Friday, April 19, 2024
Breaking News
Home » मुख्य समाचार » पोस्टर प्रतियोगिता में टाइनी टोट्स का दबदबा

पोस्टर प्रतियोगिता में टाइनी टोट्स का दबदबा

संकल्प संस्था द्वारा कराई गई पोस्टर प्रतियोगिता
जूनियर और सीनियर दो वर्गो में कराई प्रतियोगिता
टूंडलाः जन सामना संवाददाता। नगर की सामाजिक, साहित्यिक संस्था संकल्प द्वारा पोस्टर प्रतियोगिता कराई गई। प्रतियोगिता में करीब 50 प्रतिभागियों ने प्रतिभाग किया। विजेता छात्र-छात्राओं को पुरस्कृत कर सम्मानित किया गया।
प्रतियोगिता का शुभारंभ संस्था के संस्थापक इंजीनियर आरपी शर्मा ने मां सरस्वती के चित्र के समक्ष दीप प्रज्ज्वलित कर किया। उन्होंने कहा कि वही छात्र-छात्राएं मुकाम हासिल कर सकते हें जो चुनौतियों को स्वीकार करना सीख लेते हैं। चुनौतियां जीवन के अच्छे बुरे समय को जीना सिखा देती हैं। इसलिए छात्रों को प्रतियोगिताओं से नहीं डरना चाहिए। प्रतियोगिताओं में भाग लेकर जीतने की ललक ही आगे बढना सिखातती है। प्रतियोगिता दो वर्गो जूनियर और सीनियर वर्ग में संपन्न कराई गई। प्रतियोगिता की थीम स्वच्छ भारत अभियान और बेटी पढाओ-बेटी बचाओ था। पोस्टर प्रतियोगिता में टाइनी टोट्स इंटर काॅलेज के छात्र लव यादव ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। वैष्णवी शर्मा दूसरे और वंशिका सिंह तीसरे स्थान पर रहीं। सीनियर वर्ग में टाइनी टोट्स ककी छात्रा आशा असलम प्रथम, शिल्पी पाराशर दूसरे और संजना सिंह ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। प्रतियोगिता में विजयी रहे छात्र-छात्राओं को संस्था द्वारा प्रतीक चिन्ह देकर सम्मानित किया गया। इस मौके पर पीबी शर्मा, दिनेशकांत दोषी, केएस यादव, एसपी सिंह, केएस कुलश्रेष्ठ, गनेशीलाल शर्मा, राजाराम वर्मा, राजेश कटियार, देवेन्द्र गौतम, चन्द्रमोहन, राममोहन श्रीवास्तव, रामविलास उपाध्याय, हरीश जज्ञा, राकेश कटियार, अंबरीश कुलश्रेष्ठ, राजकिशोर पाठक, डाॅ. अनिल उपाध्याय आदि मौजूद रहे।