Saturday, September 21, 2024
Breaking News

नगरीय सुविधा केन्द्र का जिलाधिकारी ने निरीक्षण किया, दिये निर्देश

कानपुर। कानपुर स्मार्ट सिटी लिमिटेड के अन्तर्गत कानपुर नगर निगम मुख्यालय के भूमितल पर बन रहे सिटिजन फैसिलिटेशन (नगरीय सुविधा केन्द्र) सेन्टर का जिलाधिकारी विशाख जी0 द्वारा निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान शिवशरणप्पा जी.एन. (नगर आयुक्त), सूर्यकान्त त्रिपाठी (अपर नगर आयुक्त प्रथम), आर.के. सिंह (नोडल अधिकारी, केएससीएल), एस.पी.वी कर्मचारी तथा आई.टी-पी.एम.यू टीम उपस्थित रहे ।
यह सिटीजन फैसिलिटेशन सेन्टर में नगर निगम के माध्यम से प्रदान की जा रही विभिन्न प्रकार की सुविधाओं एवं नागरिकों की समस्याओं के समाधान हेतु जोनवानर/विभागवार अलग-अलग काउन्टर/पटल निर्धारित किये जायेगा एवं आम जन की समस्याओं को इन पटलो के माध्यम से प्राप्त कर निर्धारित समय-सीमा में निस्तारण सुनिश्चित किया जाएगा।

Read More »

सरकारी मंडप में 50 जोड़े ने खाई जीवन भर साथ निभाने की कसम

फिरोजाबाद। समाज कल्याण विभाग द्वारा संचालित मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह समारोह का आयोजन बलवंत सिंह सेवा संस्थान जमालपुर में किया गया। जिसमें लगभग 50 जोड़ो का विधि-विधान से विवाह सम्पन्न कराया गया।
गुरूवार को बलबंत सिंह सेवा संस्थान जमालपुर में मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह समारोह का आयोजन किया गया। जिसमें एक साथ 50 वर-वधुओं ने सात फेरे लेकर जीवनभर साथ निभाने का वादा किया। सामूहिक विवाह समारोह में विकास खंड फिरोजाबाद से 22, विकास खंड टूंडला से सात एवं नारखी से 21 जोड़ो की शादी हुई।

Read More »

मोटा अनाज अपनाएं, बीमारियाँ दूर भगाएं-सीएमओ

-पोषक तत्वों से भरपूर होने के कारण कई रोगों से बचाता है मिलेट
फिरोजाबाद। वर्तमान में अनियमित दिनचर्या, अव्यवस्थित जीवनशैली व सही खानपान न अपनाने से लोगों को असमय तरह-तरह की बीमारियां घेर रही हैं। हर दूसरा व्यक्ति बीपी, मधुमेह, कैंसर, विटामिन की कमी, तनाव आदि में से किसी न किसी बीमारी से ग्रसित है। इसी परिपेक्ष्य में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने लोगों को मिलेट्स अपनाने के लिए जागरूक किया है। इसके साथ ही संयुक्त राष्ट्र ने वर्ष 2023 को अंतरराष्ट्रीय मिलेट्स वर्ष के रूप में मनाने का निर्णय लिया है।
मोटे अनाज को मिलेट कहते हैं। यह दो प्रकार के होते हैं। एक मोटा दाना और दूसरा छोटा दाना। मिलेट्स में बाजरा, मक्का, जौ, सांबा या सामा, कुटकी (लघु धान्य) को दो, चेना या चीना, रागी, (मंडुआ), झंगोरा, बैरी तथा कंगनी, ज्वार को शामिल किया गया है। सीएमओ डॉ नरेंद्र सिंह का कहना है कि आज के समय में लोगों को मोटे अनाज (मिलेट) को अपने भोजन में शामिल करना चाहिए। मोटा अनाज खाना बंद करने से लोगों को कई तरह के रोगों के साथ कुपोषण की समस्या भी बढ़ी है। उन्होंने कहा कि कोरोना के बाद मिलेट इम्यूनिटी बूस्टर के रूप में जाने गए हैं। इन्हें सुपरफूड भी कह सकते हैं, मोटा अनाज को पोषक तत्वों का भंडार माना जाता है।

Read More »

कांग्रेसियों ने मनाई संत गाडगे की जयंती

फिरोजाबाद। जिला कांग्रेस कमेटी द्वारा संत गाडगे की जयंती धूमधाम से मनाई गई। जिलाध्यक्ष संदीप तिवारी ने संत गाडगे की तस्वीर पर माल्यार्पण कर नमन किया। इस मौके पर जिलाध्यक्ष ने कहा कि गाडगे बाबा का जन्म 23 फरवरी 1876 को महाराष्ट्र के अमरावती जिले के शेणगांव अंजनगांव में हुआ था। उनका बचपन का नाम डेबूजी झिंगराजी जानोरकर था। उन्होंने महाराष्ट्र के कोने-कोने में अनेक धर्मशालाएं, गौशालाएं, विद्यालय, चिकित्सालय तथा छात्रावासों का निर्माण कराया। यह सब उन्होंने भीख मांग-मांगकर बनावाया, किंतु अपने सारे जीवन में इस महापुरुष ने अपने लिए एक कुटिया तक नहीं बनवाई।

Read More »

मण्डल स्तरीय कृषि निर्यात गोष्ठी का आयोजन 26 फरवरी को

कानपुर। सहायक कृषि विपणन अधिकारी/सदस्य सचिव, मण्डल स्तरीय कृषि निर्यात निगरानी समिति, कानपुर मण्डल कमल कान्त त्यागी ने बताया है कि कृषि निर्यात नीति के अन्तर्गत कृषि निर्यात को बढावा देने तथा प्रगतिशील कृषकों/एफ०पी०ओ०/एफ०पी०सी०/एन०जी०ओ० एवं अन्य हितधारकों की क्षमता निर्माण एवं निर्यात नीति के प्रचार प्रसार हेतु कानपुर में एक मण्डल स्तरीय कृषि निर्यात कार्यशाला/गोष्ठी का आयोजन दिनांक 26 फरवरी, 2023 को प्रातः 10 बजे से सायं 4 बजे तक अटल बिहारी बाजपेयी प्रेक्षागृह, कानपुर विकास प्राधिकरण, मोतीझील, कानपुर में कराया जाना है।

Read More »

पर्यावरण संरक्षण के प्रति किया जागरूक

फिरोजाबाद। गांव दौलतपुर में आयोजित शिविर में अमर दीप पीजी कॉलेज की एनएसएस की छात्राओं ने रैली निकाल ग्रामवासियों को पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूक किया। साथ ही गांव स्वच्छता अभियान चलाया। एनएसएस की छात्राओं ने पर्यावरण की रक्षा दुनिया की सुरक्षा, सब रोगों की एक दवाई घर में रखें साफ सफाई, पेड़ लगाओ प्रदूषण भगाओ, पॉलिथीन का प्रयोग बंद करें आदि नारे लगाते हुए गांव वासियों को पर्यावरण के प्रति जागरूक किया। द्वितीय सत्र में इस्कॉन मंदिर गाजियाबाद से पधारे संत विष्णु गौर दास ने छात्राओं को राष्ट्रीय सेवा योजना के द्वारा समाज की सेवा करने के लिए प्रेरित किया।

Read More »

रहस्यः भीतरगांव में सिलसिलेवार हुई सात मौतें, हो गया अंतिम संस्कार

⇒सभी ने कहा यह प्राकृतिक मौतें, परंतु पोस्टमार्टम के बिना कैसे सुलझेगी गुत्थी.?
⇒स्वास्थ्य विभाग ने गांव में डाला डेरा प्रशासन भी मौजूद , दहशत में गांव के ग्रामीण
पवन कुमार गुप्ता: रायबरेली। जिले के गुरूबख्शगंज थाना क्षेत्र में सिलसिलेवार हुई 6 मौतों की गुत्थी अभी तक नहीं सुलझ पाई है। अब इसकी जांच के लिए जिला प्रशासन ने स्वास्थ्य विभाग की टीमों को भीतर गांव में तैनात कर दिया है और जांच शुरू हो गई है, फिलहाल सीएमओ वीरेंद्र कुमार सहित क्षेत्र के संभ्रांत नागरिकों का कहना है कि यह सभी प्राकृतिक मृत्यु है। क्योंकि एक युवक को छोड़कर ज्यादातर मरने वालों की उम्र 60 साल से अधिक की बताई जा रही है, जो कि किसी न किसी बीमारी से ग्रसित थे। जबकि ग्रामीणों की मानें तो अचानक तबीयत बिगड़ने पर यह सभी मौतें हार्ट अटैक से बताई जा रही हैं। अब इन कही सुनी जाने वाली बातों में कितनी सच्चाई है, यह प्रशासन कैसे उजागर करेगा क्योंकि ज्यादातर लोगों का अंतिम संस्कार किया जा चुका है।

Read More »

परिक्रमा मार्ग के ग्रीन जोन में चलेंगे 400 ई रिक्शा

⇒परिक्रमा मार्ग में ई रिक्शा नंबर कोड से होंगे संचालित
मथुरा। गोवर्धन गिरिराज परिक्रमा मार्ग में संचालित ई रिक्शा को व्यवस्थित करने की कवायद एक बार फिर की जा रही है। सीओ और एसडीएम ने नया ट्रैफिक प्लान तैयार किया है। गिरिराज जी के सप्तकोसीय परिक्रमा मार्ग को ग्रीन जोन घोषित करते हुए 400 ई रिक्शा नंबर कोड से संचालित होंगे। परिक्रमा मार्ग के आउटर को चार सेक्टरों में विभाजित किया गया है।इसमें अलग कोड दिए हैं। हम आपको बता दे डीएम पुलकित खरे के आदेश पर सीओ राम मोहन शर्मा ने एसडीएम कमलेश गोयल के निर्देशन में गुरुवार को ई रिक्शा चालकों की बैठक थाना परिसर में हुई। बैठक में गोवर्धन एसडीएम कमलेश गोयल ने गिरिराज परिक्रमा में लागू वाले ट्रैफिक प्लान की विस्तृत जानकारी दी। वही उन्होंने बताया कि गिरिराज परिक्रमा मार्ग को ग्रीन जोन में शामिल किया गया है।

Read More »

प्रदेश में कायम हुआ कानून का राज, विपक्ष झूठ फैलाने में माहिर

⇒सदन में विपक्ष पर उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने बोला हमला
लखनऊ। उप्र के उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने कहा कि प्रदेश की कानून व्यवस्था पहले से बेहतर हुई है। देश में यूपी की कानून व्यवस्था की नजीर पेश की जा रही है। सपा शासनकाल में महिलाएं-बेटियां सुरक्षित नहीं थी। डर की वजह से बेटियां स्कूल तक जाने से कतारती थी। सपा के पास बोलने के लिए कुछ नहीं बचा है। कोई भी एजेंडा विपक्ष के पास नहीं है।
विपक्ष के पास कोई एजेंडा नहीं
सदन में उप मुख्यमंत्री ने कहा कि विपक्ष के पास कोई नीति एजेंडा नहीं बचा है। विपक्ष झूठी बाते कर जनता को गुमराह कर रही है। सपा सरकार के कारनामों को जनता जनती है। मौजूदा समय में प्रदेश में कानून का राज है। गुंडे-माफिया जेल की सलाखों के पीछे पहुंच गए हैं।

Read More »

दाऊदयाल महिला पीजी कॉलेज में एक दिवसीय कार्यशाला सम्पन्न

फिरोजाबाद। भारत सरकार, एमएसएमई उद्यम सूक्ष्म लघु और मध्यम उद्यम मंत्रालय, एमएसएमई विकास कार्यालय आगरा द्वारा दाऊदयाल महिला कॉलेज में एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यशाला में वीडियो पावर पॉइंट के माध्यम से छात्राओं को लोन के बारे में जानकारी दी गई।
कार्यशाला में महाविद्यालय की प्राचार्या प्रो. रेनू वर्मा ने लघु उद्योग एवं सूक्ष्म लघु उद्योग के बारे में छात्रो को जानकारी प्रदान की। अभिषेक सिंह सहायक निदेशक एमएसएमई विकास कार्यालय आगरा ने कहा कि देश में बेरोजगारी के कारण युवाओं में अवेयरनेस की कमी है। वह शिक्षित होने के बाबजूद अपने परिवार का जीवन यापन नहीं कर पा रहे है।

Read More »