Sunday, September 22, 2024
Breaking News

युवकों ने किशोर को गोलीमार कर किया घायल

पुलिस ने तमंचा सहित दो युवको को मौके से ही किया गिरफ्तार
फिरोजाबादः जन सामना संवाददाता। थाना दक्षिण क्षेत्र नेहरू नगर में एक किन्नर के घर में बैठे दो लडको ने एक युवक को गोलीमार कर घायल कर दिया। जिसको उपचार के लिए जिला अस्पताल से आगरा भेजा है। पुलिस ने तमंचा सहित दोनो हमलावरों को गिरफ्तार कर लिया।
थाना दक्षिण क्षेत्र के नेहरूनगर में कजरी नामक किन्नर रहती है। रविवार की दोपहर कजरी के कमरे में दो लडके बैठे हुए थे। उसी दौरान मौहल्ले का ही 15 वर्षीय गौरव पुत्र सन्तोष कजरी के कमरे पहुंच गया। उसी समय कमरे में बैठे लडको में से किसी ने देखते ही गोली चला दी। जिससे गोली गोरव के पेर में जा लगी। गोली की आबाज सुनकर मौहल्ले में हडकम्प मच गया। मौके पर पहुचे लोगो ने घायल को उपचार के लिए जिला अस्पताल भिजवाते हुए किन्नर के कमरे में बैठे थाना दक्षिण के कोटला मौहल्ला निवासी राजा पुत्र भूदेव को मौके पर ही दबोच लिया। उसकी दौरान घटना की जानकारी होने पर मौके पर पहुची पुलिस के हबाले कर दिया।

Read More »

बच्चियों के साथ मनाया बेटे का जन्मदिन, काटा केक

कानपुरः ब्यूरो। बच्चियां हमारे देश का भविष्य हैं, इनके उज्ज्वल भविष्य के लिए सभी क्षेत्रों से संस्थाए तथा समाज के लिए अच्छा करने वालों को आगे आना होगा ताकि उनकी शिक्षा और अच्छी हो सकें। आज बेटो से कन्धे से कंधा मिला कर बेटियां हमारे समाज को आगे बढ़ा रही है, बेटियों की वजह से ही हमारी पहचान है बेटियां नही होगी तो सृष्टि की कल्पना करना असम्भव है। बच्चों का विकास करना हमारा मूल दायित्व होना चाहिए, क्योंकि इन्हें ही आगे चलकर देश को सम्भालना है। इनकी शिक्षा, अच्छे संस्कार तथा कुशल बनाना सभी का दायित्व है। श्रमिकों के बच्चों को उच्च स्तर की शिक्षा देना हम सब का मूल दायित्व होना चाहिये। इसके लिये सभी को आगे आना होगा तभी इनका भविष्य बनेगा। उक्त उद्बोधन मण्डलायुक्त पी के महान्ति तथा उनकी धर्म पत्नी इला महान्ति ने उत्तर प्रदेश एवं अन्य सन्निर्माण कर्मकार कल्याण बोर्ड लखनऊ, उत्तर प्रदेश द्वारा वित्तपोषित महिला सामाख्या उत्तर प्रदेश द्वारा संचालित विहीन बालिका आवासीय बिद्यालय में आवाज विकास हंस पुरम नौबस्ता में आज व्यक्त किये। उन्होंने वर्ष 2017 के अंतिम दिन व अपने बेटे के जन्म दिन के अवसर पर इन बच्चियों के साथ मिलकर केक काट कर जन्म दिन तथा साल के अंतिम दिन व 2018 के शुभारम्भ को बच्चों के साथ मनाया।

Read More »

निर्ममता के साथ युवक की अज्ञात लोगों ने की हत्या

सिर करब के ढेर पर मिलने से क्षेत्र में हडकम्प
जगह-जगह मिले मृतक के शरीर के अंग
फिरोजाबादः जन सामना संवाददाता। थाना नारखी क्षेत्र के गांव बैदी विदरखा तिराहा पर करब के ढेर पर युवक का सिर रख मिलने से क्षेत्र में हडकम्प हो गया। बाकी शरीर के अलग-अलग टुकडे भी पुलिस ने बरामद किया। मृतक की शिनाख्त नही हो सकी है। मौके पर एसपी सिटी के साथ सीओ थानाध्यक्ष के साथ पुलिस बल मौके पर पहुचा।
थाना नारखी क्षेत्र के गांव बैदी बिदरखा तिराहा पर आज सुबह करब के लगे एक ढेर पर एक युवक का कटा हुआ सर लोगो को रखा दिखायी दिया। कटा सिर देखने के बाद क्षेत्र में हडकम्प मचा गया। मौके पर लोगो का हुजूम लग गया। सिर किसका था इस बात का पता नही चल सका। घटना की जानकारी होने पर एसपी सिटी राजेश कुमार सिंह क्षेत्राधिकारी सदर डा0 अरूण कुमार थाना नारखी पुलिस के साथ स्क्रोट टीम के साथ डोग टीम फिंगर प्रीन्ट आदि के लोग मौके पर पहुच कर घटना की जांच में जुट गये। सिर के बाद एक स्थान पर हाथ तो कही पैर अभी घड का कोई पता नही चल सका है।

Read More »

लूटकांड का खुलासा न होने पर व्यापारियों में आक्रोश

फिरोजाबादः जन सामना संवाददाता। 26 दिसम्बर 2017 को मक्खनपुर में ज्वैलर्स विष्णु गुप्ता की आंखों में मिर्च डाल दो बाइकों पर सवार चार लुटेरों ने उसका नोटों व आभूषणों से भरा थैला छीन लिया था, पांचवा दिन होने को आया, पर कोई खुलासा न हुआ। जिसको लेकर व्यापार मंडल के पदाधिकारियों में आक्रोश रहा।
आक्रोशित व्यापार मंडल के पदाधिकारियों ने युवा नगर अध्यक्ष रमाकांत बजाज के निवास पर चैकी के पास धरना देना सुबह से ही शुरू कर दिया। इस दौरान सीओ शिकोहाबाद संजय रेड्डी भी समझाने आये कि अभी तक उनकी ड्यूटी वीआईपी में लगी थी अब समय मिला है तो कुछ दिन दो, इस पर व्यापारी नहीं माने कहा जब खुलासा होगा तभी धरना समाप्त होगा। इसके बाद सायं मेयर नूतन राठौर भी अपनेपिता मंगल सिंह राठौर संग पहुंची। उन्होंने व्यापारियों को आश्वासन दिया कि जल्द ही मामले का खुलासा करायेंगी और मामले को लेकर एसएसपी से भी बात करेंगी अपराधी जेल जायेंगे।

Read More »

डूबते सूरज की विदाई नववर्ष का स्वागत कैसे

पेड़ अपनी जड़ों को खुद नहीं काटता, पतंग अपनी डोर को खुद नहीं काटती, लेकिन मनुष्य आज आधुनिकता की दौड़ में अपनी जड़ें और अपनी डोर दोनों काटता जा रहा है।
काश वो समझ पाता कि पेड़ तभी तक आजादी से मिट्टी में खड़ा है जबतक वो अपनी जड़ों से जुड़ा है और पतंग भी तभी तक आसमान में उड़ने के लिए आजाद है जबतक वो अपनी डोर से बंधी है।
आज पाश्चात्य सभ्यता का अनुसरण करते हुए जाने अनजाने हम अपनी संस्कृति की जड़ों और परम्पराओं की डोर को काट कर किस दिशा में जा रहे हैं? ये प्रश्न आज कितना प्रासंगिक लग रहा है जब हमारे समाज में महज तारीखघ् बदलने की एक प्रक्रिया को नववर्ष के रूप में मनाने की होड़ लगी हो।
जब हमारे संस्कृति में हर शुभ कार्य का आरम्भ मन्दिर या फिर घर में ही ईश्वर की उपासना एवं माता पिता के आशीर्वाद से करने का संस्कार हो,उस समाज में कथित नववर्ष माता पिता को घर में छोड़, होटलों में शराब के नशे में डूब कर मनाने की परम्परा चल निकली हो।
जहाँ की संस्कृति में एक साधारण दिन की शुरुआत भी ब्रह्ममुहूर्त में सूर्योदय के दर्शन और सूर्य नमस्कार के साथ करने की परंपरा हो वहाँ का समाज कथित नए साल के पहले सूर्योदय के स्वागत के बजाय जाते साल के डूबते सूरज को बिदाई देने में डूबना पसंद कर रहा हो।
यह तो आधुनिक विज्ञान भी सिद्ध कर चुका है कि पृथ्वी जब अपनी धुरी पर घूमती है तो यह समय 24 घंटे का होता है जिससे दिन और रात होते हैं, एक नए दिन का उदय होता है और तारीखघ् बदलती है। जबकि पृथ्वी जब सूर्य का एक चक्र पूर्ण कर लेती है तो यह समय 365 दिन का होता है और इस काल खण्ड को हम एक वर्ष कहते हैं। यानी नव वर्ष का आगमन वैज्ञानिक तौर पर पृथ्वी की सूर्य की एक परिक्रमा पूर्ण कर नई परिक्रमा के आरंभ के साथ होता है।
वो परिक्रमा जिसमें घ्तुओं का एक चक्र भी पूर्ण होता है।
सम्पूर्ण भारत में नववर्ष इसी चक्र के पूर्ण होने पर विभिन्न नामों से मनाया जाता है।

Read More »

अनाथ बच्चों को बांटे गये स्वेटर

सत्यम शिवम सुन्दरम फाउण्डेशन की पहल
कैबिनेट मंत्री रमापति शास्त्री ने की शुरूआत
फिरोजाबादः जन सामना संवाददाता। यंग स्काॅलर्स एकेडमी के प्रागंण में सत्यम शिवम सुन्दरम् फाउण्डेशन के तत्वाधान में आयोजित एक कार्यक्रम में कैबिनेट मंत्री समाज कल्याण विभाग उत्तर प्रदेश शासन रमापति शास्त्री द्वारा अनाथ बच्चों को स्वेटर का वितरण किया गया।
कार्यक्रम की अध्यक्षता विद्यालय केे प्रबन्धक डाॅ. एके आहूजा जी ने की। कार्यक्रम का शुभारम्भ कैबिनेट मंत्री द्वारा माँ सरस्वती के चरणों में पुष्पार्चन कर किया गया। इसके बाद यंग स्काॅलर्स एकेडमी के विद्यार्थियों द्वारा सरस्वती वन्दना की गयी। तत्पश्चात् कैबिनेट मंत्री द्वारा अनाथ बच्चों को स्वेटर का वितरण किया गया। कार्यक्रम में विद्यालय के निदेशक डाॅ. संजीव आहूजा, श्रीमती ईशा आहूजा, ठा. दलवीर सिंह तौमर एडवोकेट, संस्था अध्यक्षा सरिता जादौन, शिक्षकगण तथा शहर के गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे। कार्यक्रम का समापन राष्ट्रगान के साथ किया गया।

Read More »

एसेंट स्कूल में दो दिवसीय वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता संपन्न

घाटमपुर, कानपुर, संवाददाता। कस्बे के जहानाबाद रोड स्थित एसेंट पब्लिक स्कूल में आयोजित दो दिवसीय वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता का आज समापन विद्यालय निदेशक एम के माथुर द्वारा दीप प्रज्वलित कर किया गया। इस मौके पर विद्यालय के सचिव संदीप वर्मा, निदेशक मुकेश कुमार माथुर द्वारा खेलकूद की प्रतियोगिता में प्रतिभाग कर विजयी होने वाले प्रतिभागियों को सम्मानित किया गया, जिसमें सौ मीटर दौड़ में बालक वर्ग में क्रमशा प्रथम द्वितीय और तृतीय स्थान पाने वालों में प्रह्लाद पटेल, हर्ष शुक्ला, हिमांशु पटेल विजयी रहे बालिका वर्ग में प्रथम द्वितीय तृतीय स्थानों पर क्रमशः दीक्षा सिंह, अंजलि सोनकर व मुस्कान ओमर ने बाजी मारी। इसी प्रकार 50 मीटर रेस लेमन स्पून रेस और सैक रेस जैसी विभिन्न प्रतियोगिताओं में बच्चों ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया। कार्यक्रम के अंत में विद्यालय के निदेशक मुकेश कुमार माथुर ने बच्चों को खेल कूद के साथ-साथ शिक्षा के सभी क्षेत्रों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने का आशीर्वाद दिया और नव वर्ष की बधाई दी। कार्यक्रम का संचालन नृपेंद्र सचान द्वारा किया गया।

Read More »

ठंड से बचाव हेतु गरीबों को दिए गए कम्बल

औरैयाः ध्रुव कुमार अवस्थी। बढ़ती हुई ठंड को देखते हुए शुक्रवार को जिला मुख्यालय सभागार में गरीब एवं असहाय पात्र लोगों को जनप्रतिनिधि एवं जिलाधिकारी की उपस्थिति में निशुल्क कंबल वितरित किए गए। शासन के निर्देशानुसार अधिक ठण्ड को देखते हुए माननीय सदर विधायक रमेश दिवाकर ने अपनी विधानसभा क्षेत्र से आये 70 लोगों को निशुल्क कंबल वितरित किए। वहीं दिव्यिापुर के विधायक लाखन सिंह राजपूत ने अपने क्षेत्र के आये साठ लोगों को कंबल वितरण किए जबकि भाजपा की जिला अध्यक्षा गीता शाक्य के द्वारा बिधूना क्षेत्र से आए लगभग 50 लोगों को कंबल प्रदान किए गये। कंबल वितरण के मौके पर सदर विधायक ने बताया कि प्रदेश की वर्तमान भाजपा सरकार सदैव किसानों, गरीबों, पिछड़ों व शोषित लोगों के साथ मजबूती से खड़ी है। सरकार का उद्देश्य गरीबों एवं मजदूरों असहाय लोगों को लाभकारी योजनाओं के माध्यम से अधिक से अधिक लाभ पहुंचाना है। इसी क्रम में जनपद में बढ़ती हुई ठंड को देखते हुए असहाय पात्र लोगों को निशुल्क कंबल वितरण किए जा रहे हैं। दिबियापुर विधायक ने कहा कि इस कंबल वितरण के द्वारा गरीबों असहाय लोगों को ठंड से बचने के काफी हद तक मदद होगी और जगह जगह अलाव एवं रैन बसेरा आदि की प्रशासन के द्वारा व्यवस्था की गई है जिससे कड़कड़ाती ठंड से बचा जा सके। जिलाध्यक्ष ने कंबल वितरण के बाद बताया कि सरकार के कड़े निर्देश है कि इस कड़कड़ाती ठंड से किसी भी व्यक्ति को किसी भी प्रकार की हानि नही होनी चाहिए। यह सरकार गरीबों, शोषितों एवं उपेक्षित लोगों की सरकार है। जिलाधिकारी श्रीकांत मिश्रा ने बताया की शासन की ओर से एवं गेल इंडिया के द्वारा उपलब्ध कराये गये 1000 कंबलो को 2 जनवरी 2018 को समस्त तहसीलों मे सम्पूर्ण समाधान दिवस के मौके पर गरीब एवं असहाय पात्र लोगों को निशुल्क वितरित किए जाएंगे।

Read More »

गरीबों को आईटीआई गेस्ट हाउस में किये गये कम्बल वितरित

रायबरेलीः जन सामना ब्यूरो। शासन के निर्देशानुसार जिला प्रशासन द्वारा अत्यधिक ठंठ को देखते हुए जनपद के लगभग 500 पात्र गरीबों को आई0टी0आई0 गेस्ट हाउस में कम्बल वितरित किये गये। कम्बल वितरण समारोह में सलोन विधायक ने कहा कि सरकार गरीबों के हित में कई कार्य कर रही है। जनपद के समस्त पात्र गरीबों को कम्बल वितरित किये जायेगें। हरचन्दपुर विधायक राकेश प्रताप सिंह ने कहा कि वह व्यक्तिगत स्तर भी गरीबों की हमेशा मदद करने को तैयार है अगर कोई भी पात्र व्यक्ति है तो वह उनसे व्यक्तिगत रूप से सम्पर्क कर सकता है। सदर विधायक अदिती सिंह ने कम्बल वितरण हेतु जिला प्रशासन को धन्यवाद देते हुए कहा कि गांव-गांव जाकर कम्बल का वितरण किया जाना चाहिए। जिलाधिकारी संजय कुमार खत्री ने कहा कि प्रत्येक सरकार अपने कार्यो को मूल्यांकन इस बात से करती है कि उसने गरीबों के लिए कितना कार्य किया है और जनता भी इसी आधार पर सरकार की समीक्षा करती है। उन्होंने कहा कि वर्तमान सरकार गरीबों के प्रति अत्यन्त संवेदनशील है। किसानों की ऋण माफी, जनता की शिकायतों की त्वरित सुनवाई एवं उनका गुणवत्तापरक निस्तारण इसका उदाहरण है।

Read More »

रंगारंग कार्यक्रमों के साथ मना स्कूल का वार्षिकोत्सव

रायबरेलीः जन सामना ब्यूरो। किला बाजार स्थित राना माण्टेसरी जू0हाईस्कूल में वार्षिकोत्सव सांस्कृतिक कार्यक्रमों के साथ धूमधाम से मनाया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष मो0 इलियास रहे। प्रबन्धक मो0 असलम खान ने उन्हें शाल पहनाकर सम्मानित किया, स्कूल के छात्र फौजिया, तय्यबा, तनजीला ने कार्यक्रमें का संचालन किया। कशिश, वैश, अल्बीना, फहद, शिफा, आदित्य, हसन, अंकित, तहरीन, जोया आदि छात्राओं ने अपने जबरदस्त कार्यक्रमों से लोगों का मनमोह लिया मो0 इलियास ने बच्चों और शिक्षक और शिक्षकों की भूरि-भूरि प्रशंसा की। कहा कि आपके समय में दो बच्चों को सम्भालना मुश्किल है। ऐसे में शिक्षक ही इतने सारे बच्चों को एक साथ सम्भालते हैं और उन्हें एक आदर्श नागरिक बनाते हैं, उन्होंने आए हुए अभिभावकों को चाइल्ड पैरेंटिंग के गुर बताये। प्रबन्ध निदेशक यूशा खान ने बच्चों के कार्यक्रमों की भूरि-भूरि प्रशंसा की और कहा कि उनके अन्दर के जोश टैलेंट को देखते हुए उन्हें यकीन है कि ये बच्चे आगे जाकर हमारे देश का नाम जरूर रौशन करेंगे। उन्होंने कहा हमारा उद्देश्य सिर्फ पैसा कमाना नहीं है बल्कि बच्चों का चहुमुंखी विकास करके उन्हें एक आदर्श नागरिक बनाना है। मो0 असलम खान ने बच्चों और शिक्षकों को सम्मानित किया।

Read More »