Friday, April 26, 2024
Breaking News
Home » मुख्य समाचार » गलन भरी सर्दी के साथ 2018 का आगाज

गलन भरी सर्दी के साथ 2018 का आगाज

कानपुर, प्रियंका तिवारी। नए साल के आते ही जगह जगह जश्न का माहौल हो गया है। होटल, रेस्टोरेंट, मॉल, में एक दूसरे को पार्टी दी जा रही है। चिड़ियाघर, गंगा बैराज, लोग एक दूसरे की साथ घूमने को जा रहे हैं। पनकी मंदिर, जेके मंदिर, साईं दरबार, में परिवार के साथ दर्शन को जा रहे हैं। लेकिन सबसे ज्यादा उत्साह यूथ में देखने को मिल रहा है। एक दूसरे को पार्टी देने का दौर शुरू है। जिसमें लेडीज ग्रुप के तत्वावधान में अनीता जैन की अध्यक्षता में सिविल लाइंस स्थित निक्के निक्के शाॅट्स में उमंग 2018 पार्टी का आयोजन किया गया। जानकारी देते हुए अनीता जैन ने बताया कि उमंग 2018 पार्टी का आयोजन इसलिए किया गया है। यह पार्टी सिर्फ लेडीस के लिए दी गई है और कि नए साल में पुराने गिले शिकवे भुलाकर एक दूसरे के साथ प्यार के साथ गले मिलकर खूब मस्ती धमाल किया जाए। जिसमें लेडीज ग्रुप की सभी सदस्याओं ने खूब धमाल मचाया। वही ग्रुप की सदस्य ज्योति शुक्ला ने कहा कि उमंग 2018 का उद्देश्य यह है कि इस भागम भाग की जिंदगी में महिलाओं को घर परिवार के बाद समय ही नहीं मिलता है और अपने दोस्तों से दूर होते चले जाते हैं। पार्टी के माध्यम से ग्रुप की सभी महिलाओं एक दूसरे से प्रेम और स्नेह के साथ मिलकर खुशी और सभी ने इसका की प्रशंसा की और कहा कि इस तरह की पार्टी का आयोजन होते रहना चाहिए। समय समय पर उमंग 2018 पार्टी में लेडीज ग्रुप की लेडीज ने जमकर मस्ती धमाल किया। अभी तो पार्टी शुरु हुई है… तू लड़की ब्यूटीफुल कर गई… जैसे धमाकेदार गीतों पर जमकर डांस किया और खूब धमाल मचाया। लजीज व्यंजनों का भी सभी ने लुफ्त उठाया। सबसे बड़ी बात ग्रुप की लेडीज में डांस करते करते सेल्फी लेने का उत्साह खूब दिख रहा था।
मुख्य रुप से उपस्थित अनीता जैन, ऋद्धी, काजल, मिताली, ज्योति शुक्ला, श्रुति सिंह, राजुल जैन, आदि लेडीज मौजूद रही। छायाकारः नीरज राजपूत