रसूलाबाद/कानपुर देहात, जन सामना संवाददाता। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश महामंत्री सांसद सुब्रत पाठक ने कहा कि पार्टी के संगठन को गांव-गांव तक मजबूत करने के साथ सरकार की जनहित कारी योजनाओं को जन जन तक पहुचाना मेरी पहली जिम्मेदारी है। सांसद सुब्रत पाठक महामंत्री बनाये जाने के बाद पहली बार रसूलाबाद आगमन पर याकूबपुर बार्डर पर पार्टी के वरिष्ठ नेता रमेशचंद्र चौधरी, ओम शंकर सिंह, मण्डल अध्यक्ष राम महेश वर्मा, मलखान सिंह, अखिलेश दिवाकर, अमित सिंह सहित सैकड़ों कार्यकर्ताओं द्वारा उनका फूल माला पहनाकर भव्य स्वागत किया गया। जहाँ कार्यकर्ताओ को सम्बोधित करते हुए सुब्रत पाठक ने कहा कि पार्टी की नीतियों सरकार की जनहित कारी योजनाओं की जानकारी गांव की जनता तक होनी चाहिये। उन्होंने कहा कि आज प्रदेश सरकार की सख्ती के कारण अपराधी बैचैन देखे जा रहे है बड़े-बड़े गुंडे माफिया बिलो में छिप गए है। जिसके कारण आज प्रदेश की जनता अपने को सुरक्षित महसूस कर रही है। वरिष्ठ भाजपा नेता रमेश चन्द्र चौधरी ने कहा कि पाठक जी बेहद ही मिलनसार व कार्यकर्ताओं के प्रति समर्पित नेता है निश्चित ही अब पार्टी मजबूत होगी। इस मौके पर सैकड़ो भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे।औरैया सीमा पर नवनियुक्त भाजपा प्रदेश मंत्री व सांसद सुब्रत पाठक का जोरदार स्वागत हुआ
रसूलाबाद/कानपुर देहात, जन सामना संवाददाता। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश महामंत्री सांसद सुब्रत पाठक ने कहा कि पार्टी के संगठन को गांव-गांव तक मजबूत करने के साथ सरकार की जनहित कारी योजनाओं को जन जन तक पहुचाना मेरी पहली जिम्मेदारी है। सांसद सुब्रत पाठक महामंत्री बनाये जाने के बाद पहली बार रसूलाबाद आगमन पर याकूबपुर बार्डर पर पार्टी के वरिष्ठ नेता रमेशचंद्र चौधरी, ओम शंकर सिंह, मण्डल अध्यक्ष राम महेश वर्मा, मलखान सिंह, अखिलेश दिवाकर, अमित सिंह सहित सैकड़ों कार्यकर्ताओं द्वारा उनका फूल माला पहनाकर भव्य स्वागत किया गया। जहाँ कार्यकर्ताओ को सम्बोधित करते हुए सुब्रत पाठक ने कहा कि पार्टी की नीतियों सरकार की जनहित कारी योजनाओं की जानकारी गांव की जनता तक होनी चाहिये। उन्होंने कहा कि आज प्रदेश सरकार की सख्ती के कारण अपराधी बैचैन देखे जा रहे है बड़े-बड़े गुंडे माफिया बिलो में छिप गए है। जिसके कारण आज प्रदेश की जनता अपने को सुरक्षित महसूस कर रही है। वरिष्ठ भाजपा नेता रमेश चन्द्र चौधरी ने कहा कि पाठक जी बेहद ही मिलनसार व कार्यकर्ताओं के प्रति समर्पित नेता है निश्चित ही अब पार्टी मजबूत होगी। इस मौके पर सैकड़ो भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे।
Jansaamna
रसूलाबाद/कानपुर देहात, जन सामना संवाददाता।
कानपुर नगर, जन सामना।
इटावा, राहुल तिवारी। सपा के पूर्व निर्धारित कार्यक्रम तहत सपाजनों ने शहर के शास्त्री चौराहा पर मोमबत्ती जलाकर भाजपा के विरोध में नारे लगाए। बेरोजगारी, गिरती अर्थव्यवस्था, निजीकरण आदि को मुद्दा बताते हुए सपा के पदाधिकारियों ने आक्रोश व्यक्त किया। इस प्रदर्शन से जाम की स्थिति उत्पन्न हो गई। जानकारी मिलने पर प्रशासनिक अधिकारियों व पुलिस बल ने मौके पर पहुंच कर स्थिति का जायजा लिया। धारा 144 लगे होने के बावजूद इस तरह इकट्ठा होकर प्रदर्शन करने से रोकने के लिए प्रशासन व पुलिस ने मुस्तैदी दिखाई। इसी दौरान कांग्रेस के पदाधिकारियों ने भी कमोबेश इन्हीं मांगों को लेकर नारेबाजी की।
इटावा, राहुल तिवारी।
रसूलाबाद/कानपुर देहात, जन सामना संवाददाता।
कानपुर, पंकज कुमार सिंह।
कानपुर, पंकज कुमार सिंह।
सासनी/हाथरस, जन सामना संवाददाता।
सादाबाद/हाथरस, संवाददाता।