Wednesday, April 24, 2024
Breaking News
Home » मुख्य समाचार » अनाथ बच्चों को बांटे गये स्वेटर

अनाथ बच्चों को बांटे गये स्वेटर

सत्यम शिवम सुन्दरम फाउण्डेशन की पहल
कैबिनेट मंत्री रमापति शास्त्री ने की शुरूआत
फिरोजाबादः जन सामना संवाददाता। यंग स्काॅलर्स एकेडमी के प्रागंण में सत्यम शिवम सुन्दरम् फाउण्डेशन के तत्वाधान में आयोजित एक कार्यक्रम में कैबिनेट मंत्री समाज कल्याण विभाग उत्तर प्रदेश शासन रमापति शास्त्री द्वारा अनाथ बच्चों को स्वेटर का वितरण किया गया।
कार्यक्रम की अध्यक्षता विद्यालय केे प्रबन्धक डाॅ. एके आहूजा जी ने की। कार्यक्रम का शुभारम्भ कैबिनेट मंत्री द्वारा माँ सरस्वती के चरणों में पुष्पार्चन कर किया गया। इसके बाद यंग स्काॅलर्स एकेडमी के विद्यार्थियों द्वारा सरस्वती वन्दना की गयी। तत्पश्चात् कैबिनेट मंत्री द्वारा अनाथ बच्चों को स्वेटर का वितरण किया गया। कार्यक्रम में विद्यालय के निदेशक डाॅ. संजीव आहूजा, श्रीमती ईशा आहूजा, ठा. दलवीर सिंह तौमर एडवोकेट, संस्था अध्यक्षा सरिता जादौन, शिक्षकगण तथा शहर के गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे। कार्यक्रम का समापन राष्ट्रगान के साथ किया गया। संचालन विवेक यादव ने किया। संस्था द्वारा विनय कुमार, राजीव अग्रवाल, डा. संजीव आहूजा का सम्मान किया गया।