Wednesday, June 26, 2024
Breaking News
Home » मुख्य समाचार » महिलाओं ने हरियाली तीज पर्व धूमधाम से मनाया

महिलाओं ने हरियाली तीज पर्व धूमधाम से मनाया

कानपुर। सावन के इस पावन महीने में वूमेन एम्पावरमेंट वेलफेयर सोसाइटी द्वारा गैंजेस क्लब में हरियाली तीज पर्व बहुत ही धूमधाम से मनाया गया। कार्यक्रम की शुरुआत कानपुर नगर महापौर प्रमिला पांडेय द्वारा की गई, तत्पश्चात संस्था की महिलाओं द्वारा मनमोहक नृत्य और सत्यभामा पर नाटक प्रस्तुत किया गया। संस्था की संस्थापक डॉ. प्रतिभा मिश्रा ने बताया कि कार्यक्रम में तीज क्वीन प्रतियोगिता का आयोजन किया गया, जिसका मुख्य उद्देश्य गृहणियों को आगे लाना है, उनके अंदर आत्मविश्वास जगाना है। प्रतियोगिता कई चरणों में संपन्न हुई। डॉ मोनिका सचदेव (स्त्रीरोग विशेषज्ञ), नंदिता शर्मा (आडिट आफीसर), कनिष्का त्रिवेदी (मिस इंडिया यूनिवर्स 2021) ने जज की अहम भूमिका निभाई। प्रतियोगिता की विजेता तीज क्वीन राधिका दीक्षित, प्रियंका, डॉ प्रीति, शालिनी, अर्चना रही। इस अवसर पर डॉ.शिखा, सपना, अंशु, आरती, मनीषा, विनीता, रूचि, रानू, अपेक्षा, सुमन, किरन, विभा, सपना, उषा सिंह आदि उपस्थित रहीं। मंच का संचालन खुशबू ने किया।