Sunday, September 22, 2024
Breaking News

मोदी पर बनी बीबीसी की डाक्यूमेंट्री पर विवाद: जामिया यूनिवर्सिटी में डाक्यूमेंट्री दिखाने पर अड़े छात्रों को पुलिस ने किया गिरफ्तार

राजीव रंजन नाग : नई दिल्ली। दिल्ली के प्रतिष्ठित जामिया मिल्लिया इस्लामिया विश्वविद्यालय में आज शाम प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर विवादास्पद बीबीसी वृत्तचित्र दिखाने की योजना को लेकर एक वामपंथी समूह के सदस्यों सहित एक दर्जन से अधिक छात्रों को पुलिस ने हिरासत में ले लिया और कक्षाएं निलंबित कर दी गईं। छात्र कार्यकर्ताओं, बैनरों को लहराते हुए और कार्रवाई के खिलाफ नारे लगाते हुए, पुलिस द्वारा घसीटे जाते देखा गया।
नीली वर्दी में एन्टी रायट फोर्स पुलिस आंसू गैस के तोपों के साथ वैन दक्षिण पूर्व दिल्ली में कॉलेज के गेट तक पहुंच गई। केवल परीक्षा में बैठने वाले छात्रों को ही अंदर जाने दिया जा रहा था और अन्य को लौटा दिया गया था। मंगलवार को जारी एक आदेश में, जामिया के अधिकारियों ने कहा था कि भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (मार्क्सवादी) की छात्र शाखा स्टूडेंट्स फेडरेशन ऑफ इंडिया (एसएफआई) द्वारा फेसबुक पर स्क्रीनिंग की घोषणा के बाद वे परिसर में किसी भी अनधिकृत सभा की अनुमति नहीं देंगे।
2002 के दंगों के दौरान गुजरात के मुख्यमंत्री के रूप में प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी के कार्यकाल पर आधारित डॉक्यूमेंट्री ने सरकार द्वारा फिल्म पर शिकंजा कसने और सोशल मीडिया कंपनियों को इसके लिंक हटाने के लिए कहा है। विपक्ष ने इस कदम को जबरदस्त सेंसरशिप बताया है।

Read More »

उपजिलाधिकारी पहुंचे धरना स्थल पर नहीं बनी बात, अनिश्चितकालीन धरना 9 वें दिन भी जारी

दीप नारायण यादवः चकिया, चन्दौली। शिकारगंज क्षेत्र के गणवा में भाकपा (माले), अखिल भारतीय किसान महासभा,अखिल भारतीय खेत एवं ग्रामीण मजदूर सभा, इंकलाबी नौजवान सभा के संयुक्त बैनर तले 17 जनवरी से शुरू अनिश्चितकालीन धरना 9 वें दिन भी जारी रहा।
उपजिलाधिकारी चकिया 9 वें दिन एक बार फिर धरना स्थल पर पहुंचे,ज्ञापन लेकर मांगों को हल करने के लिए तमाम विभागों के अधिकारियों तथा आंदोलनकारियों के बीच वार्ता करने की बात कही,जिस पर आंदोलनकारियों ने कहा कि वार्ता के लिए हम तैयार हैं किंतु जब तक मांगे पूरी नहीं होंगी आंदोलन जारी रहेगा।
बता दें पिछले 17 जनवरी से रानी के जीत जाने का अफवाह फैलाकर बैराठ फार्म की जमीन को जोतने वालों के खिलाफ कठोर कानूनी कार्यवाही किए जाने बैराठ फार्म व भोका बांध की जमीन को खेती करने हेतु गरीबों में बांटे जाने,वनाधिकार कानून के तहत दावा करने वाले सभी दावेदारों को उनकी जमीन का मालिकाना हक दिए जाने, गणवा के लोगों को गणवा का निवास प्रमाण पत्र जारी किए जाने व विशेष आर्थिक पैकेज से विकास किए जाने,चकिया तहसील क्षेत्र के शहाबगंज ब्लाक स्थित शेरपुर रसिया में बसे बनवासी समाज के लोगों का नाम रसिया ग्राम सभा की वोटर लिस्ट में शामिल किए जाने तथा जिस जमीन पर बसे तथा खेती करते आ रहे हैं

Read More »

तिब्बती सांसद नामग्याल डी.ल्हाग्यारी का भारत तिब्बत समन्वय संघ पदाधिकारियों ने किया स्वागत

विश्व बन्धु शास्त्रीः मेरठ। मेरठ के तिब्बती बाजार में आज पहुंचीं तिब्बती सांसद सुश्री नामग्याल डी. ल्हाग्यारी का भारत तिब्बत समन्वय संघ के पदाधिकारियों ने स्वागत किया।
मेरठ के सूरजकुंड स्थित तिब्बती वूलन बाजार में पहुंची सांसद ने तिब्बती बाजार लगाने में आ रही दिक्कतों की जानकारी ली। तिब्बती वूलन बाजार एसोसिएशन के पदाधिकारियों ने सांसद को लिखित ज्ञापन सौंपा। जिसमें उन्होंने स्थानीय नगर निगम से उस स्थान को जहां तिब्बती बाजार लगते हैं न्यूनतम 5 साल के लिए लीज पर देने की मांग की।
बाद में भारत तिब्बत समन्वय संघ के राष्ट्रीय महामंत्री विजय मान व राष्ट्रीय सहसंयोजक सांस्कृतिक प्रभाग शीलवर्धन से बातचीत करते हुए तिब्बती सांसद ने कहा कि उन्होंने गुजरात से अपनी यात्रा प्रारम्भ की है। सभी जगह तिब्बती बाजार के पदाधिकारियों और भारत तिब्बत समन्वय संघ के पदाधिकारियों का अच्छा संबंध विकसित हुआ है। उसी के चलते स्थानीय स्तर पर कोई दिक्कत नहीं आती।

Read More »

भण्डारा में लोगों ने लिया प्रसाद

कानपुर: स्वप्निल तिवारी। सजारी गांव में जय महाकाल प्रॉपर्टी फाइनेंस एवं चंदेल ट्रैवेल्स द्वारा भव्य बाबा नीम करौली पर दीप प्रज्वलन के बाद भंडारे का कार्यक्रम बाबा नीम करौली को समर्पित आयोजित किया गया। जिसमें भारी संख्या में लोगों ने प्रसाद ग्रहण किया। आयोजक ठा. उदय सिंह चंदेल ने बताया कि प्रत्येक 15 दिन में इस प्रकार के भव्य भंडारे का आयोजन किया जाता है। जिसमें भारी संख्या में लोग प्रसाद ग्रहण करते हैं। उदय सिंह चंदेल वर्तमान में क्षेत्र पंचायत सदस्य महाराजपुर से हैं उन्होंने कहा कि आवास एवं व्यवसायिक प्रतिष्ठानों के लिए लोगों को उचित मूल्य पर आवास एवं प्रतिष्ठान उपलब्ध भी करवाते हैं।

Read More »

गणतन्त्र दिवस पर होने वाली परेड का फुल-ड्रेस में किया गया पूर्वाभ्यास

पवन कुमार गुप्ता: रायबरेली । आज पुलिस अधीक्षक आलोक प्रियदर्शी के निर्देशन में रिजर्व पुलिस लाइन रायबरेली के परेड ग्राउंड में आगामी गणतंत्र दिवस के अवसर पर होने वाली रैतिक परेड का फुल ड्रेस रिहर्सल किया गया । इस दौरान सबसे पहले एसपी द्वारा परेड का मान प्रणाम ग्रहण किया गया। तत्पश्चात मुख्य अतिथि द्वारा ध्वजा रोहण कर परेड का मान-प्रणाम ग्रहण किया गया। इसी क्रम में सम्पूर्ण परेड का निरीक्षण किया गया। साथ ही टोली वार मार्च किया गया। जिसमें पुरूष, महिला पुलिसकर्मियों, आई.टी.बी.पी., पी.ए.सी. की टोलियों सहित महिला-112, पुरुष-112 की दो पहिया, चार पहिया पी.आर.वी., फायर सर्विस ने भी प्रतिभाग किया । स्कूली छात्र – छात्राओं द्वारा भी सांस्कृतिक कार्यक्रमों का पूर्वाभ्यास किया गया।

Read More »

डीएम व सीडीओ ने बेटियों को किया सम्मानित

फिरोजाबाद। बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ योजना के अंतर्गत जिला प्रशासन द्वारा राष्ट्रीय बालिका दिवस के अवसर पर जिला प्रोबेशन कार्यालय के तत्वाधान में विकास भवन सभागार में जनपद के 100 विद्यालयों के विभिन्न प्रतियोगिताओं में प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त करने वाली बेटियों को जिलाधिकारी रवि रंजन एवं मुख्य विकास अधिकारी दीक्षा जैन ने पुरस्कार देकर सम्मानित किया।
जिलाधिकारी रवि रंजन ने सभी को राष्ट्रीय बालिका दिवस की शुभकामनाएं प्रदान करते हुए बेटियों को अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन प्रदर्शित करने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि 100 मीटर की दौड़ का वल्र्ड रिकार्ड 9.58 सेकेंड का है। इसको पाने की कोशिश करें। सीडीओ दीक्षा जैन ने सभी बालिकाओं को अपने स्वंय के अनुभवों को साझा किया। जिला प्रोबेशन अधिकारी मिथलेश कुमार सिंह ने बताया कि बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओं योजना के अंतर्गत 18 से 24 जनवरी तक बेटी बचाओं-बेटी पढ़ाओं सप्ताह मनाया गया।

Read More »

भाजपा की कार्ययोजना की बैठक में सोशल और आईटी वर्ग को मजबूत करने पर दिया जोर

फिरोजाबाद। मंगलवार को भाजपा कार्यालय पर पार्टी की कार्ययोजना की बैठक हुई। जिसमें आगामी चुनावों को लेकर सोशल और आईटी मीडिया वर्ग को मजबूत करने पर जोर दिया गया। वहीं, सांसद ने नए उत्तर प्रदेश बनने के बारे में बताया।
सांसद डा. चंद्रसेन जादौन ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के मार्गदर्शन एवं उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के कुशल नेतृत्व में सुरक्षा, सुशासन और संभावनाओं से युक्त नए उत्तर प्रदेश को सशक्त, स्वावलंबी व आत्मनिर्भर बनाने का लक्ष्य सिद्ध हो रहा है। सबका साथ सबका विश्वास के मूलमंत्र के सिद्धांत पर पार्टी पदाधिकारी व पार्टी के कार्यकर्ता कार्ययोजना बनाकर हर वर्ग के बीच पहुंचकर मोदी सरकार व योगी सरकार की जन कल्याणकारी योजनाओं का लाभ दिलाने का कार्य कर रहे है। उन्होंने कहा कि पार्टी को बूथ स्तर पर मजबूती प्रदान करने के लिए बूथ व मंडल स्तर पर कार्यकर्ता प्रवास करें।

Read More »

सरोजनी नायडू स्कूल में किशोर-किशोरी सम्मेलन का हुआ आयोजन

फिरोजाबाद। प्रमुख स्वयंसेवी संस्था चाइल्ड फंड इंडिया दिशा द्वारा नेताजी सुभाष चंद्र बोस की जयंती पराक्रम दिवस पर सरोजिनी नायडू जूनियर हाईस्कूल बौधाश्रम में किशोर-किशोरी सम्मेलन का आयोजन किया गया।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि जिला सूचना अधिकारी दयाशंकर ने कहा कि किशोरावस्था उम्र का एक ऐसा पड़ाव है। जहां से हमारे शरीर में अनेक परिवर्तन आते हैं। इसलिए इस अवस्था में अच्छे तरीके से शारीरिक देखभाल एवं उचित पोषाहार की आवश्यकता होती है। मुख्य वक्ता यूटा की जिलाध्यक्ष एवं एसआरजी जया शर्मा ने कहा कि जब बालक-बालिका बाल्यावस्था से किशोरावस्था कदम रखते हैं। उस समय हमें कई सावधानियां रखनी होती हैं। उन्होंने कहा कि नारियों को अपने आप को कमजोर नहीं समझना है। हम किसी भी मामले में पुरुषों से कम नहीं है।

Read More »

सच्चे जननायक थे कर्पूरी ठाकुर-शिवराज

फिरोजाबाद। समाजवादी पार्टी कार्यालय दबरई पर जननायक स्व. कर्पूरी ठाकुर की जयंती मनाई गई। इस अवसर पर वक्ताओं ने कर्पूरी ठाकुर के जीवन पर प्रकाश डाला।
शिवराज सिंह एडवोकेट ने कहा कि सच्चे समाजवादी जननायक कपूरी ठाकुर दो बार बिहार के मुख्यमंत्री रहे। लेकिन बिहार में गरीबी का उन्मूलन सपना संजोए सारा जीवन बिना मकान के झोपड़ी में रहे। यहां तक मुख्यमंत्री रहते हुए उनका कुर्ता बनवाने के लिए उप प्रधानमंत्री चंद्रशेखर ने झोली पसार के चंदा लिया। उसे भी मुख्यमंत्री कोष में जमा कर दिया। कार्यक्रम की अध्यक्षता पूर्व जिलाध्यक्ष सुमन देवी सविता ने की।

Read More »

80 जोड़ो का विवाह कराया

फिरोजाबाद। मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के अंतर्गत जमालपुर में फिरोजाबाद, नारखी व टूंडला ब्लाकों के 80 जोड़ो का विधि-विधान से विवाह सम्पन्न कराया गया। जिसमें मुख्य अतिथि फिरोजाबाद ब्लाक प्रमुख लक्ष्मी नारायण यादव ने नवविवाहित जोड़ो का आर्शीवाद प्रदान किया। कार्यक्रम में खंड विकास अधिकारी फिरोजाबाद नाथूराम, खंड विकास अधिकारी टूंडला नीरज शर्मा, नोडल अधिकारी समाज कल्याण आगरा सतीश चंद्र, एडीओ पंचायत जितेन्द्र यादव, रोबिन यादव आदि मौजूद रहे।

Read More »