Sunday, September 22, 2024
Breaking News

फर्जी राशन कार्ड नहीं, अब फर्जी यूनिटों को बढ़ा कर हो रही कालाबाजारी

मथुरा: श्याम बिहारी भार्गव । तू डाल डाल में पातपात। सरकारी इंतजामात और सरकारी राशन को डकारने वालों के बीच यह सब चल रहा है। शातिरों ने थम्ब मशीन को भी ठेंगा दिखा दिया है। सरकार की गरीबों को राशन मुहैया कराने की महत्वाकांक्षी योजना में भी शातिरों ने सेंधमारी कर दी है। बडे पैमाने पर गरीबों के नाम पर राशन डीलर विभाग की मिली भगत से राशन को डकार रहे हैं। इस योजना में फर्जीवाड़ा रोकने के लिए सरकार ने कई महत्वपूर्ण कदम उठाये हैं, जिसमें प्रत्येक ई पाश मशीन का उपयोग भी शामिल है। ई पाश मशीन आने के बाद इस बात की उम्मीद बढी थी कि अब राशन की हेराफेरी रूकेगी लेकिन शातिरों ने इस का भी तोड़ निकाल लिया। ई पॉश मशीन आने से पहले फर्जी राशन कार्ड का खेल खेला जाता था। थम्ब मशीन के बाद फर्जी यूनिटों के जरिये इस योजना में सेंधमारी की जा रही है।

Read More »

के एम मेडिकल कालेज एण्ड हॉस्पिटल ने वृक्षारोपण कर मनाया विश्व पर्यावरण दिवस

मथुराः श्याम बिहारी भार्गव। विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर सोमवार को के एम कालेज एण्ड हॉस्पिटल परिसर में कॉलेज के प्रिंसिपल डॉ पीएन भिसे की अध्यक्षता में वृक्षारोपण कर पर्यावरण के प्रति जागरूक किया गया। इस दौरान केएम हॉस्पिटल के डॉक्टर एवं स्टाफ ने मिलकर वृक्षारोपण किया। इस दौरान डॉ पीएन भिसे ने पर्यावरण के महत्व से अवगत कराया और बताया कि कैसे हमारे आसपास के पर्यावरण के बारे में शिक्षित होने से हम तबाही से बच सकते हैं।

Read More »

अवर अभियंता अभ्यर्थियों ने की आंदोलन की घोषणा

मथुरा। जनपद के समस्त अवर अभियंता अभ्यर्थियों ने जिलाधिकारी के नाम ज्ञापन सौंपा। इन लोगों ने अनिश्चितकालीन सत्याग्रह की घोषणा की है। ज्ञापन में मांग की है कि उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग द्वारा वर्ष 2018 में जूनियर इंजीनियर भर्ती प्रक्रिया का विज्ञापन निकाला गया था। विज्ञापन निकालने के चार वर्ष बाद 16 अप्रैल 2022 को परीक्षा संपन्न कराई गई थी। परीक्षा संपन्न हुए एक वर्ष से अधिक हो चुका है परंतु आयोग द्वारा अभी तक परिणाम जारी नहीं किया गया है जबकि आयोग द्वारा जूनियर इंजीनियर 2018 के अलावा अन्य सभी परीक्षाओ के परिणाम जारी किए जा चुके हैं। जूनियर इंजीनियर 2018 से संबंधित ज्यादातर अभ्यर्थी आयु सीमा से बाहर हो रहे हैं।

Read More »

लापरवाही पर डीएम ने आठ खाद्य सुरक्षा निरीक्षकों का वेतन रोका एवं कार्याे में सुधार लाने को दिये निर्देश

मथुराः श्याम बिहारी भार्गव। लापरवाह खाद्य सुरक्षा निरीक्षकों पर जिलाधिकारी ने कार्यवाही की है। आठ खाद्य सुरक्षा निरीक्षकों का वेतन रोका गया है। इन्हें सख्त निर्देश दिये हैं कि वह अपनी कार्यशैली में सुधार लाएं। जिलाधिकारी पुलकित खरे की अध्यक्षता में जनपदीय खाद्य सुरक्षा सलाहकार समिति की बैठक कलेक्ट्रेट सभागार में हुई। बैठक के मुख्य उद्देश्यों पर प्रकाश डाला। समिति के सदस्यों ने बिन्दुवार एजेंडों पर चर्चा करते हुये अपने अपने विचार रखे।

Read More »

बिना मान्यता के चल रहे आठ विद्यालयों को थमाए नोटिस

⇒विभाग कई बार दे चुका था ऐसे विद्यालयों को चेतावनी
मथुराः श्याम बिहारी भार्गव। जिला विद्यालय निरीक्षक ने बिना मान्यता के चल रहे आठ विद्यालयों को नोटिस थमा दिये हैं। इस कार्यवाही के बाद बिना मान्यता के विद्यालयों का संचालन कर रहे संचालकों में हडकंप की स्थिति है। जनपद में कई ऐसे विद्यालय हैं जिन्हें किसी भी बोर्ड की मान्यता प्राप्त नहीं है, लेकिन वह 12वीं तक अपने विद्यालय में बिना किसी भय के निर्भीक होकर कक्षाएं चला रहे हैं। ऐसे विद्यालय अक्सर अपने यहां अध्ययनरत विद्यार्थियों की बोर्ड परीक्षाएं अन्य विद्यालयों में करा देते है और मनमानी फीस स्टूडेंट से वसूलते हैं क्योंकि इन्हें अपने ऊपर कार्यवाही का कोई डर नहीं होता। जिला स्तर पर अप्रैल से लेकर अब तक 8 विद्यालयों को जिला विद्यालय निरीक्षक द्वारा नोटिस जारी किए गए हैं। इन सभी विद्यालयों की बार-बार शिकायत भी जिला विद्यालय निरीक्षक के यहां पर की जा चुकी है। लेकिन इन विद्यालयों ने अपने यहां चलने वाली कक्षाओं का संचालन बंद नहीं किया है। श्री आरपी शर्मा स्तर माध्यमिक विद्यालय खानपुर महावन को केवल हाई स्कूल तक की ही मान्यता प्राप्त है लेकिन यहां 12वीं तक की कक्षाएं निरंतर चलाई जा रही हैं।

Read More »

आर्यवीरों ने लिया जूडो कराटे का प्रशिक्षण

बागपत। जिला आर्य प्रतिनिधि सभा बागपत के तत्वावधान में बड़ौत स्थित चौधरी केहर सिंह दिव्य पब्लिक स्कूल में चल रहे योग एवं चरित्र निर्माण शिविर के चौथे दिन योगाचार्य धर्मवीर आर्य ने आर्य वीरो को पिरामिड,जूडो कराटे, लाठी,लेजियम, योगासन आदि का प्रशिक्षण दिया।
डॉ मनीष तोमर ने अपने उदबोधन में आर्यवीरों को संदेश देते हुए कहा, युवा पीढ़ी सबके लिए अच्छा सोचें, अच्छा बोले और शरीर से भी अच्छा कर्म ही करें। तभी युवा पीढ़ी का कल्याण होगा।

Read More »

प्लास्टिक मुक्त क्षेत्र बनाने का एनटीपीसी ने लिया संकल्प

ऊंचाहार, रायबरेली। एनटीपीसी ऊंचाहार में विश्व पर्यावरण दिवस विविध कार्यक्रम के साथ मनाया गया। इस अवसर पर पर्यावरण पदयात्रा का आयोजन कराया गया। जिसमें बच्चे, व महिलाओं ने, एनटीपीसी एवं सीआईएसएफ कर्मचारी, संगठन के पदाधिकारियों ने बड़े उत्साहपूर्वक पर्यावरण पदयात्रा में शामिल होकर पर्यावरण दिवस को सफल बनाया।

Read More »

बागपत जिलाधिकारी ने किया यमुना नदी के काठा व अलीपुर तटबंध का निरीक्षण

बागपत। उत्तर प्रदेश में बागपत जिलाधिकारी जितेंद्र प्रताप सिंह ने आज खेकड़ा तहसील के यमुना नदी के तट के अलीपुर व काठा तटबंध का निरीक्षण किया। उन्होंने यमुना नदी के जल स्तर का जायजा लिया। जिलाधिकारी ने सिंचाई विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिए कि बाढ़ क्षेत्र के जो दो-तीन गांव पूर्व में प्रभावित हुए थे, उनमें इस बार पूरी तरह से चाक-चौबंद व्यवस्था रहे। बाढ़ के समय और अति वर्षा के समय किसी तरह की कोई समस्या नहीं आनी चाहिए। उन्होंने सिंचाई विभाग द्वारा किए गए कार्यों का भी सत्यापन किया। उन्होंने समस्त बाढ़ क्षेत्र की सभी 11 चौकियों पर कर्मचारियों की तैनाती के निर्देश दिए।

Read More »

बिगड़ते पर्यावरण को बचाने की चुनौती

विश्व पर्यावरण दिवस (5 जून) पर विशेष
वर्तमान समय में पर्यावरण प्रदूषण सबसे बड़ी वैश्विक समस्या है। तीन दशकों से महसूस किया जा रहा है कि वैश्विक स्तर पर सबसे बड़ी समस्या पर्यावरण से ही जुड़ी है। मानवीय क्रियाकलापों के कारण प्रकृति में लगातार बढ़ते दखल के कारण पृथ्वी पर बहुत से प्राकृतिक संसाधनों का विनाश हुआ है। आधुनिक जीवनशैली, पृथ्वी पर पेड़-पौधों की कमी, पर्यावरण प्रदूषण का विकराल रूप, मानव द्वारा प्रकृति का बेदर्दी से दोहन इत्यादि कारणों से मानव और प्रकृति के बीच असंतुलन की भयावह खाई उत्पन्न हो रही है। जलवायु परिवर्तन और प्रदूषित वातावरण के बढ़ते खतरे हम अब लगातार अनुभव कर रहे हैं। इसीलिए पर्यावरण की सुरक्षा तथा संरक्षण के उद्देश्य से प्रतिवर्ष 5 जून को पूरी दुनिया में ‘विश्व पर्यावरण दिवस’ मनाया जाता है। संयुक्त राष्ट्र महासभा तथा संयुक्त राष्ट्र पर्यावरण कार्यक्रम (यूएनईपी) द्वारा 16 जून 1972 को स्टॉकहोम में पर्यावरण के प्रति वैश्विक स्तर पर राजनीतिक और सामाजिक जागृति लाने के लिए यह दिवस मनाने की घोषणा की गई थी और पहला विश्व पर्यावरण दिवस 5 जून 1974 को मनाया गया था।

Read More »

कला के क्षेत्र में संस्कार भारती अपनी खोयी हुई प्राचीन भारतीय सभ्यता को बचाने का कर रही कार्य-असीजा

-सांस्कृतिक कार्यक्रमों के साथ हुआ संस्कार भारती के ग्रीष्म कालीन शिविर का समापन
फिरोजाबाद। संस्कार भारती महानगर द्वारा आयोजित 17 दिवसीय ग्रीष्म कालीन शिविर का समापन सांस्कृतिक कार्यक्रमों व पुरस्कार वितरण के साथ फिरोजाबाद क्लब में हुआ। बच्चों द्वारा देश भक्ति गीतों पर शानदार प्रस्तुतियां दी गई। बच्चों की मनमोहक प्रस्तुतियां देख दर्शक मंत्र मुग्ध हो गये।
कार्यक्रम का शुभारम्भ महापौर कामिनी राठौर एवं उद्योगपति देवीचरन अग्रवाल द्वारा मॉ सरस्वती व भगवान नटराज के चित्र पर दीप प्रज्जवलन एवं माल्यार्पण कर किया गया। कार्यक्रम का आगाज बच्चों द्वारा गणेश वंदना से किया। कार्यक्रम में बच्चों ने एसिट अटैक पर एक नृत्य नाटिका प्रस्तुत की। वहीं छोटे-छोटे बच्चों द्वारा स्केटिक बांधकर देश भक्ति गीतों पर मनमोहक प्रस्तुतियां दी। संस्था अध्यक्ष प्रवीन अग्रवाल ने प्रशिक्षकों का स्मृति चिंह देकर सम्मानित किया। वहीं सभी प्रतिभागियों को अतिथियों द्वारा प्रमाण पत्र व उपहार देकर सम्मानित किया गया।

Read More »