स्वतंत्रता दिवस के 75वर्ष पूरे होने पर पूरा देश इसे पावन पर्व अम्रत महोत्सव के रूप मे मना रहा है। जिसमे लोगों ने मिलकर कही पैदल तो कही सैकड़ों संख्या मे वाहनो पर तिरंगा रैली निकाली।जहाँ अलग अलग स्थानो से रैली के दौरान दुखद घटनाओं की जानकारी भी मिल रही है।इसी क्रम मे आज कानपुर के जरौली से निकली तिरंगा रैली मे शामिल कार अचानक तेज रफ्तार मे घर केबाहर बैठी दो महिलाओं को टक्कर मारती हुई एक बाइक से टकरा कर रूक गई। जिससे दोनों महिलाओं के गंभीर चोटे आई, जिन्हे अस्पताल मे भर्ती कराया गया। वही पास मे ही चल रहे भंडारे मे मौजूद लोगों ने चालक को पकड़ा, तो रैली मे शामिल लोग चालक को जबरन छुडा ले गये
कानपुर दक्षिण। गुजैनी थानाक्षेत्र जरौली निवासी सनी सिंह की अगुवाही मे तिंरगा यात्रा निकाली गई।जिसमे सैकड़ों की संख्या मे चार व दो पहिया वाहन शामिल रहे।रैली जरौली से राम गोपाल चौराहा से एच ब्लाक पहुंची ही थी।तभी रैली मे शामिल एक क्रेटा कार [ यू पी 78 ई टी 4189] अपने घर के दरवाजे पर बैठी पुष्पा सचान{ 67} पत्नी स्व करूणेन्द्र सचान व सुमन पाल पत्नी रिटायर्ड लेफ्टिनेंड जे.एन पाल को टक्कर मारते हुये घर के बगल मे खड़ी बाइक मे फंस कर रूक गई।
कार छोड भागे कार सवार
घटना से गुस्साये परिजन व अन्य मौजूद लोगों के दौडाने पर दबंग कार चालक व कार मे सवार अन्य युवक मौके से कार छोड़कर भाग गये।
भीड़ द्वारा पकड़े गये युवक को रैली मे शामिल दबंग छुड़ा ले गये
लोगों ने बताया कि एक्सीडेंट करने के बाद कार मे सवार कार छोड़कर भागने मे सफल रहे पर भीड़ ने एक युवक को दबोच लिया,और कंट्रोल रूम पर फोन कर पुलिस को सूचना दी।सूचना पर पहुंची पुलिस ने पकड़े गये युवक और कार को कब्जे मे लेकर थाने पहुंची।
लोगो ने बताया नशे मे थे कार सवार युवक
मौके पर मौजूद लोगों ने बताया कि तिरंगा रैली को अम्रत महोत्सव के रूप मे मना रहे लोग मदिरा रूपी अम्रत पी कर गाडी चलाकर मना रहे थे।जिससे ये घटना घटी, घटना की भयावता का अंदाजा आप इसी से लगा सकते है की कार रोड़ से सटे चार से पाँच मकानों के सड़क से तीन फुट ऊपर चबुतरे पर चढ़कर बैठी व्रद्ध महिलाओ को टक्कर मारती हुई बाइक मे फंस कर जा रूकी।
कुछ देर पहले होती घटना तो होता बड़ा हादसा
लोगो ने बताया कि यही एकेसीडेंट कुछ देर पहले होता तो बहुत बड़ा हादसा हो जाता। क्योकि घटनास्थल के ठीक बगल सूबेदार स्मारक नाम का स्कूल है। जिसमें स्वतंत्रता दिवस मना रहे बच्चे रोड़ पर ही मौजूद थे।वही दूसरी तरफ क्षेत्रिय लोगों द्वारा भंडारे का आयोजन था। जहाँ लोग भंडारा छक रहे थे।बर्रा इंसपेक्टर दीनानाथ मिश्रा ने बताया कि घटना की जानकारी मिली है पर अभी कोई तहरीर प्राप्त नही हुई है।तहरीर मिलने पर जाँच कर मुकदमा दर्ज किया जायेगा।
Read More »
Jansaamna
बिल्हौर, कानपुर।आजादी की 75वीं वर्ष गांठ के उपलक्ष्य में आयोजित किए जा रहे हर घर तिरंगा अभियान की कड़ी में सोमवार को बिल्हौर कस्बे से जुड़े अनेक गांवों में झंडा रोहण किया गया एवं तिरंगा रैलियां निकाली गई। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर सिहुरा दारा शिकोह की यूथ आर्मी टीम के द्वारा स्टेडियम पर हिंदू युवा संगठन द्वारा झंडा फहराया गया।वहीं आंगनबाड़ी केंद्र की प्रमुख श्रीमती रेखा चौहान व किरण देवी,अमृतलाल मास्टर साहब,विनोद पाल जी के द्वारा भी ध्वजारोहण किया गया। ध्वजारोहण के समय भाजपा जिला संयोजक शिक्षण संस्थान कानपुर ग्रामीण श्री रोहित चौहान जी,मंडल सह संयोजक आशीष बाजपेई,हिंदू युवा संगठन के संस्थापक श्री जय कुमार शर्मा जी,वीरेंद्र वर्मा भाजपा बूथ अध्यक्ष सिहुरा व यूथ आर्मी प्रमुख श्री यश शर्मा व उनकी टीम के सभी सदस्य उपस्थित रहे। विकास खंड के मौजा भवन निवादा में ग्रामीणों ने विशाल तिरंगा रैली निकाल कर समाज में राष्ट्र भक्ति की भावना को जागृत किया।
रायबरेली,पवन कुमार गुप्ता।आजादी का अमृत महोत्सव के अंतर्गत ‘‘स्वतन्त्रता सप्ताह‘‘ तथा
रायबरेली,पवन कुमार गुप्ता। जिलाधिकारी माला श्रीवास्तव, पुलिस अधीक्षक आलोक प्रियदर्शी, मुख्य विकास अधिकारी प्रभाष कुमार, अपर जिलाधिकारी (प्रशासन) अमित कुमार, अपर जिलाधिकारी (वित्त एवं राजस्व) पूजा मिश्रा, नगर मजिस्ट्रेट पल्लवी मिश्रा, जिला विकास अधिकारी अरुण कुमार, मुख्य चिकित्साधिकारी डा0 वीरेन्द्र सिंह आदि ने जनपद वासियों को 76वाँ स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक बधाई देते हुए सुख समृद्धि की कामना की है।जिलाधिकारी माला श्रीवास्तव ने कहा कि पारस्परिक सद्भावना एकता से ही राष्ट्र उन्नति कर सकता है। उन्होंने कहा कि स्वतंत्रता दिवस राष्ट्रीय पर्व गौरव व सम्मान का पर्व है।
फिरोजाबाद। जमीअत उलमा हिंद द्वारा एक विशाल तिरंगा यात्रा मौहल्ला हुसैनी के ग्राउंड से निकाली गई। जिसका नेतृत्व संरक्षक धर्मगुरु व इमाम ईदगाह मौलाना शफी, हिंदू धर्म गुरू मुन्ना लाल शास्त्री, मुफ्ती तनवीर अहमद, मुफ्ती कासिम रजी, महानगर अध्यक्ष जमीयत मौलाना अमीन अख्तर ने किया।जमीअत उलमा हिंद की तिरंगा यात्रा का शुभारम्भ नवनियुक्त एसपी सिटी सर्वेश कुमार मिश्रा, सीओ सिटी अभिषेक श्रीवास्तव, थान रसूलपुर इंस्पेक्टर कमलेश सिंह ने हरी झंडी दिखा दिखाकर किया। तिरंगा रैली में हजारों की तादाद में मदरसों के बच्चों हाथों में तिरंगा लेकर चल रहे थे। तिरंगा रैली मोहल्ला हुसैनी से प्रारंभ हुई। जो कि भाटिया चौराहा, दुली मोहल्ला, डाकखाना चौराहा, जलेसर रोड, सदर बाजार, सेंट्रल चौराहा, शास्त्री मार्केट, जामा मस्जिद, घंटाघर, इमामबाड़ा चौराहा, नालबंद चौराहा होते हुए हुसैनी मोहल्ला ग्राउंड पर पहुंचकर सम्पन्न हुई।