कानपुर, धमेन्द्र रावत। पाकिस्तान मिलिट्री कोर्ट द्वारा भारतीय जवान को मृत्युदंड की सजा सुनाने के विरोध में दि फ्रैन्ड्स एसोसिएशन ने आज बर्रा-6 में पाकिस्तान का पुतला फूंका गया। बर्रा-6 में पाकिस्तान के खिलाफ मुर्दाबाद के नारे भी लगाए गये व पाकिस्तान का पुतला पाल टावर के पास फूंका। पाकिस्तान के खिलाफ आक्रोश की ज्वाला जलते हुए लोगों ने पुतला फूंका। पाकिस्तान लगातार ये दावा कर रहा है कि कुलभूषण जाधव रॉ के एजेंट हैं. हालांकि भारत पहले ही साफ कर चुका है कि कुलभूषण रॉ एजेंट नहीं हैं. भारत ने कहा था कि वो नौसेना के रिटायर्ड अधिकारी हैं, लेकिन वो किसी भी रूप में सरकार से नहीं जुड़े हुए हैं. पाकिस्तान ने आरोप लगाए कि जाधव पाकिस्तान को अस्थिर करना और पाकिस्तान के खिलाफ जंग छेड़ना चाहते थे. कुलभूषण को 3 मार्च 2016 को ईरान से पाक में अवैध घुसपैठ के चलते गिरफ्तार किया गया था।
Read More »