Sunday, May 19, 2024
Breaking News
Home » मुख्य समाचार » अशासकीय सहायता प्राप्त माध्यमिक प्रबंधक संघ की जिला कार्यकारिणी गठित

अशासकीय सहायता प्राप्त माध्यमिक प्रबंधक संघ की जिला कार्यकारिणी गठित

हाथरस। अशासकीय सहायता प्राप्त माध्यमिक प्रबंधक संघ की जिला कार्यकारिणी के गठन हेतु बैठक रमेश उच्चतर माध्यमिक विद्यालय चमकरी एटा में अलीगढ़ मंडल के संयोजक संतोष कुमार गुप्ता की अध्यक्षता में बैठक आयोजित की गई जिसमें प्रबंधको की समस्याओं पर विचार विमर्श किया गया। विद्यालय प्रबंधकों ने अपने-अपने विद्यालय की समस्याएं रखीं तथा अपने सुझाव भी रखे। बैठक में अशासकीय सहायता प्राप्त माध्यमिक प्रबंधक सभा अलीगढ़ मंडल के संयोजक संतोष कुमार गुप्ता के निर्देशन में जिला कार्यकारिणी का गठन किया गया। जिसमें सुभाष चंद्र शर्मा संरक्षक, डॉ. आरएस चौहान जिलाध्यक्ष, सुखबीर जिला मंत्री, संजय वार्ष्णेय उपाध्यक्ष, प्रेम सिंह उपाध्यक्ष, अवधेश यादव मंत्री, मोहित जैन कोषाध्यक्ष, हरिशचंद्र दुबे मीडिया प्रभारी, विजय प्रताप सिंह सदस्य, सरनाम सिंह यादव सदस्य, वैभव यादव सदस्य, राजीव पालीवाल सदस्य, मंगल सेन वार्ष्णेय सदस्य, अनिल कुमार जैन सदस्य, दुर्गेश दुबे सदस्य, विपिन जैन सदस्य मनोनीत किए गए।