Saturday, September 21, 2024
Breaking News

ग्राम पंचायतों के उपचुनाव का चुनाव परिणाम घोषित

हाथरस। जनपद में 2 दिन पूर्व हुए एक क्षेत्र पंचायत और दो ग्राम प्रधानों के लिए उपचुनाव का परिणाम आज घोषित कर दिया गया है। उक्त रिक्त पदों पर गत 6 सितंबर को मतदान हुआ था। कड़ी सुरक्षा के बीच आज मतगणना हुई और उसके बाद परिणाम घोषित किया गया। चुनाव नतीजे आने के बाद विजयी प्रत्याशी और उनके समर्थकों के खेमे में खुशी दौड़ गई, जबकि पराजित प्रत्याशी निराश होकर अपने घर वापस लौट गए। जनपद के ब्लाक हसायन क्षेत्र के गांव सिंचावली सानी में पिछले दिनों ग्राम प्रधान की मौत हो गई थी। उसके बाद यह पद रिक्त हो गया था। इस पर 6 सितंबर को मतदान हुआ। इस पद पर 4 प्रत्याशी चुनाव मैदान में थे।

Read More »

विश्व हिन्दू परिषद् का 59 वां स्थापना दिवस मनाया

रायबरेली। विश्व हिन्दू परिषद् रायबरेली के तत्वावधान में शुक्रवार को विहिप के 59 वें स्थापना दिवस के उपलक्ष्य में ब्लॉक (प्रखण्ड) डीह के सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र पर मरीजों को फल वितरण कर मनाया गया। प्रांत सह धर्माचार्य सम्पर्क प्रमुख दिनेश सिंह लोधी ने बताया कि विश्व हिन्दू परिषद विश्व भर में हिंदुओं का प्रतिनिधित्व करने वाला संगठन है, जिसकी स्थापना 1964 में श्री कृष्ण जन्माष्टमी के दिन मुम्बई में संदीपनी ऋषि के आश्रम में पूज्य संतों द्वारा हिन्दू मानबिंदुओं की रक्षा हेतु की गयी थी। स्थापना से लेकर निरन्तर विश्व हिन्दू परिषद अपने कार्याे में दृढ़ता के साथ तत्पर है, विहिप का स्थापना दिवस सम्पूर्ण राष्ट्र, प्रांत, जिले, प्रखण्ड एवं खण्ड स्तर पर मनाया जा रहा है।

Read More »

धूमधाम के साथ मनाया गया कृष्ण जन्माष्टमी का पर्व

हाथरस। गुरुवार की आधी रात को नगर जयघोष और घंटे की आवाज से गूंज उठा। जन्माष्टमी के इस पावन अवसर पर मंदिरों में बाल गोपाल को झुलाने के लिए श्रद्धालुओं में होड़ मच गई। नंद के आनंद भये, जय कन्हैया लाल की आदि से चारों ओर माहौल भक्ति में हो गया। वहीं रंगबिरंगी लाइटें और आकर्षक झांकियां चार चांद लगा रही थीं। नगर के अधिकांश मंदिरों को रंगबिरंगी लाइटें और फूलों से सजाया गया था। गुरुवार सुबह से ही मंदिरों में धार्मिक कार्यक्रमों का सिलसिला शुरू हो गया। शाम होते ही कृष्ण भक्तों की भीड़ उमड़ पड़ी और आधी रात तक उनका तांता लगा रहा। नौरंगाबाद पश्चिमी स्थित इस्कॉन मंदिर और बारह सैनी में श्री राधा कृष्ण मंदिर में विशेष पूजा-अर्चना की गई। कृष्ण और राधा रानी के दर्शन के लिए कृष्ण भक्तों की लंबी कतार लगी रही। मंदिरों को कारीगरों ने सजाया था। भगवान की पोशाक भी आकर्षण का केंद्र बनी रही, जो खास तौर पर तैयार कराई गई थी। दिन भर श्रद्धालुओं ने व्रत रखकर भजन-कीर्तन किया।

Read More »

दिव्यांग को आवास का लाभ दिलाने के लिए ग्रामीणों ने एसडीएम को दिया प्रार्थना पत्र

महराजगंज, रायबरेली। विकासखण्ड महराजगंज ब्लॉक के अधिकारियों की उदासीनता के चलते प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत आवास का लाभ पाने के लिये एक दिव्यांग लंबे समय से ब्लॉक के अधिकारियों की चौखट के चक्कर लगा रहा है। लेकिन भ्रष्टाचार में लिप्त अधिकारी मानवता भूल कर दिब्यांग के ऊपर तरस भी नहीं खा रहे है। अधिकारियों की चौखट के चक्कर लगाने के बाद परेशान होकर जगमोहन पुत्र श्यामलाल निवासी पूरे उदवत सिंह मजरे ज्योना ने भारी संख्या में ग्रामीणों के साथ उप जिलाधिकारी कार्यालय पहुंच कर उपजिलाधिकारी से लिखित शिकायत की और न्याय की गुहार लगाई है।

Read More »

खखरेरू सीएचसी का सीएमओ फतेहपुर ने किया निरीक्षण

खखरेरू, फतेहपुर। खखरेडू सीएचसी फतेहपुर जनपद से सुदूर यमुना तटवर्ती क्षेत्र में स्थित है जिस पर लगभग 10 वर्ग किलोमीटर क्षेत्र की जनता को स्वास्थ्य सुविधाएं देने का दायित्व है। सीएचसी को बनाने में करोड़ों रुपए की लागत से लगी है। डॉक्टरों के रहने के लिए आवास, पानी, बिजली अन्य सुविधाओं की व्यवस्था शासन द्वारा की गई है। परंतु यहां एक या दो मेडिकल अफसर ही उपस्थित रहते है। सीएचसी की इन सभी अव्यवस्थाओं को दुरुस्त करने व अपने कर्मचारियों तथा मेडिकल अफसरों को जिम्मेदारी का बोध कराने के लिए सीएमओ फतेहपुर डॉक्टर अशोक कुमार ने दोपहर 1ः00 बजे सीएचसी पहुंचकर विधिवत निरीक्षण करते हुए उपस्थित दवाओं की, स्टाक पंजिका मशीनों का रखरखाव, लैब इत्यादि की जांच की तथा आवश्यक दिशा निर्देश भी दिए।

Read More »

भारत जोड़ो यात्रा की प्रथम वर्षगाठ पर कांग्रेसियों ने निकाली पदयात्रा

फिरोजाबाद। अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के आहवान पर तथा प्रदेशाध्यक्ष अजय राय के निर्देश पर राहुल गांधी द्वारा की गई भारत जोड़ो यात्रा की प्रथम वर्षगाठ पर नगर में एक पदयात्रा जिला व शहर कांग्रेस कमेटी द्वारा रसूलपुर अम्बेडकर पार्क से निकाली गई। जिसमें सैकडो कांग्रेसियों ने प्रतिभाग कर यात्रा को सफल बनाया। पदयात्रा का शुभारम्भ कांग्रेस जिलाध्यक्ष संदीप तिवारी ने रसूलपुर ऑबेडकर पार्क स्थित डॉ भीमराव अम्बेडकर की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर किया। पदयात्रा नालबंद चौराहे, घंटाघर, शास्त्री मार्केट, सेंट्रल टॉकीज चौराहा होते हुए गाँधी पार्क स्थित बापू की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर संपन्न हुई।

Read More »

ब्रह्माकुमारी आश्रम में सजाई गई राधाकृष्ण की झांकी

फिरोजाबाद। ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय परिसर में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी धूमधाम के मनाई गई। सेंटर से जुड़े भाई-बहनों ने धार्मिक समारोह में शामिल होकर आयोजन को सफल बनाया। इस अवसर पर श्रीकृष्ण जन्मकथा तथा नंदोत्सव पर संगीतात्मक झांकी निकाली गयी।
झांकी का उद्घाटन डॉ प्रभास्कर राय, सरिता दीदी, डॉ उत्कर्ष अग्रवाल, डॉ विवेक अग्रवाल ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्जवलन कर किया। पूर्व विधायक राकेश बाबू, उनकी पत्नी किरण, डॉ शैली गुप्ता व अनेक गणमान्यों ने झांकी के दर्शन किये व स्वरूपों की आरती की। इस मौके पर सरिता दीदी ने श्रीकृष्ण के व्यक्तित्व एवं कृतित्व पर प्रकाश डाला।

Read More »

गौशाला में स्वयंसेवकों ने जनप्रतिनधियों संग किया गौ-माता पूजन और वृक्षारोपण

फिरोजाबाद। श्री कृष्ण जन्माष्टमी महोत्सव पर यमुना किनारे नवनिर्मित गौशाला में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की मंशा के अनुरूप स्वयंसवेकों ने जनप्रतिनधियों संग विधि-विधान से गौमाता का पूजन किया। साथ ही गौशाला प्रांगण में वृक्षारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। इस अवसर पर सदर विधायक मनीष असीजा ने कहा कि जन्माष्टमी के दिन गौ-सेवा पूजन सौभाग्य की बात है। गौमाता की सेवा सनातन धर्म की प्रथम सीढ़ी है, हम सभी का दायित्व और धर्म है कि गौमाता के संरक्षण और संवर्धन के लिए समर्पण सेवा भाव हमेशा रहना चाहिए। महापौर कामिनी राठौर ने कहा कि गौमाता की सेवा से सभी देवताओं की सेवा होती है। हमारे धर्म शास्त्रों में गौ-माता में सभी देवी देवताओं का वास होता है।

Read More »

बच्चों ने राधाकृष्ण के स्वरूपों में दी मनमोहक प्रस्तुतियां

फिरोजाबाद। एस.एच.जे. मॉर्डन स्कूल में जन्माष्टमी पर्व हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। कार्यक्रम में सभी वर्ग के छात्र-छात्राओं ने प्रतिभाग किया। कार्यक्रम का शुभारम्भ स्कूल के डायरेक्टर ओमप्रकाश शर्मा द्वारा मॉ सरस्वती के चित्र पर दीप प्रज्जवलन कर किया। इसके बाद बच्चों द्वारा राधाकृष्ण के स्वरूपों में मनमोहक प्रस्तुतियां दी गई। वहीं किंडरगार्डन के विद्यार्थियों ने फैंसी ड्रेस, रोल प्ले, शो एंड टेल एंव डांस के माध्यम से श्रीकृष्ण एंव उनके जीवन के पहलुओं को जीवंत कर दिया।

Read More »

बृज में आज अवतरित होंगे कान्हा, भव्य रूप में सजी मथुरा

मथुरा। कान्हा के अवतरण के साक्षी बनने के लिए लाखों की संख्या में श्रद्धालुओं ने मथुरा वृंदावन में डेरा डाल दिया है। लोगों की अधीरता लगातार बढ़ रही है। अपने लाडले के स्वागत के लिए मथुरा वृंदावन सहित गोकुल, महावन, नंदगांव, बरसाना, गोवर्धन, राधाकुंड आदि को भव्य रूप से सजाया गया है। ब्रज के मंदिरों की शोभा देखते ही बन रही है। मथुरा वृंदावन में देशभर के कलाकारों ने कान्हा की लीलाओं को दीवारों पर उकेरा है। रात को दूधिया रोशनी में नहाया शहर अद्भुत शोभा पा रहा है। बुधवार को श्री राम जन्मभूमि न्यास, श्री राम जन्मभूमि क्षेत्र एवं श्रीकृष्ण जन्मभूमि ट्रस्ट के अध्यक्ष महंत नृत्य गोपालदास महाराज श्रीकृष्ण जन्मभूमि पर सात सितम्बर जन्माष्टमी को कन्हैया का अभिषेक करेंगे। उन्होंने बुधवार को मथुरा जंक्शन मार्ग स्थित राम हनुमान मंदिर पहुंच कर भक्तों को आशीर्वाद दिया। महाराज ने कुछ दूरी से अपने भक्तों को दर्शन दिये और उनका अभिवादन स्वीकार किया। महंत नृत्य गोपाल दास कोरोना से पीड़ित होने के बाद पहली बार मथुरा आए हैं।

Read More »