Sunday, September 22, 2024
Breaking News

संदिग्ध परिस्थितियों में युवक की मौत

कानपुर देहात। कानपुर देहात के थाना अमराहट क्षेत्र के अन्तर्गत गांव मिलानपुर में संदिग्ध परिस्थितियों में जहरीला पदार्थ खाने से युवक की मौत हो गई।
प्राप्त जानकारी के अनुसार थाना अमराहट क्षेत्र के अन्तर्गत गांव मिलानपुर निवासी प्रताप सिंह पुत्र नाथूराम शराब के नशे का आदी था जिसके चलते गृह कलेश होता था किसी बात को लेकर प्रताप सिंह ने सुबह खेतों पर संदिग्ध परिस्थितियों में जहरीला पदार्थ खा लिया जिससे उसकी मौत हो गई। ग्रामीणों की सूचना पर अमराहट थानाध्यक्ष भागमल फोरेंसिक टीम के साथ जांच पड़ताल में जुटे।

Read More »

भाजपा दो चरणों में चलायेगी सदस्यता अभियान

फिरोजाबाद। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश सदस्यता अभियान के तहत एक बैठक धर्मशाला खंजापुर पर आयोजित की गई। जिसमें मुख्य अतिथि मंडल प्रभारी डॉ एसपी लहरी ने कहा कि सदस्यता अभियान दो चरणों में चलाया जायेगा। पहले चरण में साधारण सदस्यता हेतु 1 से 25 सितंबर तक चलेगा। द्वितीय चरण में सदस्यता अभियान एक अक्टूबर से 15 अक्टूबर एवं 16 से 31 अक्टूबर तक चलाया जायेगा। भाजपा की सदस्यता डिजिटल माध्यम से होगी। सदस्यता व्हाट्सएप नंबर 88002024 की सक्रियता एक सितंबर से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा की जाएगी। नमो ऐप एवं भाजपा की वेबसाइट क्यूआर कोड से से ऑफलाइन माध्यम से प्रदेश द्वारा प्रारूप को भरकर भी सदस्यता ली जा सकती है, सक्रिय सदस्यता लेने हेतु पार्टी में कम से कम तीन वर्ष सदस्य, केंद्र, प्रदेश, जिला मंडल लेवल पर पार्टी के कार्यक्रमों में सहयोगिता रही है।

Read More »

एलआईसी अभिकर्ताओ का हुआ सम्मान

फिरोजाबाद। एक होटल में भारतीय जीवन बीमा निगम शाखा द्वितीय सुहाग नगर के शाखा प्रबंधक राजेश भोजदार ने बेहतर कार्य करने वाले अभिकर्ताओं को सम्मानित किया। विकाश अधिकारी केपी सिंह, सुमित राठौर ने अभिकर्ता सतीश चंद्र प्रजापति (राजा भईया), योगेश कुमार, राजेन्द्र श्रीवत्सव, विनोद बघेल, सर्वेश कुमार, डॉ गयादीन, फकरुद्दीन, राहुल, ब्रजपाल सिंह माला पहनाकर सम्मानित किया। इस दौरान सचिन कौशिक, पंकज अग्रवाल आदि मौजूद रहे।

Read More »

निगम की बोर्ड में बैठक में भाजपा व सपा पार्षद आएं आमने-सामने

फिरोजाबाद। नगर निगम बोर्ड की पांचवीं बैठक जीवाराम हॉल में महापौर की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई। बोर्ड की बैठक में लगभग 151 करोड़ की लागत वाले दो दर्जन नवीन कार्यों को ध्वनिमत से अनुमोदन दे दिया। बैठक की शुरूआत सपा व भाजपा पार्षद के बीच हंगामा से हुई। सपा समर्थित पार्षद सांसद प्रतिनिधि के संग बॉकआउट कर गए।
निगम बोर्ड बैठक करीब 12 बजे शुरू हुई। सांसद प्रतिनिधि का पत्र लेकर स्वयं कमलेश यादव पहुंचे। वह मंच पर खुद को सांसद प्रतिनिधि होने के कारण मंच पर बैठने की मांग पर अड़े थे। उपसभापति ने नियमों का हवाला दिया, कि सांसद प्रतिनिधि को मंच पर रहने का अधिकार नहीं है। लेकिन सपा समर्थित पार्षद अपनी बात पर अड़े रहे। काफी देर चली बहस के बाद महापौर ने डायस से अनाधिकृत व्यक्तिओं को सदन से बाहर जाने को कहा।

Read More »

पालिकाध्यक्ष व पूर्व सांसद ने किया गौ पूजन

हाथरस। नगर पालिका परिषद् हाथरस द्वारा श्री कृष्ण जन्माष्टमी के अवसर पर जलेसर रोड सीवेज फार्म स्थित अस्थाई गौशाला में एक भव्य कार्यक्रम आयोजित किया गया। जिसमें गौ पूजन के साथ साथ भजन कीर्तन का भी कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में पालिकाध्यक्ष श्वेता चौधरी व पूर्व सांसद राजेश दिवाकर द्वारा गौ पूजा की गई।
उत्तर प्रदेश सरकार के आदेश के अनुपालन के लिये प्रदेश भर में सभी गौशालाओ पर गौ पूजन का कार्यक्रम किया जा रहा हैं इसी क्रम में यह कार्यक्रम हाथरस नगर पालिका द्वारा आयोजित किया गया।
इस अवसर पर पालिकाध्यक्ष श्वेता चौधरी ने कहा की गौ सेवा से भगवान श्री कृष्ण प्रसन्न होते हैं उन्हें गाय अतिप्रिय थी इसलिए उन्हें गोपाल भी बुलाते हैं।
पूर्व सांसद राजेश दिवाकर ने कहा कि गौ सवर्धन योगी सरकार की प्राथमिकताओं में हैं गौ पालन से पर्यावरण व वातावरण शुद्ध होते हैं। कार्यक्रम में पालिकाकर्मी पायल चौहान तथा पिंकी गुप्ता द्वारा सुन्दर भजन प्रस्तुत किये गए।

Read More »

धूमधाम के साथ मनाया गया कान्हा का जन्मदिन

हाथरस। भगवान कृष्ण का जन्मदिन सोमवार को धूमधाम से मनाया गया। सोमवार को घर घर कान्हा जन्म हुआ। पर्व को लेकर सोमवार को सुबह से तैयारियां चली। मंदिरों में भी सजावट को अंतिम रूप दिया गया। बाजारों में भी भक्तों ने सुबह से शाम तक खूब खरीदारी की। युवा मटकी फोड़ प्रतियोगिता का आयोजन किया। काफी संख्या मेें श्रद्धालु मथुरा को भी रवाना हुए। इस कारण बसों व ट्रेनों में खासी भीड़ रही। बृज की द्वार देहरी पर इस पर्व का खासा महत्व है। सोमवार को जन्माष्टमी को लेकर पूरे दिन लोग तैयारियों मेें व्यस्त रहे। बाजारों में लोगों ने ठाकुरजी की पोशाक, लड्डू गोपाल की प्रतिमा, पालने, शृंगार की सामग्री की खरीदारी की। किराना की दुकानों पर भी व्रत की सामग्री खरीदने के लिए लोगों की भीड़ रही। जन्माष्टमी को लेकर मंदिरों में रंग बिरंगी झालरों के साथ विशेष सजवाट की गई है। बाजारों में फल, मेला के अलावा कन्हैया जी को खीरे में रखा जाता है, इसलिए लोगों ने खीरा की खूब खरीदारी की।

Read More »

धूमधाम से निकलेगी वीरांगना झलकारी बाई की शोभायात्रा

फिरोजाबाद। वीरांगना झलकारी बाई जयंती व शोभायात्रा के अध्यक्ष पार्षद मनोज शंखवार एवं् नव नियुक्त टीम का कबीर नगर स्थित महात्मा बुद्ध जूनियर हाईस्कूल में अखिल भारतीय कोरी व कोली समाज के जिलाध्यक्ष रामकिशोर शंखवार ने भव्य स्वागत किया।
इस अवसर पर रामकिशोर शंखवार ने कहा कि कोरी समाज पार्षद मनोज शंखवार के नेतृत्व में कोरी समाज के सहयोग से ऐतिहासिक शोभायात्रा निकलेगी। शोभायात्रा के पूर्व अध्यक्ष जयप्रकाश माहौर, पूर्व महामंत्री अमृत लाल शंखवार, पूर्व कोषाध्यक्ष दिवारी लाल शंखवार द्वारा युवा टीम को आशीर्वाद दिया। इससे पूर्व वरिष्ठ समाजसेवी डा.वी.डी निर्मल एडवोकेट, केशवदेव शंखवार, ब्रजलाल एडवोकेट, डा.डी.एल. कॉल, डा दूर्वीन सिंह, किशनगोपाल ने मां झलकारी बाई के चित्र पर माल्यार्पण किया। संचालन वरिष्ठ उपाध्यक्ष रामकुमार शंखवार ने किया।

Read More »

नन्द के घर आंनद भए जय कन्हैया लाल…………

फिरोजाबाद। श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर्व पर पुरी सुहागनगरी कृष्णमय हो गई। नगर के मंदिरों में मनमोहक झांकिया सजाई गई। कई स्थानों पर बाबा बर्फानी की सजी झांकियों में भीड़ का सैलाब उमड़ पड़ा। घरों में हिण्डौलें सजाए गए। रात 12 बजते ही घर-घर में, मंदिरों में भगवान श्रीकृष्ण का जन्म हुआ। नन्द के घर आंनद भए, जय कन्हैया लाल की के जयकारों से गली मौहल्ले सडके गुंजाएमान होने लगी। मंदिरों में घंटंे, घडियाल, शंख बजने लगे।

Read More »

दिल्ली पब्लिक स्कूल में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी उत्सव की रही धूम

फिरोजाबाद। डी.पी.एस. शिकोहाबाद में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी उत्सव धूमधाम से मनाया गया। कार्यक्रम में नन्हे-मुन्हे बच्चे राधा-कृष्ण की भूमिका में नजर आए। ग्वाले और गोपियों की वेशभूषा में आए बच्चों ने सभी का मनमोह लिया।
कार्यक्रम का शुभारम्भ मुख्य अतिथि प्रो. वाइस चेयरमैन डॉ. सुकेश यादव, निर्देशिका डॉ. गीता यादव एवं अशोक यादव द्वारा दीप प्रज्ज्वलन कर किया गया। बच्चों के लिए विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। जिसमें छात्रों ने मटका, कृष्ण-झूला, बाँसुरी, मुकुट, रंगोली आदि डेकोरेशन प्रतियोगिता में हिस्सा लेकर श्रीकृष्ण बाललीला की मनमोहक झांकियाँ प्रस्तुत की। नृत्य प्रतियोगिता में (ब्रज थीम) डिमोस, टर्वोस तथा कैपिला सदन ने क्रमशः प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त किया।

Read More »

अश्वनी राजौरिया को दिल्ली में मिला राष्ट्रीय बाल हितैषी सम्मान

फिरोजाबाद। बाल विकास एवं शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने वाले व्यक्तियों को नई दिल्ली के गांधी शांति प्रतिष्ठान में विभिन्न राज्यों से पधारे चयनित व्यक्तियों को राष्ट्रीय बाल हितैषी सम्मान से सम्मानित किया गया।
इसी क्रम में गोदावरी फाउंडेशन एवं सावित्रीबाई सेवा फाउंडेशन, पुणे के सौजन्य से आयोजित कार्यक्रम में जनपद के कोमल फाउंडेशन के अध्यक्ष एवं उ.प्र. सरकार द्वारा विवेकानंद राज्य युवा पुरस्कार विजेता अश्वनी कुमार राजौरिया को जरूरतमंद परिवारों के नन्हे-मुन्हें बच्चों को शिक्षा की मुख्यधारा से जोड़ने के उद्देश्य से तथा बाल विकास के क्षेत्र में किए जा रहे उत्कृष्ट कार्यों को दृष्टिगत रखते हुए अतिथियों द्वारा डायरी, पेन, प्रशस्ति पत्र एवं अंग वस्त्र भेंट कर राष्ट्रीय बाल हितैषी सम्मान से सम्मानित किया गया।

Read More »