Saturday, September 21, 2024
Breaking News

गलन भरी सर्दी के साथ 2018 का आगाज

कानपुर, प्रियंका तिवारी। नए साल के आते ही जगह जगह जश्न का माहौल हो गया है। होटल, रेस्टोरेंट, मॉल, में एक दूसरे को पार्टी दी जा रही है। चिड़ियाघर, गंगा बैराज, लोग एक दूसरे की साथ घूमने को जा रहे हैं। पनकी मंदिर, जेके मंदिर, साईं दरबार, में परिवार के साथ दर्शन को जा रहे हैं। लेकिन सबसे ज्यादा उत्साह यूथ में देखने को मिल रहा है। एक दूसरे को पार्टी देने का दौर शुरू है। जिसमें लेडीज ग्रुप के तत्वावधान में अनीता जैन की अध्यक्षता में सिविल लाइंस स्थित निक्के निक्के शाॅट्स में उमंग 2018 पार्टी का आयोजन किया गया। जानकारी देते हुए अनीता जैन ने बताया कि उमंग 2018 पार्टी का आयोजन इसलिए किया गया है। यह पार्टी सिर्फ लेडीस के लिए दी गई है और कि नए साल में पुराने गिले शिकवे भुलाकर एक दूसरे के साथ प्यार के साथ गले मिलकर खूब मस्ती धमाल किया जाए। जिसमें लेडीज ग्रुप की सभी सदस्याओं ने खूब धमाल मचाया। वही ग्रुप की सदस्य ज्योति शुक्ला ने कहा कि उमंग 2018 का उद्देश्य यह है कि इस भागम भाग की जिंदगी में महिलाओं को घर परिवार के बाद समय ही नहीं मिलता है और अपने दोस्तों से दूर होते चले जाते हैं। पार्टी के माध्यम से ग्रुप की सभी महिलाओं एक दूसरे से प्रेम और स्नेह के साथ मिलकर खुशी और सभी ने इसका की प्रशंसा की और कहा कि इस तरह की पार्टी का आयोजन होते रहना चाहिए। समय समय पर उमंग 2018 पार्टी में लेडीज ग्रुप की लेडीज ने जमकर मस्ती धमाल किया। अभी तो पार्टी शुरु हुई है… तू लड़की ब्यूटीफुल कर गई… जैसे धमाकेदार गीतों पर जमकर डांस किया और खूब धमाल मचाया।

Read More »

कमजोरों की मदद करना ही हमारा मुख्य कर्तव्यः-अदिति सिंह

रायबरेलीः राहुल यादव। सदर विधायक अदिति सिंह के मुख्य अतिथि के तौर पर उपस्थिति पर व्यापारी बंधु मालखाना, कैपरगंज रायबरेली के द्वारा नगरपालिका अध्यक्ष के सम्मान समारोह का आयोजन किया गया स व्यापारी बन्धु मालखाना, कैपरगंज द्वारा सदर विधायक सुश्री अदिति सिंह जी का भव्य स्वागत किया गया तदुपरांत नवनिर्वाचित नगरपालिका अध्यक्ष पूर्णिमा श्रीवास्तव के सम्मान समारोह साथ कम्बल वितरण कार्यक्रम आयोजन हुआ। इस दौरान उपस्थित जरुरतमंदों को कम्बल वितरण किया गया।
सदर विधायक सुश्री अदिति सिंह द्वारा कम्बल वितरण कार्यक्रम में बड़ी संख्या में जरुरतमंद महिलाएं, बुजुर्ग एवं विकलांग जन को कम्बल वितरण किया गया स इस दौरान सदर विधायक ने कहा कि गरीबों को बढ़ रही ठंड में कम्बल वितरण करना जनकल्याण में किया जा रहा पुनित कार्य हैं।

Read More »

जमीनी विवाद में संघर्षः महिला गम्भीर

सिकन्द्राराऊः जन सामना संवाददाता। कोतवाली क्षेत्र के गांव निहालपुर में जमीनी विवाद को लेकर दो पक्ष आमने सामने आ गए। दोनों पक्षो में लाठी डंडो के साथ पथराव व फायरिग भी हुई। घटना से गांव में अफरा तफरी मच गई। घटना में एक महिला समेत दो लोग घायल हुए हैं। पुलिस ने तीन लोगो को हिरासत में लिया है।
गांव निहालपुर निवासी नेम सिंह पुत्र जिलेदार व गिर्राज पुत्र कप्तान सिंह में जमीन को लेकर आज विवाद हो गया। दोनों पक्षो में लाठी डंडो के साथ साथ पथराव व फायरिग भी हुई। जिसमे प्रभा देवी घायल हो गई। घटना से गांव में अफरा तफरी मच गई।

Read More »

प्रथम शिक्षिका सावित्री बाई फूले की जयन्ती मनाई

हाथरसः जन सामना संवाददाता। शहर कांग्रेस कमेटी द्वारा भारत की प्रथम शिक्षिका सावित्री बाई फूले का जन्म जयंती कार्यक्रम शहर कांग्रेस कैंप कार्यालय श्री राधा कृष्ण कृपा भवन आगरा रोड पर वरिष्ठ कांग्रेसी राजकुमार पचैरी की अध्यक्षता में हुआ। मुख्य अतिथि सभासद विनोद कर्दम थे। कांग्रेसियों ने भारत की प्रथम शिक्षिका श्रीमती फूले के छवि चित्र पर माल्यार्पण कर पुष्प अर्पित कर उन्हें नमन किया।
शहर अध्यक्ष चंद्रगुप्त विक्रमादित्य ने कहा कि सावित्री बाई ज्योति राव फूले भारत की प्रथम महिला शिक्षिका मराठी कवियत्री एवं समाज सुधारक होने के साथ-साथ उन्होंने अपने पति ज्योतिराव गोविंदराव फुले के साथ मिलकर स्त्रियों के अधिकारों के लिए बहुत सारे कार्य किए। इस भारत वर्ष में महिलाओं को समान अधिकार दिलाने का कोई कार्य किसी ने किया तो सर्वप्रथम महिला सावित्रीबाई फुले थी।
नारायण प्रसाद पिप्पल एवं अमृत सिंह पौनिया ने कहा कि श्रीमती फुले ने भारत में प्रथम बार 1848 में लड़कियों के लिए विद्यालय खुला और पिछड़ी व दलित महिलाओं के उत्थान के लिए बहुत कार्य किए।

Read More »

अतिक्रमण करने वालों से सख्ती से निपटने के लिए तैयारी

औरैयाः ध्रुव कुमार अवस्थी। बिधूना तहशील की सरकारी सुरक्षित भूमि पर अतिक्रमण करने वालों से सख्ती से निपटने के लिए योगी सरकार के फरमान के बाद उसे परवान चढ़ाने का अभियान अब रंग लाने लगा है। जिस चरागाह और खेलकूद सहित खलिहान की भूमि पर दबंगों ने सियासी सरंक्षण में कब्जा किया था उन्हें अब लग रहा कि योगी सरकार में अब मनसूबे पूरे नहीं हो पायेंगे। हालाँकि अभी भी ऐसे लोग हाथ पैर मारने से बाज नहीं आ रहे हैं भले ही प्रशासन के सामने उनकी सारी कबायद बेकार साबित हो रही हो। आज उपजिलाधिकारी बिधूना प्रवेन्द्र कुमार और तहसीलदार राजकुमार चौधरी के साथ नायब तहसीलदार प्रेमचंद्र पाण्डेय ने सीओ भाष्कर वर्मा को लेकर सबसे पहले बिधूना ब्लाक की चर्चित ग्राम पंचायत बराहार में एंटी भूमाफिया अभियान के तहत करीब 9 बीघा चरागाह सहित अन्य कार्यों के लिए सुरक्षित भूमि पर बोई गई फसल को नष्ट करवाकर मेंड़ डलवा दी उससे लोगों में खासी बेचैनी दिखी। इसी अभियान के तहत एरवाकटरा ब्लॉक की ग्राम पंचायत जगतपुर में भी सख्ती के साथ कब्जा मुक्त कराने का अभियान चला, यहां भी करीब 8 बीघा जमीन खाली कराई गई जिसमें अतिक्रमणकारियों ने फसलें बो रखीं थीं। एसडीएम प्रवेन्द्र कुमार का कहना है कि सरकार की मंशा के अनुसार शतप्रतिशत सरकारी भूमि को अतिक्रमण से मुक्त कराने तक यह अभियान जारी रहेगा और जो भी दोबारा कब्जा करेगा उसके खिलाफ गैंगेस्टर जैसी धाराओं में कार्यवाही की जायेगी।

Read More »

प्रशासनिक अधिकारियों को कांग्रेस कमेटी ने सौंपा ज्ञापन

नगर में अलाव जलवाने, स्वेटर और रैन बसेरा चालू कराने की मांग
फिरोजाबादः जन सामना संवाददाता। उ.प्र. कांग्रेस कमेटी के कार्यवाहक जिलाध्यक्ष प्रकाश निधि गर्ग एवं महानगर अध्यक्ष साजिद बेग के नेतृत्व में जिला प्रशासनिक अधिकारी को एक ज्ञापन सौंपा है। जिसमें शीत लहर को ध्यान में रखते हुए नगर में अलाव जलवाने, स्वेटर वितरण और रैन बसेरो को चालू कराने की मांग की है।
कांग्रेस कमेटी के कार्यवाहक जिलाध्यक्ष प्रकाश निधि गर्ग ने दिए गये ज्ञापन में कहा है कि नगर निगम के द्वारा अलाव जलाने के नाम पर खानापूर्ति की जा रही है। शहर के प्रमुख स्थानों पर पर्याप्त लकड़ी नहीं डाली जा रही है। जिससे गरीब बेसहारा लोग ठंठ से ठिठुरने को मजबूर है। कार्यवाहक महानगर अध्यक्ष साजिद बेग ने कहा है कि रैन बसेरों में जो कनाते लगाई गई है। वह फटी हुई है। वहीं रात गुजारने के लिए रैन बसेरों में प्रर्याप्त रजाई-गददे की व्यवस्था नहीं है। वहीं गरीबों को रैन बसेरों में एंट्री नहीं दी जाती है। प्रदेश महासचिव मु. सलीम ने कहा कि शहर से लेकर ग्रामीण अचंल तक अलाव जलाने की कोई व्यवस्था प्रशासन द्वारा नहीं की गई है। जिलाधिकारी से मांग की सर्दी के मौसम में गरीब बेसहारा लोगों के लिए सर्दी से बचाने के लिए पर्याप्त इतंजाम किय जाये। युवा कांग्रेस विधानसभा अध्यक्ष चांद कुरैशी ने कहा कि भीषण कोहरा व ठंड के चलते अब तक फिरोजाबाद में दो मौत हो चुकी है।

Read More »

गांजा सहित युवक को किया गिरफ्तार

कानपुरः अर्पण कश्यप। किदवई नगर पुलिस ने कल रात मुखबिर की सूचना पर किदवई नगर कंजड़ पुरवा में छापा मारा। जहां पुलिस ने अर्जुन गेहार नाम के युवक को गिरफ्तार किया। अर्जुन के पास से ढेड़ किलो गांजा बरामद हुआ। पुलिस ने बताया कि रानी नाम की महिला से गांजा खरीद कर पुड़िया बना कर 40 रुपये रुपए में बेचता था। आरोपी युवक के पास से 40 पुड़िया और झोले में रखा कुल डेढ़ किलो गांजा बरामद किया।
आरोपी के पिता खटिया बिनाई का काम करते है पिता का कहना है कि बेटा कुछ समय से बुरी संगत में पड़ कर गांजा बेचने का काम करने लगा था?। जिसको समझाने के बावजूद वह नहीं सुधरता है। पुलिस आरोपी युवक द्वारा बताई गई गांजा तस्कर महिला रानी और उसके साथियों की तलाश कर रही है।

Read More »

धूमधाम से मनाया गया क्षत्रिय मिलन समारोह

घाटमपुर, कानपुर, शीराजी। पूर्व नियोजित कार्यक्रम के तहत कस्बे के जहानाबाद रोड स्थित एक निजी गेस्ट हाउस में क्षत्रिय वीर शिरोमणि स्वर्गीय जंग बहादुर सिंह जन सेवा संस्थान के बैनर तले क्षत्रिय महासभा का मिलन समारोह धूमधाम से मनाया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता मन बोधन सिंह द्वारा की गई तथा संचालन शिवनाथ सिंह चौहान ने किया। कार्यक्रम में पूर्व प्रधानाचार्य फूल सिंह गौतम, सुधीर भदौरिया, शिव दुलारे बाजपेई, शैलेंद्र सिंह उर्फ बबलू सिंह तथा प्रधान संघ अध्यक्ष चंद्रभान सिंह परिहार को सम्मानित किया गया। अभी सिविल सेवा में उत्तीर्ण हुए वीर बहादुर सिंह निवासी बम्बुराहा का विशेष सम्मान किया गया। सभी ने एक दूसरे को नए वर्ष की बधाइयां दी तथा नए वर्ष में संकल्प लिया गया कि जल्द ही क्षत्रिय भवन को मिलकर तैयार किया जाएगा। साथ ही छात्रों को शिक्षा के क्षेत्र में अव्वल बनाकर समाज व देश में नाम रोशन करना है। इस मौके पर कुलदीप सिंह परमार, एडवोकेट मनबोधन सिंह, मनोज परमार, शिव बदन सिंह, जय करण सिंह, जयशंकर सिंह, ज्ञानेंद्र सिंह, चंद्रभान सिंह, आदर्श प्रताप शंकर सिंह, दिनेश सिंह गौतम, रंग बहादुर सिंह को भी सम्मानित किया गया।

Read More »

आपत्ति जनक भाषा व घरेलू फोटो को वायरल करने पर मुकदमा दर्ज

कानपुरः जन सामना संवाददाता। थाना बर्रा मे बुधवार देर रात सोशल मीडिया पर परिवार की फोटो डालना व अभद्र भाषा का प्रयोग करना एक महिला को मंहगा पड गया।
क्या था मामला
बर्रा दो निवासी मधू आनन्द पत्नी नवीन आनन्द के फैमली की फोटो को क्षेत्र की रहने वाली काजल व उपरोक्त संदर्भित नम्बर को उपयोग करने वाले के खिलाफ मुकदमा दर्ज हो गया है। मधु ने बताया कि उपरोक्त नम्बर से हमारी फैमिली की पिक के साथ गलत शब्दों का प्रयोग कर कोई शोशल मीड़िया पर वायरल कर रहा है जिसका विरोध करने पर वो और आपत्ति जनक शब्दों का प्रयोग करने लगा, जिसकी शिकायत मधु ने बर्रा थाने में दर्ज करायी। जहॉ जॉच में काजल सैनी का नाम आया।

Read More »

आत्मरक्षा सीख रही है शहर की लड़कियां

कानपुर, स्वप्निल तिवारी। शौक ही नही बल्कि आत्मरक्षा और सिंबल बनने के लिए कानपुर की युवतियों में खासी जागरूकता पैदा हुई है। इस समय बडी संख्या में शहर लड़कियां कराटे फाइट की ट्रेनिंग ले रही है। इस ट्रेनिंग से जहां उन्हे स्वयं की रक्षा का मनोबल बढ़ता है तो वहीं यह खेल के रूप में भविष्य की राह भी प्रशस्त करता है। नगर में सोतोकान स्कूल कराटे-डूॅ एसोसिएशन के तत्वावधान में कानपुर की बेटियों के लिए निःशुल्क कराटे प्रशिक्षण दिया जा रहा है।
कराटे प्रशिक्षक विजय कुमार ने बताया कि वर्तमान में लड़कियों में कराटे को लेकर उत्साह बढ़ा है और इस खेल को सीखने के लिए लड़कियों की संख्या में बढ़ी है। पूर्व में कई स्थानों पर शिविर लगाकर स्कूलो, काॅलेजों में इस कला की जानकारी व शिक्षा दी गयी थी जिसमें उन्हें काफी सफलता मिली और आज की युवतियां भी स्वयं की रक्षा के प्रति काफी सजग है। उन्होने बताया कि मौजूदा समय में लगातार उनके पास ऐसी लड़किया आ रही है जो कराटे सीखना चाहती है तो वहीं कई लड़कियों को ट्रेनिंग भी दी जा रही है।

Read More »