Sunday, September 22, 2024
Breaking News

दाऊदयाल महिला महाविद्यालय में आयोजित हुई संगोष्ठी

फिरोजाबाद। दाऊदयाल महिला महाविद्यालय की शिक्षा शास्त्र विभाग की अध्यक्षा प्रो. विनीता गुप्ता के निर्देशन में संगोष्ठी का आयोजन किया गया। संगोष्ठी में बीए प्रथम वर्ष की 30 छात्राओं ने प्रतिभाग किया। जिसमें छात्राओं ने अपने-अपने विषय पर शोध प्रस्तुत किये। संगोष्ठी में उमरा ने उच्च शिक्षा, सोनम और आरती ने एनसीईआरटी, शिवानी ने नाक, शिवानी और शिवांगी ने सीबीएसई बोर्ड के बारे में जानकारी देते हुए अपने प्रपत्र प्रस्तुत किए। इसके अतिरिक्त कुछ छात्राओं ने संविधान, माध्यमिक शिक्षा, राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 के बारे में जानकारी दी। छात्राओं ने प्रश्नों के माध्यम से अपनी समस्याओं का समाधान किया।

Read More »

योग शिविर में लोगों को स्वास्थ्य के प्रति किया जागरूक

फिरोजाबाद। लोगों को स्वास्थ्य के प्रति जागरूक करने के लिए उत्तर प्रदेश सरकार के आयुष विभाग द्वारा नगर निगम के अटल पार्क में नियमित योग शिविर लगाया जा रहा है। जो प्रातः 6.30 से 7.30 बजे तक रहता है।
गुरूवार को शिविर के 16 में दिन आयुर्वेदिक चिकित्सालय नगला चूरा योग वैलनेस सेंटर के प्रभारी डॉक्टर पीएस राणा ने योगाभ्यास कराया। योग और प्राणायाम से होने वाले लाभ से लोगों को अवगत कराया। आयुर्वेदिक चिकित्सालय बुर्ज नत्थू टूंडला के प्रभारी चिकित्सा अधिकारी डॉ एमपी सिंह ने लोगों से जीवन में आयुर्वेद को अपनाने की अपील करते हुए कहा कि प्रदेश सरकार लोगों के स्वास्थ्य के प्रति गंभीर हैं, यह योग शिविर सरकार की सजगता के परिचायक हैं। शिविर में वरिष्ठ भाजपा नेता एवं प्रधानाचार्य भगवानदास शंखवार ने कहां कि योग का अर्थ है जोड़ना।

Read More »

पुलिस ने अवैध शस्त्र बनाने की फैक्ट्री का किया भंडाफोड़

-आरोपियों के पास से पुलिस ने बरामद किये बने और अधबने तमंचे
फिरोजाबाद। नवरात्रों से पहले पुलिस ने अवैध शस्त्र बनाने की फैक्ट्री का भंडाफोड़ कर दिया। पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। यहां से बने और अधबने तमंचे भी पुलिस ने बरामद किये हैं।
एसपी सिटी सर्वेश कुमार मिश्रा ने बताया कि अवैध शस्त्र व अपराधियों के खिलाफ चलाये जा रहे अभियान के तहत बुधवार रात्रि को मुखबिर की सूचना पर थाना मटसेना पुलिस ने यमुना के बीहड़ में अवैध शस्त्र बनाने की फैक्ट्री की सूचना पर छापामार कार्रवाई की। जहां पर मौजूद लोग पुलिस को देखकर भागने लगे। पुलिस ने दो आरोपियों को पकड़ लिया, जबकि दो भागने में सफल हो गये। पकड़े गए आरोपियों ने अपने नाम राजेन्द्र सिंह पुत्र रेवती सिंह और भगवान दास पुत्र लोटन सिंह निवासी अगरूपुरा थाना मटसेना फिरोजाबाद बताये है।

Read More »

नगर पंचायत में फर्जी प्रमाण पत्र के सहारे दर्ज कराया मकान, पीड़ित ने की शिकायत

फतेहपुर, बिंदकी। घरेलू विवाद में ऐसे भी मोड़ आते हैं जहां खून के रिश्ते भी साथ छोड़ कर धोखा देने से बाज नही आते हैं। जमीन जायदाद के लालच में लोग अपनों से दुश्मनी निभाने में कोई कोर कसर नही छोड़ते। ऐसा ही एक मामला फतेहपुर जिले के नगर पंचायत बिंदकी से प्रकाश में आया है। जहां माँ-बाप को एक पुत्र व एक पुत्री में दोनों की शादी के बाद मां बाप ने बेटी को भी सहारे के लिये पति सहित घर में जगह दी। लेकिन जब तक मामा के साथ भांजे साथ में सहयोग में जुटे रहे , तब तक तो सबकुछ ठीक चलता रहा लेकिन जब भांजे ने मामा से किनारा करते हुए अपने पैरों पर खड़े होने की ठानी, तो मामा ने अपना सकुनी मामा का रंग दिखाते हुए घर में रह रही अपनी बहन को घर से बाहर करने की ठान ली और बहन के फर्जी हस्ताक्षर बनाकर नगर पंचायत में सिस्टम के खेल के तहत जमीन – घर अपने नाम चढ़वा लिया। बड़ी बात यह कि बिंदकी नगर पंचायत ईओ समेत काबिल कर्मचारियों ने बिना नोटिस व जांच पड़ताल किये आपराधिक किस्म के मामा के नाम यह सबकुछ कर दिया।

Read More »

वार्ष्णेय पेंशनर्स समिति ने धूमधाम से मनाया होली मिलन

हाथरस। वार्ष्णेय पेंशनर्स समिति द्वारा सप्तम होली मिलन समारोह आगरा रोड स्थित एम. एल. डी. वी. पब्लिक इंटर कालेज में बड़े ही धूमधाम से मनाया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ समिति के संरक्षक डा. हरिओम प्रकाश वार्ष्णेय, पूर्व प्राचार्य स्वतंत्र कुमार गुप्त एवं समिति के अध्यक्ष रमेश मधुर द्वारा कुलप्रवर्तक श्री अक्रूरजी महाराज के छविचित्र के समक्ष दीप प्रज्वलित एवं माल्यार्पण कर किया गया।
समारोह में लाडली मंडल के गायक एवं गायिकाओं ने पियानो एवं ढोलक की थापों पर होली रसिया व राधा रानी के बड़े ही मधुर गीत गाकर कार्यक्रम में सभी भक्त प्रेमियों का मन मोह लिया। समिति द्वारा गायकों एवं संगीत मंडली का पट्टिका एवं राधा कृष्ण का छविचित्र भेंट कर स्वागत व अभिनन्दन किया गया। नये सदस्य वीरेन्द्र कुमार गुप्ता, श्रीमती मालती वार्ष्णेय एवं श्रीमती सुनीता वार्ष्णेय का माल्यार्पण कर स्वागत किया गया।

Read More »

धरना व रैली की कलैक्ट्रेट कर्मचारी संघ 18 को बनायेगा रणनीति

हाथरस। उत्तर प्रदेशीय मिनिस्ट्रीरियल कलेक्ट्रेट कर्मचारी संघ द्वारा पुरानी पेंशन व्यवस्था बहाली व अन्य मामलों को लेकर कलेक्ट्रेट संघ के पदाधिकारियों व कर्मचारियों की बैठक कलेक्ट्रेट परिसर में आयोजित की गई। जिसमें आगामी बैठक में कर्मचारियों के हित में बैठक में सहमति बनाने व धरना एवं रैली के प्रस्ताव को रखा गया।
उत्तर प्रदेशीय मिनिस्ट्रीरियल कलेक्ट्रेट कर्मचारी संघ की प्रांतीय कार्यकारिणी एवं पुरानी पेंशन व्यवस्था बहाली संयुक्त मंच केंद्रीय एवं राज्य कर्मचारियों का साझा कार्यक्रम के आव्हान पर जनपद में 21 एवं 22 मार्च को जनपद मुख्यालय पर धरना व रैली में सहभागिता सुनिश्चित करने हेतु कलेक्ट्रेट संघ के पदाधिकारियों व कर्मचारियों की आवश्यक बैठक आयोजित की गई। बैठक में निर्णय लिया गया कि उक्त कार्यक्रम को सफल बनाए जाने हेतु जनपद के समस्त संगठनों के पदाधिकारियों से विचार विमर्श आवश्यक है।

Read More »

विभिन्न जनपदों में नदियों के पुनरुद्धार कार्य में आम जनमानस का महत्वपूर्ण योगदान रहा हैः मुख्यसचिव

लखनऊ। मुख्य सचिव दुर्गा शंकर मिश्र की अध्यक्षता में राज्य गंगा समिति-उत्तर प्रदेश की 10वीं बैठक आयोजित हुई।
अपने संबोधन में मुख्य सचिव ने कहा कि प्रदेश के विभिन्न जनपदों में नदियों के पुनरुद्धार कार्य अभूतपूर्व है, इस कार्य में आम जनमानस का महत्वपूर्ण योगदान रहा है। पीलीभीत जनपद में गोमती नदी के पुनरुद्धार के लिए सराहनीय कार्य किया गया है।
उन्होंने कहा कि सभी नदियाँ आम जनमानस के लिए पूजनीय है। जनपद स्तर पर छोटी नदियों के जीर्णाेद्धार और पुनर्जीवन कार्य की योजनाओं का नियमित परीक्षण किया जाये। इस कार्य के लिए मंडलायुक्त की अध्यक्षता में गठित की गई कमेटी की नियमित बैठकें आयोजित की जायें।
उन्होंने कहा कि ठोस कचरे को नदियों के किनारे फेंकने से नदियां प्रदूषित होती है, इसलिये ठोस अपशिष्ट प्रबंधन की व्यवस्था की जाये। शहरी निकायों के पास वेस्ट टू कम्पोस्टिंग की व्यवस्था की जा सकती है।

Read More »

भ्रष्ट अधिकारियों की उच्च स्तर पर की जायेगी शिकायत- नारायनलाल

हाथरस। भारतीय जनता पार्टी के सभासद एवं वरिष्ठ भाजपा नेता नारायण लाल द्वारा भारतीय स्टेट बैंक मुख्य शाखा के प्रबंधक द्वारा प्रदेश सरकार की महत्वाकांक्षी योजना एक जिला एक प्रोडक्ट के तहत लघु व्यापारियों उद्यमियों को बढ़ावा दिए जाने हेतु आदि में भ्रष्टाचार एवं अभद्र व्यवहार को लेकर आक्रोश व्यक्त किया है। साथ ही उक्त कृत्य से स्थानीय व्यापारियों में भारी आक्रोश व्याप्त है।
नगर पालिका परिषद के भाजपा सभासद नारायण लाल ने अपने पत्र के माध्यम से कहा है कि भारतीय स्टेट बैंक मुख्य शाखा के प्रबंधक द्वारा व्यापारियों के साथ किए जा रहे अभद्र व्यवहार और भ्रष्टाचार को लेकर स्थानीय व्यापारियों में भारी आक्रोश व्याप्त है। उन्होंने कहा है कि शाखा प्रबंधक द्वारा लोन करने के नाम पर व्यापारियों व उद्यमियों से सुविधा शुल्क की खुलेआम मांग की जाती है तथा सुविधा शुल्क न देने पर शाखा प्रबंधक द्वारा व्यापारियों के साथ अभद्र व्यवहार किया जाता है।

Read More »

विशाल निःशुल्क मोतियाबिन्द ऑपरेशन शिविर 20 व 21 को

हाथरस। प्रेम रघु धर्मार्थ चिकित्सा सेवा समिति द्वारा प्रेम रघु आयुर्वेदिक मेडिकल कॉलेज एण्ड हास्पीटल में दो दिवसीय निःशुल्क मोतियाबिन्दु ऑपरेशन शिविर 20 व 21 मार्च को प्रातः 10 बजे से दोपहर 2 बजे तक आयोजित किया जायेंगे। जिसमें मोतियाबिन्द के ऑपरेशन निःशुल्क किये जायेंगे।
समिति सचिव डा. पी. पी. सिंह ने सभी नेत्र रोगियों से निवेदन किया है कि अधिक से अधिक संख्या में शिविर का लाभ उठायें।

Read More »

हींग फैक्ट्री से लाखों की चोरी का खुलासाः 4 दबोचे

हाथरस। थाना हाथरस गेट क्षेत्र की गिर्राज कॉलोनी स्थित हींग की फैक्ट्री से हुई लाखों की चोरी की घटना का आज पुलिस ने खुलासा करते हुए चार शातिर चोरों को गिरफ्तार किया है और उनके कब्जे से नगदी, लैपटॉप, मोबाइल आदि बरामद किए गए हैं।
पुलिस कार्यालय पर आज आयोजित प्रेस वार्ता में हींग फैक्ट्री से हुई चोरी की घटना का खुलासा करते हुए अपर पुलिस अधीक्षक अशोक कुमार ने बताया कि गत 31 अक्टूबर की रात्रि को गिर्राज कॉलोनी निवासी सचिन गोयल के घर पर ही स्थित हींग की फैक्ट्री से अज्ञात चोरों द्वारा लाखों रुपए कीमत की हींग व अन्य सामान को चोरी कर ले गए थे जिसमें दो लैपटॉप, नगदी व अन्य सामान चोरी कर ले गए थे और घटना की रिपोर्ट थाना हाथरस गेट पर दर्ज कराई गई थी।

Read More »