अम्बेडकर जनरल स्टोर के उद्घाटन के मौके पर रखे विचार
सरकारी नौकरी के साथ ही व्यापार में उतरकर लेनी होगी अपनी हिस्सेदारी
नागौर (राजस्थान), जन सामना ब्यूरो। समाज के साथ ही देश की तरक्की के लिए दलित-पिछड़े व वंचित समाज के लोगों को अपने संवैधानिक हकों के लिए आगे आना होगा। आर्थिक मजबूती के लिए व्यापारिक क्षेत्र में भी अपनी जड़ें जमानी होंगी। यह बात अखिल भारतीय आम्बेडकर महा सभा की प्रमुख विद्या गौतम ने कहीं।
शुक्रवार कों राजस्थान के नगौर जिला स्थित क्यामसर गांव में सामान्य गरीब परिवार के रावतराम के अम्बेडकर जनरल स्टोर का उद्घाटन करते हुए विद्या गौतम नें कहा कि पूंजी पतियों के घरानो के लोग देश की शासन सत्ता में अपनी हिस्सेदारी रखते हैं क्योंकि वे आर्थिक रूप से सशक्त है। क्योंकि वे नौकरी नहीं करते। वे अपने व्यवसाय से लोगों को नौकरियां देते हैं। ऐसे में अपनी क्षमता के मुताबिक दलित-पिछड़े व वंचित समाज के लोगों को व्यवसाय में उतरकर अपनी हिस्सेदारी रखनी होगी। यह देश व समाज के हित में जरूरी है। उन्होंने बताया कि रावतराम गरीबी में रहकर भी एक एक पैसा कर धन इकट्ठा किया और अब एक प्रतिष्ठान का मालिक हैं। उन्होंने कहा कि बाबा साइब आम्बेडकर के सपनों को साकार करने के लिए बिजनैस की ओर रूख करना होगा। इस मौके पर बाबा साहब आम्बेडकर के चित्र पर माल्यार्पण किया गया।
Read More »
Jansaamna
फिरोजाबाद, एस. के. चित्तौड़ी। समाजवादी पार्टी द्वारा नगर के गाॅधी पार्क पर नगर निगम की मेयर का पुतला दहन किया गया। इस मौके पर सपा नेताओं ने बताया कि नगर में किसी प्रकार का त्यौहार पर विकास कार्य नही कराया जा रहा है।
कानपुर, जन सामना संवाददाता। कानपुर विकास प्राधिकरण के प्रवर्तन विभाग ने माल रोड में एक इमारत को सील किया। माल रोड पर स्थित परिसर सं. 17/3 एस जिसमें सुरेश पाण्डे द्वारा इमारत में अनाधिकृत निर्माण कराया जा रहा था। जिसे केडीए अधि. अभि. डी एस चौहान के नेतृत्व में एंव थाना प्रभारी कोतवाली की उपस्थिति में परिसर को सील किया गया। साथ ही परिसर को पुलिस अभिरक्षा में दिया गया ।
सासनी/हाथरस, जन सामना ब्यूरो। आगरा अलीगढ राजमार्ग स्थित गंदे नाले से थोडी दूरी पर बल्लभ बगीची के निकट एम एमएस चौधरी मोटर्स जेके टायरर्स् शोरूम का शुभारंभ कमिशनर जयदीप सिंह तथा जिलाधिकारी डा. रमाशंकर मौर्य द्वारा बतौर मुख्यातिथि के रूप में फीता काटकर तथा दीप प्रज्वलन कर संयुक्त रूप से किया गया।
सासनी/हाथरस, जन सामना ब्यूरो। बाइक सवार दबंगों ने एक दिव्यांग की बाइक में टक्कर मार दी। विरोध करने पर दबंगों ने दिव्यांग दलित को पीटकर घायल कर दिया, तथा धमकी देकर भाग गये। पीडित धमकी से भयभीत है कि अपनी शिकायत पुलिस से भी नहीं की है।