Friday, September 20, 2024
Breaking News

जी एस टी रिटर्न समय से ना जमा करने पर लगेगा दो सौ रुपये प्रतिदिन का अर्थदण्ड

2017.09.01. 04 ssp newsकानपुर , स्वप्निल तिवारी। KCAS Study Circle द्वारा आज शुक्रवार को एक रेस्टोरेंट में चार्टेड एकाउंटेंट आशीष बंसल ने जी0एस0टी0के अंतर्गत दाखिल होने वाली मासिक विवरणीयों पर महत्वपूर्ण जानकारी दी। उन्होंने बताया कि जी0एस0टी0 में मासिक तीन रिटर्न उन कर दाताओं को दाखिल करने है जो समाधान स्कीम के अंतर्गत नही है। जी0एस0टी0आर-1 अगले महीने की 10 तारीख तक दाखिल करना है। जुलाई से अगस्त माह के लिए सरकार ने इसमें दाखिल करने की तिथि 5 सितंबर एवं 20 सितंबर निर्धारित की है। इस मासिक रिटर्न में जो भी टैक्स, इनवाइस, डेबिट नोट, केडिट नोट, निर्गत हुआ है जो भी अग्रिम प्राप्त हुआ है उसका विस्तार पूर्वक विवरण देना है। इसके अलावा पंजीकृत व्यापारी को की गई बिक्री का विपत्र अनुसार विवरण देना है। माह में कुल कितने डेबिट नोट बाकी सब की कुल संख्या भी देनी है

Read More »

दलित मेधावियों का सम्मान 8 को-विधायक

दयाराम शीतल भाजपा अनु. मोर्चा के जिला संयोजक बने
हाथरस, जन सामना ब्यूरो। पं. दीनदयाल उपाध्याय के जन्म शताब्दी समारोह वर्ष 2017 के उपलक्ष्य में भाजपा अनुसूचित मोर्चा के जिला संयोजक दयाराम शीतल के कैम्प कार्यालय बी.एच. मिल रोड पर पूरनपुर के विधायक बाबूराम पासवान के नेतृत्व में बैठक हुई।
बैठक में कार्यक्रम प्रभारी विधायक बाबूराम पासवान ने बताया कि जिले में अनु. मोर्चा भाजपा का मेधावी छात्र-छात्राओं का सम्मान समारोह 8 सितम्बर को दोपहर 1 बजे से रमणकुंज मैंडू रोड, बिजली मिल के पास होगा। जिसमें अनु. जाति के मेधावी छात्र-छात्राओं व प्रोफेसरों का सम्मान किया जायेगा।

Read More »

हाथरस: शहर को जल्द मिलेगा आधुनिक पार्क

हाथरस, जन सामना ब्यूरो। अगर सब कुछ ठीक रहा तो शहरवासियों को जल्द ही एक खूबसूरत मनोरंजन पार्क की सौगात मिलेगी। सदर विधायक हरीशंकर माहौर ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से इसकी मंजूरी करा ली है। शहर के किसी एक पार्क को इस खूबसूरत पार्क के रूप में विकसित किया जायेगा, जिसके बाद इसे विकसित करने के लिए नगर विकास मंत्री सुरेश खन्ना को प्रस्ताव भेजा जायेगा।
यह जानकारी देते हुए सदर विधायक हरीशंकर माहौर ने बताया कि इस पार्क में बच्चों के खेलने के लिए सुख-सुविधाएं होंगी। लोगों के बैठने के लिए बैचें और नहाने के लिए स्वीमिंग पूल भी बनाया जायेगा। विधायक ने बताया कि उन्होंने इस बारे में सीएम से मंजूरी ले ली है। उन्होंने पार्टी कार्यकर्ताओं से भी कहा है कि वह किसी एक पार्क का चयन करते हुए उन्हें अवगत करा दें।

Read More »

आपातकाल में लोकतंत्र की सभी मर्यादाओं को रौंदा गया था-रमापति राम त्रिपाठी

हाथरस, जन सामना ब्यूरो। आपातकाल में लोकतंत्र एवं भारतीय संविधान की रक्षा में अपना सर्वस्व न्यौछावर करने वाले लोकतंत्र सेनानियों का मंडलीय सम्मेलन मेला श्री दाऊजी महाराज के रिसीवर शिविर में आयोजित किया गया।
सम्मेलन के मुख्य अतिथि भाजपा के पूर्व प्रदेशाध्यक्ष डॉ. रमापति त्रिपाठी ने आपातकाल के समय की प्रताड़ना का मार्मिक वर्णन करते हुये कहा कि उस काल में जहां लोकतंत्र की सारी मर्यादाओं को रौंदा गया, वहीं प्रेस की आजादी को भी छीन लिया था। उन्होंने कहा कि उस काल में सरकार की दमनकारी नीतियों व जबरन नसबन्दी करके आम नागरिकों के बोलने की आजादी पर भी प्रतिबंध लगा दिया था।
सम्मेलन में उ.प्र. लोकतंत्र रक्षक सेनानी कल्याण समिति के प्रदेश अध्यक्ष राम सेवक यादव ने कहा कि हमने आपातकाल की भयंकर यातनाओं को जिस पीड़ा के साथ सहा, उससे हमने लोकतंत्र की गरिमा व रक्षा के साथ न्याय पालिका की भी आजादी बनाये रखने में काफी सहयोग रहा। भाजपा के सदर विधायक हरीशंकर माहौर व सिकंद्राराऊ विधायक वीरेन्द्र सिंह राणा ने भी विचार व्यक्त किए। 

Read More »

अन्तर्राष्ट्रीय खिताबी भारत कुमार-भारत कुमारी ऐतिहासिक कुश्ती दंगल 3 को

हाथरस, नीरज चक्रपाणि। ब्रज के प्रसिद्ध एवं ऐतिहासिक लक्खी मेला श्री दाऊजी महाराज के 106 वें महोत्सव में दंगल के बाद एक और दंगल पहली बार अन्तर्राष्ट्रीय स्तर का खिताबी महिला एवं पुरूष कुश्ती प्रतियोगिता 3 सितम्बर को सायं 6 बजे से विराट मेला अखाडे में आयोजित होगी और हाथरस की धरती से देश के लिये भारत कुमार पहलवान व भारत कुमारी पहलवान का खिताब भारतीय कुश्ती संघ के मानकों के अनुसार दिया जायेगा और पहली बार गद्दे पर कुश्ती दंगल महिला व पुरूष पहलवानों का आयोजित होगा। पाॅइंट के आधार पर हार जीत का फैसला होगा तथा ओलम्पिक पदक विजेता साक्षी मलिक भी दंगल में आ रही हैं।
उक्त जानकारी आज पूर्व विधायक एवं अन्तर्राष्ट्रीय पहलवान राजवीर सिंह पहलवान के आवास पर आयोजित प्रेसवार्ता में सांसद राजेश दिवाकर, सिकन्द्राराऊ विधायक वीरेन्द्र सिंह राना, भाजपा जिलाध्यक्ष रामवीर सिंह परमार, पूर्व विधायक राजवीर पहलवान व दंगल संयोजक भाजपा नेता देवेन्द्र शर्मा ने देते हुए बताया कि 106 वें लक्खी मेला श्री दाऊजी महाराज महोत्सव में उ.प्र. में पहली बार भारत कुमार एवं भारत कुमारी का चयन ‘श्री राजवीर सिंह अन्तर्राष्ट्रीय पहलवान वेलफेयर सोसाइटी’ के अन्तर्गत एक दिवसीय खिताबी महिला एवं पुरूष कुश्ती प्रतियोगिता 3 सितम्बर को सायं 6 बजे से समस्त भारत के 80 किलो ग्राम वजन से ऊपर से पहलवान अपने दाव पेंचों से कई राउण्ड कुश्ती लडने के बाद जीतकर भारत कुमार 2017 बनेगा।

Read More »

मुख्य चौराहा बना पक्षियों का सुसाइड स्थल

2017.09.01. 03 ssp newsकानपुर, शीराजी। घाटमपुर कस्बे के मुख्य चौराहे पर लगा विद्युत पोल पक्षियों के लिए सुसाइड पॉइंट बना हुआ है। यहां पर दिन करीब करीब आधा दर्जन पक्षियों की मौत हो जाती है जिससे आसपास के दुकानदार बहुत दुखी हैं। प्राप्त जानकारी के अनुसार मुख्य चौराहा स्थित कांग्रेस कार्यालय प्रांगण में विद्युत विभाग द्वारा 11000 वोल्ट विद्युत लाइन का पुल कई वर्षों पूर्व लगाया गया था लेकिन ढीले तारों वह तकनीकी कारणों के चलते विद्युत तारों के संपर्क में आने वाले पक्षी बेमौत काल के गाल में समा जाते हैं। पड़ोसी दुकानदार अमर सिंह सचान व नीरज कुमार बताते हैं कि प्रतिदिन लगभग आधा दर्जन गौरैया गलगली लिया या अन्य पक्षी करंट की चपेट में आकर मर जाते हैं लेकिन हम लोग पक्षियों को बचाने में अहाय हैं।

Read More »

मनोरंजन के साथ सर्वांगीण विकास करती हैं प्रतियोगिताएं

– महिला समिति और शिवप्रसाद पब्लिक स्कूल में संपन्न हुुईं विभिन्न प्रतियोगिताएं
टूंडला, जन सामना संवाददाता शुक्रवार को नगर में महिला समिति और शिवप्रसाद पब्लिक स्कूल द्वारा विभिन्न प्रतियोगिताएं आयोजित कराई गई। जिसमें प्रतिभागियों ने प्रतिभा का प्रदर्शन किया। महिला शक्ति को सशक्त बनाने पर जोर दिया गया।
महिला शक्ति द्वारा कंपनी बाग पार्क में महिलाओं की प्रतियोगिता कराई गई। जिसमें सामान्य ज्ञान, धार्मिक और मनोरंजन से संबंधित प्रतियोगिताएं हुईं। प्रतिभा उपाध्याय ने महिला सशक्तिकरण के लिए प्रतियोगिताओं को आवश्यक बताया। उन्होंने कहा कि मां ही बच्चे को संस्कारवान बनाती है। इसलिए बच्चे को संस्कार देने से पहले मां को शिक्षित और सक्षम होना चाहिए। इस मौके पर रीना, माधुरी, ओमवती, सुुधा, प्रभा, सुुमन, रामवती, शशी, मंजू गौड, मनोरमा तिवारी, चमेली, सरोज, मिथलेश, प्रेमवती, माया, मनोज, निर्मला और ममता आदि मौजूद रहीं।

Read More »

बुखार से मासूम की मौत, आधा दर्जन बीमार

– गांव हेमराजपुर में वायरल से घर-घर बिछी चारपाई
– बच्चे की मौत के बाद भय के साए मेें जी रहे ग्रामीण
टूंडला, जन सामना संवाददाता पचोखरा क्षेत्र में बुखार से एक बच्चे की मौत हो गई जबकि आधा दर्जन से अधिक बच्चे और ग्रामीण बुुखार की चपेट में हैं। बच्चे की मौत के बाद ग्रामीण भय के साए में जी रहे हैं। वह लोगों को अपने बच्चों की चिंता सताने लगी है।
थाना पचोखरा क्षेत्र के गांव हेमराजपुर में वायरल ने पैर पसारना शुरू कर दिया है। ग्रामीणों के मुताबिक गांव का छह वर्षीय देवेश पुत्र स्व. धर्मेन्द्र कुमार विगत कई दिनों से बुुखार सेे पीडित था। देवेश को परिजनों ने आस-पास के डाॅक्टरों से दवा दिलवाई लेकिन बुखार नहीं गया। परिजनों का कहना है कि दवा देने के कुछ देर तक बुखार नहीं आता था। दवा का असर कम होते ही दोबारा बुखार घेर लेता था। दवा दिलवाने के बाद भी देवेश बुखार से नहीं उबर पाया था। शुक्रवार सुबह देवेश को तेज बुखार आया और उसकी मौत हो गई। बच्चे की मौत के बाद परिवार में कोहराम मच गया जबकि ग्र्रामीण भयभीत हो गए। मृतक के घर पर आस-पास के ग्रामीण भी पहुंच गए। देवेश की मौत पर परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल था। गमगीन माहौल में बच्चे का अंतिम संस्कार कर दिया गया। बच्चे की मौत के बाद ग्रामीण भयभीत हैं। ग्राम प्रधान का कहना है कि अभी भी गांव में करीब आधा दर्जन बच्चे और ग्रामीण बुखार से पीडित हैं। काफी उपचार कराने के बाद भी बुखार से निजात नहीं मिल पा रही है। ग्रामीणों ने टीम भेजकर ग्रामीणों का उपचार कराए जाने की मांग की है।

Read More »

विहिप और बजरंग दल ने फूंकी चीनी उत्पादों की होली

फिरोजाबाद, जन सामना संवाददाता। शुक्रवार को बजरंग दल और विहिप कार्यकर्ताओं ने चीनी उत्पादों की होली जलाई। बजरंगदल ने इस दौरान प्रधानमंत्री के नाम एक ज्ञापन अधिकारियों को सौंपा।
कोटला चंुगी स्थित कांता होटल पर एकत्रित हुए बजरंग दल कार्यकर्ताओं ने तीखी नारेबाजी के साथ नगर के विभिन्न मार्गो से होते हुए सुभाष तिराहा पर चीनी उत्पादों की होली जलाई। इस दौरान मौके पर पहुंचे प्रशासनिक अधिकारियों को प्रधानमंत्री के नाम एक ज्ञापन भी सौंपा गया।

Read More »

शिविर लगा कर दी कल्याणकारी योजनओं की जानकारी

फिरोजाबाद, जन सामना संवाददाता। समाज कल्याण विभाग द्वारा संचालित विभिन्न योजनाओं का सीधा लाभ जनता तक पहुॅचानें के लिए श्रीमती श्यामा देवी इंटर काॅलेज में कलयाण शिविर आयोजित किया गया। सदर विधायक मनीष असीजा ने आयोजित शिविर में लोगों की जनसमस्या का समाधान कराया।
समाज कल्याण विभाग द्वारा संचालित विभिन्न योजनाओं का सीधा लाभ जनता तक पहुॅचाने के उद्देश्य से हिमायुपूर स्थित श्रीमती श्यामा देवी इण्टर काॅलेज में एक शिविर का आयोजन किया गया। जिलाधिकारी नेहा शर्मा और सदर विधायक मनीष असीजा ने महिलाओं से जानकारी हासिल की। मेले में लगाए गए जन कल्याणकारी योजनाओं से जुडे स्टाॅलों को निरीक्षण किया। शिविर में लोगों को विकलांग पेंशन,वृद्वावस्था पेंशन सहित अन्य कल्याणकारी योजनाओं के बारे में बताया गया।

Read More »