Sunday, September 22, 2024
Breaking News

हाईस्कूल एवं इंटरमीडिएट के स्कूल टॉपर्स हुए सम्मानित

सिरसागंज, फिरोजाबाद। एम. डी. जैन इंटर कॉलेज सिरसागंज में विद्यालय के प्रधानाचार्य नीरज कुमार जैन एवं प्रवक्ता अश्वनी कुमार जैन के संयोजन में इस वर्ष बोर्ड परीक्षा के हाईस्कूल एवं इंटरमीडिएट के टॉपर्स को सम्मानित किया गया।
प्रधानाचार्य नीरज कुमार जैन ने विद्यार्थियों को मोमेन्टो से सम्मानित करते हुए बताया कि विद्यालय का इस वर्ष का बोर्ड परीक्षा परिणाम 95 प्रतिशत से अधिक रहा है। विद्यार्थियों में पुरस्कार के माध्यम से हर्ष का संचार होने के साथ आगे और बेहतर करने की प्रेरणा मिलती है। उन्होंने विद्यालय के श्रेष्ठ परिणाम के लिए विद्यालय के समस्त शिक्षकों का आभार व्यक्त किया।

Read More »

मुख्य सचिव की अध्यक्षता में उत्तर प्रदेश फोर्टिफाईड राइस योजना के अनुश्रवण हेतु संचालन समिति की बैठक आयोजित

लखनऊ। उप्र के मुख्य सचिव दुर्गा शंकर मिश्र की अध्यक्षता में उत्तर प्रदेश फोर्टिफाईड राइस योजना के अनुश्रवण हेतु संचालन समिति की बैठक आयोजित की गई।
अपने संबोधन में मुख्य सचिव ने कहा कि फोर्टिफाईड राइस में विभिन्न विधियों द्वारा आयरन, जिंक, फोलिक एसिड, विटामिन बी-12 और विटामिन ए जैसे विटामिन एवं पोषक तत्वों को जोड़ा गया है, जिससे महिलाएं एवं बच्चों में होने वाले कुपोषण को दूर कर उन्हें स्वस्थ रखने में मदद मिलेगी। फोर्टिफाइड चावल के लाभ, पकाने की प्रक्रिया, उचित भंडारण तथा इससे जुड़े मिथकों पर अधिक जागरूकता की जरूरत है।
उन्होंने कहा कि मिलेट्स की भांति भी इस चावल का भी व्यापक प्रचार-प्रसार कराया जाये। फोर्टिफाईड राइस के प्रति लोगों को जागरूक करने के लिये जिंगल्स बनाकर रेडियो पर प्रसारित किया जाये। इसके अतिरिक्त आंगनबाड़ी केन्द्रों, विद्यालयों आदि विभिन्न सार्वजनिक स्थानों पर वॉल पेंटिंग तथा नुक्कड़-नाटक आदि के माध्यम से भी लोगों को जागरूक किया जाये, इससे महिलाओं एवं बच्चों में एनीमिया बीमारी की रोकथाम में मदद मिलेगी।

Read More »

कृपाल आश्रम में बाल आध्यात्मिक शिविर आयोजित

हाथरस। सावन कृपाल रूहानी मिशन द्वारा कृपाल आश्रम गौशाला मार्ग पर ग्रीष्मकालीन बाल आध्यात्मिक शिविर का आयोजन किया गया। शिविर का शुभारंभ जोन 11 के प्रभारी अनिल दुआ, दिल्ली मुख्यालय से आई बाल सत्संग की शिक्षिका श्वेता मेहता, अमित चावला, हाथरस शाखा के अध्यक्ष निरंजनलाल अग्रवाल एवं जोन 11 की बाल सत्संग की जॉन कोऑर्डिनेटर श्रीमती नीलम चौहान द्वारा संयुक्त रूप से मिशन के प्रमुख एवं विश्व आध्यात्मिक सतगुरु परम संत राजिंदर सिंह जी महाराज के चित्र के सम्मुख दीप प्रज्ज्वलित कर किया गया।
बाल आध्यात्मिक शिविर में विभिन्न शाखाओं जैसे भरतपुर, मथुरा, आगरा, अलीगढ़, शमशाबाद, बिलखोरा, पिछौँती, वीरनगर एवं हाथरस से आए बाल सत्संग के बच्चों ने प्रतिभाग किया। मिशन द्वारा आज के शिविर में कई प्रकार की गतिविधियां जैसे प्रार्थना, सत्संग, ध्यान अभ्यास, कहानी, नाटक, प्रश्नोत्तर सत्र, विभिन्न प्रतियोगिताएं जैसे रंग भरना, ग्रीटिंग कार्ड बनाना, कहानी कथन, दृश्य चित्रण, चित्र वर्णन, पोस्टर मेकिंग, कहानी लेखन व प्रस्तुति, स्टैंडर्ड भाषण प्रतियोगिता एवं तरी मुशायरा का आयोजन किया गया।

Read More »

पर्यवेक्षक ने किया पोलिंग बूथ का निरीक्षण

सासनी, हाथरस। नगर निकाय चुनाव का मतदान दिनांक 11 मई को होना है, इसके लिए जहां प्रत्याशी अपने प्रचार प्रसार में जुटे हैं वहीं प्रशासनिक अफसर भी पूरी तैयारी के साथ मतदान को निष्पक्ष और शांतिपूर्ण कराने के लिए पूरी तहर कमर कस मुस्तैद हैं। मतदान के दौरान मतदाताओं और मतदान कर्मियों को कोई परेशानी न हो इसके लिए पर्यवेक्षक्षक श्रीस चंद ने सासनी में मतदान बूथों का निरीक्षण किया। जिसमें पाई गई खामियों को लेकर नाराजगी व्यक्त करते हुए खामियों को दूर करने हेतु संबधित अफसरों को दिशा निर्देश दिए।
सोमवार को निरीक्षण के दौरान पर्यवेक्षक ने सभी मतदान केन्द्रों पर मतदाताओं के लिए पेयजल, लाइट, रेंप व सुरक्षा व्यवस्था को पुख्ता रखने हेतु संबधित अफसरों को दिशा निर्देश दिए। वहीं मतदान के दौरान कोई गड़बड़ी न हो इसके लिए कड़ी सुरक्षा हेतु पुलिस आरएएफ आदि जवानो की तैनाती हेतु दिशा निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि मतदान शांतिपूर्ण एवं निष्पक्ष होना चाहिए। उन्होेंने मतदान के दौरान गड़बड़ी करने वालों के खिलाफ कडी कार्रवाई के निर्देश दिए।

Read More »

यमुना प्रदूषणः आंदोलन जीवी हुए मौन, अब पीर सुनेगा कौन!

♦ वृंदावन में मैली हो रही यमुना, सीधे गिर रहे नाले
मथुरा; श्याम बिहारी भार्गव। यमुना पर आंदोलन का नेतृत्व करते रहे लोग लम्बे समय से मौन हैं। यमुना प्रदूषण का मुद्दा अब लोगों के जेहन में नहीं आता। जबकि कुछ वर्ष पूर्व यह मुद्दा गाहे बगाहे लोगों का ध्यान खींचता रहता था और आंदोलनों की लम्बी श्रृंखला का गवाह रहा है। भगवान श्री कृष्ण और यमुना महारानी का ब्रज में एक अलग ही महत्व है। बावजूद इसके मां यमुना महारानी अपनी दुर्दशा पर आंसू बहाने पर मजबूर है। करीब एक दशक पहले संत रमेश बाबा के सानिध्य में लाखों भक्तो ने मोक्ष दायिनी मां यमुना को दूषित जल से मुक्त कराने के लिए आमरण अनशन के साथ दिल्ली में कुच कर सरकार से यमुना में शुद्ध जल छोड़े जाने की मांग की थी, यह आंदोलन ब्रज के इतिहास में दर्ज हो गया। राजनीतिक दलों ने भी यमुना के नाम पर खूब राजनीति की है। न्यायालय से भी कई बार आदेश जारी हुए हैं। जिससे दूषित पानी यमुना में न मिल सके। जिसको संज्ञान में लेते हुए अधिकारियों ने नालों को टैप कराने की कार्यवाही शुरू की थी। कुछ दिनों तक तो शहर का गंदा पानी यमुना में प्रवाहित नहीं हुआ, लेकिन वादे और कोर्ट के आदेशों को जैसे ही समय बिता। वैसे ही एक बार फिर नालों का गंदा पानी सीधा यमुना में गिरने लगा।

Read More »

संस्कार भारती के बैनर तले आयोजित हुई चित्रकला प्रतियोगिता

मथुरा। आजादी के अमृत महोत्सव के संदर्भ में संस्कार भारती वृंदावन के बैनर तले बिहारी घाट स्थित श्री निंबार्क जूनियर हाई स्कूल में स्कूली छात्र छात्राओं के मध्य चित्रकला कार्यक्रम आयोजित किया गया। जिसमें 25 नवोदित चित्रकला साधकों ने सहभागिता करते हुए आजादी के दीवाने क्रांतिकारियों के चित्रों को रंगों से सजाया। जिसमें नेताजी सुभाष चंद्र बोस, चंद्रशेखर आजाद, भगत सिंह, महात्मा गांधी, मंगल पांडे व सरोजिनी नायडू आदि चित्रों को रंगों से सुसज्जित किया। नवोदित चित्रकला साधकों का निर्देशन चित्रकला विधा प्रमुख राहुल पटेल ने किया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में स्वतंत्रता संग्राम सेनानी स्वर्गीय नंद कुमार शुक्ला के परिवार से बृजेश कुमार शुक्ला तथा स्वतंत्रता सेनानी श्रीनाथ गुप्ता उर्फ सीनोजी के परिवार से विनोद कुमार वार्ष्णेय मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे।

Read More »

कराटे खिलाडियों का बेल्ट की परीक्षा सफलतापूवर्क हुई सम्पन्न

मथुरा। फामा के तत्वाधान मै कराटे खिलाडियों का बेल्ट एग्जाम सफलतापूर्वक सम्पन्न हुआ जिसमें दो दर्जन से अधिक खिलाडियों ने प्रतिभाग किया। सभी खिलाडियों ने उत्कृष्ठ प्रदर्शन कर अपनी योग्यतानुसार बेल्ट प्राप्त की ,राष्ट्रीय रेफरी सोनू निषाद ने जानकारी देते हुऐ कहा कि खेलों इण्डिया यूनिवर्सिटी गेम्स 2022 के मशाल रैली में खिलाड़ी करेंगे प्रतोभाग। जनपद मथुरा स्थित ट्रेडिशनल शोतो काई कराटे एसोसिएशन मथुरा और फाइटर एकेडमी ऑफ मार्शल आर्ट (फामा अकादमी) द्वारा रंगीन बेल्ट का प्रशिक्षण का आयोजन किया गया जिसमे दो दर्जन खिलाड़ियों ने भाग लिया और अपनी योग्यता अनुसार बेल्ट प्राप्त की जिसमें कि पीली बेल्ट के लिए दिव्यम अग्रवाल, मेहुल कुमार, सुधांशु, यशस्वी, सोनाक्षी चौधरी, प्रिंस चौधरी, दीक्षा राघव, हार्दिक दंडोतिया, अंबा देवी, आस्था देवी, जय वशिष्ठ, वंशिका राय, यश यादव, वर्षा रावत, धैर्य शर्मा, अमृता देवी एवं प्रिंस अत्री ने परीक्षा दी

Read More »

सोनिया गांधी के संप्रभुता-अखँडता वाले ट्वीट पर राजनीति गरमाई

♦ भाजपा का चुनाव आयोग से कांग्रेस का पंजीकरण रद्द करने की मांग
राजीव रंजन नाग नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा कांग्रेस पर कर्नाटक को भारत से ‘अलग’ करने की खुली वकालत करने का आरोप लगाने के एक दिन बाद, भारतीय जनता पार्टी ने केंद्रीय चुनाव आयोग को पत्र लिखकर कांग्रेस की पूर्व अध्यक्ष सोनिया गांधी के खिलाफ ‘संप्रभुता’ को लेकर की गई कथित टिप्पणी पर तुरंत और कड़ी कार्रवाई की मांग की है।
बीजेपी ने सोनिया गांधी की टिप्पणी को ‘दुर्भाग्यपूर्ण और अनुचित’ करार दिया है। भगवा पार्टी ने पत्र में कहा है कि ‘कर्नाटक भारत संघ में एक बहुत ही महत्वपूर्ण सदस्य राज्य है और भारत संघ के एक सदस्य राज्य की संप्रभुता की रक्षा के लिए कोई भी आह्वान अलगाव के आह्वान के समान है और खतरनाक और विनाशकारी परिणामों से भरा है।’ दरअसल, कांग्रेस ने शुक्रवार को एक ट्वीट किया था जिसमें सोनिया गांधी कर्नाटक में चुनाव प्रचार करती हुईं नजर आ रही हैं। इस ट्वीट में कांग्रेस ने कहा, ‘सोनिया गांधी ने 6.5 करोड़ कन्नड़वासियों को स्पष्ट संदेश दिया। कांग्रेस किसी को भी कर्नाटक की प्रतिष्ठा, संप्रभुता या अखंडता के लिए खतरा पैदा करने की अनुमति नहीं देगी।’

Read More »

परफॉर्मेंस ग्रांट के कार्यों पर बिठाई जांच, सचिव निलंबित

♦ छह अधिकारियों सहित ग्राम प्रधान और ठेकेदार पर लटकी कार्रवाई की तलवार
मथुरा। गोवर्धन की अडींग ग्राम पंचायत में परफार्मेंस ग्रांट से बनाए जा रहे स्टेडियम के निर्माण कार्य में धांधली को लेकर डीएम पुलकित खरे संबंधित अधिकारियों की कार्यशैली से बेहद नाराज हैं। परफॉर्मेंस ग्रांट के कार्य के लिए चयनित अधिकारियों पर कार्रवाई की तलवार लटका दी है। डीएम पुलकित खरे की कार्रवाई से अधिकारियों में हड़कंप मचा हुआ है। 2016 -17 में पंचायती राज विभाग ने उत्तर प्रदेश की 73 ग्राम पंचायतों को नगर पंचायतों की तर्ज पर समृद्ध और आत्म निर्भर बनाने के लिए चयनित किया था। जिसमें मथुरा जिले की पांच ग्राम पंचायत पैगांव, अडींग, तोष, ततरौता, नगला हुमायू देह को परफॉर्मेंस ग्रांट में शामिल किया गया। अडींग ग्राम पंचायत के कार्यों के लिए 3721.38 लाख रुपए की धन राशि स्वीकृत हुई थी। अडींग में परफॉर्मेंस ग्रांट से कराए जा रहे विकास कार्यों में जिला पंचायत राज अधिकारी की लापरवाही से अनियमितताएं बरती गईं। हाल ही में स्टेडियम के निर्माण कार्य में घटिया सामग्री पीला ईंट और चुनाई में सीमेंट की बजाए रेता के उपयोग से आहत ग्रामीणों ने निर्माण कार्य पर सवाल खड़े कर दिए। अधिकारियों की लापरवाही से बेहद नाराज हुए। रविवार को ही उन्होंने पंचायत सचिव थान सिंह को निलंबित कर परफॉर्मेंस ग्रांट के कार्यों के लिए चयनित छह अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई के आदेश सीडीओ मनीष कुमार मीणा को दिए। निलंबित सचिव की भूमिका की जांच डीसी नरेगा एवं डीएसटीओ से होगी। ग्राम प्रधान को शिथिल पर्यवेक्षण हेतु पंचायती राज अधिनियम की सुसंगत धारा में नोटिस दिया गया है।

Read More »

मुख्य सचिव ने इण्डो-नेपाल बार्डर मार्ग परियोजना व अंतर्राष्ट्रीय/अन्तर्राज्यीय सीमा पर बहुउद्देश्यीय हब के निर्माण की प्रगति समीक्षा की

लखनऊ। उप्र के मुख्य सचिव दुर्गा शंकर मिश्र ने इण्डो-नेपाल बार्डर मार्ग परियोजना व अंतर्राष्ट्रीय/अन्तर्राज्यीय सीमा पर बहुउद्देश्यीय हब के निर्माण की प्रगति समीक्षा की।
अपने संबोधन में मुख्य सचिव ने कहा कि प्रदेश सरकार राज्य की सीमा के निकट बहुउद्देश्यीय हब का निर्माण कर उच्चतम गुणवत्ता वाली सुविधायें उपलब्ध कराने के लिये कटिबद्ध है। ये हब राज्य की छवि को बदलने में महत्वपूर्ण भूमिका निभायेंगे, अतः राज्य सीमा के निकट बहुउद्देश्यीय हब के निर्माण कार्य में तेजी लायी जाये। हब के विकास के लिए उ0प्र0 राजकीय निर्माण निगम को नोडल एजेंसी के रूप में नामित किया जाए और विभिन्न गतिविधियों के लिये समय-सीमा निर्धारित की जाये।
उन्होंने कहा कि राज्य की सीमा पर बेसिक शिक्षा, माध्यमिक शिक्षा, चिकित्सा एवं स्वास्थ्य, कृषि, परिवहन समेत अन्य विभाग की उपलब्ध सुविधाओं व भवनों का आवश्यकतानुसार उन्नयन व नवनिर्माण का कार्य दिसम्बर, 2023 तक पूर्ण कराया जाये। उन्होंने कहा कि प्रदेश के 10 जनपदों के बॉर्डर पर गेट के निर्माण हेतु डिजाइन को मा0 मुख्यमंत्री जी द्वारा अनुमोदन प्रदान किया जा चुका है, गेट के निर्माण कार्य को वर्ष 2024 से पूर्व पूर्ण करा लिया जाए। इण्डो-नेपाल बार्डर मार्ग निर्माण परियोजना के लिए द्वितीय चरण के कार्यों की स्वीकृति हेतु डी0पी0आर0 यथाशीघ्र भारत सरकार को प्रेषित की जाये।

Read More »