलिस लाइन में धूमधाम से मनाई गई श्रीकृष्ण जन्माष्टमी

फतेहपुरः रामकृष्ण अग्रवाल। पुलिस लाइन फतेहपुर में बड़ी धूमधाम और हर्षाेल्लास के साथ श्री कृष्ण जन्माष्टमी का पर्व पुलिस अधीक्षक फतेहपुर उदय शंकर सिंह के कुशल निर्देशन/नेतृत्व में सम्पन्न हुआ। कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्वलन कर किया गया। श्रीकृष्ण जन्माष्टमी सांस्कृतिक कार्यक्रम में पुलिस परिवार के बच्चे व स्कूली छात्र-छात्राओं द्वारा मनमोहन प्रस्तुति दी गई। इस मौके पर अपर पुलिस अधीक्षक फतेहपुर विजय शंकर मिश्र, क्षेत्राधिकारी थरियांव/लाइन प्रगति यादव, क्षेत्राधिकारी नगर वीर सिंह व अन्य अधिकारी कर्मचारी गण के साथ-साथ गणमान्य भी उपस्थित रहे।

Read More »

श्रीकृष्ण नित्य नाम, रूप एवं लीला सम्पन्न सर्वाेपरि परम तत्वः चंचला पति दास

⇒चंद्रोदय मंदिर में फूल बंगला, 56 भोग, महाभिषेक, हरिनाम संकीर्तन रहा आकर्षण का केन्द्र
मथुरा। वृन्दावन के भक्ति वेदांत मार्ग स्थित चंद्रोदय मंदिर में गुरुवार को लीला पुरुषोत्तम भगवान श्रीकृष्ण के प्राकट्योत्सव को बड़े ही हर्षाेल्लास एवं धूमधाम के साथ मनाया गया। भाद्रपद के कृष्ण पक्ष की अष्टमी के पावन पर्व पर श्री कृष्ण जन्माष्टमी महामहोत्सव के दौरान भक्तों द्वारा मंदिर प्रांगण में भव्य फूल बंगला, झूलन उत्सव, छप्पन भोग, लड्डू गोपाल अभिषेक, भजन संध्या, महाभिषेक एवं हरिनाम संकीर्तन का वृहद आयोजन किया गया। चंद्रोदय मंदिर में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी महोत्सव के अवसर पर श्री श्री राधा वृंदावन चंद्र के महाभिषेक की प्रक्रिया को वैदिक मंत्रोच्चार के मध्य, पंचगव्य दूध, दही, घी, शहद, मिश्री एवं 108 प्रकार के फलों के रस, विभिन्न जड़ी बूटियों एवं फूलों से संपन्न कराया गया।

Read More »

गोकुल में धूमधाम से मनाया गया नंदोत्सव, उल्लासित हुए श्रद्धालु

मथुराः श्याम बिहारी भार्गव। यशोदा जायो ललना मैं वेदन में सुन आई, मैं वेदन में सुन आई, पुरानन में सुन आई। मथुरा में कान्हा जन्म लियो, गोकुल मैं बजे नगाड़े री मैं वेदन में सुन आई। भाद्रपद कृष्ण पक्ष की अष्टमी की आधी रात को मथुरा में कंस के कारागार में जन्मे कान्हा के जन्म की खुशियां नवमी को दिन में गोकुल में मनाई गईं। मध्य रात्रि तक कान्हा के अवतरण की अधीरता से प्रतीक्षा करते रहे श्रद्धालु मथुरा में श्रीकृष्ण जन्मोत्सव मनाने के बाद रात में गोकुल की ओर प्रस्थान करने लगे थे। श्रद्धालुओं की अधीरता अब कान्हा के जन्म की खुशियों में शामिल होने को लेकर थी। नंद भवन और नंद चौक पर सुबह से ही श्रद्धालुओं की भीड जुटने लगी थी। चहुंओर कान्हा के जन्मोत्सव का उल्लास था हर कोई कान्हा के जन्म की खुशियों में शामिल होने को उत्सुक दिन रहा था। समूचे ब्रज में भाद्रपद कृष्ण पक्ष की नवमी को धूमधाम से नांदोत्सव मनाया गया। मुख्य आयोजन गोकुल के नंद चौक पर हुआ। लाला के जन्म की बधाई गई गईं और खुशी में उपहारों लौटाये गये।

Read More »

पत्नी, बेटी के साथ वृंदावन पहुंचे सांसद मनोज तिवारी

मथुरा। वृंदावन की पंचकोसी परिक्रमा मार्ग स्थित राधा किशोरी धाम आश्रम में श्रीकृष्ण जन्मोत्सव समारोह में शामिल होने आए दिल्ली के भाजपा सांसद मनोज तिवारी अपनी पत्नी और बेटी के साथ पहुंचे। साथ ही सांसद मनोज तिवारी ने आश्रम पहुंचकर महामंडलेश्वर इंद्रदेवेश्वरानंद महाराज से आशीर्वाद लिया और मंच पर पहुंचकर भगवान श्रीकृष्ण के भजन गाए तो अपनी आवाज के जादू से देशभर से आए श्रद्धालुओं को झूमने पर मजबूर कर दिया। वहीं मीडिया से रूबरू होते हुए उन्होंने कहा कि आज मैं भगवान श्री कृष्ण की नगरी पहुंचा और मैंने अपने आप को आज धन्य किया है। वैसे तो कई बार मैं वृंदावन आ चुका हूं, लेकिन इस बार भगवान श्री कृष्ण के जन्मोत्सव पर पहुंचा हु। यह मेरे लिए बड़ा ही सौभाग्य का विषय है।

Read More »

अशासकीय सहायता प्राप्त माध्यमिक प्रबंधक संघ की जिला कार्यकारिणी गठित

हाथरस। अशासकीय सहायता प्राप्त माध्यमिक प्रबंधक संघ की जिला कार्यकारिणी के गठन हेतु बैठक रमेश उच्चतर माध्यमिक विद्यालय चमकरी एटा में अलीगढ़ मंडल के संयोजक संतोष कुमार गुप्ता की अध्यक्षता में बैठक आयोजित की गई जिसमें प्रबंधको की समस्याओं पर विचार विमर्श किया गया। विद्यालय प्रबंधकों ने अपने-अपने विद्यालय की समस्याएं रखीं तथा अपने सुझाव भी रखे। बैठक में अशासकीय सहायता प्राप्त माध्यमिक प्रबंधक सभा अलीगढ़ मंडल के संयोजक संतोष कुमार गुप्ता के निर्देशन में जिला कार्यकारिणी का गठन किया गया।

Read More »