Saturday, May 3, 2025
Breaking News

80 वर्षीय वृद्ध महिला दाने-दाने को मोहताज

कौशाम्बी, डी. एस. ठाकुर। कौशांबी जिले के खोपा गांव की एक 80 वर्षीय वृद्ध महिला के पास खाने-पीने व रहने की कोई व्यवस्था ना होने से कच्चे गिरे घर में भूखे प्यासे जीवन गुजारने को विवश। आपको बता दें कि केंद्र की मोदी सरकार जहां एक तरफ गरीबों के लिए अनेक कल्याणकारी योजनाएं चला रही है वहीं दूसरी तरफ जमीनी हकीकत उसके उलट है। इसका सबसे बड़ा प्रत्यक्ष प्रमाण खोपा गांव की वृद्ध महिला ओली शर्मा है। जिनके पास रहने के लिए ना घर है और ना ही खाने के लिए भोजन इतनी अधिक उम्र होने की वजह से वह कुछ करने में समर्थ नहीं है। उनकी सुध लेने वाला जनपद में न शासन है और ना ही प्रशासन। इसकी जानकारी जब बरई, सराय अकिल निवासी रजनीश पांडे को हुई तब रजनीश ने अपने सहयोगी राकेश पांडे के साथ जाकर ओली शर्मा को खाने के लिए कुछ फल इसमें अनार, सेब अमरूद आदि दिया साथ ही आर्थिक मदद भी की। रजनीश ने बताया कि उन्हें जैसे ही जानकारी हुई वैसे ही तुरंत पहुंचा और भूखी माता जी को अपने हाथों से फल खिलाया।

Read More »

नाले में मिला अधेड़ उम्र के व्यक्ति का शव, मचा हड़कंप

कानपुर नगर, अर्पण कश्यप। बर्रा थाना क्षेत्र के गुजैनी हाइवे पर बह रहे गंदे नाले में आज एक अज्ञात शव मिलने से हड़कंप मच गया। पास के दुकानदारों शव को देखने के बाद पुलिस को सूचना दी। सूचना पाकर पहुँची पुलिस ने एस 10 के सदस्य देवेंद्र और राजू की मदद से नाले से शव में रस्सी बांध कर शव को निकाला। शव की हालत देखने से शव 24 घंटे पुराना लग रहा है। शव की तलाशी में म्रतक की जेब से आधार कार्ड, लाईसेंस और पेन कार्ड मिला है जिसमे म्रतक का पता अकबरपुर के गजनेर का निवासी पता चला है। जिसमे म्रतक का नाम राम करन सिंह चौहान (40) वर्ष लिखा है। पुलिस ने शिनाख्त के बाद बॉडी सील करके पीएम के लिए भेज दिया है। वही म्रतक के परिवार वालो का पता लगा कर उन्हे भी सूचना पहुंचाने का प्रयास कर रही है। पुलिस के मुताबिक पोस्मार्टम रिपोर्ट आने के बाद मौत का कारण स्पष्ट हो सकेगा।

Read More »

गोरे रंग पर कैसे करें मेकअप

मेकअप करना हर लड़की को पसंद होता है। मगर मेकअप करना एक कला है और जरूरी नहीं कि हर कोई इस कला में माहिर हो। मेकअप अपने आप में काफी बड़ा क्षेत्र है। गोरे रंग पर मेकअप करने के तरीकों को बता रही है जन सामना की ब्यूटी एडवाइजर व सी डब्लू सी ब्यूटी एन मेकअप स्टूडियो की सेलिब्रेटी मेकअप आर्टिस्ट शालिनी योगेन्द्र गुप्ता
गोरे रंग पर मेकअप की ज्यादा परत अच्छी नहीं लगती। इसलिए जरूरी है कि इस तरह की स्किन टोन में हमेशा एक शेड डीप मेकअप ही किया जाए जिससे चेहरे पर मेकअप ओवर न लगे। गोरे रंग पर ज्यादा कंटूरिंग की जरूरत नहीं है। अगर कंटूरिंग करनी है तो हमेशा सॉफ्ट ब्राउन या सॉफ्ट ब्रोंज कलर्स के साथ करें। कंसीलर हमेशा आपकी स्किन टोन से मैच करता हुआ होना चाहिए। सिर्फ दाग-धब्बे होने की स्थिति में ही एक शेड ब्राइट कंसीलर का इस्तेमाल करें। कॉम्पैक्ट भी स्किन टोन से एक शेड डार्क ही रखें। अगर आपने आंखों पर ब्राइट कलर इस्तेमाल किये हैं तो आपके लिए न्यूड ब्राउन शेड और स्किन कलर की लिपस्टिक बेस्ट रहेगी। रेड कलर की लिपस्टिक लगाना चाहती हैं तो आप आईशैडो में वॉर्म कलर जैसे ब्राउन, रेड, मैरून और गोल्ड जैसे कलर का ही प्रयोग करें।

Read More »

इंग्लैण्ड के तीन विश्वविद्यालयों में सी.एम.एस. छात्रा का चयन

लखनऊ। सिटी मोन्टेसरी स्कूल, राजेन्द्र नगर (प्रथम कैम्पस) की मेधावी छात्रा असरा जलाली ने उच्च शिक्षा हेतु इंग्लैण्ड के तीन विश्वविद्यालयों में चयनित होकर विद्यालय का नाम गौरवान्वित किया है। इस प्रतिभाशाली छात्रा को इंग्लैण्ड की यूनिवर्सिटी आॅफ नाॅटिंघम, यूनिवर्सिटी आॅफ रीडिंग एवं यूनिवर्सिटी आॅफ सरे द्वारा उच्चशिक्षा हेतु आमन्त्रित किया गया है। असरा ने अपनी रचनात्मक प्रतिभा एवं शैक्षणिक उत्कृष्टता के दम पर यह उपलब्धि अर्जित की है एवं अपनी सफलता का श्रेय अपने शिक्षकों व सी.एम.एस. के वातावरण को दिया है। सी.एम.एस. के मुख्य जन-सम्पर्क अधिकारी हरि ओम शर्मा ने बताया कि इस वर्ष अभी तक सी.एम.एस. के 89 छात्रों ने अमेरिका, इंग्लैण्ड, कैनडा, आस्ट्रेलिया, जापान, सिंगापुर, जर्मनी आदि विभिन्न देशों के ख्यातिप्राप्त विश्वविद्यालयों में चयनित होकर एक नया कीर्तिमान स्थापित किया है, जिनमें से अधिकतर को स्काॅलरशिप प्राप्त हुई है।

Read More »

शिक्षक अवसाद से ग्रसित हो गंगा में कूदे

मीरजापुर, जन सामना ब्यूरो। आज दोपहर लगभग 12.00 बजे शमीम हुसैन पुत्र अब्दुल जब्बार निवासी भटवा की पोखरी थाना कोतवाली शहर मीरजापुर उम्र लगभग-28 वर्ष जो पैर से दिव्यांग और शिक्षक है, अवसाद में आकर, अपनी स्कूटी यूपी 63 AM 9840 शास्त्री ब्रिज पर खड़ी करके शास्त्री ब्रिज के खंभे नबंर 04 के पास खड़े होकर गंगा नदी में कूद गये, जिनको त्वरित कार्यवाही करते हुए चैकी प्रभारी शास्त्री ब्रिज उ0नि0 संतोष कुमार यादव मयहमराह का0 विजेन्द्र निगम,का0 सुनील कुमार यादव द्वारा स्थानीय नाविको की मदद से बचा लिया गया, शमीम के परिजनों को सूचना देते हुए, उनके भाई जावेद को सुपुर्द किया गया।

Read More »

नगर पालिका के निर्देशन में कांशीराम काॅलोनी में चला सफाई अभियान

शिकोहाबाद। कोरोना के संक्रमण को फैलने से रोकने के लिए नगर पालिका परिषद् युद्धस्तर पर सफाई कार्य कर रही है। इसी क्रम में बुधवार को नगर पालिका से जुड़ी प्राइवेट सस्ंथा मुस्कान ज्योति ने कमर कसते हुए कांशीराम कालोनी में विशेष सफाई अभियान चलाया। इसके तहत कालोनी में जगह-जगह सफाई अभियान चलाया गया।
नगर पालिका के ईओ अवधेश कुमार व एसआई कुलदीप सिंह के निर्देशन में मुस्कान ज्योति के कोर्डिनेटर विपिन राय के द्वारा संचारी रोग व कोरोना को हराने के लिए कांशीराम काॅलोनी में विशेष सफाई अभियान चलाया गया। जहा कूड़े के ढेर को हटाकर जगह समतल किया। इस मौके पर मुस्कान ज्योति के विपिन राय ने बताया कि पालिका की ओर से संचारी रोग नियंत्रण अभियान के तहत सफाई अभियान किया गया। यह अभियान पूरे शहर में चलाया जा रहा है। इस मौके पर सभासद पंचम सिंह यादव, ऋतुराज, सोनू उर्फ आकाश, प्रवीण कुमार, सुपरवाइजर आकाश कुमार आदि मौजूद रहे।

Read More »

सील एरिया में खुली दूध की डेयरी को लोगों ने कराया बंद

शिकोहाबाद। कोरोना मरीजों की संख्या लगातार बढ़ती जा रही है। तो वही नगर पालिका की टीम उस एरिया को पूरी तरह से सील कर रही है। लेकिन सील एरिये में एक दूध संचालक ने धड़ल्ले से अपनी दुकान खोली। लेकिन प्रशासन को इस ओर बिल्कुल ध्यान नहीं है। क्षेत्रीय लोगों के विरोध के बाद डेयरी संचालक ने अपनी दुकान बंद कर दी। मंगलवार को आवास विकास काॅलोनी में एक शिक्षक कोरोना सकं्रमित होने के बाद वहां के क्षेत्र के नगर पालिका की टीम ने बल्लिया लगाकर पूरी तरह से सील कर दिया था। लेकिन बुधवार सुबह शिक्षक के मकान के पास बनी एक दूध संचालक अपनी डेयरी को धड़ल्ले से खोल लिया। वहां के वशिंदो ने देखा तो लोगो ने इसका विरोध किया। जिसके बाद डेयरी संचालक ने अपनी डेयरी को बंद कर दिया। क्षेत्रीय लोगों ने बताया कि सील एरिये में गंाव से दूधिये डेयरी पर दूध लेकर आ रहे हैं। जिससे सकं्रमण फैलने का डर है। लेकिन पुलिस प्रशासन इस और बिल्कुल ध्यान नही दे रहा है। जरा सी लापरवाही भी बड़ी मुसीबत बन सकती। लोगों के हंगामे के बाद डेयरी को बंद कर दिया गया।

Read More »

सांसद एवं एसएसपी से परिजनों ने लगाई मृत बेटी को न्याय दिलाने की गुहार

फिरोजाबाद। थाना फरिहा क्षेत्र के गांव पथरौआ निवासी एक व्यक्ति ने मृत पुत्री को न्याय दिलाने के लिए एसएसपी से गुहार लगायी है। पीड़ित ने बताया कि पुत्री के हत्यारों को आज तक पुलिस ने गिरफ्तार नहीं किया है। जबकि ससुराल पक्ष के कुछ लोग राजीनामा को पीड़ित पर दबाब भी डाल रहे है। बताते चले कि थाना फरिहा क्षेत्र के गांव पथरौआ निवासी लाखनसिंह पुत्र स्व. कुलपत सिंह ने सांसद डा. चन्द्रसेन जादौन व एसएसपी सचिन्द्र पटेल को एक पत्र लिखित शिकायत करते हुए बताया कि उसने 28 फरवरी 2020 को अपनी पुत्री मीरा की शादी हैसियत के अनुसार दान दहेज देकर नारखी के गांव भगीपुर निवासी सोनू पुत्र राजेन्द्र उर्फ पप्पू के साथ की थी। शादी में लगभग 16 लाख रूपया खर्च किया था। शादी के बाद अतिरिक्त दहेज में मीरा का पति सोनू उसके परिजन ट्रैक्टर की मांग कर रहे थे। मांग पूरी न होने पर पांच सितम्बर 2020 को लोहे की सरिया से उसकी हत्या कर दी। मीरा की मौत के बाद पुलिस ने थाने में अभियोग दर्ज किया। मौके से लोहे की सरिया भी बरामद की, लेकिन हत्यारोपियों को गिरफ्तार नहीं किया। परिजनों का आरोप है कि पुलिस व अभियुक्तों के मध्य सुलनामा हो गया। पीड़ित ने बेटी को न्याय दिलाने के लिए सांसद व एसएसपी से गुहार लगाई हैं।

Read More »

आग लगने से मां-बेटा झुलसे

फिरोजाबाद। थाना मटसेना क्षेत्र के गांव रानीपुरा में खाना बनाते समय आग लगने से मां-बेटा आग से झुलस गये। जिनको उपचार के लिए परिजन जिला अस्पताल लेकर पहुंचे।
थाना मटसेना क्षेत्र के गांव रानीपुरा निवासी वेदराम की 40 वर्षीय पत्नी बसन्त देवी अपने घर पर खाना बना रही थी, उसी दौरान उसका पुत्र छः वर्षीय रोहित भी रसोई में पहंुच गया, अचानक गैस लीक होने से लगी आग से मां-बेटा झुलस गये। आग से झुलसे मां-बेटे को किसी तरह बचाते हुए परिजन जिला अस्पताल लेकर पहुंचे। जहां दोनो का चिकित्सक ने उपचार किया। चिकित्सक ने बताया कि दोनांे लोगो की हालत खतरे से बाहर है।

Read More »

विषाक्त पदार्थ के सेवन से महिला अचेत

फिरोजाबाद। थाना रसूलपुर क्षेत्र आसफाबाद में एक महिला ने विषाक्त पदार्थ का सेवन कर लिया। जिससे उसकी हालत खराब हो गयी। जिसको उपचार के लिए परिजन जिला अस्पताल लेकर पहंुचे। थाना रसूलपुर क्षेत्र के आसफाबाद निवासी सोनू की 30 वर्षीय पत्नी प्रीति ने विगत रात्रि में अज्ञात कारणों के चलते विषाक्त पदार्थ का सेवन कर लिया। जिससे उसकी हालत खराब हो गयी, जिसको देख परिजनों के होश उड गये। अचेत महिला को परिजन उपचार के लिए जिला अस्पताल लेकर पहुंचे। जहां उसका उपचार किया गया।

Read More »