Sunday, June 2, 2024
Breaking News
Home » मुख्य समाचार » बूथों को मजबूत बनायें भाजपा कार्यकर्ता: डॉ अशोक नागर

बूथों को मजबूत बनायें भाजपा कार्यकर्ता: डॉ अशोक नागर

बागपत। उत्तर प्रदेश के बागपत में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के जिला कार्यालय पर बूथ सशक्तिकरण अभियान को लेकर जिला अध्यक्ष वेदपाल उपाध्याय की अध्यक्षता में बैठक हुई। बैठक में मुख्य वक्ता एवं मुख्य अतिथि जिला प्रभारी डॉ अशोक नागर ने कार्यकर्ताओं से कहा कि आगामी लोकसभा चुनाव को देखते हुए बूथों को मजबूत किया जायेगा। जहां पर बूथ अध्यक्ष किसी कारणवश काम नहीं कर रहे हैं, उन बूथों पर जल्द बदलाव किया जाएगा।
उन्होंने कहा कि लोकसभा चुनाव आने से पहले जितने भी संगठन के आगामी कार्यक्रम आने वाले हैं, उन सभी को मेहनत के साथ सफल बनाना है। कहा कि पार्टी के अभियान व संगठन को मजबूत करने का काम मंडल करते हैं। अब जिला अध्यक्ष बदलने के बाद जिले में सभी 12 मंडलों में भी मंडल अध्यक्ष बदलें जायेंगे। उन्होंने कहा अबकी बार पार्टी पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं के सुझाव के साथ पार्टी के विचारधारा के लोगों से भी मंडल अध्यक्षों के बारे में राय ली जाएगी। सभी मंडलों से तीन-तीन नाम लेकर प्रदेश व क्षेत्र संगठन को भेजें जायेंगे। वहीं से मंडल अध्यक्ष तय होंगे। कुछ मंडलों में जो मंडल अध्यक्ष अच्छे कार्य कर रहे हैं, उन्हें दोबारा मौका दिया जाएगा। उन्होंने बताया कि जिला पदाधिकारी की घोषणा से पहले मंडल अध्यक्षों की घोषणा होगी। एक-दो दिन में मंडलों में वरिष्ठ भाजपा नेताओं को मंडल प्रवासी के रूप में भेजा जाएगा। उन्होंने कहा कि 23 तारीख को उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य जनपद कार्यालय पर कार्यकर्ताओं को संबोधित करेंगे। जिसमें उन्होंने ज्यादा से ज्यादा कार्यकर्ताओं को पहुंचने का आह्वान किया। अध्यक्षता कर रहे जिला अध्यक्ष वेदपाल उपाध्याय ने कहा हम सब कार्यकर्ताओं का लक्ष्य 2024 है। उसी को देखते हुए हमें सभी बूथों पर बूथ सत्यापन कर बूथों की मजबूती पर ध्यान देना है। एक-एक बूथ पार्टी के लिए अहम् है। जिससे कि बागपत लोकसभा में पहले से ज्यादा वोट लेकर भारतीय जनता पार्टी का ही सांसद बने। जिला अध्यक्ष ने कार्यकर्ताओ‌ं से टीमवर्क के साथ जन सहयोग करने व सक्रिय रहने की बात कही। संचालन जिला महामंत्री विनोद वाल्मीकि ने किया।
इस दौरान अनिता खौखर, सरिता चौधरी, सुदेश चौहान, राकेश जैन, अनिल चौहान, कवरपाल गुर्जर, जिला मीडिया प्रभारी पवन शर्मा, सचिन मलिक, सत्यबीर बड़का, संजय उपाध्याय, कपिल देव, अरविंद तोमर, राजीव धामा, संदीप प्रजापति, देवेन्द्र प्रमुख, राजेश चौहान, नितिन चौधरी, सुशीला सिंघल, राजकुमार चौहान, सुन्दर धामा, विकल शर्मा, ठाकुर गजेंद्र सिंह आदि मौजूद रहे।
-विश्व बंधु शास्त्री

⇒ ‘‘जन सामना’’ वेब न्यूज पोर्टल पर प्रसारित सामग्री जैसे – विज्ञापन, लेख, विचार अथवा समाचार के बारे में अगर आप कोई सुझाव देना चाहते हैं अथवा कोई सामग्री आपत्तिजनक प्रतीत हो रही है, तो आप मोबाइल न0 – 9935969202 पर व्हाट्सएप के माध्यम से संदेश भेज सकते हैं। ई-मेल jansaamna@gmail.com के माध्यम से अपनी राय भेज सकते हैं। यथोचित संशोधन / पुनः सम्पादन बिना किसी हिचकिचाहट के किया जायेगा, क्योंकि हम ‘‘पत्रकारिता के आचरण के मानक’’ का पालन करने के लिये संकल्पवद्ध हैं। – सम्पादक