Sunday, September 22, 2024
Breaking News

भाजपाइयों ने कार्यकर्ताओं को बूथ जीतने के बताएं टिप्स

फिरोजाबाद। भारतीय जनता पार्टी जिला व महानगर की जिला कार्य योजना की एक बैठक मोड़ा कनैटा स्थित भाजपा कार्यालय पर सम्पन्न हुई। बैठक में भाजपा नेताओं ने बूथ प्रबंधन के गुण सिखाते हुए कार्यकर्ताओं को बूथ जीतने के टिप्स दिए।
भाजपा कार्यालय पर आयोजित बैठक में प्रदेश उपाध्यक्ष दिनेश कुमार ने कहा कि देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के 71 वें जन्मदिवस के उपलक्ष्य में भारतीय जनता पार्टी द्वारा 17 सितम्बर से 2 अक्टूबर तक सेवा पखवाड़ा मनाया जा रहा है। प्रत्येक ग्राम सभाओं व वार्डाे में कार्यक्रम आयोजित किये जायेगे। वहीं प्रत्येक मण्डल व शक्ति केंद्रों पर विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किये जायेंगे। जिला प्रभारी नागेन्द्र दुबे गामा ने जिला कार्य योजना बैठक में जिला पदाधिकारियो एवं मंडल अध्यक्षों से संवाद करते हुए कहा कि केंद्र व प्रदेश सरकारी की जनकल्याणकारी योजनाओं को अंतिम पंक्ति के व्यक्ति तक पहुंचाएं। जिलाध्यक्ष उदय प्रताप सिंह व महानगर अध्यक्ष राकेश शंखवार ने पार्टी पदाधिकाकारियो, मंडल अध्यक्षों व बूथ अध्यक्षो से आह्वान किया कि बूथ पर सक्रिय रहकर पार्टी को मजबूती प्रदान करे और बूथों पर प्रवास करें।

Read More »

समाजसेवी संस्था ने छात्राओं को पीरियड्स के बारे में दी जानकारी

फिरोजाबाद। जायंट्स ग्रुप ऑफ फिरोजाबाद महिला शक्ति द्वारा दुर्गा नगर स्थित अग्रसेन स्कूल में कक्षा पांच से आठ तक की छात्राओं को मासिक धर्म पीरियड्स के बारे में जानकारी दी गई।
डॉक्टर शिखा जैन ने छात्राओ को पीरियड्स के बारे में जानकारी देते हुए बताया कि यह एक प्राकृतिक प्रक्रिया है। इसमें संकोच करने वाली कोई बात नहीं है। उन्होंने महावारी के समय होने वाले मानसिक और भावनात्मक बदलाव के बारे मे व्यक्तिगत साफ सफाई व स्वच्छता के बारे में एवं खाने-पीने के संबंध में जानकारी दी। अध्यक्षा पूनम गुप्ता ने बताया कि सभी छात्राओं को सेनेटरी पैड वितरित किए गए। प्रशासनिक निदेशिका प्राची अग्रवाल ने डॉक्टर शिखा जैन को उपहार देकर उनका आभार प्रकट किया। प्रधानाचार्य सुमन कुशवाह ने वित्त निर्देशिका राखी बंसल एवं समस्त महिला शक्ति का आभार व्यक्त किया।

Read More »

एस.आर.के. कॉलेज में स्नातक स्तर पर 33 प्रतिशत सीट की वृद्धि

फिरोजाबाद। एस.आर.के. (पी.जी.) कॉलेज में स्नातक स्तर पर बीए एवं बीकॉम में 33 प्रतिशत सीट वृद्धि की गई है।
महाविद्यालय के प्राचार्य प्रोफेसर प्रमोद कुमार सीरौठिया ने बताया कि शहर का प्राचीन एवं प्रतिष्ठित महाविद्यालय होने के कारण छात्र-छात्राओं की कॉलेज में प्रवेश लेने के लिये वरीयता रहती है। सीमित सीट होने के कारण अधिकांश छात्र-छात्रायें प्रवेश से वंचित रह गये थे। छात्रहित को दृष्टिगत रखते हुये डॉ भीमराव आंबेडकर विश्वविद्यालय, आगरा से कॉलेज स्नातक स्तर पर सीट वृद्धि की मॉग की गई थी जिसके सापेक्ष में विश्वविद्यालय द्वारा कॉलेज में 33 प्रतिशत सीट वृद्धि किये जाने का आदेश जारी किया है।

Read More »

सफलता की पहली सीढ़ी शिक्षा होती हैः गीता यादव

फिरोजाबाद। कोमल फाउंडेशन ने अपना सातवां स्थापना दिवस जेएस विश्वविद्यालय शिकोहाबाद के सहयोग से संचालित बाल शिक्षा केंद्र जैन नगर पर निःशुल्क शिक्षा ग्रहण कर रहे नन्हे-मुन्हें बच्चों के बीच केक काटकर मनाया।
जेएस विश्वविद्यालय की चेयरमैन डॉ. गीता यादव, यूनियन बैंक ऑफ इंडिया फिरोजाबाद के वरिष्ठ शाखा प्रबंधक विवेक कुमार, थाना प्रभारी दक्षिण नरेन्द्र शर्मा, एसडी मेमोरियल स्कूल के निर्देशक सौरभ लहरी द्वारा सभी नौनिहालों के बीच केक काटकर मनाया गया। साथ ही बच्चों को पाठ्य सामग्री, बिस्किट, चिप्स, डाबर रियल मैंगो जूस वितरण किया। इस अवसर पर डॉ. गीता यादव ने कहा कि शिक्षा ही एक ऐसा माध्यम है, जिससे हम अपने जीवन को बेहतर एवं उज्जवल बना सकते हैं। इसलिए शिक्षा की मुख्यधारा से हर बच्चा अवश्य जुड़े। क्योंकि शिक्षा पाना हर बच्चे का अधिकार है तथा इंसान की सफलता की पहली सीढ़ी शिक्षा ही होती है।

Read More »

नशेबाज ने युवक को मारी गोली, हालत गंभीर

फतेहपुर/फतेहपुर। जिले में इन दिनों मादक पदार्थों की बिक्री को लेकर बड़ा सिंडिकेट चल रहा है जहां पर बीते दिनो तो मादक पदार्थ के विवाद में एक युवक को गोली मार दी गई। गोली कांड के बाद सूचना पर भारी पुलिस के साथ प्रभारी और एसएसपी ने घटनास्थल का जायजा लिया और घायल युवक को जिला अस्पताल में भर्ती कराया। जहां पर युवक की हालत गंभीर देख डॉक्टर ने कानपुर के लिए भेज दिया है।
आपको बताते चलें कि सदर कोतवाली क्षेत्र के पनही मोहल्ला के रहने वाले नईम पुत्र लल्लन उम्र लगभग 45 वर्ष एक मकान में अवैध मादक पदार्थ गाँजे की बिक्री किया करता है देर रात एक युवक ने गांजा देने की मांग की जिसको लेकर नईम से विवाद हो गया और उसने नईम को गोली मार दी। रात का समय होने के कारण गोली चलने की आवाज सुन मोहल्ले के लोग भय ग्रस्त हो गए और मौके पर एकत्र हुए जहां पर नईम खून से लतफत पड़ा हुआ था।
इसके बाद मोहल्ले वासियों ने तत्काल पुलिस को सूचना दी और घटना स्तर पर उच्चअधिकारी पहुंच कर जायजा लिया। घायल को जिला अस्पताल पहुंचाया। जहां पर डॉक्टरों ने हालत गंभीर देख जिला अस्पताल से कानपुर के लिए भेज दिया।

Read More »

मुनि अमित सागर महाराज ने उत्तम आर्जव धर्म की व्याख्या

फिरोजाबाद। श्री दिगम्बर जैन रत्नत्रय नसिया जी मंदिर में दक्षलक्षण पूजन एंवं धर्मसभा का आयोजन किया जा रहा है। जिसमें जैन भक्त पहुंचकर धर्मलाभ उठा रहे है।
प्रात कालीन सभा में ध्यान एवं योग के उपरांत जिनाभिषेक एवं शांतिधार कार्यक्रम सम्पन्न हुआ। प्रथम मुुनिसव्रतनाथ भगवान की शातिधारा ललित कुमार जैन, पार्श्वनाथ की शांतिधारा सुमत प्रकाश, पीयूष जैन, चौबीसी भगवान की शांतिधारा विमल कुमार जैन एवं चतुर्थ शांतिधारा नेहा जैन एवं अक्षत जैन के प्राप्त हुई। प्रक्षालन का सौभाग्य राजेश कुमार जैन एवं मनोज कुमार जैन का प्राप्त हुआ। चित्र अनावरण अनीश जैन एवं दीप प्रज्जवलन नरेश जैन द्वारा किया गया। इसके बाद मुनि अमित सागर महाराज ने उत्तम आर्जव धर्म की विवेचना करते हुए कहा कि जो लोग मायाचारी करते है, उन्हें कभी भी आर्जव धर्म प्रकट नहीं होगा। जो सरल स्वभाव के व्यक्ति के होते है। उनके पास हर कोई बैठना चाहेगा।

Read More »

बूथों को मजबूत बनायें भाजपा कार्यकर्ता: डॉ अशोक नागर

बागपत। उत्तर प्रदेश के बागपत में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के जिला कार्यालय पर बूथ सशक्तिकरण अभियान को लेकर जिला अध्यक्ष वेदपाल उपाध्याय की अध्यक्षता में बैठक हुई। बैठक में मुख्य वक्ता एवं मुख्य अतिथि जिला प्रभारी डॉ अशोक नागर ने कार्यकर्ताओं से कहा कि आगामी लोकसभा चुनाव को देखते हुए बूथों को मजबूत किया जायेगा। जहां पर बूथ अध्यक्ष किसी कारणवश काम नहीं कर रहे हैं, उन बूथों पर जल्द बदलाव किया जाएगा।
उन्होंने कहा कि लोकसभा चुनाव आने से पहले जितने भी संगठन के आगामी कार्यक्रम आने वाले हैं, उन सभी को मेहनत के साथ सफल बनाना है। कहा कि पार्टी के अभियान व संगठन को मजबूत करने का काम मंडल करते हैं। अब जिला अध्यक्ष बदलने के बाद जिले में सभी 12 मंडलों में भी मंडल अध्यक्ष बदलें जायेंगे। उन्होंने कहा अबकी बार पार्टी पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं के सुझाव के साथ पार्टी के विचारधारा के लोगों से भी मंडल अध्यक्षों के बारे में राय ली जाएगी। सभी मंडलों से तीन-तीन नाम लेकर प्रदेश व क्षेत्र संगठन को भेजें जायेंगे। वहीं से मंडल अध्यक्ष तय होंगे। कुछ मंडलों में जो मंडल अध्यक्ष अच्छे कार्य कर रहे हैं, उन्हें दोबारा मौका दिया जाएगा। उन्होंने बताया कि जिला पदाधिकारी की घोषणा से पहले मंडल अध्यक्षों की घोषणा होगी। एक-दो दिन में मंडलों में वरिष्ठ भाजपा नेताओं को मंडल प्रवासी के रूप में भेजा जाएगा। उन्होंने कहा कि 23 तारीख को उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य जनपद कार्यालय पर कार्यकर्ताओं को संबोधित करेंगे। जिसमें उन्होंने ज्यादा से ज्यादा कार्यकर्ताओं को पहुंचने का आह्वान किया। अध्यक्षता कर रहे जिला अध्यक्ष वेदपाल उपाध्याय ने कहा हम सब कार्यकर्ताओं का लक्ष्य 2024 है। उसी को देखते हुए हमें सभी बूथों पर बूथ सत्यापन कर बूथों की मजबूती पर ध्यान देना है।

Read More »

पहलवानों के गांव पेज देखने नगरा की धरती पर एकत्र हुए दर्शक

हथगाम/फतेहपुर । विकास खण्ड के सराय साबा नगरा में पिछले वर्षों की भांति इस वर्ष भी आयोजित दंगल में देश के कोने कोने से आये पहलवानों ने कुश्ती के दांव के प्रदर्शन के साथ एक दूसरे को पटकनी लगाकर वाहवाही बटोरी। दंगल में दर्शकों की अपार भीड़ बनी रही। ग्राम प्रधान एवं वरिष्ठ शिक्षक रहे मान सिंह यादव ने उपस्थित अतिथियों का स्वागत कर पहलवानों का भी सम्मान किया गया।
इसके पहले विधायक उषा मौर्य के सुपुत्र विकल्प मौर्य ने पहली कुश्ती तथा सपा के जिला अध्यक्ष सुरेंद्र सिंह यादव एडवोकेट एवं नगर पालिका परिषद फतेहपुर के अध्यक्ष राजकुमार मौर्य ने पहलवानों से परिचय कर दूसरी कुश्ती का आगाज कराया।इस ऐतिहासिक दंगल में थाना अध्यक्ष शैलेश कुमार सिंह भारी पुलिस बल के साथ अंत तक मौजूद रहे।
विकास खण्ड के सराय साबा नगरा की धरती पर श्री ठाकुर बाबा सेवा समिति के तत्वावधान में बीते वर्षों की भांति प्रधान मान सिंह यादव के संयोजन में दंगल आयोजित हुआ। जिसमें देश के कोने कोने से आये लगभग एक सैकड़ा नामी गिरामी पहलवानों ने भाग लिया। दंगल में दर्शकों की अपार भीड़ रही। दंगल में पहलवानों ने अपने -अपने दांव के माध्यम से एक दूसरे को पटकनी लगायी।

Read More »

गणेशोत्सव में बताई गणपति के नामों की महिमा

बागपत। खेकड़ा नगर के सीताराम मंदिर में चल रहे गणेश महोत्सव के तीसरे दिन पंडित यज्ञेश आचार्य ने भगवान गणपति के 108 नामो की महता का गुणगान किया।
उन्होंने बताया कि 108 नामो को प्रतिदिन जपने मात्रा से सभी दुःख दूर हो जाते हैं। देर शाम भजन कीर्तन में गाजियाबाद से आई भजन गायिका कोमल के भजनो से सभी भक्तजन झूम उठे। इस अवसर पर जयवीर सिंह, राजेंद्र गोस्वामी, संजय वर्मा, देवेश कौशिक, सुशील कुमार शर्मा उर्फ बिट्टू, सनी गुप्ता, सचिन गुप्ता, विवेक शर्मा, जयकुमार शर्मा, विनोद अग्रवाल, करण गोस्वामी, सुमित्रा, काजल, सावित्री, अनीता, रजनी अग्रवाल, मधुर अग्रवाल, श्वेता, नेहा, राजेश गुप्ता, श्याम लता कौशिक, सनी आदि उपस्थित थे।
उधर, अखिल भारतवर्षीय धर्म संघ के तत्वावधान में अर्वाचीन इंटर कॉलेज के प्रांगण में आयोजित गणेश महोत्सव के तीसरे दिन पं सुभाष चन्द शर्मा ने वैदिक मंत्रोच्चार के साथ भगवान गणपति जी के विघ्नहरण स्वरूप की पूजा अर्चना कराई।

Read More »

कुटिलता दुःख का द्वार, सरलता सुख का आधार: आचार्य विशुद्ध सागर

बागपत। दिगम्बर जैनाचार्य श्री विशुद्धसागर जी महाराज ने बड़ौत के ऋषभ सभागार में आयोजित श्रावक संयम साधना शिविर के मध्य प्रवचन करते हुए कहा कि कुटिलता छोड़ना, मायाचारी का त्याग करना, सबलता पूर्वक आचरण करना ही श्आर्जव धर्मश् है। कुटिल विचार नहीं करना, कुटिल कार्य नहीं करना, कुटिल चर्चा नहीं करना, कुटिल बात नहीं बोलना, कुटिलता पूर्वक अपने दोष नहीं छिपाना अर्थात् सरलता ही श्आर्जव- धर्म है। जैसे हो, जैसा दिखो।
कुटिलता का परिणाम ही मायाचारी हैं, मायाचारी के अभाव में आर्जव धर्म प्रकट होता है। मायाचार के फल से जीव निर्यञ्च पर्याय को प्राप्त करता है। धोखा देना, दगा देना ही मायाचारी है। जैसा न हो, वैसा दिखाना, यही मायाचारी है। सहज, सरल परिणाम ही श्आर्जव धर्म है।
यदि मनुष्य आयु का बंध ब करके जीव ने मायाचारी की, तो मनुष्य पर्याय को तो आज करेगा परन्तु स् त्रिबनेगा और मनुष्य गति का बंध नहीं किया हो और मायाचारी की तो श्तिर्यञ्च बनना पड़ेगा। मत करो, माया परिणाम। सरलता से सुख मिलता है, कुटिलता दुःख का कारण है। मायाचारी प्रकट होने पर वह व्यक्ति बहुत दुखी होता है। मायाचारी दुखरूप है। कुटिलता मत करो, कुशलता पूर्वक जीवन जियो।

Read More »