इटावा। उत्तर प्रदेश के इटावा में प्रगतिशील समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष शिवपाल सिंह यादव ने पत्रकारों से वार्ता करते हुए उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री की तारीफ की वहीं उन्होंने बताया कि उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ईमानदारी के साथ काम कर रहे हैं। लेकिन जो अधिकारी वह भ्रष्टाचार से बाज नहीं आ रहे हैं। वहीं उन्होंने भाजपा पर निशाना साधते हुए कहा है कि देश में दिन व दिन महंगाई बढ़ती जा रही है। वहीं उन्होंने बताया कि पड़ोसी राज्य मध्य प्रदेश में बिजली का बिल काफी कम है ।और उत्तर प्रदेश में बिजली की कीमत काफी अधिक है। वही देश में बढ़ रहे पेट्रोल डीजल के दामों पर सरकार पर निशाना साधा और सरकार से कहा कि सरकार को पेट्रोल डीजल के दामों को वापस लेना चाहिए ।
Read More »सात बाइक समेत पांच अंतर्जनपदीय वाहन चोर गिरफ्तार
इटावा। टॉवल में एसएससी के आदेश के बाद लगातार पुलिस की द्वारा वाहन चेकिंग अभियान चलाए जा रहा है। इसी दौरान कोतवाली पुलिस के द्वारा क्षेत्र के विभिन्न इलाको में वाहन चेकिंग अभियान चलाए जा रहा था। वही कोतवाली पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि काली वाहन मंदिर के पास कुछ लोग बाइकों के साथ खड़े हुए हैं। जिसके बाद पुलिस ने मुखबिर के बताए गए रास्ते अनुसार मौके पर पहुंचकर पुलिस ने मंदिर के पास कुछ लोगों को खड़ा देखा, वहीं पुलिस को देख आरोपी भागने की कोशिश करने लगे जिसके बाद पुलिस ने घेराबंदी करते हुए आरोपियों को गिरफ्तार किया । जिनके पास से चोरी की 7 बाइक बरामद की गई। पुलिस ने पकड़े गए पांचों चोरों के पास से एक तमंचा एक जिंदा कारतूस और चार चाकू बरामद की है। वहीं पकड़े गए सभी आरोपियों के खिलाफ पुलिस ने कानूनी कार्रवाई की और आरोपियों को जेल भेजा।
Read More »‘वर्ल्ड ओरल हेल्थ डे’ पर संगोष्ठी आयोजित
कानपुर। डेंटल सर्जन एसोसिएशन ऑफ इंडिया, उत्तर प्रदेश की ओर से आज एस एस बैंकट हॉ, विकास नगर कानपुर में वर्ल्ड ओरल हेल्थ डे (विश्व मुख स्वास्थ्य दिवस ) के अवसर पर एसोसिएशन के प्रदेश अध्यक्ष डॉ० मनीष पाण्डेय के नेतृत्व में एक संगोष्ठी आयोजित की गयी। जिसमे मुख के स्वास्थ्य के विषय पर परिचर्चा की गयी । संगोष्ठी को संबोधित करते हुए डॉ० स्मिता जोशी ने बताया कि अगर आप अपनी मुंह की सफाई सही ढंग से नहीं करते हैं। तो यह लापरवाही कई तरह की बीमारियों का कारण बन सकती है ।ओरल हेल्थ यानी आपके मुंह की सेहत का आपके ओवरऑल सेहत पर भी असर पड़ता है। और मुंह की ढंग से सफाई न करने की वजह से हाई ब्लड प्रेशर, कैंसर, धमनियों में कड़ापन आनाए खून के थक्के जमना जैसी समस्याएं भी हो सकती हैं । डॉ० पलक सिंह ने बताया कि अगर आपके मुंह और दांतों में प्लाक मौजूद हो तो ये प्लाक मुंह के जरिए हृदय तक, धमनियों और रक्तवाहिकाओं तक भी पहुंच सकते हैं। यही प्लाक रक्तवाहिकाओं में जमने लग जाते हैं। इस वजह से धमनी में रुकावट आती है और खून के थक्के जम जाते हैं ।
इस फागुन सब भुला देना
बीती ताहि बिसार देना…
मन को रंगीला कर देना
जरा सा सजीला हो लेना….
पतझर सा मौसम है
जरा मन को संभाल लेना….
होली की आहट और ये फगुनाहट
मन को मधुमास हो जाने देना…
बिखरेंगे रंग चहुंओर
जरा रंगों से सराबोर हो जाने देना…
Read More »
बाल वैज्ञानिकों ने बनाए नवाचारी मॉडल
फिरोजाबाद। विज्ञान के लोकप्रियकरण एवं संचार कार्यक्रम के अंतर्गत विद्यालयी स्तरीय विज्ञान मॉडल प्रदर्शनी का आयोजन आर.आर.एम. इंटर कॉलेज बछगाँव में किया गया। कार्यक्रम का प्रारम्भ विद्यालय के प्रबंधक ब्रजेश कुमार उपाध्याय अश्वनी जैन ने माँ सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण करके किया गया। प्रदर्शनी में विद्यार्थियों ने 70 मॉडलों एवं पोस्टरों का निर्माण किया। विज्ञान मॉडल प्रदर्शनी में प्रथम स्थान उमंग शर्मा, प्रशांत कुमार, द्वितीय स्थान विशाल शर्मा एवं तृतीय स्थान नीरज कुमार ने प्राप्त किया। पोस्टर प्रदर्शनी में प्रथम स्थान सिमरन खान, द्वितीय स्थान सिमरन एवं तृतीय स्थान रजनी एवं रचना ने प्राप्त किया। कार्यक्रम का संचालन डॉ शिव सिंह कुशवाह ने किया।
Read More »महापौर ने भीमनगर में रखी हाॅटमिक्स निर्माण कार्य की आधारशिला
फिरोजाबाद। महापौर नूतन राठौर ने वार्ड नं. 4 व 31 भीमनगर रोड पर हिमायुपूर चौराहे से फतेह सिंह की टाॅल तक हाॅटमिक्स द्वारा सड़क सुधार कार्य का हवन-पूजन कर शुभारम्भ किया। यह निर्माण कार्य 14 वें वित्त आयोग से प्राप्त होने वाली लगभग 37 लाख रूपए की धनराशि से करायां जाएंगा। महापौर ने संबंधित ठेकेदार को उक्त निर्माण कार्य को गुणवत्ता पूर्वक किये जाने के सख्त निर्देश दिए। इससे पूर्व महापौर ने वार्ड नं. 6 मोहल्ला आजाद नगर में मालगोदाम के सामने वाली मेन रोड का स्थलीय निरीक्षण किया गया। निर्माण कार्य के शुभारंभ के समय क्षेत्रीय पार्षदगण रामकली एवं सुनील मिश्रा, पार्षदगण विजय शर्मा, नरेश कुमार, गेंदालाल राठौर, संतोष राठौर एवं सुभाष यादव, कार्यकर्तागण विनोद कुमार ‘टिल्लू’, अमन मिश्रा, रामनाथ गुप्ता, राजकुमार करदम्ब, धर्मेंद्र गोस्वामी, अमन तिवारी, वैभव राजौरिया, प्रशांत तिवारी, अमन यादव, मुन्नेश, ईलू राठौर, ओमवीर, प्रदीप, नागेंद्र, सचिन कुमार एवं अनमोल आदि मौजूद रहे।
सेंटर ऑफ इण्डियन ट्रेड यूनियंस (सीटू) का हुआ सम्मेलन
फिरोजाबाद। सेन्टर ऑफ इण्डियन ट्रेड यूनियंस (सीटू) का एक सम्मेलन भार्गव पैलेस सुहाग नगर में आयोजित किया गया। जिसमें श्रमिक नेताओं ने जनपद के काॅंच एवं चूडी श्रमिकों की समस्याओं से अवगत कराया। साथ ही सरकार द्वारा बनाये गये श्रम कानूनों को श्रमिक विरोधी बताया। सीटू के प्रांतीय महासचिव का. प्रेमनाथ राय ने कहा कि जनपद के उद्योग पतियो के द्वारा श्रम कानूनों का पालन नही किया जा रहा है। श्रमिकों से ठेके माध्यम से कार्य कराया जा रहा है। जिससे कारण उनको मिलने वाली सुबिधाओं से वंचित किया जा रहा है। कारखानो में श्रमिको से आठ घंटे के बजायें दस घंटे तक काम कराया जा रहा है। उन्होंने भारत सरकार के द्वारा बनाये गये चार लेवर कोट कानूनों को मजदूर विराधी बताया है। सरकार से तीन किसाने विरोधी कानून एवं चारो श्रमिक विरोधी कानून को वापस लेने एवं जिले के श्रमिकों के लिये ईएसआई हाॅस्पीटल का निर्माण कराएं जाने की मांग की है। सीटू के सचिव भूरी सिंह यादव ने कहा कि कारखाने मलिको के द्वारा श्रमिको की हाजिरी राजिस्ट्रर में हाजरी नही भरी जाती है। श्रमिको को अन राजिस्टर्ड ठेकेदारो के अंतर्गत कार्य कराया जाता है। जो कि श्रम कानूनों के विरूद्व है। श्रमिकों को वेतन स्किल हाजिरिी कार्ड, गेट पास नही दिया जाता है।
टैंक में गिर कर चार वर्षीय बालक की मौत
फिरोजाबाद। थाना रसूलपुर क्षेत्र में एक बालक की टैंक में गिरकर मौत हो गई। बालक की मौत से क्षेत्र में कोहराम मच गया।
थाना रसूलपुर क्षेत्र शांति नगर निवासी हिमांशु (4वर्ष) पुत्र सुनील कुमार शुक्रवार की शाम घर के बाहर खेल रहा था। खेलते खेलते वहां टैंक में गिर पड़ा। उसके टैंक में गिरते ही वहां मौजूद बच्चों ने शोर मचाया। पता चलते ही वहां काफी लोग एकत्रित हो गए। परिवार के लोग भी वहां आ गए। लोगों ने काफी मशक्कत के बाद बालक को टैंक से बाहर निकाला। तब तक काफी देर हो चुकी थी। टैंक में गिरने से बालक की मौत हो गई। बालक की मौत का पता चलते ही वहां सन्नाटा पसर गया। घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर थाना पुलिस पहुंच गई। पुलिस की माने तो परिवारीजनों ने शव का पोस्टमार्टम कराने से इंकार कर दिया।
पुलिस ने सार्वजनिक स्थल पर जुआ खेलते पांच लोगों को धरा
फिरोजाबाद। बसई मोहम्मदपुर पुलिस ने सार्वजनिक स्थल पर जुआ खेलते पांच लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उनके पास से नकदी तथा ताश की गड्डी बरामद की है। पुलिस ने नसीरपुर स्थित खाली प्लाट मे दबिश देकर पांच लोगों को जुआ खेलते पकड़ा। पुलिस को देख वह लोग भागने लगे। पुलिस कर्मियों ने घेराबंदी कर उनको पकड़ लिया। पुलिस ने आरोपियों के नाम रामसेवक उर्फ युवराज पुत्र सीताराम, मेघ सिंह पुत्र हरि सिंह, भगवान सिंह पुत्र रामलाल निवासी बरकतपुर थाना रसूलपुर, अशोक पुत्र कालीचरण तथा मनोज पुत्र सत्य कुमार बताए है। पुलिस ने उनके पास से 7080 रूपए तथा तास की गड्डी बरामद की है।
Read More »ठेके पर कार्यरत स्वास्थ्य कर्मियों को चार माह से नहीं मिला वेतन
फिरोजाबाद। जिला अस्पताल में कार्यरत स्वास्थ्य कर्मियो को चार माह से वेतन नहीं मिला। जिसके चलते स्वास्थ्य कर्मियों में आक्रोश व्याप्त है। जिला एसएनएम चिकित्सालय में कार्यरत स्वास्थ्य कर्मियों को पिछले 4 माह का वेतन अभी तक नहीं मिला है। उनके सामने नजदीक आ रहे होली पर्व को मनाने के लिए माथे पर चिंता की लकीरें खींच आई है। जिला एस एन एम चिकित्सालय जो वर्तमान में राजकीय मेडिकल महाविद्यालय से संबद्ध है। इस चिकित्सालय के विभिन्न विभागों में प्राइवेट कंपनी ए स्क्वायर और जेएमडी ने ठेके पर स्वास्थ्य कर्मी रखे हैं। कर्मचारियों को कंपनियां समय से वेतन नहीं दे रही हैं। जिसके चलते कर्मचारी आर्थिक संकट से गुजर रहे हैं। होली का त्यौहार सिर पर है।
Read More »