Monday, September 23, 2024
Breaking News

यदि एक महिला साक्षर होती है, तो वह अपने पूरे पीढ़ी को शिक्षित एवं स्वावलम्बी बनाती है: दुर्गा शंकर मिश्र

लखनऊ । उप्र के मुख्य सचिव दुर्गा शंकर मिश्र द्वारा सुश्री विद्या दास एवं शिव नाडर फाउण्डेशन को अति प्रतिष्ठित राष्ट्रीय स्तर का ”डॉ. वेल्दी फिशर पुरस्कार“ देकर सम्मानित किया गया।
उल्लेखनीय है कि इण्डिया लिटरेसी बोर्ड, लखनऊ द्वारा अतिप्रतिष्ठित ”डॉ. वेल्दी फिशर पुरस्कार“ ओडीशा की सुश्री विद्या दास को उनके द्वारा औपचारिक, अनौपचारिक एवं आजीवन शिक्षा के क्षेत्र में किए गए उल्लेखनीय कार्य के लिए प्रदान किया गया। वहीं शिव नाडर फाउंडेशन को उत्तर प्रदेश राज्य में औपचारिक एवं प्रौढ़ शिक्षा के कार्यक्रमों को क्रियान्वित करने हेतु संयुक्त रूप से रुपए एक लाख, स्मृति चिन्ह, प्रशस्ति-पत्र एवं अंगवस्त्र आदि प्रदान कर सम्मानित किया गया।
सम्मान प्रदान करते हुए मुख्य सचिव ने पुरस्कृत अतिथियों एवं इण्डिया लिटरेसी बोर्ड के पदाधिकारियों एवं विद्यार्थियों को उनके द्वारा शिक्षा-साक्षरता एवं कौशल विकास के क्षेत्र में किए जा रहे कार्यों की सराहना की। उन्होंने कहा कि आज के दौर में प्रत्येक भारतीय का यह कर्तव्य है कि वह खुद तो साक्षर एवं शिक्षित हो ही, साथ ही औरों को भी साक्षर एवं शिक्षित बनाए।

Read More »

स्वर्णकारों के लिए वरदान साबित होगी पीएम विश्वकर्मा योजनाः ज्योति सोनी

मथुरा: श्याम बिहारी भार्गव। अपने दो दिवसीय प्रवास पर मथुरा पहुंची भारतीय जनता पार्टी पिछड़ा वर्ग मोर्चा की प्रदेश मंत्री ज्योति सोनी का स्थानीय होटल में स्वर्णकार समाज के प्रदेश अध्यक्ष नवीन सोनी के नेतृत्व में स्वर्णकार समाज के बन्धुओं द्वारा भव्य स्वागत किया गया।
इस दौरान बोलते हुए प्रदेश मंत्री ज्योति सोनी ने कहा कि आज हमारे स्वर्णकार सोनार समाज के लिए बड़े गर्व की बात है कि आज देश के यशस्वी प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी ने अपने जन्म दिवस के शुभ अवसर पर पीएम विश्वकर्मा योजना लॉन्च करके देश के स्वर्णकारों सहित विश्वकर्मा समाज का भी मान सम्मान बढ़ाया है। उन्होंने कहा कि पीएम विश्वकर्मा योजना के अंतर्गत सुनार, लोहार, नाई, राजमिस्त्री, शिल्पकार, मूर्तिकार आदि कारीगरों को इस योजना का लाभ मिलेगा। इसमें तीन लाख रुपए तक का लोन इन्हें प्राप्त हो सकेगा जो इनको व्यापार करने में आर्थिक सहायता प्रदान करेगा। उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश में स्वर्ण कला बोर्ड का गठन के लिए शीघ्र ही उत्तर प्रदेश के स्वर्णकारों का प्रतिनिधिमंडल माननीय मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी से मिलकर अपनी मांग को रखेगा।
इस दौरान स्वर्णकार समाज के प्रदेश अध्यक्ष नवीन सोनी ने कहा कि स्वर्णकार समाज के लोगों को सामाजिक एवं राजनीतिक चिंतन के लिए प्रदेश व जिला स्तर पर प्रत्येक महीने में कम से कम एक बार किसी न किसी रूप में अवश्य बैठक करनी चाहिए।
उन्होंने कहा कि स्वर्ण आभूषण बनाना बड़ी कला है, बावजूद इसके संरक्षण और संवर्धन के सरकार की ओर से कभी कोई प्रयास नहीं किए गए, जिससे इस व्यवसाय से जुड़े लोग लगातार पिछड़ते जा रहे हैं।

Read More »

भाजपाईयों ने मनाया प्रधानमंत्री मोदी का जन्मदिन

फिरोजाबाद। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के जन्मदिन भाजपा कार्यकर्ताओं ने अलग-अलग स्थानों पर केेक काटकर, मिष्ठान वितरण एवं हवन-पूजन कर मनाया। कार्यकर्ताओं ने प्रधानमंत्री के उत्तम स्वास्थ्य एवं दीर्घ आयु की कामना की।
रविवार को आचार्य कृष्णकांत वशिष्ट, आचार्य पीयूष, आचार्य रजत द्वारा कृष्णा पाडा स्थित हनुमान मंदिर में हवन-पूजन किया गया। कार्यकर्ताओं ने हवन-पूजन कर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के उत्तम स्वास्थ्य व दीर्घ आयु की कामना की। इस दौरान भाजपा महानगर अध्यक्ष राकेश शंखवार, मंडल अध्यक्ष दिलीप इंजीनियर, विनोद पचौरी, आनंद अग्रवाल, रामलढेती लक्की, राकेश राजौरिया कुक्कू, पूर्व पार्षद हरिओम वर्मा, प्रमोद राजौरिया पार्षद, आशीष दिवाकर पार्षद, मुकुल दिवाकर पार्षद, हिमांशु शर्मा युवा मोर्चा, निर्मल शर्मा, अभिषेक मित्तल, राजीव बंसल, अमर वर्मा, ललित राजौरिया, सुनील वर्मा कल्लू, कमल वर्मा आदि मौजूद रहे। वहीं राठौर धर्मशाला रानी नगर गली नंबर दो कोटला रोड पीएम का जन्मदिवस हवन यज्ञ के साथ मनाया गया।

Read More »

बालरूप श्रीकृष्ण सज्जा प्रतियोगिता आयोजित की

फिरोजाबाद। संस्कार भारती महानगर द्वारा बालरूप श्रीकृष्ण सज्जा प्रतियोगिता का आयोजन सीबी गेस्ट हाउस में किया गया। कार्यक्रम तीन वर्गाे में आयोजित किया गया। जिसमें नन्हे-मुन्ने बच्चे कान्हा के स्वरूपों में मनमोहक लग रहे थे।
कार्यक्रम का शुभारम्भ बालकृष्ण भगवान के चित्र पर माल्यापर्ण एवं दीप प्रज्जवलन रवीन्द्र अग्रवाल, हिमांशु अग्रवाल जानू, प्रवीन अग्रवाल वैद्य, शिवकांत पलिया, उद्देश्य तिवारी एवं रमेश बंसल ने संयुक्त रूप से किया। कार्यक्रम का आगाज संस्था के ध्येय गीत से हुआ। वहीं कनिष्का ने धार्मिक गीत एवं सुरभि ने राधा मीरा नामक भजन पर शानदार सांस्कृतिक प्रस्तुती दी। वहीं नन्हे-मुन्ने बच्चे कान्हा के परिधानों बड़े आकर्षक दिखाई दे रहे थे। कार्यक्रम स्थल गोकुल धाम जैसा प्रतीत हो रहा था। कार्यक्रम में 75 से अधिक संस्कार भारती परिवार एवं एक दर्जन से अधिक विभिन्न स्कूलों के नन्हे-मुन्ने बच्चों ने भाग लिया। मंचीय कार्यक्रम के दौरान कोई बच्चा रास बिहारी, माखन चोर, तो कोई बालक बांसुरी बजा रहा था। बच्चों की तोतली भाषा सबको लुभा रही थी। प्रत्येक वर्ग में प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले प्रतिभागियों को आकर्षण पुरस्कार संस्था द्वारा प्रदान किया गया। इसके अतिरिक्त प्रतियोगिता में भाग लेने वाले बच्चों को सात्वंना पुरस्कार दिए गए। कार्यक्रम का संचालन प्रवीन अग्रवाल स्मार्टटॉक ने किया।

Read More »

जलभराव व कीचड़ से निजात दिलाने की मांग कर दिया धरना

फिरोजाबाद। जल भराव व कीचड़ युक्त सड़कों से परेशान श्रीराम कॉलोनी के वाशिंदे सड़क पर आ गए। परेशान लोगों ने रविवार को सांकेतिक धरना दिया। स्थानीय लोगों ने चेतावनी दी कि समस्या का समाधान नहीं निकला तो आंदोलन होगा।
श्रीराम कॉलोनी में समस्याओं का अंबार लगा है। जल भराव व कीचड़ युक्त सड़कों से लोगों को आने-जाने में परेशानी हो रही है। रविवार को श्रीराम कॉलौनी के वांशिदों ने समस्या निजात दिलाने की मांग को लेकर नगर निगम के खिलाफ धरना दिया। पंडित अखिलेश शर्मा ने चेतावनी दी कि शीघ्र गली निर्माण का कार्य शुरू नहीं हुआ तो उग्र आंदोलन किया जायेगा। उन्होंने आरोप लगाया कि अधिकारियों एवं भ्रष्ट जनप्रतिनिधियों का गठबंधन हो चुका है। श्रीराम कॉलोनी निवासी रविंद्र परिहार ने कहा कि नगर आयुक्त अपना सरकारी नंबर नहीं उठाते हैं।

Read More »

लोकसभा चुनाव को लेकर बसपाइयों ने की चर्चा

फिरोजाबाद। बसपा की एक बैठक आंबेडकर धर्मशाला मौहल्ला दुली में सम्पन्न हुई। बैठक में पूर्व जिलाध्यक्ष सालिंग सिंह ने सेक्टर एवं बूथ पदाधिकारियों को आगामी लोकसभा चुनाव को देखते हुए आवश्यक दिशा निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि बूथ का संगठन ही पार्टी की रीढ़ की हड्डी होता है। साथ ही पदाधिकारी हर मौहल्ले में जाकर बहिन कुमारी मायावती के शासन काल के विकास कार्याे, कानून व्यवस्था आदि की जानकारी से जनता को अवगत कराएं। बैठक में लोकेश कुमार पिप्पल, जितेन्द्र कुमार निमेष, अनिल कुमार, मुकेश गौतम, सुशील जाटव, बृजेश वरूण, धर्मेन्द्र कुमार, भूपसिंह निगम, लालता प्रसाद, छोटू जाटव, पंकज जाटव आदि मौजूद रहे।

Read More »

भगवान विश्वकर्मा की पूजा अर्चना की

फिरोजाबाद। जिला कांग्रेस कमेटी द्वारा घर संसार कार्यालय पर भगवान विश्वकर्मा की पूजा अर्चना की गई। कांग्रेस जिलाध्यक्ष संदीप तिवारी ने सबसे पहले भगवान विश्वकर्मा के चित्र पर माल्यार्पण कर नमन किया। साथ ही हवन-पूजन कर भोग लगाकर प्रसाद वितरित किया।
इस अवसर पर जिलाध्यक्ष ने कहा कि हिंदू धर्म में विश्वकर्मा को निर्माण एवं सृजन का देवता माना जाता है। ऐसी मान्यता है कि इस दिन भगवान विश्वकर्मा ने सृष्टि के रचयिता ब्रह्मा के सातवें पुत्र के रूप में जन्म लिया था। भगवान विश्वकर्मा का जिक्र 12 आदित्यों और ऋग्वेद में होता है। उनको संसार का पहला इंजीनियर और वास्तुकार माना जाता है। मान्यता है कि उन्होंने ब्रह्माजी के साथ मिलकर इस सृष्टि का निर्माण किया था। विश्वकर्मा पूजा के दिन विशेष तौर पर औजारों, निर्माण कार्य से जुड़ी मशीनों, दुकानों, कारखानों आदि की पूजा की जाती है।

Read More »

शिविर में पुलिस कर्मियों ने किया रक्तदान

फिरोजाबाद। इण्डियन रेड क्रोस सोसाइटी एवं जिला ब्लड बैंक के सहयोग से रक्तदान शिविर का आयोजन पुलिस लाइन में किया गया। रक्तदान शिविर में पुलिस कर्मियों ने ब्लड डोनेट किया। रक्तदान शिविर का उद्घाटन अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण रणविजय सिंह द्वारा किया गया। रक्तदान शिविर में अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण व नगर, अन्य पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों द्वारा ब्लड डोनेट किया गया। एसपी ग्रामीण ने कहा कि रक्तदान करने से किसी प्रकार की कोई कमजोरी नहीं आती है। एक रक्त से तीन लोगों की जिंदगी बचाई जा सकती है।

Read More »

आयुष्मान भवः अभियान का ब्लॉक प्रमुख ने किया शुभारम्भ

खखरेरू/फतेहपुर। स्वास्थ्य सेवा की पहल के अंतर्गत सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र खखरेरु में धाता ब्लॉक प्रमुख राज नारायण सिंह ने फीता काट कर आयुष्मान भवः अभियान का शुभारंभ किया। इस मौके पर अधीक्षक डा0 राजेश कुमार ने बताया कि शासन के गार्डलाइन के अनुसार 5 लाख का स्वास्थ्य लाभ हेतु सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में 17 सितंबर से 2 अक्टूबर तक मेला का आयोजन किया जाएगा ।
जन समुदाय में स्वास्थ्य सेवाओं में संतृप्त करने के उद्देश्य से आयुष्मान भव का नाम अभियान का संचालन किया गया है जिसमें आयुष्मान आपके द्वारा आयुष्मान मेला आयुष्मान नगरी एवं पंचायत में 17 सितंबर 24 सितम्बर व 2 अक्टूबर सेवा पखवाड़ा का आयोजन किया जाएगा।

Read More »

जैन तीर्थ स्थल में तीन करोड़ की लागत से होंगे विकास कार्य

फिरोजाबाद। पर्यटन विभाग द्वारा पर्यटन स्थल घोषित किए गए चंद्रवाड़ में अब विकास की गंगा बहेगी। रविवार को पर्यटन मंत्री जयवीर सिंह ने चंद्रवाड़ जैन तीर्थ स्थल पर्यटन का शिलान्यास किया। यहां पर तीन करोड़ की लागत से कार्य कराए जाएंगे।
पर्यटन मंत्री ने विकास कार्य का शिलान्यास करते हुए कहा कि फिरोजशाह सेनापति द्वारा राजा चंद्रसेन के किले पर हमला किया गया था। उसके बाद यहां उसे तहस नहस कर दिया गया। पूर्व में इसका नाम चंद्र नगर था। उसे सेनापति फिरोजशाह के नाम से फिरोजाबाद रखा गया। इस शहर को पुनः चंद्र नगर बनाने के लिए ब्लाक प्रमुख लक्ष्मीनरायन यादव द्वारा प्रस्ताव भी दिया गया है, जो शासन स्तर पर विचाराधीन है। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार में किसी शहर का नाम बदला जाएगा तो उसके साथ फिरोजाबाद का भी नाम चंद्र नगर रखा जाएगा। वहीं विकास कार्य में मथुरा भगवान कृष्ण की जन्म भूमि है। ऐसे ही राजा चंद्र सेन की जन्म भूमि का भी विकास मुख्यमंत्री द्वारा कराया जा रहा है।

Read More »