Saturday, September 21, 2024
Breaking News

राष्ट्र के जनजागरण व निर्माण के लिए होगा अरुणोदय-2018

⇒18 फरवरी को होगा चंद्रनगर में विशेष आयोजन
⇒18000 स्वयंसेवक आयेंगे अरूणोदय 2018 कार्यक्रम में
फिरोजाबादः जन सामना संवाददाता। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के व्यक्ति निर्माण एवं उसके द्वारा समाज जागरण के विभिन्न प्रकल्प संघ के प्रारंभिक काल 1925 से ही चलते आये हैं। इसी क्रम में आगामी 18 फरवरी 2018 रविवार को चंद्रनगर, महानगर का अरूणोदय स्वयंसेवक संघम् 2018 की योजना की गयी है। कार्यक्रम में सम्पूर्ण महानगर से पूर्ण गणवेश में 18000 स्वयंसेवकों को रहने की तैयारी के लिये आज प्रथम बैठक पालीवाल आॅडिटोरियम में प्रातः काल आयोजित की गयी।
इसमें महानगर के 700 स्वयंसेवक उपस्थित थे। ब्रज प्रांत के शारीरिक प्रमुख प्रदीप जी ने संघ के प्रारम्भ की परिस्थितियांें पर प्रकाश डाला। उन्होंने बताया कि संघ भेदभाव रहित स्वयंसेवकों के विकास के लिये व विकसित स्वयंसेवकों के द्वारा राष्ट्र के जनजागरण व निर्माण की भूमिका निभा रहा है। स्वयंसेवकत्व का विकास और राष्ट्र शक्ति का उदय हमारे अरूणोदय 2018 कार्यक्रम का उद्देश्य है। इसी की तैयारी हेतु स्वयंसेवकों की यह बैठक हुयी है। महानगर में कार्य विस्तार हेतु छह नगरों की व इनमें 61 बस्तियों की रचना की गयी है। 305 उपबस्तियों की योजना है।

Read More »

मिट्टी से भरा ट्रैक्टर असंतुलित होकर बाइक से टकराया

⇒बाइक सवार चार लोग हुये घायल-लाया गया जिला अस्पताल
⇒कहीं अवैध खनन का तो नहीं मामला?
फिरोजाबादः एस0 के0 चित्तौड़ी। थाना खैरगढ़ के सामने ही एक मिट्टी से भरे ट्रैक्टर ने असंतुलित होकर एक बाइक में टक्कर मार दी। जिस पर चार लोग सवार थे जिसमें तीन गंभीर घायल हो गये जबकि एक को मामूली चोट आयी। इतना ही नहीं फिर थाने में जा घुसा, जिससे टाॅयलेट की दीवार टूट गयी। चालक मौके से फरार हो गया। मामले को देख अवैध खनन का प्रतीत होता है। फिलहाल अवैध खनन से एसओ ने इनकार किया है। पर कुछ सवाल यही दर्शा रहे हैं।
बताते चलें कि थाना खैरगढ़ क्षेत्र गांव शेखपुरा निवासी देवेंद्र पुत्र कान्ता प्रसाद, मुन्नेश पुत्र रामनाथ, सीटू पुत्र जगदीश और दिनेश एक बाइक पर सवार होकर तड़के घर से निकले थे। वह थाना खैरगढ़ के सामने से ही गुजर रहे थे। इसी दौरान तेज गति से आता मिट्टी से भरा ट्रैक्टर असंतुलित हो गया और उसने बाइक में टक्कर मारते हुये सीधे थाने में जा घुसा, जिससे थाने की टाॅयलेट दीवार टूट गयी। मौका देखकर चालक फरार हो गया।

Read More »

ट्रेन से गिरकर यात्री की मौत

फिरोजाबादः जन सामना संवाददाता। थाना मटसैना क्षेत्र के मुख्यालय के समीप सपा कार्यालय के पीछे रेलवे ट्रेक पर एक युवक का शव पुलिस को पडा मिला। शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भिजवाया।
थाना मटसैना पुलिस की किसी ने जानकारी दी कि रेलवे ट्रेक पर किसी व्यक्ति का शव पडा हुआ है। मौके पर पहुची मुख्यालय चैकी की पुलिस ने ट्रेक पर पडे शव को देखा तो उसके कपडों में मिले पहचान पत्र से शव कि शिनाख्त 32 वर्षीय महेश पुत्र नाथूराम निवासी तारपुर घिरौर मैनपुरी के रूप में की गयी।

Read More »

महिला ने फांसी लगाकर की आत्महत्या

फिरोजाबादः जन सामना संवाददाता। थाना नसीरपुर क्षेत्र के गांव सियारमई हरगनपुर में एक महिला ने फांसी लगाकर आत्म हत्या कर ली। मायका पक्ष के लोगो द्वारा थाने में किसी प्रकार की तहरीर नही दी गयी। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर संदेह दूर करने के लिए पोस्टमार्टम कराया है।
थाना नसीरपुर क्षेत्र के गांव सियारमई हरगनपुर निवासी 28 वर्षीय सुर्भी उर्फ एकता यादव पत्नी अनिल यादव ने विगत रात्रि में अज्ञात कारणों के चलते स्वयं को फांसी लगाकर आत्म हत्या कर ली। घटना की जानकारी होने पर परिजनों में कोहराम मच गया। घटना की जानकारी मायका पक्ष के साथ पुलिस को भी दी गयी।

Read More »

पुराने मकान की छत गिरने से तीन लोग घायल

फिरोजाबादः जन सामना संवाददाता। थाना नारखी क्षेत्र के गांव असन में पुराने मकान की छत गिरने से पिता पुत्री सहित तीन लोग घायल हो गये। जिनको उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया।
थाना नारखी क्षेत्र के गांव असन निवासी 35 वर्षीय राजू पुत्र महावीर सिंह अपनी पुत्री छः वर्षीय कु0 तन्नू, पुत्र चार वर्षीय उज्जवल के साथ घर में सो रहा था। सुबह-सुबह पत्नी उठकर घरेलू कार्यै में लग गयी। उसी दौरान पुरानी मकान की छत भर-भरा कर गिर गयी। जिसके नीचे कमरे में सो रहे उक्त तीनों लोग घायल हो गये। घायलों की चीख-पुकार सुनकर परिजनों के साथ गांव के लोग भी मौके पर एकत्रित हो गये।

Read More »

सड़क किनारे खंदी में मिला वृद्ध का शव

⇒सिर में चोट के मिले निशान
फिरोजाबादः जन सामना संवाददाता। थाना नारखी क्षेत्र बृहमदेव चैकी के समीप खंदी में एक वृद्ध व्यक्ति का शव मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गयी। मृतक के शव को इलाका पुलिस द्वारा पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल लाया गया।
थाना नारखी क्षेत्र पचवान कालौनी ब्रहमदेव चैकी के समीप सड़क के किनारे आज सुबह लगभग 60 वर्षीय वृद्ध का शव खंदी में पडा देखा जिसके सिर से खून बह रहा था। कुछ ही देर में मौके पर देखने वालों का हुजूम लग गया। उन्ही में से किसी ने घटना की जानकारी इलाका पुलिस को दी। सूचना पर पहुची पुलिस ने शव को शिनाख्त न होने पर कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल लेकर आयी।

Read More »

रेलगाड़ी से कटने वाली महिला निकली कमलादेवी

फिरोजाबादः जन सामना संवाददाता। विगत दिन थाना शिकोहाबाद क्षेत्र रेलवे स्टेशन के समीप से जीआरपी द्वारा एक वृद्ध महिला के शव को रेलवे ट्रेक से उठाकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भिजवाया था। जिसकी शिनाख्त कमलादेवी के रूप में आज मृतका के भाई द्वारा की गयी।
जीआरपी शिकोहाबाद द्वारा विगत दिन लगभग 65 वर्षीय अज्ञात महिला के शव को रेलवे ट्रेक से उठाकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भिजवाया था। शव की शिनाख्त आज सुबह मृतका के भाई महेशचन्द्र निवासी ठार पिपरोली थाना नगला खंगर ने 65 वर्षीय कमलादेवी पत्नी एदल सिंह निवासी धर्मनगर थाना नसीरपुर के रूप में की है। मृतका घर से आगरा जाने के लिए निकली थी।

Read More »

विशाल निःशुल्क नेत्र परीक्षण शिविर लगाया

⇒90 मरीजों का किया गया मोतियाबिंद का आॅपरेशन
फिरोजाबादः जन सामना संवाददाता। फिरोजाबाद सिटी फिलिंग स्टेशन (एस्सार पेट्रोल पंप) कौशल्या नगर पर सुबह नौ बजे से दोपहर एक बजे तक लायन्स क्लब फिरोजाबाद फ्रेन्डस द्वारा एक विशाल निःशुल्क नेत्र परीक्षण शिविर का आयोजन किया गया।
जिसमें विशेषज्ञ डा. शहर के प्रतिष्ठित डा. रमाशंकर सिंह एवं डा. डीके डुडेजा और डा. सुभाष शर्मा के नेतृत्व में और इन डाक्टरों की समस्त टीम द्वारा शिविर में मरीजों को देखा गया। जिसमें लगभग 90 मरीजों का मोतियाबिंद (लैंस प्रत्यारोपण) का आॅपरेशन डा. रमाशंकर सिंह फेको आई सर्जरी सेंटर जलेसर रोड पर किया गया।

Read More »

हदिया जैसी लडकियां लव नहीं, जिहाद का शिकार होती हैं

परिवर्तन तो संसार का नियम है। व्यक्ति और समाज के विचारों में परिवर्तन समय और काल के साथ होता रहता है लेकिन जब व्यक्ति से समाज में मूल्यों का परिवर्तन होने लगे तो यह आत्ममंथन का विषय होता है।
अखिला अशोकन से हदिया बनी एक लड़की आज देश में एक महिला के संवैधानिक अधिकारों और उसकी ‘आजादी’ की बहस का पर्याय बन गई है।
दरअसल आज हमारा देश उस दौर से गुजर रहा है जहाँ हम हर घटना को कभी अपनी अभिव्यक्ति तो कभी अपनी स्वतंत्रता, कभी जीने की आजादी तो कभी अपने संवैधानिक अधिकारों जैसी विभिन्न नई नई शब्दावलियों के जाल में उलझा देते हैं। और प्रतिक्रियाएँ तो इतनी त्वरित और पूर्वाग्रहों से ग्रसित होती हैं कि शायद अब हमें पहले यह सोचना चाहिए कि समाज में अपने हकों की बात करते करते कहीं हम इतने नकरात्मक तो नहीं होते जा रहे कि मानव सभ्यता के प्रति अपना सकरात्मक योगदान देने का कर्तव्य लगभग भूल ही चुके हैं?
सवाल उठाए जा रहे हैं कि क्या हमारे देश में एक लड़की अपने पसंद के लड़के से शादी नहीं कर सकती?
क्या वो अपने पसंद का जीवन नहीं जी सकती?
क्या वो अपनी मर्जी से धर्म परिवर्तन नहीं कर सकती?
ऐसे अनगिनत प्रश्न हैं जो एक सभ्य समाज के लिए उचित भी हैं।
लेकिन ऐसे सवाल पूछने वालों से एक प्रश्न कि क्या ये तब भी ऐसे ही तर्क देते अगर हदिया उनकी खुद की बेटी होती?
क्या हम अपनी बेटियों को हदिया बनाने के लिए तैयार है?
जबकि प्रश्न यह उठना चाहिए कि क्यों एक लड़की ने विद्रोह का रास्ता चुना?
क्यों एक मामला जो कि पारिवारिक था कानूनी और सामाजिक मुद्दा बन गया?
क्या वाकई में यह मामला ‘लव’ का है या फिर एक लड़की किसी लड़के के लिए ‘जिहाद’ का मोहरा भर है?

Read More »

अन्तरजनपदीय पुलिस बैडमिन्टन एवं टेबिल टेनिस का आयोजन

कानपुर देहातः जन सामना ब्यूरो। अन्तर जनपदीय पुलिस बैडमिन्टन एवं टेबिल टेनिस प्रतियोगिता के दूसरे माती सिविल लाइन स्थित स्टेडियम में टेबिल टेनिस 9 जनपदों से आयी पुलिस खिलाडियों की टेबिल टेनिस खेलकर धुआधार टकटकाटक टेबिल गेद को उछालकर टेनिस खिलाडियों ने दर्शको के सामने अच्छा जौहर दिखाकर की तालियों की वाहवाही लूटी। पुलिस खिलाडी टीम द्वारा बैडमिन्टन व टेबिल टेनिस प्रतियोगिता में बढ़ चढकर हिस्सा लिया गया। आयोजित प्रतियोगिता में सहायक निदेशक सूचना प्रमोद कुमार ने उपस्थित होकर कहा कि टेबिल टेनिस भी सबसे तेज गेंद खेल है, अविश्वसनीय गति तक पहुंचने वाली गेंद, विशेष रूप से काफी रोटेशन लागू करने की क्षमता के कारण ही होती है। इस खेल का भी विश्व में अन्य खेलों की भांति अच्छा प्रभुत्व है, पूरी दुनिया में लोकप्रियता दिन प्रतिदिन बढ़ रही है। किसी भी खेल में खिलाड़ी खेलों को खेल की भावना से खेले व देश व समाज में नाम रोशन करें।

Read More »