Monday, July 8, 2024
Breaking News

लाइफ वेरिफेकेशन व लाइफ प्रमाण पत्र के लिये सम्बंधित अधिकारी को भेजा जायेगा

कानपुर, जन सामना ब्यूरो। वरिष्ठ नागरिकों के पुनर्वास के संबंध में नवीन सभागार कलक्ट्रेट मे बैठक आहूत की गई। बैठक की अध्यक्षता करते हुये ए डी एम सिटी श्री के पी सिंह ने अपने संबोधन में कहा शहर मे तीन वृद्धश्रम केंद्र हैं।किदवई नगर के ब्लॉक में यह स्थित है और 40 से 80 लोग रह रहे हैं उन्हे प्रशासन की तरफ से भोजन, चिकित्सा, वस्त्र आदि उपलब्ध कराया जाता है। इस संबंध में वृद्धाश्रम की गठित कमेटी व प्रशासन की टीम मुआयना करेगी और अपनी रिपोर्ट शासन को भेजेगी। बुजुर्गों की किसी भी समस्या पर हर थानों पर इस संबंध में रजिस्टर उपलब्ध हैं। 

Read More »

….नहीं रहे विनोद खन्ना

2017.04.27. 1 ssp vinod khannaमुंबई, जन सामना ब्यूरो। फिल्म अभिनेता और सांसद विनोद खन्ना का गुरूवार सुबह अस्पताल में निधन हो गया। श्री खन्ना कैंसर रोग से ग्रसित थे। वह 70 साल के थे। श्री खन्ना के भाई प्रमोद खन्ना के मुताबिक, उनका निधन पूर्वाह्न 11:20 बजे हो गया। विनोद खन्ना को शरीर में पानी की कमी के चलते 31 मार्च को सर एचएन रिलायंस फाउंडेशन अस्पताल में भर्ती कराया गया था।
उनके परिवार में पत्नी कविता खन्ना और चार संतानें राहुल, अक्षय, साक्षी और श्रद्धा हैं। विनोद खन्ना के दो बेटे राहुल और अक्षय भी अभिनेता हैं और वे उनकी पहली पत्नी गीतांजलि के पुत्र हैं। हिंदी फिल्म जगत में अभिनेता विनोद खन्ना ने वर्ष 1968 में ‘मन का मीत’ फिल्म के साथ अभिनय की दुनिया में कदम रखा था। 70 और 80 के दशक में ‘मेरा गांव मेरा देश’, ‘रेशमा और शेरा’, ‘ऐलान’, ‘अमर अकबर एंथनी’, ‘हेरा फेरी’, ‘कुर्बानी’, ‘दयावान’ और ‘जुर्म’ जैसी फिल्मों में उनकी भूमिकाएं यादगार बन गयीं। अस्सी के दशक में ‘इंसाफ’ तथा ‘सत्यमेव जयते’ जैसी फिल्मों से सफलता हासिल की। अंतिम बार वह वर्ष 2015 में शाहरूख खान अभिनीत ‘दिलवाले’ में नजर आए थे।
विनोद सक्रिय राजनीति में भी रहे और पंजाब के गुरदासपुर से वर्तमान लोकसभा सदस्य थे। वह चार बार यहां से सांसद चुने गये। उनके निधन पर शोक प्रकट करते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि विनोद खन्ना को मशहूर अभिनेता, समर्पित नेता और अच्छे इंसान के रूप में याद रखा जाएगा।

Read More »

डीएम ने संयुक्त जिला चिकित्सालय अकबरपुर का आकस्मिक निरीक्षण किया

2017.04.27 04 ravijansaamnaकानपुर देहात, जन सामना ब्यूरो। जिलाधिकारी द्वारा आज प्रातः 08ः50 बजे संयुक्त जिला चिकित्सालय (पुरूष/महिला) अकबरपुर का आकस्मिक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के समय अमरपाल सिंह, अपर जिलाधिकारी (वि0/रा0), मुख्य चिकित्सा अधीक्षक (पुरूष) डा0 पंकज श्रीवास्तव, मुख्य चिकित्सा अधीक्षक (महिला) डा0 अर्चना श्रीवास्तव, उपस्थित रहे। निरीक्षण के दौरान इमरजेन्सी वार्ड के एक रूम में डा0 उमेश चन्द्रा, (वरिष्ठ परामर्शदाता) तथा अनूप कुमार निगम आराम करते पाए गए। मुख्य चिकित्सा अधीक्षक को निर्देशित किया गया कि सम्बन्धित का स्पष्टीकरण प्राप्त कर सचेत करें कि इसकी पुनरावृत्ति न हो। इमरजेन्सी वार्ड में निरीक्षण के दौरान डयूटी पर चिकित्सक अनुपस्थित पाए गए। सहायक द्वारा अवगत कराया गया कि चेस्ट फिजीशियन डा0 अवधेश कुमार आने वाले हैं। मुख्य चिकित्सा अधीक्षक को निर्देशित किया गया 

Read More »

28 अप्रैल को खुलेंगे सरकारी कार्यालय, निर्बन्धित रहेगा अवकाश-डीएम

कानपुर देहात, जन सामना ब्यूरो। प्रमुख सचिव, सामान्य प्रशासन अनुभाग लखनऊ द्वारा पूर्व में निर्धारित निर्बन्धित अवकाशों की सूची में संशोधन करते हुए 15 सार्वजनिक अवकाशों को निर्बन्धित कर दिया गया है। जिलाधिकारी राकेश कुमार सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि 28 अप्रैल को परशुराम जयन्ती के अवसर पर सरकारी संस्थान व कार्यालय खुले रहेंगे। परशुराम जयन्ती पर अवकाश निर्बन्धित रहेगा।

Read More »

अमरौधा में धूमधाम से मनायी जाएगी डा0 भीमराव अम्बेडकर की जयन्ती

कानपुर देहात, जन सामना ब्यूरो। 28 अपै्रल को विगत वर्षों की भांति इस वर्ष भी देश के प्रथम कानून मंत्री, संविधान शिल्पी, भारतरत्न बाबा साहब डा0 भीमराव अम्बेडकर की जयन्ती अमरौधा स्थित जुलैठी मुहल्ले में श्रद्धाभाव से जयन्ती मनायी जाएगी। प्रातः प्रभातफेरी, प्रबुद्धजनों द्वारा बाबा साहब डा0 अम्बेडकर के जीवन पर प्रकाश डाला जाएगा। 

Read More »

पेन्शनर कैशलेस चिकित्सा सुविधा प्राप्त करने के लिए बेबसाइट पर प्राप्त करे प्रारूप आदि

कानपुर देहात, जन सामना ब्यूरो। कानपुर देहात कोषागार से पेन्शन प्राप्त करने वाले समस्त पेन्शनरों को कैशलेस चिकित्सा सुविधा प्रापत किये जाने हेतु बेबसाइट www.upsects.in पर  Employe getway -_> Apply for SHC पर उपलब्ध प्रारूप पर ट्रेजरी कोड- 6200 के सापेक्ष अपना पंजीकरण करते हुए प्रिन्ट आउट की प्रतिमय पीपीओ एवं बैंक पास/पासबुक की छाया प्रति ट्रेजरी कार्यालय में उपलब्ध कराये, जिससे प्रकरण में अग्रेतर आवश्यक कार्यवाही किया जाना संभव हो सके। यह जानकारी वरिष्ठ कोषाधिकारी केके पाण्डेय ने दी है।

Read More »

बंसी कान्हा ने ऐसी बजाई कि मै उनकी दिवानी हो गयी…

2017.04.27 02 ravijansaamnaएडीएम द्वारा 6 दिवसीय नवम् रासलीला महोत्सव का किया गया समापन
कानपुर देहात, जन सामना ब्यूरो। मुरीदपुर बंबा निकट बदनाम गुझिया के पास मैदान में 6 दिवसीय नवम् रासलीला महोत्सव रासलीला मंडल द्वारा आयोजित रासलीला महोत्सव का समापन अपर जिलाधिकारी प्रशासन शिव शंकर गुप्ता व सहायक निदेशक सूचना प्रमोद कुमार की उपस्थिति में आरती व धार्मिक, सांस्कृतिक कार्यक्रमों के साथ सम्पन्न हुआ। कार्यक्रम का समापन करते हुए अपर जिलाधिकारी प्रशासन शिव शंकर गुप्ता ने कहा कि महोत्सव, किसान मेला, डिजिटल मेला, आदि कार्यक्रमों से जहां मनोरंजन मिलता है वही एक साथ एकत्र होने से आपसी भाईचारा की भावना मे भी बढोत्तरी होने के साथ ही राष्ट्रीय एकता, अखंडता को भी बल मिलता है वही सौहार्द पूर्ण वातारण भी सृजित होता है। 

Read More »

जनसमस्याओं का समयबद्ध रूप से प्राथमिकता के आधार पर निस्तारण करायेंः डीएम

2017.04.27 01 ravijansaamnaप्रतिदिन 9 बजे से पूर्वान्ह 11 बजे तक कार्यालय में उपस्थित रहकर सुने समस्यायें, करे निस्तारण
कानपुर देहात, जन सामना ब्यूरो। जिलाधिकारी राकेश कुमार सिंह ने सभी एसडीएम व तहसीलदार, जिला स्तरीय अधिकारी, मुख्य विकास अधिकारी अपर जिलाधिकारी प्रशासन व वित्त एवं राजस्व, मुख्य चिकित्साधिकारी आदि सहित अपर पुलिस अधीक्षक, क्षेत्राधिकारियो को निर्देश दिये है कि वे जन समस्याओं को समयबद्ध रूप से प्राथमिकता के आधार पर निस्तारण किया जाना सुनिश्चित करें साथ ही जन शिकायतों के निस्तारण के सभी आवेदकों को भी अवगत करा दे। प्रतिदिन 9 बजे से पूर्वान्ह 11 बजे तक कार्यालय में उपस्थित रहकर नागरिकों की शिकायतें सुने एवं समयबद्ध तरीके से उनका निस्तारण करें। उन्होंने निर्देश दिये कि भूमि पर कब्जे संपत्ति विवाद, पात्र व्यक्ति को आवास मिला, विधवा एवं वृद्धावस्था 

Read More »

आयुर्वेद एवं यूनानी चिकित्सक/प्रतिष्ठान अपना पंजीकरण 30 अप्रैल से पूर्व करा ले: डा. गोयल

कानपुर देहात, जन सामना ब्यूरो। जनपद के सभी आयुर्वेद एंव यूनानी चिकित्सकों के निजी क्लीनिक/चिकित्सा प्रतिष्ठानों को पंजीकरण एवं नवीनीकरण कराये जाने के निर्देश क्षेत्रीय आयुर्वेदक एवं यूनानी अधिकारी डा. निरंकार गोयल ने दिये है। उन्होंने बताया कि उत्तर प्रदेश शासन द्वारा आयुर्वेद एवं यूनानी चिकित्सकों एवं आयुर्वेदिक यूनानी चिकित्सा प्रतिष्ठानों को कोई भी चिकित्सीय कार्य प्रारंभ करने से पूर्व जनपद कानपुर के क्षेत्रीय आयुर्वेद एवं यूनानी अधिकारी 117/के/139 गीता नगर कानपुर में पंजीकरण/नवीनीकरण अनिवार्य किया गया था। जिसके अनुपालन में चिकित्सकों एवं चिकित्सा प्रतिष्ठान द्वारा वर्ष 2016-17 में पंजीकरण किया गया था। 

Read More »

दिल्ली चुनावों में मिली जीत पर भाजपाईयों ने किया खुशी का इजहार

2017.04.26 05 ravijansaamnaमहिला नेत्री ने लगाए भाजपा नेता पर गंभीर आरोप
हाथरस, नीरज चक्रपाणि। आज भारतीय जनता पार्टी की दिल्ली नगर निगम चुनावों में मिली भारी जीत से जहां चारों ओर खुशी का माहौल है, तो दूसरी ओर जिले की भाजपा महिला मोर्चा की एक महिला नेत्री ने अपनी पार्टी के ही अध्यक्ष पर गम्भीर आरोप लगाते हुए कोतवाली पुलिस को रिपोर्ट हेतु तहरीर दी है। भाजपा महिला मोर्चा की एक नेत्री ने आज तमाम महिलाओं के साथ कोतवाली पुलिस को तहरीर दी है, जिसमें आरोप लगाये हैं कि अध्यक्ष ने गत 9 अप्रैल को पार्टी कार्यालय बुलाया था और वहां पर वह अकेले थे और उन्होंने उनके साथ अश्लील हरकते कीं। तहरीर में आरोप लगाया है कि उसके बाद एक शादी समारोह में भी उक्त अध्यक्ष 

Read More »