Saturday, April 27, 2024
Breaking News
Home » मुख्य समाचार » कमजोरों की मदद करना ही हमारा मुख्य कर्तव्यः-अदिति सिंह

कमजोरों की मदद करना ही हमारा मुख्य कर्तव्यः-अदिति सिंह

रायबरेलीः राहुल यादव। सदर विधायक अदिति सिंह के मुख्य अतिथि के तौर पर उपस्थिति पर व्यापारी बंधु मालखाना, कैपरगंज रायबरेली के द्वारा नगरपालिका अध्यक्ष के सम्मान समारोह का आयोजन किया गया स व्यापारी बन्धु मालखाना, कैपरगंज द्वारा सदर विधायक सुश्री अदिति सिंह जी का भव्य स्वागत किया गया तदुपरांत नवनिर्वाचित नगरपालिका अध्यक्ष पूर्णिमा श्रीवास्तव के सम्मान समारोह साथ कम्बल वितरण कार्यक्रम आयोजन हुआ। इस दौरान उपस्थित जरुरतमंदों को कम्बल वितरण किया गया।
सदर विधायक सुश्री अदिति सिंह द्वारा कम्बल वितरण कार्यक्रम में बड़ी संख्या में जरुरतमंद महिलाएं, बुजुर्ग एवं विकलांग जन को कम्बल वितरण किया गया स इस दौरान सदर विधायक ने कहा कि गरीबों को बढ़ रही ठंड में कम्बल वितरण करना जनकल्याण में किया जा रहा पुनित कार्य हैं। अपने सम्बोधन में विधायक ने कहा कि हर व्यक्ति का कर्तव्य हैं कि वह अपने से कमजोर व्यक्ति की मदद करें।