ऊंचाहार/रायबरेली, पवन कुमार गुप्ता। पुलिस अधीक्षक श्लोक कुमार के निर्देशन में तथा अपर पुलिस अधीक्षक के कुशल नेतृत्व एवं क्षेत्राधिकारी डलमऊ के निकट पर्यवेक्षण में अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध कृत कार्रवाई के अंतर्गत आज ऊंचाहार पुलिस द्वारा दो व्यक्तियों को गिरफ्तार किया गया।कोतवाली क्षेत्र के मनीरामपुर शारदा सहायक नहर पुल के पास से पुलिस ने दो बाइक चोरों को गिरफ्तार किया है।जिनके पास से तीन चोरी की बाइकें तथा दो बारह बोर के अवैध असलहा व जिंदा कारतूस बरामद किया है।संबंधित धाराओं मे मुकदमा दर्ज कर जेल भेजा है।शनिवार की सुबह मुखबिर ने कोतवाली पुलिस को सूचना दी कि नहर के पुल के पास दो संदिग्ध व्यक्ति घूम रहे हैं। कोतवाल शिव शंकर सिंह ने पुलिस बल के साथ मुखबिर द्वारा बताए गए स्थान पर पहुंच गए और दोनों संदिग्ध व्यक्तियों को दबोच लिया। तलाशी के दौरान दोनों व्यक्तियों के पास से 12 बोर के अवैध तमंचे व कारतूस बरामद हुए।जिसके बाद वाहनों की जांच करने पर दोनों मोटरसाइकिलें चोरी की निकली तथा एक बाइक का इंजन समेत सामान बोरी में भरा हुआ बरामद हुआ।दोनों व्यक्तियों को कोतवाली लाया गया।क्षेत्राधिकारी अशोक कुमार सिंह ने बताया कि अमेठी जिले के फुरसतगंज कोतवाली अंतर्गत सरवन गांव निवासी शेष कुमार तथा राकेश कुमार को दो बाइक वह एक बाइक के कलपुर्जे समेत गिरफ्तार किया गया है।जिनके पास से एक एक देसी तमंचा व कार्टून ही बरामद हुई है। जिन्हें संबंधित धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कर जेल भेजा गया है
Read More »
Jansaamna
हाथरस।
सिकन्द्राराऊ।
सलोन/रायबरेली, पवन कुमार गुप्ता।
रायबरेली ,पवन कुमार गुप्ता।
महाराजगंज/रायबरेली,पवन कुमार गुप्ता।
राघवेंद्र सिंह,कानपुर।
राघवेंद्र सिंह,कानपुर।
कभी-कभी हम न चाहते हुए भी किसी पर अंधा विश्वास कर जाते है। वैसे तो बढ़े-बूढ़े यानि बुजुर्ग कह गए है की हर कदम फूँक-फूँक कर रखना चाहिए, पर राम तो अपनी बेटी के विवाह के समय अपने मित्र पर अंधा विश्वास कर गया। बेटी का विवाह हो गया, पर कुछ समय पश्चात ही परिवार की संकीर्ण सोच उमा पर हावी होने लग गई। उमा सदैव ही माता-पिता के प्रति समर्पित लड़की थी। तलाक जैसे शब्द तो उसके शब्दकोष में थे ही नहीं। उमा उस परिवार में स्वयं को असहाय महसूस करने लगी, पिता के प्यार के कारण वापस घर आना भी उसे स्वीकार नहीं था। अतः अंतिम निर्णय उसने स्वयं को समाप्त करना चुना।