“एक साथ चुनावों से देश की संघवाद को चुनौती मिलने की भी आशंका है। एक साथ चुनाव होने से लोकतंत्र के इन विशिष्ट मंचों और क्षेत्रों के धुंधला होने का खतरा है, साथ ही यह जोखिम भी है कि राज्य-स्तरीय मुद्दे राष्ट्रीय मुद्दों में समाहित हो जाएंगे। अगर लोकसभा और राज्यों की विधानसभाओं के चुनाव एक साथ करवाए गए तो ज्यादा संभावना है कि राष्ट्रीय मुद्दों के सामने क्षेत्रीय मुद्दे गौण हो जाएँ या इसके विपरीत क्षेत्रीय मुद्दों के सामने राष्ट्रीय मुद्दे अपना अस्तित्व खो दें।”
एक साथ चुनाव का तात्पर्य है कि पूरे भारत में लोकसभा और सभी राज्य विधानसभाओं के चुनाव एक साथ होंगे, जिसमें संभवतः एक ही समय के आसपास मतदान होगा। एक साथ चुनाव, या “एक राष्ट्र, एक चुनाव” का विचार पहली बार औपचारिक रूप से भारत के चुनाव आयोग द्वारा 1983 की रिपोर्ट में प्रस्तावित किया गया था। एक साथ चुनाव कराने के कुछ संभावित लाभों के साथ-साथ कुछ कमियां भी हैं, जो सवाल उठाती हैं: क्या एक साथ चुनाव कराना भारत के लोकतंत्र के लिए हानिकारक है?
एक देश एक चुनाव के विरोध में विश्लेषकों का मानना है कि संविधान ने हमें संसदीय मॉडल प्रदान किया है जिसके तहत लोकसभा और विधानसभाएँ पाँच वर्षों के लिये चुनी जाती हैं, लेकिन एक साथ चुनाव कराने के मुद्दे पर हमारा संविधान मौन है। संविधान में कई ऐसे प्रावधान हैं जो इस विचार के बिल्कुल विपरीत दिखाई देते हैं। मसलन अनुच्छेद 2 के तहत संसद द्वारा किसी नये राज्य को भारतीय संघ में शामिल किया जा सकता है और अनुच्छेद 3 के तहत संसद कोई नया राज्य राज्य बना सकती है, जहाँ अलग से चुनाव कराने पड़ सकते हैं।
Jansaamna
बिंदकी/फतेहपुर। दो अलग-अलग पीड़ितों ने एक दंपति पर विदेश भेजने के नाम पर ठगी करने का मुकदमा दर्ज कराया है। पुलिस ने न्यायालय के आदेशानुसार दंपति के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच पड़ताल शुरू कर दी है। दर्ज मुकदमे में आरोप लगाया गया है कि दंपति ने विदेश भेजने के नाम पर रुपए ले लिए और विदेश नहीं भेजा। रुपया वापस मांगने पर अपशब्दों के साथ जान से मारने की धमकी भी दी जा रही है।
किशनपुर/फतेहपुर। किशनपुर कस्बा स्थित एक मैरिज हॉल में शुक्रवार को पीस कमेटी की बैठक का आयोजन किया गया । जिसमे क्षेत्र के समस्त ग्राम प्रधान व गणमान्य लोग मौजूद रहे हैं।
रायबरेली। जनपद की नवांगतुक ज़िलाधिकारी हर्षिता माथुर पदभार ग्रहण करने के बाद से लगातार सक्रिय हैं,उनके द्वारा जिले के विभिन्न सरकारी विभागों का निरीक्षण किया जा रहा है। साथ ही व्यवस्थाओं में सुधार करने के लिए कड़े निर्देश भी जारी किए जा रहे हैं। बीते दिन उन्होंने कलेक्ट्रेट और अभिलेखागार का औचक निरीक्षण किया और आज शुक्रवार को जनसुनवाई से पहले जिला अस्पताल गईं और वहां उन्होंने मरीज़ों और कर्मचारियों से सीधे बातचीत कर स्वास्थ्य व्यवस्थाओं का जायजा लिया। साथ ही टेलीमेडिसिन और इमरजेंसी को और बेहतर बनाने के निर्देश दिये। इस दौरान काफी पहले से बन कर तैयार एसटीपी के चालू न होने पर चिंता जताते हुए उसे जल्द से जल्द शुरू कराये जाने की बात कही। जिला अस्पताल में उन्नाव से आये मरीज़ को यहां भर्ती देखकर इसे रायबरेली के लिए उपलब्धि बताया। जिलाधिकारी ने जिला अस्पताल में सीटी स्कैन और अल्ट्रासाऊंड शुरू करने की भी जानकारी ली।
हाथरस। स्वच्छ भारत मिशन के तहत डोर टू डोर कचरा संग्रह हेतु ई रिक्शा व ट्राई साइकिल नगर पालिका द्वारा डोर टू डोर कर्मचारियों को प्रदान किए गए। नगर पालिका अध्यक्ष स्वेता चौधरी तथा पूर्व सांसद राजेश दिवाकर जी द्वारा वसुंधरा एन्क्लेव स्थित अपने कैम्प कार्यालय से हरी झंडी दिखा कर वाहनों को रवाना किया गया। इस अवसर पालिका अध्यक्ष स्वेता चौधरी ने कहा कि आज नगर पालिक द्वारा स्वच्छ भारत मिशन के तहत 8 रिक्शा तथा 40 ट्राई साइकिल डोर टू डोर कर्मचारियों को सौंपी गई है। इन के माध्यम से उन गलियों में भी कचरा कलेक्शन हेतु ये वाहन पहुंच सकेंगे। जहा बड़े वाहन नहीं जा सकते है तथा बैटरी वाहनों व ट्राई साइकिल वाहनों से प्रदूषण भी नही होगा। पूर्व सांसद राजेश दिवाकर जी ने कहा कि मोदी जी के स्वच्छ भारत के सपने को साकार करने के लिए हाथरस नगर पालिका संकल्पित हैं।
रायबरेली। जिलाधिकारी ने मुख्य चिकित्सा अधिकारी को निर्देश दिये कि वेक्टर जनित रोगों की रोकथाम के लिए समय समय पर टीकाकरण अभियान चलाया जाए। ईओ नगरपालिका को निर्देश दिये कि जनपद में जलभराव व साफ सफाई पर विशेष ध्यान दिया जाए तथा नालियों की साफ सफाई के साथ फॉगिंग भी लगातार किया जाए। उन्होंने मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी से कहा कि गोशालाओं में साफ सफाई क साथ पशुओं का टीकाकरण भी कराया जाए। जिला पंचायती राज अधिकारी को निर्देशित किये कि जहाँ कही भी जलभराव की समस्या है वहाँ पर गड्ढों को भरवाए एवं साफ सफाई भी कराई जाए। उन्होंने कहा कि आशा बहुओं के माध्यम से लोगों को वेक्टर जनित रोगों से बचाव के बारे में जागरूक किया जाए।
फिरोजाबाद। स्वच्छता ही सेवा पखवाडा अभियान के अंतर्गत महापौर द्वारा शहर के विभिन्न वार्डो में अभियान चलाकर लोगों को स्वच्छता के प्रति जागरूक किया गया। शुक्रवार को महापौर कामिनी राठौर ने नगर आयुक्त घनश्याम मीणा के संग शहर के विभिन्न वार्डो में स्वच्छता अभियान चलाया गया। महापौर ने कैला देवी मंदिर, आर्य नगर, पसीना वाले हनुमान मंदिर आदि क्षेत्रों में स्वच्छता अभियान चलाकर लोगों को स्वच्छता के प्रति जागरूक किया। उन्होंने मौके पर संबंधित अधिकारियों विशेष सफाई रखने के निर्देश दिए। इसके बाद महापौर ने सोफीपुर स्थित निर्माणाधीन एनआरएफ सेंटर का औचक निरीक्षण किया। वहीं सोफीपुर के समीण गणेश विर्सजन हेतु बने कुंड का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया।
फिरोजाबाद। समाजसेवा के क्षेत्र में पिछले 15 वर्षों से सेवा, सहायता, सहयोग एवं लोक कल्याण की भावना को सर्वोपरि मानकर असहायों, जरूरतमंदों की सेवा के लिए सदैव तत्पर व रक्तदान के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने पर राम कृष्ण सेवा फाउंडेशन और मेजर ध्यान चंद खेल उत्थान समिति द्वारा अमित गुप्ता रक्तवीर को प्रशस्ति पत्र और प्रतीक चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया। अमित गुप्ता रक्तवीर को यह सम्मान पत्र अयोध्या धाम में राम कृष्ण सेवा फाउंडेशन व मेजर ध्यानचंद खेल उत्थान समिति द्वारा आयोजित सम्मान समारोह में मुख्य मुख्य अतिथि अशोक ध्यानचंद ओलंपियन व अर्जुन अवॉर्डी सुपुत्र स्व.मेजर ध्यानचंद एवं सांसद अयोध्या लल्लू सिंह, पद्मश्री मो. शरीफ, जौनपुर सिंगडामउ की महारानी डॉ अंजू सिंह द्वारा राष्ट्रीय सेवा रत्न अवार्ड से अमित गुप्ता रक्तवीर अध्यक्ष एस.ए. ब्लड डोनेशन क्लब को सम्मानित किया गया।