कानपुरः जन सामना संवाददाता। समाजसेवी संस्था ‘संकल्प सेवा समिति’ के तत्वावधान में ‘क्षत्रिय जागरण समिति’ के सहयोग से आई. एम. ए. की टीम की मौजूदगी में बर्रा-8 स्थित चंद्रभान सिंह परिहार के आवास में रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया।
शिविर में आये रक्तदानियों ने स्वेच्छा से रक्तदान कर जीवन बचाने का संकल्प लिया और ‘रक्तदान, महादान’ का संदेश दिया।
इस मौके पर संकल्प सेवा समिति के अध्यक्ष संतोष सिंह चौहान ने बताया, ‘‘क्षत्रिय जागरण समिति के सहयोग से रक्तदानियों से 35 यूनिट रक्त का संकलन हुआ है। रक्तदान शिविरों के आयोजन का कार्य निरन्तर 9 साल से चल है और आगे भी चलता रहेगा। प्रयास है कि रक्त के अभाव से किसी की जान न जाये।’’
वहीं क्षत्रिय जागरण समिति के अध्यक्ष रणविजय सिंह सेंगर ने कहा, ‘‘रक्तदान करना एक नेक का कार्य है। स्वस्थ लोगों को इस नेक कार्य में बढ़-चढ़ कर सहभागिता करना चाहिये।’’
Read More »
Jansaamna
पवन कुमार गुप्ताः रायबरेली। आधुनिक रेल डिब्बा कारखाना, रायबरेली के द्वारा आज सरस्वती प्रेक्षागृह में स्चच्छता पखवाड़े (स्वच्छता ही सेवा मिशन 4.0) ‘वेस्ट टू वेल्थ-2024’ के अन्तर्गत आरेडिका के आस-पास के विद्यालयों के बच्चों के द्वारा वेस्ट सामग्रियों के द्वारा बनाए गए वस्तुओं का प्रदर्शनी का आयोजन एवं अंतरविद्यालयी साइंस क्विज का आयोजन किया गया तथा प्रदर्शनी एवं साइंस क्विज के विजेताओं को पी0 के0 मिश्रा, महाप्रबंधक के द्वारा पुरस्कृत किया गया।
फिरोजाबाद। तहसील जसराना में आयोजित संपूर्ण समाधान दिवस में जनसुनवाई करते हुए जिलाधिकारी रमेश रंजन और वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सौरभ दीक्षित ने जनता की समस्याओं को न केवल सुना अपितु कुछ का त्वरित समाधान भी प्रस्तुत किया तथा कुछ समस्याओं के निवारण हेतु अधिकारियों की टीम भेजकर उनका समाधान कराया। इस दौरान मुख्यतः राजस्व, ग्राम विकास, पंचायती राज, कानून व्यवस्था इत्यादि से संबंधित मामले सामने आए। सम्पूर्ण समाधान दिवस में 62 शिकायतें प्राप्त हुई जिसमें जिलाधिकारी ने मौके पर ही 9 शिकायतों का निस्तारण कराया और बाकी बची शिकायतों को संबंधित अधिकारियों को एक सप्ताह में पूरी गुणवत्ता के साथ निस्तारण कराने के निर्देश दिए।
सिरसागंज। उत्तर प्रदेश सरकार के राज्य विज्ञान शिक्षा संस्थान, प्रयागराज के अंतर्गत माध्यमिक शिक्षा विभाग के तत्वाधान में जिला विद्यालय निरीक्षक धीरेन्द्र कुमार के निर्देशन में 52 वीं जवाहरलाल नेहरु बाल विज्ञान मॉडल प्रदर्शनी का आयोजन एम.डी. जैन इंटर कालेज, सिरसागंज में प्रधानाचार्य नीरज कुमार जैन, नोडल अधिकारी अश्वनी कुमार जैन, प्रभारी प्रशांत कुमार जैन एवं निशान्त कुमार जैन के संयोजन में किया गया।
फिरोजाबाद। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद महानगर द्वारा रानी लक्ष्मीबाई जयंती पर स्त्री शक्ति दिवस 19 नवंबर के उपलक्ष्य में सीएल जैन महाविद्यालय में विचार गोष्ठी एवं रानी लक्ष्मीबाई के जीवन पर भाषण प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।
ऊंचाहार, रायबरेली। आज तीसरे दिन भी गोकना घाट पर हजारों श्रद्धालुओं ने गंगा स्नान किया मेला देखने वालों की भारी भीड़ रही, जाम की स्थिति बनी रही। इससे पूर्व मां गंगा गोकर्ण जन कल्याण सेवा समिति द्वारा आयोजित देव दीपावली और कार्तिक पूर्णिमा की संध्या पर संस्था के संरक्षक सदस्य पूर्व प्रधानाचार्य ओम प्रकाश शुक्ला मुख्य यजमान के सहयोग से भव्य गंगा महाआरती एवं दीपदान कर लोक कल्याण की कामना की गई। आरती पूजन पंडित रमेश द्विवेदी व जितेंद्र द्विवेदी ने कराया। अंत में समिति के सचिव पंडित जितेंद्र द्विवेदी ने सभी को मां गंगा को स्वच्छ रखने का संकल्प दिलाया।
लखनऊ।
पवन कुमार गुप्ताः रायबरेली। सदर विधानसभा क्षेत्र जनपद रायबरेली की जन लोकप्रिय विधायक अदिति सिंह के जन्मदिन 15 नवम्बर के अवसर पर उनके कार्यकर्ताओं एवं समर्थकों ने अपने प्रिय विधायक का जन्मदिन हर्षाेउल्लास से मनाया। नगर क्षेत्र के श्री राम अखिलेश्वरी मन्दिर, धुन्नी सिंह नगर, वृद्धजन आश्रम आई०टी०आई०, तकिया चौराहा अमावां, राही एवं अन्य स्थानों पर कार्यकर्ताओं एवं समर्थकों द्वारा केक काटकर एक- दूसरे को केक खिलाकर खुशियां मनाई। वृद्धजन आश्रम आई०टी०आई० परिसर में वृद्धजनों को फल, मिठाई वितरित की गई एवं भोजन कराया गया और लोक प्रिय विधायक अदिति सिंह के दीर्घायु जीवन की कामना की।
नई शिक्षा नीति (NEP) 2020 के मुख्य उद्देश्य: