Saturday, September 14, 2024
Breaking News
Home » मुख्य समाचार » धूमधाम के साथ मनाया गया कान्हा का जन्मदिन

धूमधाम के साथ मनाया गया कान्हा का जन्मदिन

हाथरस। भगवान कृष्ण का जन्मदिन सोमवार को धूमधाम से मनाया गया। सोमवार को घर घर कान्हा जन्म हुआ। पर्व को लेकर सोमवार को सुबह से तैयारियां चली। मंदिरों में भी सजावट को अंतिम रूप दिया गया। बाजारों में भी भक्तों ने सुबह से शाम तक खूब खरीदारी की। युवा मटकी फोड़ प्रतियोगिता का आयोजन किया। काफी संख्या मेें श्रद्धालु मथुरा को भी रवाना हुए। इस कारण बसों व ट्रेनों में खासी भीड़ रही। बृज की द्वार देहरी पर इस पर्व का खासा महत्व है। सोमवार को जन्माष्टमी को लेकर पूरे दिन लोग तैयारियों मेें व्यस्त रहे। बाजारों में लोगों ने ठाकुरजी की पोशाक, लड्डू गोपाल की प्रतिमा, पालने, शृंगार की सामग्री की खरीदारी की। किराना की दुकानों पर भी व्रत की सामग्री खरीदने के लिए लोगों की भीड़ रही। जन्माष्टमी को लेकर मंदिरों में रंग बिरंगी झालरों के साथ विशेष सजवाट की गई है। बाजारों में फल, मेला के अलावा कन्हैया जी को खीरे में रखा जाता है, इसलिए लोगों ने खीरा की खूब खरीदारी की। शहर के से काफी संख्या में श्रद्धालु जन्माष्टमी मनाने के लिए मथुरा के लिए भी गए। देर रात तक पूरा शहर श्रीकृष्ण की भक्ति में डूबा रहा। वही शहर की वसुन्धरा कॉलोनी में युवाओं ने भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया। जिसमे युवाओं ने कॉलोनी के निवासी नन्हे मुन्ने बच्चो को श्री कृष्ण रूपी कपड़े पहनकर नृत्य प्रतियोगिता का हुआ। वही देर रात को हाड़ी फोड़ प्रतियोगिता आयोजित की गई।