Monday, September 23, 2024
Breaking News

राया मथुरा मार्ग पर बनी मजार को हटाया जाएः दिनेश शर्मा

⇒मथुरा से अवैध मजार हटाने के लिए सौंपा ज्ञापन
मथुराः श्याम बिहारी भार्गव। श्री कृष्ण जन्मभूमि संघर्ष न्यास के पदाधिकारी सोमवार को जिलाधिकारी कार्यालय पहुंचे। प्रतिनिधि मंडल ने जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंप कर राया मथुरा मार्ग पर बनी मजार को हटाने की मांग की। प्रतिनिधि मंडल में शामिल लोगों ने मजार को अवैध बताते हुए कहा कि इस तरह के अतिक्रमण नहीं होने चाहिए। ज्ञापन में पदाधिकारियों ने मांग की कि राया रोड पर लक्ष्मी नगर से आगे सड़क के बीचों बीच एक मजार बनी हुई है। उसको शासन प्रशासन हटवाए। उन्होंने मुख्यमंत्री के पोर्टल पर भी यह प्रार्थना पत्र दिया है और मुख्यमंत्री से भी मांग की है कि सड़क के बीच में बनी हुई मजार को हटाया जाए।

Read More »

महिला की जान बचाने वाले बागपत के जांबाज को मिला सम्मान

बागपत। उत्तर प्रदेश के बागपत में दाहा गांव निवासी उत्तर प्रदेश पुलिस में पीआरवी पर हरदोई में तैनात जांबाज जवान सूरज ने फांसी पर लटकी एक महिला को अपनी सक्रियता व त्वरित सेवा देते हुए फंदे से उतारकर उसके जीवन को बचा लिया। इस सराहनीय कार्य के लिए उसे लखनऊ मुख्यालय से पुलिस सेवा के लिए प्रशस्ति पत्र मिला है।
अपनी त्वरित कार्यवाही से उसने जनपद का मान बढाकर एक मिसाल पेश की है। जैसे ही लोगों को इस सराहनीय कार्य की जानकारी मिली तो उसके पैतृक गांव दाहा में उसके घर पर परिजनों को बधाई देने वालों का दिनभर तांता लगा रहा।

Read More »

इंडिया एलायंस के प्रतिनिधिमंडल ने कहा- प्रधानमंत्री की चुप्पी मणिपुर में हिंसा के प्रति उनकी “निर्लज्ज उदासीनता” को दर्शाती है

नई दिल्लीः राजीव रंजन नाग। जातीय हिंसा की शिकार मणिपुर की स्थिति का आकलन करने के लिए दो दिवसीय दौरे पर मणिपुर गए विपक्ष एलायंस इंडिया के सांसदों के 21 सदस्यीय बहुदलीय प्रतिनिधिमंडल ने राज्य में जारी जातीय संघर्ष में विनाश के आंकड़ों का हवाला देते हुए कहा है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की चुप्पी मणिपुर में हिंसा के प्रति उनकी निर्लज्ज उदासीनता को दर्शाती है।
मणिपुर की राज्यपाल अनुसुइया उइके से आज मुलाकात कर अपना अनुभव साझा किया। राज्यपाल उइके को सौंपे गए एक ज्ञापन में, उन्होंने उनसे सभी प्रभावी कदम उठाते हुए शांति और सद्भाव बहाल करने का अनुरोध किया।

Read More »

कानपुर पेपर मर्चेंट्स एसोसिएशन मना रहा सात दिवसीय नेशनल पेपर डे

कानपुरः स्वप्निल तिवारी। कानपुर पेपर मर्चेंट्स एसोसिएशन कागज की राष्ट्रीय संस्था (FPTA) के साथ मिलकर सात दिवसीय नेशनल पेपर डे 26 जुलाई से 1 अगस्त तक मना रही है। इसी सन्दर्भ में सपा विधायक अमिताभ बाजपाई के द्वारा शुक्रवार को चौक बाजार में बैग, कॉपी एवं बुकलेट वितरण किया गया। इस मौके पर संस्था के अध्यक्ष मनीष अग्रवाल ने उपस्थित नागरिकों एवं व्यवसाइयों को कागज से सम्बंधित जानकारी दी की कागज़ एक सस्टनैबल रीसाइक्लिंग प्रोडक्ट है, साथ ही यह भी शिक्षा दी कि हम लोगो को पेपर वेस्ट का कलेक्शन बहुत ही सावधानी पूर्वक करना चाहिए, ताकि वह पेपर दुबारा मिलों में जाकर वापस कागज़ का रूप ले ले।

Read More »

विपक्षी दलों ने कानपुर में किया I.N.D.I.A का आगाज

कानपुर। रविवार को संयुक्त विपक्षी मोर्चा की बैठक सिविल लाइन स्थित एक रेस्टोरेंट में कांग्रेस, सपा, रालोद, आप, सीपीएम, सीपीआई, राजद, माले, एन.सी.पी. तथा वामदलों सहित सभी विपक्षी दलों के विधायक गण, अध्यक्ष, पूर्व अध्यक्ष, महामंत्री तथा प्रतिनिधि मौजूद रहे। जिसमें संयुक्त विपक्षी मोर्चा का नाम बदलकर जो देश के राष्ट्रीय पैमाने पर इंडिया (I.N.D.I.A) पार्टी का गठन हुआ है। उसी को कानपुर की शाखा का नाम रखा गया है। इंडिया ने कानपुर में संगठन बनाकर आगे आंदोलन का आगाज किया। सभी वक्ताओं ने संगठित होकर लड़ाई को सड़क से लेकर संसद तक लड़ने का निर्णय लिया।

Read More »

वाहन चालकों को यातायात के नियमों के प्रति किया जागरूक

कानपुर। 17 जुलाई से 31 जुलाई तक चल रहे यातायात पखवाड़े के अंतर्गत पर्यावरण सुरक्षा संस्थान द्वारा आयोजित जन जागरण अभियान के तहत ट्रक ड्राइवर टेंपो ड्राइवर दो पहिया वाहन वालों को पत्रक वितरित करके जागरूक किया गया। अभी ड्राइवरों को आर आई अजित सिंह ने बताया कि किस प्रकार से गाड़ी चलाकर लोगों को सुरक्षित करना है। आज लापरवाही के कारण दुर्घटनाएं बढ़ रही है। राष्ट्रीय अध्यक्ष कृष्ण दीक्षित बड़े ने कहा कि हम सबको अपनी जिम्मेदारी का निर्वाह करते हुए यातायात नियमों का पालन करना चाहिए। नियम तोड़ने के कारण दुर्घटनाएं होती हैं।

Read More »

महिलाओं ने हरियाली तीज पर्व धूमधाम से मनाया

कानपुर। सावन के इस पावन महीने में वूमेन एम्पावरमेंट वेलफेयर सोसाइटी द्वारा गैंजेस क्लब में हरियाली तीज पर्व बहुत ही धूमधाम से मनाया गया। कार्यक्रम की शुरुआत कानपुर नगर महापौर प्रमिला पांडेय द्वारा की गई, तत्पश्चात संस्था की महिलाओं द्वारा मनमोहक नृत्य और सत्यभामा पर नाटक प्रस्तुत किया गया। संस्था की संस्थापक डॉ. प्रतिभा मिश्रा ने बताया कि कार्यक्रम में तीज क्वीन प्रतियोगिता का आयोजन किया गया, जिसका मुख्य उद्देश्य गृहणियों को आगे लाना है, उनके अंदर आत्मविश्वास जगाना है।

Read More »

स्कूलों में स्मार्ट फ़ोन के प्रयोग पर पाबन्दी की पुकार

फायदों के बावजूद स्मार्टफोन जैसी डिजिटल तकनीकों का बढ़ता दुरूपयोग बच्चों को शिक्षा से दूर ले जा रहा है। किसी नशे की तरह बच्चे इसकी लत का शिकार बनते जा रहे हैं। ऐसा कहा जाता है कि स्कूलों में स्मार्टफोन पर प्रतिबंध लगाने से क्लास में अनुशासन बना रहेगा और बच्चों को ऑनलाइन डिस्टर्ब होने से बचाया जा सकेगा। यूनेस्को की रिपोर्ट में कहा गया है कि इस इन्फॉर्मेशन टेक्नोलॉजी का इस्तेमाल एक टूल की तरह ही किया जाए। लेकिन इसके साथ ही यह भी कहा गया कि पारंपरिक शिक्षण विधियों को पीछे न किया जाए। शोध के अनुसार, 10 में से केवल एक माता-पिता सोचते हैं कि कक्षा में फोन का उपयोग किया जाना चाहिए। इसके अतिरिक्त, संयुक्त राष्ट्र ने स्कूलों में स्मार्टफोन रखने के खतरों के बारे में चेतावनी दी है।

Read More »

मुंशी प्रेमचंदः आम आदमी के साहित्यकार

⇒मुंशी प्रेमचंद की 143वीं जयंती (31 जुलाई) पर विशेष
आधुनिक हिन्दी साहित्य के पितामह और उपन्यास सम्राट महान् कथाकार मुंशी प्रेमचंद ने अपने लेखन के माध्यम से न सिर्फ दासता के विरुद्ध आवाज उठाई बल्कि लेखकों के उत्पीड़न के विरुद्ध भी सक्रिय भूमिका निभाई। उन्होंने उपन्यासों और कहानियों के अलावा नाटक, समीक्षा, लेख, संस्मरण इत्यादि कई विधाओं में साहित्य सृजन किया। प्रेमचंद ऐसे कहानीकार और साहित्यकार थे, जिन्हें आज भी सबसे ज्यादा पढ़ा जाता रहा है। उन्हें ‘आम आदमी का साहित्यकार’ भी कहा जाता है।

Read More »

चौरासी कोस परिक्रमा में कई रूट पर यातायात पूरी तरह किया प्रतिबंधित

⇒राया से बलदेव रूट पर रविवार को वाहनों का आवागमन पूरी तरह से बंद कर दिया
मथुराः श्याम बिहारी भार्गव। ब्रज चौरासी कोस परिक्रमा में श्रद्धालुओं का दबाव लगातार बना हुआ है। परिक्रमा के सुचारू संचालन के लिए पुलिस प्रशासन लगातार वॉल्पिक व्यवस्था कर रहा है। हालांकि अब स्थानीय लोगों की परेशानी भी बढ़ने लगी है। रविवार को श्रद्धालुओं के भारी दबाव को देखते हुए राया बलदेव रोड पर वाहनों का आवागमन पूरी तरह से प्रतिबंधित कर दिया गया। इससे स्थानीय लोगों को परेशानी का सामना करना पडा। भारी वाहनों का आवागमन पहले ही बंद था। रविवार को ऑटो, ई रिक्शा को भी पुलिस ने चलने से रोक दिया। दो पहिया वाहन चालकों से भी पुलिस पूछताछ कर रही है कि वह कहां जा रहे हैं और क्यों जा रहे हैं। पुलिस स्थानीय लोगों को हिदायत दे रही है कि वह आवश्यक काम से ही वाहन लेकर निकलें।

Read More »