Saturday, September 21, 2024
Breaking News

निकाय चुनाव में पुलिस ने जनता को कराया सुरक्षा का एहसास

नगर में आधुनिक हथियारों के साथ किया फ्लैग मार्च
फिरोजाबादः जन सामना संवाददाता। निकाय चुनाव में कडी सुरक्षा व्यवस्था को लेकर पुलिस ने नगर में फ्लैग मार्च किया। गाड़ियों में सवार पुलिस के जवान व अधिकारियों का काफिला एसपी सिटी कार्यालय से शुरू हुआ। फ्लैग मार्च शहर वांशियों को निकाय चुनाव में सुरक्षा का एहसास करा रहा था। फ्लैग मार्च में पुलिस की गाड़ियों में जवान आधुनिक हथियारों के साथ पोजीशन लिये हुये थे।
फ्लैग मार्च बुधवार की दोपहर में एसपी सिटी कार्यालय से शुरू होकर सुभाष तिराहा, रोडबेज बस स्टेण्ड, गांधी पार्क चैराहा, एसएनरोड, करबला चैराहा, नईबस्ती, राजाराम की पुलिया, कोटला पंजाबा चैराहा, कटरा पठानान, सिनेमा चैराहा, सदर बाजार, घंटा घर, इमामबाडा, नालबंद चैराहा, रसूलपुर, जाटवपुरी, हाजीपुरा, उर्वशी रोड चन्द्रवारगेट, मौहल्ला कोटला, रेलवे रोड, सिनेमा चैराहा, जलेसर रोड, क्लब चैराहा, ककरूऊ कोठी, बम्बा रोड, मण्डी समिति चैराहा कोटला रोड, डाकखाना चैराहा, सरक्यूलर रोड, शीतल खां रोड, नगलाबरी, आकाशबारी रोड, बाईपास होता हुआ एसपी सिटी कार्यालय पर आकर समाप्त हुआ।

Read More »

कांग्रेस के कार्यवाहक जिलाध्यक्ष व महानगर अध्यक्ष का हुआ सम्मान

फिरोजाबादः जन सामना संवाददाता। सोहन मार्केट मित्र मण्डल कमेटी द्वारा आयोजित सम्मान समारोह में कांग्रेस कमेटी के कार्यवाहक जिलाध्यक्ष व महानगर अध्यक्ष का सम्मान किया गया। कार्यक्रम में कांग्रेस पार्टी के नवनियुक्त कार्यवाहक जिलाध्यक्ष प्रकाशनिधि गर्ग व महानगर अध्यक्ष साजिद बेग को फूलमाला पहनाकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम कर अध्यक्षता पं. महेश चन्द्र शर्मा व संचालन वैद्य राजेश जैन ने किया।

Read More »

मेयर व पार्षद पद के प्रत्याशी कर रहे जनसम्पर्क

फिरोजाबादः जन सामना संवाददाता। निकाय चुनाव में चुनाव चिंह आवंटन होने के बाद राजनैतिक दलो के अलावा निर्दलीय प्रत्याशियों ने समर्थकों के साथ घरों के दरवाजे खटखटानें शुरू कर दिये है। मकान के जैसे ही दरवाजे खुलते है। आंखे बंद कर उनके पैरों मे गिर जाता है और घर के सभी सदस्यों की चरण बंदना करने के बाद हाथ जोड़कर वोट मांगता है। आर्शीवाद लेने के बाद ही अगले दरवाजे की ओर प्रस्तान कर जाता है।
मेयर पद के भाजपा प्रत्याशी नूतन राठौर, सपा की सावित्री देवी गुप्ता, बसपा की पायरल राठौर, कांग्रेस की शाहजहाॅ परवीन, आप की सुनीता झां क अलावा निर्दलीय प्रत्याशियों से प्रात काल से ही समर्थनों के साथ नगर में भ्रमण शुरू कर दिया है। गली मौहल्लों में घर-घर जाकर प्रत्याशी वोट मांगते हुए अपने पक्ष मे मतदान करने की अपील कर रहे है। समर्थक नारे लगाते हुए लोगों से जनसम्पर्क कर रहे है।

Read More »

युवा वर्ग ही करेगा राष्ट्र निर्माण-मनीराम

युवा क्रांति रथ यात्रा षिकोहाबाद के लिए रवाना
फिरोजाबाद, एस0 के0 चित्तौड़ी। अखिल विश्व गायत्री परिवार शांति कुंज हरिद्वार के तत्वावधान मे देश के युवाओं को राष्ट्र निर्माण की प्ररेणा देने के लिए चारो कानों से युवा क्रांति रथ यात्राऐं निकाली जा रही है। नगर से यात्रा बुधवार को प्रात शिकोहाबाद के लिए रवाना हुई। वैष्णो देवी जम्मू कश्मीर से शुरू हुई रथ यात्रा पंजाब, हरियाणा, दिल्ली होती हुई मथुरा, आगरा से होकर नगर में सीएल जैन काॅलेज प्रांगण में मंगलवार की शाम को पहुंची थी। वहां से बुधवार को शिकोहाबाद के लिए रवाना हुई। सांय को सीएल जैन काॅलेज में संगीत प्रवचन हुए जिसमें युग ऋर्षि पं. श्रीराम शर्मा, माता जी भगवती देवी शर्मा की चरण पादुकाओं का पूजन कर आरती की गई। इस अवसर पर टोली के नायक मनीराम वर्मा ने युवाओं से आव्हान किया कि वह राष्ट्र का निर्माण करेंगे। इसके लिए आचार्य जी द्वारा बताये गये साधना, संयम व सेवा को अपने जीवन में अपनाना होगा।

Read More »

जिला विधिक सेवा प्राधिकरण द्वारा लगाया गया जागरूकता शिविर

सचिव ने आस-पास के लोगों को दी निःशुल्क सेवाओं की जानकारी
टूंडलाः जन सामना संवाददाता। बुधवार को जिला विधिक सेवा प्राधिकरण द्वारा तहसील सभागार में निश्शुल्क विधिक सहायता को लेकर जारूकता शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में लोगों को कौन सी सेवाओं में निश्शुल्क मदद दी जाएगी, इसकी जानकारी दी गई।
जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के सचिव रमेश कुशवाह ने बताया कि विधिक सेवाएं वह हैं जो व्यक्ति से जुडी हुई हैं। समस्त न्यायालयों के समक्ष विचाराधीन मामलों में विधिक सेवाएं उपलब्ध कराई जाती हैं। गरीब और जरूरतमंद लोगों के लिए न्याय शुल्क सहित वकील की फीस एवं सभी आवश्यक वाद व्यय प्राधिकरण द्वारा वहन किया जाएगा। विधिक अधिकारों एवं सेवाओं को लेकर साक्षरता शिविरों का आयोजन किया जाता है। मध्यस्थता एवं सुलह समझौता केन्द्र, परिवार परामर्श केन्द्रों में संधिकर्ता द्वारा पारिवारिक विवादों को सुलह समझौते के आधार पर समाप्त कराए जाने के प्रयास किए जाते हैं। मोटर दुर्घटना के पीडित लोगों को शीघ्र न्याय दिलवाने का काम किया जाता है। इस सेवा का लाभ लेने के लिए अअनुसूचित जाति एवं जनजाति के लोग हें।

Read More »

पोस्टर प्रतियोगिता में टाइनी टोट्स का दबदबा

संकल्प संस्था द्वारा कराई गई पोस्टर प्रतियोगिता
जूनियर और सीनियर दो वर्गो में कराई प्रतियोगिता
टूंडलाः जन सामना संवाददाता। नगर की सामाजिक, साहित्यिक संस्था संकल्प द्वारा पोस्टर प्रतियोगिता कराई गई। प्रतियोगिता में करीब 50 प्रतिभागियों ने प्रतिभाग किया। विजेता छात्र-छात्राओं को पुरस्कृत कर सम्मानित किया गया।
प्रतियोगिता का शुभारंभ संस्था के संस्थापक इंजीनियर आरपी शर्मा ने मां सरस्वती के चित्र के समक्ष दीप प्रज्ज्वलित कर किया। उन्होंने कहा कि वही छात्र-छात्राएं मुकाम हासिल कर सकते हें जो चुनौतियों को स्वीकार करना सीख लेते हैं। चुनौतियां जीवन के अच्छे बुरे समय को जीना सिखा देती हैं। इसलिए छात्रों को प्रतियोगिताओं से नहीं डरना चाहिए। प्रतियोगिताओं में भाग लेकर जीतने की ललक ही आगे बढना सिखातती है। प्रतियोगिता दो वर्गो जूनियर और सीनियर वर्ग में संपन्न कराई गई। प्रतियोगिता की थीम स्वच्छ भारत अभियान और बेटी पढाओ-बेटी बचाओ था। पोस्टर प्रतियोगिता में टाइनी टोट्स इंटर काॅलेज के छात्र लव यादव ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। वैष्णवी शर्मा दूसरे और वंशिका सिंह तीसरे स्थान पर रहीं।

Read More »

निर्दलीय प्रत्याशी ने किया कार्यालय का उद्घाटन

टूंडला, जन सामना संवाददाता। भाजपा से बगावत कर निर्दलीय चुनाव मैदान में खडे सुशील चक के चुनाव कार्यालय का बुधवार को उद्घाटन हुआ। कार्यालय का उद्घाटन पं. जगदीश प्रसाद शर्मा जुग्गी महाराज ने फीता काटकर किया। निर्दलीय चुनाव मैदान में उतरे सुशील चक ने कहा कि नगर पालिका के चुनाव में वही जीत दर्ज कर सकता है जो जनता से जुडा हुआ हो। जनता के दुख दर्द को समझने वाला व्यक्ति ही जनता के भरोसे पर खरा उतर सकता है।

Read More »

अनाथों की सेवा से बडा पुण्य का काम दूसरा नहीं

टूंडलाः जन सामना संवाददाता। सेवा कार्य के तहत बुधवार को जिनवाणी महिला मंडल द्वारा अनाथालय आगरा में बच्चों को गरम कपडे और जरूरत का सामान वितरित किया गया। इस दौरान महिला मंडल ने समय-समय पर मदद करने का आश्वासन दिया।
बुधवार को जिनवाणी महिला मंडल की सदस्याएं आगरा पहुंची। जहां उन्होंने अनाथ रह रहे बच्चोें के साथ खेलकूद कर समय व्यतीत किया। महिला मंडल की शोभा जैन ने कहा कि अनाथों की सेवा करने से बडा पुण्य का काम दूसरा नहीं है। जिनवाणी महिला मंडल द्वारा समय-समय पर जरूरतमंदों की सेवा करने का कार्य किया जाता है। सर्दी का मौसम शुरू हो गया है। अनाथालय में रह रहे बच्चे भी हमारे बच्चों के जैसे हैं। इन मासूम बच्चों की मदद करने से मन को काफी प्रसन्नता होती है।

Read More »

हम जांच भी कराएंगे और कार्यवाही भी करेंगे : अखिलेश यादव

सुघर सिंह: सैफई ( इटावा) । सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कहा प्रदेश में सरकार ने आलू किसान तबाह कर दिया है योगी जी ने हिमाचल की रैलियों में झूठ बोला है कि हमने आलू किसानों के लिए इंतजाम किया है जब कि भाजपा सरकार में प्रदेश का आलू किसान बर्बाद हो गया है। उन्होंने कहा सपा सरकार बनने में भाजपा द्वारा कराए गए कार्यो की जांच कराएंगे और दोषियों पर कार्यवाही भी करेंगे। सैफई में उत्तर प्रदेश के तमाम जिलो से आये कार्यकर्ताओं से अखिलेश यादव ने मुलाकात की और उनकी फरियाद सुनी। कुछ कार्यकर्ताओं ने फर्जी मुकद्दमा और पुलिस उत्पीड़न की बात कही इस पर अखिलेश यादव ने कहा कि भाजपा सरकार समाजवादियों का इम्तिहान ले रही है कि समाजवादी कितने मुकद्दमे झेल सकते है उन्होंने कहा कि समाजवादी मुकद्दमा से नही डरते। उन्होंने कहा कि प्रदेश के मुख्यमंत्री ने हिमाचल की रैलियों में झूठ बोला कि आलू किसानों के लिए सरकार काम कर रही है आज हालात यह है कि किसान कोल्ड स्टोर से अपना आलू छुटा नही पा रहा है आलू का पैकेट 100 रुपये में बिक रहा है किसान परेशान है और सरकार इस पर कोई ठोस कदम नही उठा रही है।

Read More »

बच्चों के साथ इला महान्ति ने मनाया बाल दिवस

कानपुर नगरः जन सामना ब्यूरो। बच्चे देश का आईना है इन्हें ही हमारी धरोहर को बनाये रखना है। बच्चों का विकास करना हमारा मूल दायित्व होना चाहिए, क्योंकि इन्हें ही आगे चलकर देश को सम्भालना है। इनकी शिक्षा, अच्छे संस्कार तथा कुशल बनाना सभी का दायित्व है। श्रमिकों के बच्चों को उच्च स्तर की शिक्षा देना हम सब का दायित्व होना चाहिये। इसके लिये सभी को आगे आना होगा तभी इनका भविष्य बनेगा। इस मौके पर श्रीमती इला महान्ति ने महिला समाख्या उत्तर प्रदेश द्वारा संचालित विहान बालिका आवासीय विद्यालय आवास विकास हंसपुरम नौबस्ता में आज बाल दिवस के अवसर पर श्रमिक बच्चों के बीच पहुंच कर उनका उत्साह बढ़ाया। उन्होंने इन बच्चों के हौसले बुलन्द करते हुए कहा कि आज बाल दिवस के दिन भारत के प्रथम प्रधानमंत्री जी के जन्म दिवस के अवसर पर बच्चों के उत्साह को और बढ़ाना है बच्चों को प्रथम प्रधानमंत्री जी के विषय में बताते हुए कहा कि नेहरू जी को बच्चे चाचा नेहरू कह कर पुकारते थे। आज हम उन्ही का जन्म दिन मना रहे है। उन्होंने कहा कि आप लोगों को भी पढ़ लिख कर देश का नाम उच्चा करना है तथा अच्छी शिक्षा प्राप्त करके वो मुकाम पाना है जिसकी देश का जरूरत है। हमें बालिकाओं को अच्छी शिक्षा देनी है ताकि वे समाज में आगे बढ़ सकें। बच्चों द्वारा स्वागत गीत गाकर स्वागत किया तथा बच्चों द्वारा विभिन्न प्रकार के गीत संगीत कार्यक्रम प्रस्तुत कर सभी का मन मोह लिया।
प्रचार्या सुश्री जया किनारिया ने बताया कि इस विद्यालय में दूर दूर के श्रमिकों के बच्चों को स्कूल आवासीय व्यवस्था के आधार पर पढ़ाया जाता है, इनके कौशल को बढ़ाने के लिए कुशल शिक्षाको द्वारा उच्च स्तर की शिक्षा दी जाती है।

Read More »