Sunday, September 22, 2024
Breaking News

साहित्य और चिट्ठियों दोनों का ही संवेदनाओं से अटूट रिश्ता – कृष्ण कुमार यादव

लखनऊ। ज्ञान गरिमा सेवा न्यास के तत्वावधान में उत्तर प्रदेश हिंदी संस्थान के निराला सभागार में उपनिधि पत्रिका के डाक विभाग की साहित्यिक विभूतियां विशेषांक एवम गौरीशंकर वैश्य विनम्र की बाल पुस्तक फुर्र फुर्र का लोकार्पण, कवि सम्मान एवं काव्य संगम समारोह का आयोजन किया गया। पत्रिका व पुस्तक का लोकार्पण उत्तर प्रदेश के पूर्व चीफ पोस्टमास्टर जनरल कौशलेन्द्र कुमार सिन्हा, वाराणसी परिक्षेत्र के पोस्टमास्टर जनरल कृष्ण कुमार यादव, समाज कल्याण विभाग के निदेशक पवन कुमार, संयुक्त आयुक्त जीएसटी पंकज के. सिंह और सम्पादक सुबोध कुमार दुबे ने किया। इस अवसर पर डाक विभाग से जुड़े साहित्यकारों और उनके परिजनों को सम्मानित भी किया गया।
बतौर मुख्य अतिथि पूर्व चीफ पोस्टमास्टर जनरल कौशलेन्द्र कुमार सिन्हा ने कहा कि डाक विभाग का जनसरोकारों से अटूट नाता है। डाक विभाग के तमाम अधिकारी -कर्मचारी साहित्य सृजन के क्षेत्र में भी महत्वपूर्ण भूमिका अदा कर रहे हैं। उपनिधि पत्रिका ने डाक विभाग की साहित्यिक विभूतियों पर विशेषांक प्रकाशित कर महनीय कार्य किया है। डाक कर्मियों के साहित्य का राष्ट्रीय स्तर पर भी एक संकलन लाए जाने की आवश्यकता है।

Read More »

भाजपा ने बूथ सशक्तिकरण अभियान चलाया

रायबरेली। लोकसभा चुनाव 2024 की जीत के लिए भाजपा मिशन 80 चला रही है। जिसको पूरा करने के लिए भाजपा ने कमजोर बूथों पर कमल खिलाने की रणनीति बनाई है। इसी के तहत भाजपा संगठन द्वारा बूथ सशक्तिकरण अभियान चलाया जा रहा है। यूपी०सी०एल०डी०एफ० के राज्यमंत्री स्तर के चेयरमैन व प्रभारी वीरेंद्र कुमार तिवारी ने कहा कि बूथ सशक्तीकरण अभियान के अन्तर्गत बूथ सत्यापन 1 अप्रैल से 5 अप्रैल तक संगठन द्वारा चलाया जा रहा है। सशक्त बूथ के निर्माण के लिए सर्वस्पर्शी सशक्त बूथ समिति बनानी होगी। भाजपा जिला अध्यक्ष रामदेव पाल की अध्यक्षता में आज कई जगहों पर बूथ सशक्तिकरण अभियान की बैठक आयोजित हुई । इसी क्रम में ऊंचाहार विधानसभा के रोहनिया मण्डल के शक्ति केंद्र उमरन के ग्राम गौसपुर में, ऊंचाहार मंडल के शक्तिकेंद्र कंदरावां में , जगतपुर मण्डल के शक्तिकेंद्र खजुरी में,दीनशाह गौरा मण्डल के गौरा हरदों में बैठक आयोजित हुई।

Read More »

पंचायत प्रतिनिधियों की अनदेखी बर्दास्त नहीं की जाएगी – अभिलाष चंद्र कौशल

ऊंचाहार, रायबरेली। भाजपा ओबीसी मोर्चा के प्रांतीय मंत्री और क्षेत्र पंचायत सदस्य अभिलाष चंद कौशल ने पंचायत प्रतिनिधियों के हक और हुकूक के लिए हमेशा खड़े रहने की बात कही है। उन्होंने कहा कि पंचायत प्रतिनिधियों की अनदेखी बर्दाश्त नहीं की जाएगी। इसके लिए हर स्तर पर वह पंचायत प्रतिनिधियों के साथ खड़े हैं।
उन्होंने यह विचार पंचायत प्रतिनिधियों के सम्मान समारोह के दौरान व्यक्त किए। उन्होंने कहा कि विशेषकर क्षेत्र पंचायत सदस्य के पास सीमित अधिकार है। गांव के विकास में मुख्य भूमिका ग्राम प्रधान की होती है। ऐसे में क्षेत्र पंचायत सदस्य की अनदेखी हो जाती है। क्षेत्र पंचायत सदस्य गांव के विकास का कार्य अपने मुताबिक नहीं कर पाते हैं। इसके लिए क्षेत्र पंचायत सदस्यों का संगठन सरकार से लगातार मांग कर रहा है।

Read More »

परिषदीय विद्यालयों के नए शैक्षिक सत्र का शुभारंभ, निःशुल्क पाठ्यपुस्तक का हुआ वितरण

रायबरेली। परिषदीय विद्यालयों के नए शैक्षिक सत्र का शुभारंभ आज से हुआ। इस दौरान सभी विद्यालयों में उत्सव का माहौल रहा। एक तरफ जहां पुराने बच्चे नई कक्षा में आकर खुश थे, वहीं नए बच्चे पहली बार स्कूल पहुंचकर प्रसन्न महसूस कर रहे थे। परिषदीय स्कूलों में शैक्षिक सत्र के पहले दिन प्रवेश उत्सव भी मनाया गया। बच्चों को तिलक लगाया गया तथा फूल देकर उनका स्वागत भी किया गया। हर्ष की बात यह रही कि इस वर्ष बच्चों को किताबों के लिए इंतजार नहीं करना पड़ा। इस बार नए सत्र के शुरुआत से ही बच्चों को किताबें दी जा रही हैं। बच्चों की संख्या बढ़ाने के लिए नए शैक्षिक सत्र के साथ स्कूल चलो अभियान की शुरुआत भी की गई। विकास क्षेत्र के प्राथमिक विद्यालय गोझवा में आज सत्र के पहले दिन कक्षा 4 व 5 के बच्चों को निरूशुल्क पाठ्य पुस्तक वितरित की गयी। नए सत्र की नई किताबें पाकर बच्चों के चेहरे खिल उठे। पाठ्य पुस्तक वितरण कार्यक्रम में विद्यालय के प्रधानाध्यापक एवं उत्तरप्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ अध्यक्ष आशुतोष शुक्ल ने कहा कि निरूशुल्क पाठ्यपुस्तक बच्चों के साथ साथ शिक्षकों की पाठ योजना बनाने में भी सहायक रहेगी। पुस्तकों के आने के साथ अब हम सभी पूर्ण मनोयोग के साथ बच्चों का पाठ्यक्रम समय से पूरा करा सकेंगे।

Read More »

प्रदेश मान्यता समिति के सदस्य बनने पर अशोक नवरत्न का पत्रकारों ने किया स्वागत

हाथरस। सादाबाद गेट स्थित पंजाब नेशनल बैंक के सामने स्मार्ट दुकान के ऊपर हॉल में प्रदेश मान्यता समिति के सदस्य एवं वरिष्ठ पत्रकार तथा भारत प्रेस परिषद के सदस्य रहे अशोक कुमार नवरत्न का हथरस में प्रथम आगमन पर पत्रकारों द्वारा भव्य स्वागत किया गया। इस अवसर पर पत्रकारों ने अशोक नवरत्न की कार्यशली का चित्रण किया तथा उनके द्वारा किये गये संघर्षों पर पत्रकारों ने अपने-अपने विचार रखें।
इस अवसर पर अशोक नवरत्न ने समस्त पत्रकारों को आश्वासन देते हुए कहा कि प्रदेश मंे अब छोटे व मझोले पत्रकारों का किसी भी स्तर पर उत्पीडन ब्रर्दास्त नहीं किया जाएगा। श्री नवनत्न ने यह भी कहा है कि पत्रकारों को शासन स्तर से मिलने वाली सभी सुविधाओं को मौहिया कराया जाएगा तथा मान्यता समिति में पूर्णतः न्याय के पक्ष में निर्णय होंगे।

Read More »

दाऊदयाल महाविद्यालय में प्रश्नोत्तरी एवं मनोवैज्ञानिक परीक्षण प्रतियोगिता सम्पन्न

फिरोजाबाद। दाऊदयाल महिला महाविद्यालय में शिक्षा शास्त्र विभाग की अध्यक्षा प्रोफेसर विनीता गुप्ता के निर्देशन में प्रश्नोत्तरी एवं मनोवैज्ञानिक परीक्षण प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।
प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता में सभी छात्राओं के दो समूह बनाए गए। एक समूह की छात्रा को प्रश्न करना था और दूसरे समूह की छात्रा को उसका उत्तर देना था। प्रश्न शिक्षा में नवाचार एवं नए आयामों को लेकर थे। इस प्रतियोगिता में टीम अ विजयी रही। इस प्रश्नोत्तरी का मुख्य उद्देश्य छात्राओं की वस्तुनिष्ठ आधारित परीक्षा की तैयारी कराना था जिससे छात्रों में स्वाध्याय एवं आत्मविश्वास विकसित हो। वहीं मनोवैज्ञानिक परीक्षण प्रतियोगिता में सभी छात्राओं को चार मनोवैज्ञानिक परीक्षणों में से एक परीक्षण करने को दिया गया एवं उससे संबंधित प्रश्नों का समावेश किया गया सभी छात्राओं ने कुशलतापूर्वक उत्तर दिए एवं बढ़-चढ़कर भाग लिया।

Read More »

नगर निगम द्वारा निकाला गया मशाल जुलूस

♦स्वच्छता को लेकर किया गया नागरिकों को जागरूक
फिरोजाबाद। स्वच्छता में महिलाओं से’’ ‘‘महिलाओं के नेतृत्व वाली स्वच्छता’’ में परिवर्तन का उत्सव मनाने और प्रेरित करने हेतु शासन के आदेशों के क्रम में स्वच्छोत्सव-2023 मनाया जा रहा है। स्वच्छोत्सव-2023 के अन्तर्गत आज नगर आयुक्त घनश्याम मीणा के आदेशों के अनुपालन में नगर निगम फिरोजाबाद द्वारा स्वयं सहायता समूह की संस्थाओं की महिलाओं के साथ स्वच्छता मशाल मार्च सुभाष तिराहा से निकाला गया।
स्वच्छता में महिलाओं से ‘‘महिलाओं के नेतृत्व वाली स्वच्छता’’ में परिवर्तन का उत्सव मनाने और प्रेरित करने हेतु शासन के आदेशों के क्रम में स्वच्छोत्सव-2023 मनाया जा रहा है। स्वच्छोत्सव-2023 के अन्तर्गत आज नगर आयुक्त घनश्याम मीणा के आदेशों के अनुपालन में नगर निगम फिरोजाबाद द्वारा स्वयं सहायता समूह की संस्थाओं की महिलाओं के साथ स्वच्छता मशाल मार्च सुभाष तिराहा से निकाला गया।

Read More »

कांग्रेस ने किया नौ ब्लॉकों में जय भारत सत्याग्रह कार्यक्रम

फिरोजाबाद। जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष संदीप तिवारी के निर्देश पर जनपद फिरोजाबाद के 9- ब्लॉकों में जय भारत सत्याग्रह कार्यक्रम किया गया। जिसमें मदनपुर ब्लॉक में पीसीसी सदस्य क्षेत्रपाल सिंह यादव तथा ब्लॉक अध्यक्ष रोहित यादव के नेतृत्व में तथा अरॉव ब्लॉक में गिर्राज यादव जिला सचिव तथा विपिन यादव के नेतृत्व में फिरोजाबाद ब्लॉक में जिला प्रवक्ता दाऊद खां तथा रामशंकर राजौरिया ब्लॉक अध्यक्ष, एससी, एसटी प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष संत कुमार, जिला सचिव खजांची दिवाकर के नेतृत्व में टूण्डला ब्लॉक में कमलेश जैन जिला उपाध्यक्ष तथा हेमंत निषाद ब्लॉक अध्यक्ष, कन्हैया शर्मा के नेतृत्व में नारखी ब्लॉक में जिला उपाध्यक्ष मनोज भटेले तथा ब्लॉक अध्यक्ष धीरेंद्र सिंह जुरैल के नेतृत्व में हाथवंत ब्लॉक में विपिन धारिया सदस्य पीसीसी तथा चोब सिंह लोधी के नेतृत्व में एका ब्लॉक में रामनाथ यादव जिला अध्यक्ष किसान मोर्चा तथा ब्लॉक अध्यक्ष संतोष लोधी और यूथ कांग्रेस के कार्यवाहक अध्यक्ष अंशुल यादव के नेतृत्व में जसराना ब्लॉक में विजयनाथ वर्मा सदस्य पीसीसी तथा विभूति सिंह बघेल ब्लॉक अध्यक्ष के नेतृत्व में ब्लॉक शिकोहाबाद में चंद्रकांत यादव जिला महासचिव तथा मुकेश गॉड नगर अध्यक्ष तथा ब्लॉक अध्यक्ष अवनीश यादव के नेतृत्व में कार्यक्रम किया गया।

Read More »

स्कूल चलो अभियान कार्यक्रम का हुआ आयोजन

फिरोजाबाद। उच्च प्राथमिक विद्यालय रहना में स्कूल चलो अभियान कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें जिले के सांसद डा. चन्द्रसैन जादौन, नगर विधायक मनीष असीजा, सीएमओ डा. नरेंद्र सिंह संग अन्य अधिकारीगण मौजूद रहे।
नगर विधायक मनीष असीजा ने मीडिया से बात करते हुये कहा कि दो अत्यंत महत्वपूर्ण कार्यक्रम जिसमें उप्र का आने वाला भविष्य युवा पीढ़ी, बच्चे उनकी षिक्षा के लिये मुख्यमंत्री ने बढ़ा भागीरथ संकल्प लिया है उन्होंने अपेक्षा की है प्रत्येक जनप्रतिनिधि से, प्रतयेक विभाग से जुडे अधिकारी कर्मचारियों से, षिक्षा विभाग के लोगों से पूरे प्रदेष में एक भी बच्चा ऐसा न रह जाये जो स्कूल जाने से वंचित हो।

Read More »

संपूर्ण समाधान दिवस में आयीं सौ शिकायतें, 11 का मौके पर निस्तारण

फिरोजाबाद। तहसील टूण्डला में आयोजित संपूर्ण समाधान दिवस में डीएम, एसएसपी सहित जिला स्तरीय अधिकारियों ने फरियादियों की समस्याओं को गंभीरता से सुना। मौके पर सौ शिकायतें आयीं जिनमें 11 का मौके पर निस्तारण कराया गया।
तहसील टूण्डला के सभाकक्ष में डीएम रवि रंजन की अध्यक्षता में शनिवार को सम्पूर्ण समाधान दिवस आयोजित किया गया। सम्पूर्ण समाधान दिवस केे दौरान 100 शिकायतें प्राप्त हुए जिनमें से 11 शिकायतों का मौके पर ही निस्तारण कर शिकायतकर्ताओं को राहत प्रदान की गई। समाधान दिवस के दौरान अवैध कब्जों, पैमाइश कराये जाने, आवास उपलब्ध कराने, विद्युत समस्या से जुड़ी हुयी शिकायतें प्रमुखता से प्राप्त हुयी,

Read More »